संदेश

नवंबर, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कोरांव प्रयागराज।यमुनापार पर्यटन विकास समिति की बैठक सम्पन्न

चित्र
बड़ोखर मे पर्वतारोहण स्पर्धा का आयोजन 5 दिसम्बर को  #कोरांव_प्रयागराज।  यमुनापार पर्यटन विकास समिति के तत्वावधान मे बड़ोखर स्थित अक्षरधाम प्राथमिक विद्यालय मे एक बैठक सम्पन्न हुई, जिसमे विभिन्न सामाजिक सगठनो एवं स्थानीय शिक्षण संस्थानो के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक मे पर्यटन विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक धरोहरो के प्रति  चिन्ता व्यक्त करते हुए जन चेतना लाने हेतु दिनांक 5 दिसम्बर 2021 दिन रविवार को पुर्वान्ह 10 बजे कोरांव तहसील के बड़ोखर ग्राम मे एक पर्वतारोहण स्पर्धा कार्यक्रम आयोजित किये जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।    बैठक का संचालन कर रहे सुरेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य यमुनापार मे पर्यटन विकास की असीम सम्भावनाओं के लिए पहल करना, पर्यावरण संरक्षण/संवर्धन हेतु जन जागरुकता लाना तथा अपनी प्राकृतिक धरोहरो को संरक्षित करने हेतु लोगों को प्रेरित करना है।    बैठक की अध्यक्षता करते हुए यमुनापार विकास समिति के अध्यक्ष गजेन्द्र प्रताप सिंह ने लोगों के विचार, सुझाव, सहयोग व निर्णय की प्रशसा करते हुए आयोजन मे सक्रिय सहभागिता क...

कोरांव प्रयागराज।यमुनापार पर्यटन विकास समिति की बैठक सम्पन्न

चित्र
बड़ोखर मे पर्वतारोहण स्पर्धा का आयोजन 5 दिसम्बर को  #कोरांव_प्रयागराज।  यमुनापार पर्यटन विकास समिति के तत्वावधान मे बड़ोखर स्थित अक्षरधाम प्राथमिक विद्यालय मे एक बैठक सम्पन्न हुई, जिसमे विभिन्न सामाजिक सगठनो एवं स्थानीय शिक्षण संस्थानो के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक मे पर्यटन विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक धरोहरो के प्रति  चिन्ता व्यक्त करते हुए जन चेतना लाने हेतु दिनांक 5 दिसम्बर 2021 दिन रविवार को पुर्वान्ह 10 बजे कोरांव तहसील के बड़ोखर ग्राम मे एक पर्वतारोहण स्पर्धा कार्यक्रम आयोजित किये जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।    बैठक का संचालन कर रहे सुरेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य यमुनापार मे पर्यटन विकास की असीम सम्भावनाओं के लिए पहल करना, पर्यावरण संरक्षण/संवर्धन हेतु जन जागरुकता लाना तथा अपनी प्राकृतिक धरोहरो को संरक्षित करने हेतु लोगों को प्रेरित करना है।    बैठक की अध्यक्षता करते हुए यमुनापार विकास समिति के अध्यक्ष गजेन्द्र प्रताप सिंह ने लोगों के विचार, सुझाव, सहयोग व निर्णय की प्रशसा करते हुए आयोजन मे सक्रिय सहभागिता क...

मांगे पूरी होने पर खत्म किया गया आमरण अनशन --राजू चौबे

चित्र
    कोरांव प्रयागराज।भारतीय किसान यूनियन भानु के जिला अध्यक्ष राजू चौबे के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष के अलावा मंडल महासचिव के के मिश्रा भी आमरण अनशन कर रहे थे लगातार 4 दिन चले आमरण अनशन मैं कल दोनों पदाधिकारियों की हालत शुगर लो होने के कारण गंभीर हो गई इस बात की जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव के अधिक्षक जब उप जिलाधिकारी कोरांव को दिए तो उन्होंने कोई हिला हवाली न करते हुए सीधा किसानों के बीच में आकर अनशन में बैठ गए और घंटों चली वार्ता के बाद आखिर में उप जिलाधिकारी कोरांव ने किसान नेताओं की संपूर्ण मांगे 2 दिसंबर तक पूरा करने का ठोस आश्वासन दिया और कहा कि सभी क्रय केंद्र के अलावा सोसायटी में खाद उपलब्ध कराई जाएगी अगर इसमें किसी प्रकार की हिला हवाली करने वाले क्रय केंद्र प्रभारियों के उपर कार्यवाही की जायेगी इस आश्वासन के बाद किसान नेताओं ने अपना अनशन तोड़ने का ऐलान कर दिया उपजिलाधिकारी कोरांव अभिनव कनौजिया ने अन्सन पर बैठे किसानो जल पिलाकर खत्म किया वही जिला अध्यक्ष चौबे जी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि उप जिलाधिकारी कोरांव के ठोस आश्वासन के बाद हम अपना अन...

