संदेश

जून, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विहिप जिलाध्यक्ष नित्यानंद उपाध्याय की माता के निधन पर व्यापारियों व क्षेत्रीय लोगों ने जताया शोक

चित्र
विहिप जिलाध्यक्ष नित्यानंद उपाध्याय की माता के निधन पर व्यापारियों व क्षेत्रीय लोगों ने जताया शोक प्रमुख समाचार, मेजा (प्रयागराज)। मेजा रोड बाजार स्थित व्यापार मंडल कार्यालय शुक्रवार को भावुक माहौल का साक्षी बना, जब विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष एवं व्यापार मंडल के संरक्षक नित्यानंद उपाध्याय की माता स्वर्गीय हीरावती देवी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। शोकसभा में व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभा को संबोधित करते हुए व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने कहा कि हीरावती देवी का जीवन त्याग, सेवा और संस्कारों की मिसाल था। वह केवल अपने परिवार की ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र की मातृशक्ति थीं। उनके घर का दरवाजा हमेशा जरूरतमंदों के लिए खुला रहता था। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे व्यक्तित्व विरले ही देखने को मिलते हैं, जिनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाती है। महामंत्री ओ.पी. पांडेय ने कहा कि हीरावती देवी ने अपने जीवन में सादगी और ...

6 जून से बंद होंगे पांटून पुल, यात्रियों को करना पड़ेगा लंबा सफर

चित्र
6 जून से बंद होंगे पांटून पुल, यात्रियों को करना पड़ेगा लंबा सफर प्रमुख समाचार, मेजा (प्रयागराज)। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन मेजा और करछना क्षेत्र के पांटून पुलों पर यातायात बंद करने का निर्णय लिया है। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता पी.के. राय ने बताया कि 6 जून से मेजा तहसील के सिरसा तथा टेला-मदरामुकुंदपुर गंगाघाट पर बने पांटून पुलों के साथ ही करछना तहसील के लकटहा गंगाघाट स्थित पांटून पुल को भी यातायात के लिए पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। विभाग के अनुसार गंगा में बाढ़ का पानी पहुंचने से पहले सुरक्षा की दृष्टि से पांटून पुलों को हटाना आवश्यक होता है। पुलों के बंद होने के बाद इन मार्गों से किसी भी प्रकार का आवागमन संभव नहीं होगा। पुल बंद होने का सबसे अधिक असर मेजा और कोरांव क्षेत्र के हजारों लोगों पर पड़ेगा। गंगापार जाने वाले यात्रियों को अब लगभग 60 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर मिर्जापुर अथवा झूंसी के पक्के पुलों के माध्यम से आवागमन करना पड़ेगा। इससे समय और खर्च दोनों में वृद्धि होगी। हालांकि प्रशासन ने लोगों की सुविधा के लिए सिरसा,...

पहाड़ी गांवों में गहराया पेयजल संकट, बेलन नदी के सहारे जीवन

चित्र
पहाड़ी गांवों में गहराया पेयजल संकट, बेलन नदी के सहारे जीवन प्रमुख समाचार, मांडा (प्रयागराज)। भीषण गर्मी और लगातार गिरते जलस्तर ने मांडा के पहाड़ी क्षेत्रों में पेयजल संकट को गंभीर बना दिया है। अधिकांश कुएं और हैंडपंप या तो सूख चुके हैं या उनमें से कीचड़युक्त पानी निकल रहा है। ऐसे में ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए दूर-दूर तक भटकना पड़ रहा है। मांडा विकासखंड के दक्षिणी पहाड़ी क्षेत्र उपरौध के कई गांव हर वर्ष गर्मियों में जल संकट का सामना करते हैं। इस वर्ष भी पूरा पांडेय, मेंहा, दोहथा, कूदर, नेवारी, परोहनी, मंगरौल, बदौआ और परसीधी समेत कई गांवों में हालात चिंताजनक बने हुए हैं। पूरा पांडेय ग्राम पंचायत की आदिवासी बस्ती के सैकड़ों लोग कई महीनों से बेलन नदी के पानी पर निर्भर हैं। ग्रामीणों को इसी नदी के पानी का उपयोग पीने, स्नान और अन्य दैनिक कार्यों के लिए करना पड़ रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। पेयजल संकट बना पलायन की वजह हाटा और मझिगवां न्याय पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए पेयजल सबसे बड़ी समस्या बन चुका है। हालात ऐसे हैं कि हर वर्ष अप्रैल के अंत तक...

औंता में भजन संध्या ने बांधा समां, पं. पवन तिवारी के भजनों पर देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु

चित्र
औंता में भजन संध्या ने बांधा समां, पं. पवन तिवारी के भजनों पर देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु प्रमुख समाचार, मेजा (प्रयागराज)। विकासखंड उरुवा के औंता गांव में ब्लॉक प्रमुख आरती पप्पू गौतम के आवास पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं धार्मिक अनुष्ठान का समापन भव्य रूप से संपन्न हुआ। कथा की पूर्णाहुति के बाद आयोजित भजन संध्या श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रही, जहां दूर-दूर से पहुंचे लोगों ने भक्ति रस में डूबकर देर रात तक भजनों का आनंद लिया। भजन संध्या में देश के चर्चित भजन गायक एवं "जूनियर अनूप जलोटा" के नाम से प्रसिद्ध पंडित पवन तिवारी ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण और हनुमान जी की महिमा का गुणगान करते हुए एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। जैसे-जैसे भजनों की स्वर लहरियां गूंजती रहीं, श्रद्धालु भी भक्ति में सराबोर होकर झूमते और जयकारे लगाते रहे। इससे पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कथा की पूर्णाहुति कराई गई। यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की गई। ...

मेजा में योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर शीतला माता मंदिर में विशेष पूजन, 21 ब्राह्मणों ने कराया वैदिक अनुष्ठान

चित्र
मेजा में योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर शीतला माता मंदिर में विशेष पूजन, 21 ब्राह्मणों ने कराया वैदिक अनुष्ठान मेजा (प्रयागराज)। प्रमुख समाचार विधानसभा मेजा के कुअरपट्टी गांव स्थित सोना भवन परिसर में माँ भगवती शीतला मंदिर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath का जन्मदिवस धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता इन्द्रदेव शुक्ला “राजू भैया” के सानिध्य में विशेष पूजन-अर्चन एवं हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 21 ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अनुष्ठान संपन्न कराया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी जीवन एवं निरंतर जनसेवा की मंगलकामनाएँ की गईं। आयोजक इन्द्रदेव शुक्ला “राजू भैया” ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास, सुशासन एवं समृद्धि के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि मुख्यमंत्री सदैव स्वस्थ, ऊर्जावान एवं जनकल्याण के प्रति समर्पित रहें और राष्ट्र निर्माण में उत्तर प्रदेश की भूमिका और मजबूत हो। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्...

योगी सरकार पर समाजवादियों का हमला, तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

चित्र
योगी सरकार पर समाजवादियों का हमला, तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन मेजा (प्रयागराज)।समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष Samajwadi Party के निर्देश पर जन समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ चल रहे आंदोलन के तहत गुरुवार को मेजा तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश की योगी सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए नारेबाजी की और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी मेजा नीलम उपाध्याय को सौंपा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता व स्थानीय नेता शामिल रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को वापस लेने, रसोई गैस को सस्ता व समय से उपलब्ध कराने की मांग उठाई। साथ ही पेपर लीक मामलों पर सख्त कार्रवाई कर छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने 24 घंटे सुचारू बिजली आपूर्ति और बढ़े हुए बिजली बिलों को वापस लेने की भी मांग की। इसके अलावा पेयजल आपूर्ति बहाल करने, जर्जर पाइपलाइन की मरम्मत, और क्षेत्र में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की बात ज्ञापन में शामिल रह...

कृष्ण-सुदामा मिलन प्रसंग से भावविभोर हुए श्रद्धालु, मित्रता का दिया संदेश

चित्र
कृष्ण-सुदामा मिलन प्रसंग से भावविभोर हुए श्रद्धालु, मित्रता का दिया संदेश मेजा, प्रयागराज। औंता गांव में ब्लॉक प्रमुख उरुवा आरती पप्पू गौतम के आवास पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। अंतरराष्ट्रीय कथा वाचिका पंडित गौरी गौरांगी ने कृष्ण-सुदामा मिलन प्रसंग को मित्रता और निस्वार्थ प्रेम का सर्वोत्तम उदाहरण बताते हुए कहा कि सच्ची मित्रता में धन, पद और स्थिति का कोई महत्व नहीं होता। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण द्वारा सुदामा का जिस आत्मीयता से स्वागत किया गया, वह संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणादायी है। कथा के दौरान “राधे-राधे” और “जय श्रीकृष्ण” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर कथा श्रवण करते रहे। इसी अवसर पर आज कथा स्थल पर ही भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अंतरराष्ट्रीय भजन गायक पं. पवन तिवारी (जूनियर अनूप जलोटा) अपनी भजन प्रस्तुति देंगे। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पप्पू गौतम ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा भारतीय संस्कृति की आत्...