मेजा प्रयागराज। गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा मेजा

चित्र
सतीश मिश्र पर अज्ञात लोगों ने चलाई गोलियां, मौके पर पहुंची पुलिस नवंबर 26, 2021  मेजा, प्रयागराज । विकासखंड उरुवा के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख सतीश चंद्र मिश्रा के ऊपर शुक्रवार शाम को घर लौटते वक्त अज्ञात लोगों ने फायर झोंक दिया मिश्र इस हमले से बाल-बाल बच गए इसकी सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख के पुत्र विनीत मिश्रा ने बताया कि तिलक समारोह से घर लौटते वक्त गांव के नजदीक पहले से घात लगाकर बैठे अज्ञात हमलावरों ने मेरे पिता की गाड़ी पर ताबड़तोड़ कई फायर झोंके गोली की आवाज से चौकन्ना मेरे पिता श्री सतीश चंद्र मिश्र मौके से भाग कर अपनी जान बचाई।गोली की आवाज सुनकर गांव की भीड़ भी तब तक जुट चुकी थी। उन्होंने तत्काल इस घटना की सूचना पुलिस को दी है और मेजा पुलिस ने घटना का ब्यौरा लिया और इस मामले की जांच कर रही.#meja#prayagraj

क्षेत्र की खुशहाली के लिए श्रीनाथ बाबा का दर्शन कर मंदिर का जीर्णोद्धार करने की बात कही -श्यामकात शुक्ला उर्फ लहरी भैया

चित्र
प्रयागराज,मेजा :- उरूवा विकासखंड के सिरसा नगर पंचायत स्थित श्रीनाथ बाबा धाम में समाजसेवी श्याम कांत शुक्ला उर्फ लहरी भइया ने पूजा अर्चना करते हुए समूचे मेजा क्षेत्र के पंडित राम गरीब खदरहन का पूरा स्थित एकमात्र दक्षिणेश्वर मुखी हनुमान जी के मंदिर पर भी मत्था टेकते हुए क्षेत्रवासियों की खुशहाली के लिए की पूजा अर्चना। समाजसेवी ने पूजा अर्चना करने के बाद पुजारी जी से आशीर्वाद लेते हुए ग्रामवासियों से हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार का बीड़ा उठाते हुए मंदिर का कायाकल्प करवाने की बात कही। इस दौरान उनके परिवारीजनों के साथ इंद्रेश कुमार मिश्रा उर्फ बबन मिश्रा व अन्य लोग उपस्थित रहे

प्रयागराज।मोहनगंज फुलवरिया गोहरी फाफामऊ हत्याकांड में इंस्पेक्टर सस्पेंड‌।

चित्र
प्रयागराज । गंगापार के फाफामऊ थाना क्षेत्र के मोहनगंज फुलवरिया गोहरी गांव में एक परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मारे गए लोगों में पति-पत्नी, उनकी पुत्री और एक पुत्र है। घटना के पीछे गांव के ही कुछ लोगों से रंजिश बनाई जाती है। मौके पर खोजी कुत्ता भी लाया गया है। पुलिस से नाराज लोगों ने शव उठाने से रोक दिया है। उनका कहना है कि पहले कातिलों को पकड़ा जाए। इस घटना में दो बार मुकदमे के बाद भी कार्रवाई में उदासीनता पर फाफामऊ इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। आइजी और एसएसपी ने बताया कि दोषियों और लापरवाह पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। चार लोगों के कत्ल की खबर मिली तो पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मौके पर फोरेंसिंक टीम को भी बुलाकर छानबीन शुरू कर दी गई। घटनास्थल पर एसपी गंगापार के साथ एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी और आइजी रेंज प्रयागराज राकेश सिंह भी पहुंचे और परिवार के लोगों से बात की। भाई कृष्ण चंद्र ने कहा कि गांव के दबंग ठाकुर परिवार ने जीना हराम कर रखा था। उस पर ही शक है। दो मुकदमा लिखाया गया था इन दबंगों के खिलाफ लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। ...

कोरांव प्रयागराज।किसानों के मांगो को अनदेखी कर रही सरकार - के के मिश्रा

चित्र
कोरांव प्रयागराज।भारतीय किसान यूनियन भानु द्वारा 24 नवंबर दिन बुधवार से सत्याग्रह तथा 25 नवंबर दिन वृहस्पतिवार से चल रहे अनवरत धरना आमरण अनशन के रूप में किसान नेताओं ने तब्दील कर दिया जहां पर भारतीय किसान यूनियन भानु के जिला अध्यक्ष राजू चौबे एवं मंडल महामंत्री केके मिश्रा ने भोजन को त्याग करते हुए आमरण अनशन शुरू किया धरना में उपस्थित किसानों ने उपरोक्त नेताओं का जिंदाबाद करते हुए जय जवान जय किसान तथा इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए । लगातार 2 दिनों से चल रहे धरने को समाप्त करने के लिए उप जिलाधिकारी कोरांव अभिनव कनौजिया तथा तहसीलदार कोरांव डॉ विशाल शर्मा किसानों से वार्ता करने का पूरा प्रयास किया लेकिन किसान नेता अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे जहां रात में तहसील प्रांगण में बिजली एवं प्रकाश की सुविधा न होने पर तहसील प्रशासन पर आक्रोश व्यक्त किया तो वही धरने को संबोधित करते हुए केके मिश्रा ने कहा कि आज जिस तरह से शासन प्रशासन किसानों की अनदेखी कर रहा है इससे कहीं न कहीं अधिकारीयो की भ्रष्टाचार में संलिप्तता नजर आ रही है वही जिला अध्यक्ष राजू चौबे ने कहा कि किसान हित में अगर ज...

मेजा प्रयागराज।महंगाई को लेकर कांग्रेशियो ने किया पद यात्रा और प्रदर्शन---

चित्र
मेजा प्रयागराज।महंगाई और भ्रस्टाचार को लेकर माधवी रॉय के नेतृत्व में बलुहा ग्राम सभा से लेकर मेजारोड तक पद यात्रा परिवर्तन का संकल्प       कांग्रेसः ही विकल्प का लक्ष्य लेकर निकाली गई, जिसमें ऐडवोकेट इंद्रेश मिश्रा ने डीज़ल, पेट्रोल,गैस,कृषि से संबंधित महंगाई को लेकर सभा को संबोधित किया,माधवी राय ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को हटाना है कांग्रेस को लाना है, इस पद यात्रा में यूथ कांग्रेसः के निशांत रस्तोगी,ऋचा पांडेय,बेबी,लक्ष्मी,रूबी,अरुण,आशीष मिश्रा, कमलाकांत मिश्र,अवनीश मिश्रा, आनंद मिश्र,ऋषि, रूमान,विकाश दुबे पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी, डॉ शशिकान्त शुक्ल आदि मौजूद रहे।

मेजा प्रयागराज।आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

चित्र
मेजा प्रयागराज। गंगा समग्र के बैनर तले मेजा के सिरसा गंगा घाट पर बुधवार को दिनांक 24/11/2021 को अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्रीय विधायक नीलम करवरिया ने इस आजादी अमृत महोत्सव का उद्घाटन विधि विधान से पूजा कर किया। इस अवसर क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि स्वतंत्रता के 75 वे वर्ष पर राष्ट्रप्रेम की नवीन चेतना को जागृत करने व अमर बलिदानियों को सम्मान देने के लिए आजादी अमृत महोत्सव का आयोजन सिरसा गंगा घाट पर किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी मातृ शक्ति ने टोलियां बनाकर युद्ध लड़ा था जिनके कारण हमें आजादी मिली है। उन्होंने कहा 1857 में रानी लक्ष्मीबाई के इतिहास को भुलाया नहीं जा सकता है। चंद्रशेखर आजाद ने अंतिम सांसों तक लड़कर बलिदान दिया उनके इतिहास को सामने लाये बिना आजादी के अमृत महोत्सव का संकल्प साकार नहीं होगा। महोत्सव में मेजा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र ने ने भी अपने विचार व्यक्त किये। भारत माता की जय, गंगा मैया की जय के जयकारों से गूंज उठा गंगा घाट। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र,अमरीश प्रांतीय संगठन मंत्री गं...

कोरांव प्रयागराज.मांगे पूरी होने तक चलेगा आमरण अनशन - राजू चौबे

चित्र
कोरांव प्रयागराज। कोरांव में  किसानों का अनिश्चित कालीन धरना ।  सोसाइटी पर डीएपी खाद की किल्लत बहराइचा बघोल बजरंग बली घाट पर पुल निर्माण सभी क्रय केंद्रों के खोले जाने के संबंध में ग्राम सभा बेरी समेत अन्य गांवों में जिला पंचायत एवम अन्य सरकारी जमीनों पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध ढंग से कब्जा किए जाने और पूर्व में दिए गए किसान समस्याओ को लेकर ज्ञापन के निस्तारण के मांग को लेकर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किसान नेता राजू चौबे जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानू के नेतृत्व में किसानों के द्वारा दिन बुधवार सुबह 10 से तिरंगा झंडा लगाकर तहसील परिसर में सत्याग्रह शुरू किया गया इस मौके पर किसान नेता ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा विगत कई माह से यूनियन के लोग सक्षम अधिकारियो से किसानों के समस्याओं को लेकर मौखिक और लिखित रूप से अवगत कराया जा रहा था लेकिन अफसरों के उदासीनता से यह प्रतीत होता है की वह किसानों के समस्याओं लेकर सजग नही है जिसके कारण भाकियू भानू के लोगो द्वारा सत्याग्रह किया जा रहा है और उस पर भी अगर मांगे नहीं मानते है तो सत्याग्रह दिन बृहस्पतिवार 10...

मेजा में आजादी के अमृत महोत्सव आज

चित्र
मेजा प्रयागराज। मेजा में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर सिरसा गंगा नदी घाट पर गंगा पूजन और आरती का कार्यक्रम आज चौविस नवंबर दिन बुधवार सायं पांच बजे को रखा गया है। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेजा विधायक नीलम करवरिया व विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख मेजा प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्रा एवं अम्बरीश प्रांतीय संगठन गंगा समग्र मौजूद रहेंगे कार्यक्रम की जानकारी विधायक के सचिव जितेंद्र शुक्ला ने दी हैं।

जनहित के कार्यों को करना ही लक्ष्य है-नीलम करवरिया

चित्र
मेजा प्रयागराज । क्षेत्रीय विधायक नीलम करवरिया के सौजन्य से पांती गांव के मानस मंदिर के बगल स्टेशन मार्ग पर नाली निर्माण की व्यवस्था जल्द ही दुरुस्त कराई जाएंगी जिसे लेकर ग्रामीणों में खुशी व्याप्त है। गौरतलब हो कि पांती गांव के मानस मंदिर के समीप नाली निर्माण ना होने के कारण सड़क पर गंदगी व घरों का दूषित पानी बहता रहता है जिसके चलते मंदिर में आवागमन करने वाले श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतें होती थी। उक्त गांव के समाजसेवी इं० नित्यानंद उपाध्याय ने नाली निर्माण के लिए विधायक नीलम करवरिया से दुरुस्त करवाने की गुजारिश की थी। विधायक नीलम करवरिया ने सीडीओं प्रयागराज को पत्र लिखकर अपने निधि से 300 मीटर नाली निर्माण कराने को आदेशित किया है। जिसे लेकर ग्रामीणों में खुशी व्याप्त है। विधायक ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन का आगाज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया है जिसे पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार का यह प्रयास है कि शहर हो या गांव की गलियां कोई भी गंदा न रहे। गांव में ग्राम पंचायत को और शहर में नगर पंचायत को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गांव को कीचड़ मुक्त करने बरसात व घरों क...