श्रीमद्भागवत कथा की पूर्णाहुति पर सजेगी भव्य भजन संध्या, पंडित पवन तिवारी बिखेरेंगे भक्ति रस

चित्र
श्रीमद्भागवत कथा की पूर्णाहुति पर सजेगी भव्य भजन संध्या, पंडित पवन तिवारी बिखेरेंगे भक्ति रस मेजा, प्रयागराज। उरुवा क्षेत्र के औता गांव स्थित महावीर हनुमान जी के पावन प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत साप्ताहिक कथा अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। कथा के दौरान भगवान श्रीहरि के विभिन्न अवतारों, भक्त प्रह्लाद, ध्रुव चरित्र, वामन अवतार, श्रीकृष्ण जन्म, गोवर्धन लीला एवं रुक्मिणी विवाह सहित अनेक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुन श्रद्धालु भक्ति भाव से सराबोर हो उठे। कथा की पूर्णाहुति संध्या पर शुक्रवार 5 जून को शाम 6 बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुंबई के सुप्रसिद्ध भजन गायक एवं भजन सम्राट पंडित पवन तिवारी (जूनियर अनूप जलोटा) अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डुबोएंगे। आयोजक एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उरुवा पप्पू सिंह गौतम ने बताया कि सप्ताह भर चली श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर धर्म, भक्ति और आध्यात्मिक ज्ञान का लाभ प्राप्त किया। पूर्णाहुति के अवसर पर आयोजित भजन संध्या को लेकर क्षेत्रवा...

मेजा में दिव्यांग एवं सामान्य छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, निःशुल्क शिक्षा की सुविधा

चित्र
मेजा में दिव्यांग एवं सामान्य छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, निःशुल्क शिक्षा की सुविधा मेजा, प्रयागराज। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित राजकीय समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय, गेदुराही (मेजा तहसील के पास) में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। विद्यालय में दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित एवं अस्थिबाधित दिव्यांग छात्रों के साथ-साथ सामान्य छात्र-छात्राओं को कक्षा 6 से 12 तक निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रवेश हेतु आवेदन पत्र का वितरण शुरू हो चुका है। इच्छुक छात्र एवं अभिभावक किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10 बजे से विद्यालय अथवा प्रधानाचार्य कार्यालय से निःशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश के लिए दिव्यांग प्रमाण पत्र अथवा यूडीआईडी कार्ड, आधार कार्ड, अंकपत्र, स्थानांतरण प्रमाण पत्र, फोटो, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। विद्यालय प्रशासन ने अधिक से अधिक पात्र छात्रों एवं अभिभावकों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की ह...

यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, कई जिलों में येलो–ऑरेंज वार्निंग जारी

चित्र
यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, कई जिलों में येलो–ऑरेंज वार्निंग जारी लखनऊ। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), लखनऊ द्वारा जारी ताज़ा Nowcast के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में मध्यम आंधी-तूफान (40–60 किमी/घंटा, झोंकों में 70 किमी/घंटा तक) के साथ बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी जारी की है, जबकि कई स्थानों पर हल्की आंधी (30–40 किमी/घंटा) और बारिश की संभावना बताई गई है। प्रदेश के पूर्वी और मध्य यूपी के कई जिले इस अलर्ट की जद में हैं। इनमें गाजीपुर, बलिया, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, प्रयागराज, जौनपुर, मिर्जापुर, चंदौली सहित कई जिले शामिल हैं। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें तथा सुरक्षित स्थानों पर रहें।