सपाइयों ने मनाया मुलायम सिंह यादव का #83वा जन्मदिन

चित्र
विकास पुरुष के रूप में याद किए जाते है नेता जी - #सोमदत्त_सिंह #कोरांव_प्रयागराज । समाजवादी पार्टी के संरक्षक और देश के पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव का 83वा जन्मदिन नगर पंचायत कोरांव में चौराहे पर मेहताब खान नगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी कोरांव के नेतृत्व में सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल ताशे के साथ जमकर नारेबाजी भी किया।कार्यक्रम का आयोजन सुमन कोल जिला पंचायत सदस्य ने किया। इस मौके उपस्थित पर सोमदत्त सिंह पटेल जिला पंचायत सदस्य एवम विधानसभा प्रभारी समाजवादी पार्टी कोरांव ने कहा की मुलायम सिंह यादव को देश की जनता जननायक और विकास पुरुष के रूप में याद करती है और उन्होंने अपने कार्यकाल में ऐसे कार्य किए है की देश की जनता उन्हें आजीवन याद करेंगी सपा नेता ने नेता जी के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा की एक समय था जब देश का जवान सरहद पर शहीद होता था तो उस वक्त जवान के घर उसका पार्थिव शरीर नही आता था किंतु जब देश के रक्षा मंत्री के रूप में नेता जी पदभार ग्रहण किया तब उन्होंने एक ऐसा नियम बनाया की शहीद जवान का शव उसके घर पर भेजन...

जनता के हक की लड़ाई लड़ता रहूंगा-बबलू कुशवाहा

चित्र
मेजा प्रयागराज। आज जन अधिकार पार्टी मेजा विधानसभा प्रभारी बबलू कुशवाहा ने पिछड़ा , दलित, अल्पसंख्यक भाईचारा बढ़ाओं  के तहत बैठक कर जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष बाबूसिंह कुशवाहा के विचारों को युवाओं को बताया। बता दें कि बबलू कुशवाहा जन अधिकार पार्टी के मेजा विधानसभा प्रभारी हैं, बबलू कुशवाहा का नाम क्षेत्र में  समाजसेवियों की श्रेणी में आता है,जन अधिकार पार्टी कहती हैं "जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी„बबलू कुशवाहा नेे मांडा , मांडवी देवी , भरारी  युवाओं संग बैठक कर शिक्षा एक समान,गरीब हों या धनवान, अधिकार और हिस्से की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर जन अधिकार पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।  बबलू कुशवाहा भाजपा सरकार पर जम कर बरसे कहा भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है, ज्यादातर जनता बिजली पानी सड़क की समस्याओं से जूझ रही हैं, पेट्रोल डीजल की कीमतें आसमान छू रही है, किसान परेशान हैं,उन्होंने कहा जन अधिकार पार्टी की सरकार बनती है तो जनता की सारी समस्याओं का निराकरण किया जायेगा।

प्रकित बचाने के लिए सब कुछ दांव पर लगा दिए अनिल कुमार सहायता अभियंता सिंचाई विभाग।

चित्र
कोरांव प्रयागराज (भास्कर यादव) जो लेटे है ये कोइ आम नागरिक नही... ये सिचाई विभाग के सहायक अभियंता अनिल कुमार यादव जी है.... प्रयागराज के कोरांव तहसील मे सौ साल से उपर करीब 40 फिट चौड़े प्राकृतिक नाले को लोकल प्रशासन कि मिली भगत से भू माफिया पाट कर प्लाटिंग कि तैयारी कर रहे थे... इसमे लोकल पुलिस की टीम भी उनका सहयोग कर रही थी... यहां तक कि एसडीएम कोरांव ने इस जमीन को अपने आदेश में नाला तो दिखाये लेकिन खाली और समतल दिखाया... जब एसडीएम साहब अपने ताने बाने के साथ इस सिंचाई के नाले को समतल करवाने पहुचे तो सहायक अभियंता विरोध करने लगे.... सहायक अभियंता अनिल जी को हर तरह से डराया धमकाया गया... विरोध करने के बावजूद जब काम नही रोका गया तो सहायक अभियंता अनिल कुमार यादव जी बुलडोजर और ट्रेक्टर के सामने लेट गये... मामला डीएम कमिश्नर तक पहुच गया तो काम रुका...  ऐसे ईमानदार कर्मचारियों को सरकार के द्वारा सम्मानित करना चाहिए... जो अपना सबकुछ लगाकर प्राकृतिक संसाधनों कि सुरक्षा मे लगे है।

पंचायत सुरक्षा संगोष्ठी संपन्न मुख्य अतिथि रहीं मेजा विधायक

चित्र
प्रयागराज। मेजा विधानसभा सभा क्षेत्र के रामनगर स्थित शीतला इंडेन एलपीजी गैस सर्विस की तरफ से ‘पंचायत सुरक्षा संगोष्ठी’ का आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में विधायक मेजा नीलम करवरिया उपस्थित रही। विधायक की उपस्थिति में शीतला इंडेन गैस वितरक की प्रोपराइटर सुनीता देवी व स्टाफ के द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 300 लाभार्थियों को एलपीजी गैस कनेक्शन मुफ्त में वितरित किया गया। इस अवसर पर मेजा विधायक नीलम करवरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाई जा रही जन योजनाओं की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई उज्जवला योजना के माध्यम से लाखों लोगों को इस योजना का लाभ मिला है। रसोई में गैस से घरेलू खाद्य सामग्री बनाने पर समय के साथ खर्चा दोनों की बचत होती है। एवं प्रदूषण भी नही फैलता जिससे महिलाओं मे होने वाली बीमारियों से भी बचाव होता है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रयासों से देश में धुआं मुक्त रसोई का सपना साकार हो रहा है।इस अवसर पर विधायक के निजी सचिव जितेंद्र शुक्ला, विधायक प्रतिनिधी शैलेश पांडेय,राहुल द्विवेदी,धीरज दुबे,प...

कोरांव प्रयागराज। चार महीने से जला ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से ग्रामीणों में आक्रोश

चित्र
कोरांव प्रयागराज। (भास्कर यादव) कोरांव विकास खंड के देवघाट ग्राम सभा के कुलडीहा गांव में कई महीनों से जला ट्रांसफार्मर न बदले जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है अगर जल्द ट्रांसफार्मर न बदला गया तो आने वाले चुनावों में भाजपा को भारी नुक्सान हो सकता है। बता दें कि विकासखंड कोरांव अंतर्गत देवघाट ग्राम सभा के कुलडीहा गांव में लगभग 4 महीने से ट्रांसफार्मर जला है, ग्रामीणों को बिजली पानी की दिक्कत हो रही है, छात्रों को पढ़ाई में दिक्कत हो रही है , ग्रामीणों ने कहा ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है, उस पर बिजली न होने से मोबाइल डिस्चार्ज हो जाने की वजह से छात्रों को पढ़ाई करने में दिक्कत हो रही है ग्रामीणों ने कहा कि मिट्टी का तेल नहीं मिल रहा है, ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं ,अमृतलाल ने बताया कि हमने तीन बार कंप्लेन किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, मौके पर दो कंप्लेन नंबर अमृतलाल द्वारा दिखाया गया, जिसका नंबर no 1- Pu1609211645 No 2- Pu 2308211292 है. ग्रामीणों ने कहा कोई बिजली विभाग का कर्मचारी नहीं सुन रहा है, वहीं लाइनमैन से कई बार ग्रामीणों ने कहा नतीजा सिफर रहा, प्र...

स्वर्गीय बद्रीनाथ तिवारी की पुन्यतिथि मनाई गई।

चित्र
मेजा प्रयागराज।कल दिनांक 15/11/2021 को बद्रीनाथ तिवारी इंटर कॉलेज मेजा रोड के संस्थापक तिवारी बद्रीनाथ की तीसरी पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई गई ,बहुमुखी प्रतिभा के धनी रहे तिवारी को क्षेत्र में शिक्षा पुरोधा के रूप में जाना जाता है, सामाजिक सरोकार से पूरे इलाके में जनप्रिय रहे स्वर्गीय तिवारी ने गरीबों मजदूरों की अंतिम सांस तक सेवा की थी आजादी के बाद क्षेत्र के गिने चुने रसूख वालों में तिवारी बद्रीनाथ का नाम रहा है क्षेत्र में शिक्षा विस्तार के लिए उन्होंने मेजा रोड में बी एन टी कॉलेज की स्थापना के साथ उन्होंने कई कालेजों की स्थापना कराई उनकी 35 वीं पुण्यतिथि पर पंडित शिवानंद शुक्ल ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कहा कि समाज सेवा के लिए उन्होंने जो प्रयास किया उसका लाभ लोगों को मिल रहा है लखनपुर पेयजल योजना ,मेजा रोड विद्युत सबस्टेशन उनकी दान की हुई जमीन पर बनाया गया है, जिसका लाभ दर्जनों गांव को मिल रहा है प्रमुख प्रतिनिधि मेजा गंगा प्रसाद मिश्र ने तिवारी बद्रीनाथ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए कहा कि तिवारी बद्रीनाथ जैसे विचारों और सोच के ...

सांसद रेवती रमण ने प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया।

चित्र
मेजा, प्रयागराज। मेजारोड मे रविवार को मेजारोड बाजार स्थित एचडीएफसी बैंक के बगल नव प्रतिष्ठान आशिता मार्बल्स एवं टाइल्स की दुकान का फीता काट कर उद्घाटन समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह के हाथों से हुआ। उन्होंने फीता काटकर दीप जलाकर उद्घाटन किया और प्रतिष्ठान के मालिक राजेश मिश्रा उर्फ भोले को अपनी शुभकामनाएं दी। राज्यसभा सांसद ने कहा कि दुकान खुलने से लोगों को सुविधा होती हैं। इस मौके पर समाजसेवी इंजीनियर नित्यानंद उपाध्याय, सपा के वरिष्ठ नेता लल्लन सिंह, सिद्धांत तिवारी, सपा नेता योगेंद्र सिंह, हरिशंकर शर्मा उर्फ पप्पू पूर्व जिला पंचायत सदस्य, वि. स. अध्यक्ष श्यामकृष्ण सिंह पप्पू यादव, बब्बू गौतम, दिलावर सिंह, रामरक्षा सिंह यादव, शीपू सिंह, सहित दर्जनों समाजसेवी उपस्थित रहे

मेजा प्रयागराज।आग लगने से दुकान का सामन हुआ राख

चित्र
दुकान मे लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख नवंबर . मेजा, प्रयागराज।  मेजा थाना क्षेत्र में एक बार फिर आगजनी से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। देखा जाए तो एक सप्ताह में  आगजनी की यह तीसरी घटना है जिससे लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। इलाकाई थाना क्षेत्र के मिश्रपुर बाजार में अज्ञात कारणों से बीज भंडार की दुकान में आग लगने से दुकान में रखा नकदी समेत लाखों का बीज जलकर राख हो गया। बता दे कि मिश्रपुर गांव निवासी सुशील कुमार मिश्र पुत्र सुधीर कुमार मिश्र मिश्रपुर बाजार में  अपनी मार्केट बना रखी है मार्केट में उन्होंने सुशील मिश्रा बीज भंडार के नाम से दुकान खोल रखी है। शनिवार शाम को भुक्तभोगी दुकान बंद करके घर चला गया। जहां देर रात्रि अज्ञात कारणों से आग लग गई। रविवार सुबह दुकान से निकल रहे धुंए को देख राहगीरों ने दुकान मालिक को मामले से अवगत कराया। आनन-फानन में पीड़ित घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ा, जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक दुकान में रखा सामान जल कर राख हो गया। भुक्तभोगी केे अनुसार  गेहूं,धान, कीटनाशक दवाएं तथा समस्त प्रकार के सब्जियों के बीज जिसकी कीमत लगभग दस...