महंगाई-बेरोजगारी पर नितेश तिवारी की हुंकार, कल तहसील पर गरजेंगे सपाई

चित्र
महंगाई-बेरोजगारी पर नितेश तिवारी की हुंकार, कल तहसील पर गरजेंगे सपाई मेजा, प्रयागराज। समाजवादी पार्टी युवजन सभा के यमुनापार जिलाध्यक्ष नितेश तिवारी के नेतृत्व में गुरुवार को मेजा तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में महंगाई, बेरोजगारी, डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों, रसोई गैस के दामों में वृद्धि, बिजली कटौती, बिजली दरों में बढ़ोतरी, पेपर लीक, किसानों को खाद की किल्लत, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार तथा पीडीए वर्ग पर कथित उत्पीड़न जैसे मुद्दों को उठाया जाएगा। नितेश तिवारी ने कहा कि प्रदेश की जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन सरकार उनके समाधान के प्रति गंभीर नहीं दिखाई दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है, जबकि किसान खाद की समस्या से परेशान हैं। बढ़ती महंगाई ने आम आदमी का बजट भी बिगाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि इन जनसमस्याओं को लेकर सपाई तहसील परिसर में अपनी आवाज बुलंद करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है। प्रमुख समाचार

विहिप जिलाध्यक्ष ई. नित्यानंद उपाध्याय की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

चित्र
विहिप जिलाध्यक्ष ई. नित्यानंद उपाध्याय की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर मेजा, प्रयागराज। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष एवं व्यापार मंडल संरक्षक ई. नित्यानंद उपाध्याय की माता हीरावती देवी का सोमवार देर रात निधन हो गया। वह लगभग 101 वर्ष की थीं। उनके निधन की सूचना मिलते ही मेजारोड बाजार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोगों ने उनके आवास पहुंचकर अंतिम दर्शन किए और श्रद्धांजलि अर्पित की। धार्मिक प्रवृत्ति एवं सरल स्वभाव की हीरावती देवी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। मंगलवार को उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार छतवा गंगा घाट पर सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में किया गया। उनके छोटे पुत्र विजयानंद उपाध्याय ने मुखाग्नि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व विधायक उदयभान करवरिया, भाजपा नेता इन्द्रदेव शुक्ल (राजू भैया), एसीपी एस.पी. उपाध्याय, प्रमुख प्रतिनिधि मेजा गंगा प्रसाद मिश्र, पूर्व प्रमुख मुन्नन शुक्ल, शिक्षक संघ अध्यक्ष मनीष तिवारी, अधिवक्ता अनिल पांडेय, वरिष्ठ समाजसेवी सिद्धांत तिवारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, ओ.पी. पाण्डेय, ...

भरुही में शतचण्डी महायज्ञ एवं सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र जप का शुभारंभ, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

चित्र
भरुही में शतचण्डी महायज्ञ एवं सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र जप का शुभारंभ, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ मेजा, प्रयागराज। विकास खंड उरुवा क्षेत्र के ग्राम भरुही (भरारी) में पं. कृष्णदेव शुक्ल एवं श्रीमती शैल देवी के आवास पर आयोजित शतचण्डी महायज्ञ एवं सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र जप का शुभारंभ मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुआ। पहले दिन यज्ञ मंडप में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। महायज्ञ के मुख्य आचार्य महेंद्र मिश्रा शास्त्री तथा पं. राम बिहारी मिश्रा शास्त्री (ग्राम बड़ोखर) के नेतृत्व में कुल नौ आचार्य वैदिक रीति-रिवाज से अनुष्ठान संपन्न करा रहे हैं। सुबह पूजा-अर्चना, कलश स्थापना एवं वैदिक अनुष्ठानों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यज्ञ मंडप में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव एवं माँ चण्डी की आराधना कर परिवार, समाज एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक उदयभान करवरिया सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, धर्मप्रेमी बंधु एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में उमे...