मेजा प्रयागराज। रामलीला या रासलीला ? रामलीला मंच पर थिरकीं बार बालाएं

चित्र
मेजा प्रयागराज। मेजा क्षेत्र के चंदापुर भंभौरा गांव में रामलीला के मंच पर बार बालाओं का डांस करना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि हर वर्ष की भांति इस बार भी जगह जगह रामलीला हों रही, सूत्रों की मानें तो मेजा क्षेत्र के चंदापुर भंभौरा गांव में रामलीला मंच पर आर्केस्ट्रा की लड़कियां अश्लीलता भरें गाने पर डांस किया,जिसका वीडियो सोसल मीडिया पर फेसबुक के माध्यम से वायरल हो गया,जिसकी लोगों ने निंदा करते हुए, लिखा कि ये रामलीला है कि रासलीला ,जिसके अध्यक्ष रमाकांत सिहँ कोषाध्यक्ष प्रेमनाथ सिहँ  पात्रगण़ राजेन्द्र प्रसाद सिंह ,अमरबहादुर सिंह शेषनाथ सिंह, मनोज कुमार ,मुन्ना सिह,इत्यादि पात्रगण बताये जा रहें हैं ।

मेजा प्रयागराज।मदरा गंगा घाट पर आवागमन करने वाले राहगीरों के लिए कीचड़ बना मुसीबत।

चित्र
मेजा, प्रयागराज । गंगा आर पार यात्रा करने वाले लोगों के लिए घाट पर जमे कीचड़ से खासा परेशानी झेलनी पड़ रही है। गौरतलब है कि पिछले दिनों आई बाढ़ की वजह से तटीय क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई थी। वही जैसे ही बाढ़ का पानी कम हुआ लोग आवागमन के लिए घाट पर पहुंच  रहे है।  पानी का स्तर कम होने से घाट पर जबरदस्त कीचड़ से राहगीरों को दो-चार होना पड़ रहा है यहां तक की बाइक सवार कीचड़ में फिसल कर गिर भी रहे हैं। मदारा गंगा घाट पर जबरदस्त कीचड़ होने के कारण कीचड़ में फिसल कर गिरने से एक बाइक सवार  घायल हो गया। देखा जाए तो आए दिन आर पार की यात्रा करने वाले लोगों को भारी फजीहते झेलनी पड़ रही है।

मेजा विधायक ने छठ पूजा कर क्षेत्रवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

चित्र
मेजा प्रयागराज। मेजा विधायक नीलम करवरिया ने आज सूर्य देवता को अर्घ्य देकर छठ मैया के व्रत को समाप्त किया. उनके साथ उनके परिवार और पड़ोस की महिलाएं भी छठ महापर्व में मौजूद रहीं. नीलम करवरिया ने अपने  मकान की छत पर छठ मनाया. इस दौरान विधायक ने पानी में खड़े होकर सूर्य देवता को अर्घ्य देकर उनकी पूजा की। और समस्त क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी और कहा कि  'समस्त देशवासियों को सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं। भगवान भास्कर आप सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें।  '

प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को सैकड़ों गाड़ियों के काफिले संग पहुंची मेजा विधायक

चित्र
खीरी प्रयागराज।आज भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती स्वाभिमान जनसभा के मुख्य अतिथि माननीय स्वतंत्रदेव सिंह पटेल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में मेजा विधायक माननीय नीलम करवरिया सैकड़ों गाड़ियों संग जनसभा में पहुंच कर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह पटेल का अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।  पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज डिहार खीरी में भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती स्वाभिमान जनसभा आयोजित हुई जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्रदेव सिंह पटेल मुख्य अतिथि रहे , जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव ने भाजपा की उपलब्धियों को जनता के समक्ष पेश कर पुनः उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने हेतु जनता से वोट और सपोट करने की अपील किया।   भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती स्वाभिमान जनसभा में भाजपा के विधायक, सांसद, पदाधिकारियों ने पहुंचकर अध्यक्ष जी का स्वागत किया,इसी क्रम में मेजा विधायक माननीय नीलम करवरिया भी मेजा विधानसभा से   सैकड़ों गाड़ियों के काफिले संग जनसभा में पहुंचकर अध्यक्ष जी...

मेजा प्रयागराज।पाल, निषाद,विन्द, प्रजापति, विश्वकर्मा,समाज की ललकार फिर भाजपा सरकार।

चित्र
मेजा प्रयागराज। दिनांक 07/11/2021 को भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले सामाजिक प्रतिनिधि और सम्मान समारोह विसहिजन कला वृंदावन गेस्ट हाउस में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बारा इंजिनियर उदय भान करवरिया  रहे।  कार्यक्रम में मुख्य रूप से पाल समाज , विश्वकर्मा समाज, निषाद समाज,बिंद समाज , प्रजापति समाज,वर्मा समाज की लगभग हजारों की संख्या लोगों की उपस्थिति रही, आये हुए लोगों ने मेजा विधायक माननीय नीलम करवरिया और भाजपा की बड़ाई करते हुए कहा कि इस सरकार में सभी जातियों, धर्मों का सम्मान और काम हुआ है ,आप लोग भाजपा सरकार को पुनः उत्तर प्रदेश में लाने के लिए जी जान से जुट जाएं । जिसमें मुख्य रूप से कार्यक्रम का आयोजन पाल समाज से राजाराम पाल के नेतृत्व में आशीष पाल और विश्वकर्मा समाज से दिनेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में ओपी विश्वकर्मा ने की , इस कार्यक्रम का संचालन ओपी विश्वकर्मा अशीष पाल के सहयोग से की और कार्यक्रम में निषाद समाज से अभी निषाद के नेतृत्व में लोगों की उपस्थिति बहुत अच्छी रही, तथा प्रजापति समाज  और बिंद समाज, वर्मा समाज से गोविन्द लाल वर्मा के ने...

मेजा प्रयागराज। पचपन दिन से चल रहे अनशन को मेजा विधायक के पहल पर तोड़ा गया।

चित्र
मेजा प्रयागराज। विकासखंड उरुवा के अंतर्गत नरवर चौकठा गांव में गंगा कटान की समस्या को लेकर 55 दिन से क्रमिक अनशन पर ग्रामीण दिघिया तिराहे पर बैठे थे ,जिस पर आज मेजा विधायक नीलम करवरिया के जिसका नुकसान हुआ है और कटान को रोकने हेतु आवश्यक कार्रवाई के आश्वासन पर अनशन को तोड़ा गया। बता दें कि मेजा के विकास खंड उरुवा अंतर्गत नरवर चौकठा गांव में कई वर्षों से लगातार  गंगा कटान से कई घर बेघर हो गए हैं, गांव पूरा कटान में समाने के कगार पर है, लोगों की जमीनें गंगा में समाहित हो गई है, जिनका नुकसान हुआ है उनको मुवावजे,घर से बेघर हुए लोगों के लिए आवास, इत्यादि मांगों को लेकर तपन सिंह की अगुवाई में डेढ़ महीने से क्रमिक अनशन दिघिया तिराहे पर चल रहा था, जिसको आज मेजा विधायक माननीय नीलम करवरिया ने एसडीएम मेजा और सिंचाई विभाग के अधिकारी संग जाकर ग्रामीणों से बात कर आश्वस्त किया हैं कि जल्द उनकी समस्या का समाधान किया जायेगा। इस पर अनशन कर रहे लोगों  ने पचपन दिन पर आज अनशन खत्म किया।अनशन कर रहे लोगों को विधायक अपने हाथों से जूस पिलाकर अनशन तोड़वाया। जिसमें जितेंद्र शुक्ला, ग्राम प्रधा...

मेजा प्रयागराज।पत्रकार उत्पीड़न पर शिवसेना की बैठक संपन्न

चित्र
मेजा, प्रयागराज। सोमवार को मेजारोड बाजार मे पत्रकार उत्पीड़न को लेकर शिव सैनिकों की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक शिवसेना कार्यालय पर संपन्न हुई। जिसमें यमुनापार प्रभारी चंद्रमा शुक्ला की अगुआई मे शिव सैनिकों ने हिंदी दैनिक अखबार के पत्रकार जयप्रकाश द्विवेदी के साथ हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए निर्णय लिया कि यदि पत्रकार के साथ मारपीट और लूट करने वाले आरोपियों की सप्ताह भर के अंदर गिरफ्तारी नहीं कर ली गई तो शिवसैनिक मेजारोड मे धरना प्रदर्शन व चक्का जाम करेंगे।  बैठक में यमुनापार उप प्रमुख बबलू उपाध्याय ने कहा कि पत्रकार देश का चौथा स्तंभ हैं। यदि पत्रकार सुरक्षित नहीं रह जाएंगे तो देश पतन की ओर चला जाएगा। आगे कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है पत्रकारों पर हमले बढ़ गए हैं। पत्रिका सुरक्षित नहीं है। बैठक में ब्लाक प्रमुख उरुवा मूलचंद पांडे, पुरुषोत्तम तिवारी, उत्तम पांडे, बृजेश मिश्रा, डबल तिवारी, प्रभाकर शुक्ला, पंकज मिश्रा, अमन मिश्रा सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे

मेजा प्रयागराज। क्षेत्र में भैया दूज बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।

चित्र
मेजा प्रयागराज।भाई-बहन के असीम प्रेम व स्नेह का प्रतीक भैया दूज पर्व जिले में शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में बहनों ने भाई के माथे पर मंगल तिलक लगाकर लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने बहनों को उपहार दिए। वहीं बहनों का भाइयों के घर, तो कुछ भाइयों का बहनों के घर पहुंचना शुरू हो गया। जो दिनभर चलता रहा। शाम तक मिठाई की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रहीं। पर्व के चलते शनिवार को सुबह से ही घरों में भैया दूज को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं। बहनों ने व्रत रखकर परंपरागत पूजा अर्चना की। इसके बाद भाइयों के माथे पर तिलक लगाया। मिठाई खिलाकर उनकी उन्नति व समृद्धि की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को रक्षा का वचन दिया। पर्व को लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने ससुराल से आकर भैया दूज की परंपरा निभाई। सड़कों पर भी पूरे दिन वाहनों की आवाजाही के चलते खासी चहल पहल रही। मेजा के उरुवा, मेजा रोड, मांडा रोड, रामनगर इत्यादि बाजारों की मिठाई की दुकानों पर सुबह से लेकर शाम तक ग्राहकों की भीड़ लगी रही। आलम यह रहा कि कई मिठाई की दुकानों पर शाम होते-होते मिठाई का स्टाक ही खत्...