श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग पर झूम उठा औता, भक्ति रस में सराबोर हुए श्रद्धालु

चित्र
श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग पर झूम उठा औता, भक्ति रस में सराबोर हुए श्रद्धालु मेजा, प्रयागराज। औता गांव में ब्लॉक प्रमुख उरुवा आरती पप्पू गौतम के आवास पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह प्रसंग का मनोहारी वर्णन सुन श्रद्धालु भक्ति भाव में डूब गए। कथा वाचिका पंडित गौरांगी गौरी ने रुक्मिणी जी के अटूट प्रेम, समर्पण और भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान पूरा पंडाल जय श्रीकृष्ण और राधे-राधे के जयघोष से गूंज उठा। भजनों की मधुर धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन एवं व्यासपीठ वंदन के साथ कथा का शुभारंभ हुआ। भव्य आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कथा अमृत का रसपान करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे, जिससे आयोजन स्थल पर देर शाम तक भीड़ बनी रही। कार्यक्रम में यजमान के रूप में  कान्ती देवी एवं  हीरा प्रसाद गौतम उपस्थित रहे। आयोजन व्यवस्था में भोला गौतम, रज्जन गौतम सहित परिजनों एवं कार्यकर्ताओं का विशेष...

कोहड़ार-प्रयागराज बस सेवा शुरू होने की सूचना, क्षेत्रीय लोगों में खुशी

चित्र
कोहड़ार-प्रयागराज बस सेवा शुरू होने की सूचना, क्षेत्रीय लोगों में खुशी मेजा/करछना, प्रयागराज। क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए कोहड़ार एनटीपीसी क्षेत्र और प्रयागराज शहर के बीच उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस सेवा शुरू किए जाने की सूचना सामने आई है। इस सेवा के प्रारंभ होने से कोहड़ार, धारवारा, भड़ेवरा, कौवा, करछना तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवहन निगम की बस प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे बैरहना (श्यामा प्रसाद मुखर्जी सेतु), प्रयागराज से रवाना होकर रामपुर, करछना, कौवा, भड़ेवरा, धारवारा और कोहड़ार होते हुए एनटीपीसी मेन गेट (यमुनाविहार टाउनशिप) तक पहुंचेगी। वहीं वापसी में बस दोपहर 2 बजे एनटीपीसी मेन गेट से चलकर कोहड़ार बाजार एवं अन्य निर्धारित पड़ावों से होते हुए बैरहना, प्रयागराज पहुंचेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर नियमित बस सेवा की मांग काफी समय से की जा रही थी। वर्तमान में क्षेत्र के लोगों को प्रयागराज आने-जाने के लिए निजी वाहनों अथवा अन्य साधनो...

मेजा ऊर्जा निगम द्वारा कोहड़ार क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता अभियान का आयोजन

चित्र
मेजा ऊर्जा निगम द्वारा कोहड़ार क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता अभियान का आयोजन मेजा, प्रयागराज। भारत सरकार के "स्वच्छता ही सेवा" अभियान के अंतर्गत मेजा ऊर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड (MUNPL) द्वारा अपने नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत स्थानीय कोहड़ार पुलिस चौकी तिराहा, सब्जी मंडी एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। मेजा ऊर्जा निगम द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत "स्वच्छता ही सेवा" अभियान का आयोजन 16 मई से 31 मई, 2026 तक किया गया। इसी क्रम में आयोजित इस विशेष स्वच्छता अभियान का उद्देश्य न केवल क्षेत्र की साफ-सफाई सुनिश्चित करना था, बल्कि स्थानीय समुदाय में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छ वातावरण के महत्व को रेखांकित करना भी था। इस अवसर पर मेजा ऊर्जा निगम के वरिष्ठ अधिकारियों में  विवेक चन्द्रा (विभागाध्यक्ष, मानव संसाधन),  मनोज वर्मा (उप महाप्रबंधक, मानव संसाधन) एवं डॉ. प्रशांत शुक्ला (महासचिव, मुस्कान) सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही कोहड़ार पुलिस चौकी के प्रभारी, पुलिसकर्मी, ग्राम...

शतचंडी महायज्ञ एवं महामृत्युंजय महामंत्र जप का भव्य आयोजन 2 जून से, 8 जून को पूर्णाहुति व विशाल भंडारा

चित्र
शतचंडी महायज्ञ एवं महामृत्युंजय महामंत्र जप का भव्य आयोजन 2 जून से, 8 जून को पूर्णाहुति व विशाल भंडारा मेजा, प्रयागराज। ग्राम भरुही, भरारी में आस्था और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शतचंडी महायज्ञ एवं महामृत्युंजय महामंत्र जप का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान 02 जून 2026 (मंगलवार) से प्रारंभ होकर 08 जून 2026 (सोमवार) को पूर्णाहुति, हवन एवं विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगा। आयोजन पं० कृष्णदेव शुक्ल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शैल देवी के सौजन्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रतिदिन वैदिक पाठ, शतचंडी यज्ञ एवं महामृत्युंजय मंत्र जप से पूरा वातावरण भक्तिमय रहेगा। आयोजकों ने बताया कि इस महायज्ञ का उद्देश्य क्षेत्र में सुख-शांति, आरोग्य एवं कल्याण की कामना है। इस आयोजन में प्रमुख रूप से उमेश चन्द्र शुक्ल, रमेश चन्द्र शुक्ल, ओम प्रकाश शुक्ल, सतीष चन्द्र शुक्ल, भोला नाथ तिवारी, ओम प्रकाश शुक्ल (महेन्द्र), प्रेम शंकर तिवारी (रिन्कू विधायक), जय प्रकाश शुक्ल, सत्य प्रकाश शुक्ल,गणेश तिवारी, आनन्द शुक्ल, अभिषेक शुक्ल, अनुराग शुक्ल, आशुतोष शुक्ल, अथर्व, यथांश, नीरज पांडेय, स...

अर्धनिर्मित नाली छोड़कर भागा ठेकेदार, सड़क पर बह रहा गंदा पानी

चित्र
अर्धनिर्मित नाली छोड़कर भागा ठेकेदार, सड़क पर बह रहा गंदा पानी मेजा, प्रयागराज। क्षेत्र में अर्धनिर्मित नाली के कारण नाबदान का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संड़ाध और बदबू से आसपास के दुकानदार भी परेशान हैं। जानकारी के अनुसार करीब एक वर्ष पूर्व जिला पंचायत निधि से उरुवा चौराहा से गोसौरा खुर्द मार्केट तक लगभग 200 मीटर नाली का निर्माण कराया गया था, लेकिन कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। नाली से जलनिकासी न होने के कारण गंदा पानी लगातार सड़क पर फैल रहा है। बरसात में यहां जलजमाव की स्थिति और गंभीर होने की आशंका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधूरे निर्माण के कारण स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है और प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान की मांग की गई है। बाजार निवासी हरिशंकर प्रजापति, फूलचंद प्रजापति, रजनीश कुमार, बीएल कुशवाह, सूरज प्रजापति और लाला प्रजापति सहित कई लोगों ने सड़क के दोनों ओर पूर्ण नाली निर्माण की मांग की है, ताकि जलनिकासी की समस्या से राहत मिल सके। #उरुवाबाजार #नालीसमस्या #मेजा #प्रयागराज #जलभराव स...

देश की आत्मनिर्भरता से बढ़ी विकास गति : प्रेम शंकर सिंह, नेशनल गेम्स में बने नए रिकॉर्ड से खेल जगत को असीम संभावनाएं, आम के निर्यात पर भी हुई सार्थक चर्चा

चित्र
देश की आत्मनिर्भरता से बढ़ी विकास गति : प्रेम शंकर सिंह, नेशनल गेम्स में बने नए रिकॉर्ड से खेल जगत को असीम संभावनाएं, आम के निर्यात पर भी हुई सार्थक चर्चा प्रमुख समाचार ब्यूरो मेजा (प्रयागराज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 134वें एपिसोड में देश की प्रगति, विरासत, खेलों में बढ़ते प्रदर्शन और किसानों की भूमिका पर विशेष फोकस किया गया। इस पर भाजपा नेता प्रेम शंकर सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण देश के हर क्षेत्र को नई दिशा देने वाला है। उन्होंने कहा कि मन की बात में प्रधानमंत्री ने झारखंड में हुए नेशनल गेम्स का उल्लेख करते हुए खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना की। कई खिलाड़ियों द्वारा बनाए गए नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड से देश में खेलों के प्रति नई ऊर्जा और संभावनाएं उत्पन्न हुई हैं। प्रेम शंकर सिंह ने बताया कि 100 मीटर रेस में गुरमिंदर सिंह के नए रिकॉर्ड पर प्रधानमंत्री ने उनसे फोन पर बातचीत कर शुभकामनाएं दीं और उनकी संघर्ष यात्रा को भी जाना। इसी क्रम में 200 और 400 मीटर दौड़ में छत्तीसगढ़ के एक एथलीट द्वारा बनाए गए नए रिकॉर्ड का भी उल्लेख...