मेजा प्रयागराज। सिरसा गंगा घाट पर दीपदान और भजन संध्या का आयोजन किया गया।

चित्र
मेजा  प्रयागराज | मेजा क्षेत्र के सिरसा गंगा घाट पर सनातन जन जागरण सेवा समिति द्वारा हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी  दिनांक 05/11/2021 को दीपदान एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें वर्तमान चेयरमैन पप्पू यादव ने मंच का शिलान्यास कर संस्था के सदस्यों की  मांग को मानकर गंगाजल लेकर संकल्प लिया  की अगले वर्ष जब गंगा महोत्सव होगा तब  आप लोग गंगा गेट बना हुआ पाएंगे|चेयरमैन पप्पू यादव के इस संकल्प से बाजारवासियो में हर्ष व्याप्त है उक्त अवसर पर रवि , ड्रीम मैजिक,विपीन , लखन , सुशील कुमार,राजा , पप्पू , राजू  बांबे, पप्पू , संजय , ओम प्रकाश , नब्बू लाल , रामनाथ  राजकुमार ,मंजेस , मुकेश ,रतन ,धनंजय ,विवेक ,राहुल ,अशोक ,रवि ,दीपक , सेठ ,संजीव ,राजीव , इत्यादि लोग रहे

मेजा प्रयागराज। रैपुरा गांव में इन्टरलाकिग से विकास कार्य का शुभारंभ किया गया।

चित्र
मेजा प्रयागराज: विकासखंड उरुवा अंतर्गत रैपुरा गांव में इंटरलॉकिंग सड़क का शुभारंभ प्रधान ने क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्रामीणों के साथ किया। प्रधान प्रतिनिधि रूपेश निषाद ने प्रधान अनीता देवी के सपथ के समय ही संकल्प लिया था की महादेव मंदिर से कार्य का शुभारंभ करूंगा, जिस पर प्रधान होने के बाद पहले  महादेव मंदिर में हैण्ड पम्प प्रधान ने लगवाया |इसी क्रम में आज प्रधान प्रतिनिधि  पति रूपेश निषाद द्वारा इंटरलॉकिंग के साथ गांव के विकासकार्य  का शुभारंभ किया गया| प्रधान के इस कार्य से ग्रामीणों में खुशी है, उक्त कार्यक्रम में   ग्राम प्रधान अनीता देवी प्रधान प्रतिनिध  रूपेश निषाद, कुशलचंद्र शुक्ला , राहुल शुक्ला,BDC सभा शंकर मिश्रा, समाजसेवी अमरेश मिश्रा, एडवोकेट विकास मिश्रा, राजेश  उर्फ मुन्ना भारतीय ,शेषमणि निषाद मौजूद रहे!

मेजा प्रयागराज। रैपुरा गांव में अजगर निकलने से हड़कंप

चित्र
मेजा प्रयागराज:मेजा थाना के रैपुरा गांव के चौराहे पर घूमते दिखा अजगर ।  मिली जानकारी के अनुसार विकास खंड उरुवा के रैपुरा गांव में खेत में बकरी चरा रहे लोगों ने लगभग छ फिट लम्बा अजगर सुबह आठ बजे के करीब देखा तों   हड़कंप मच गया,बकरी चरा रहे लोगों ने अजगर देखने की बात गांव वालों को बताई तो अजगर देखने को भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और अजगर को पकड़ कर गांव से दूर जंगल  में छोड़ दिए।  अमरेश मिश्रा ,सपा महामंत्री आदर्श शुक्ला ,भाजपा युवा संघ मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, मन्नू मिश्रा, अमन मिश्रा ,चंद्रेश मिश्रा पिंटू निषाद ,प्रशांत मिश्रा ,दिवस शुक्ला ,सुशील मिश्रा सैकड़ों लोग मौजूद थे

*गंगानदी परानीपुर हंडिया मार्ग पर पक्का पुल निर्माण के लिए विधायक के साथ सेतु निगम के अधिकारियों ने किया सर्वे।

चित्र
* मेजा, प्रयागराज । मेजा विधायक नीलम करवरिया के नेतृत्व मे मंगलवार को गंगानदी पर पक्का पुल निर्माण को लेकर सेतु निगम की टीम ने जमीन के लिए सर्वे किया। यमुनापार व गंगापार को जोड़ने एवं क्षेत्र के विकास के लिए लंबे समय से मेजा के लोग गंगानदी पर पक्का पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं। हाल ही में भाजपा विधायक नीलम उदयभान करवरिया ने गंगानदी पर पुल निर्माण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की थी। जिस पर पुल निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए थे। गंगानदी पर पुल के निर्माण के लिए स्थल चयन एवं रास्ते को लेकर मंगलवार को सेतु निगम तथा राजस्व टीम ने गंगा की परानीपुर गांव में सर्वे कर जमीन देखी। पुल बनने को लेकर क्षेत्रीय लोगों मे खुशी का माहौल है। देखा जाए तो मेजा के विकास मे विधायक नीलम करवरिया का अहम योगदान रहा है। वह मेजा के विकास को लेकर सदैव तत्पर रहती हैं। गंगानदी पर पक्का पुल निर्माण को लेकर मंगलवार को प्रोजेक्ट मैनेजर उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम आर के सिंह, सहायक अभियंता सुभाष शुक्ला, अभियंता तकनीकी आरडी राय, लोक निर्माण विभाग राकेश त्रिपाठी तथा राजस्व टीम के साथ परानी...

जनाधिकार पार्टी की किसान रथ यात्रा निकाली गयी

चित्र
  मेजा, प्रयागराज (अमरेश मिश्र )।  मेजा विधानसभा मे रविवार को जन अधिकार पार्टी की किसान रथ यात्रा निकाली गई। किसान रथ यात्रा की शुरुआत उरुवा बाजार से ऊंचडीह बस अड्डा, जमुआ, बोलन मेजा, कोनिया,  मेजारोड, रामनगर, सोनार का तारा, चिलबिला, मांडा रोड, मांडा खास, सुरवा दलापुर सहित समूचे विधानसभा मे निकाली गई। सैकड़ों गाड़ियां सहित किसान रथ यात्रा लेकर निकले जन अधिकार पार्टी के विधानसभा प्रभारी बबलू कुशवाहा ने कहा की केंद्र व राज्य सरकार महंगाई बढ़ाकर गरीबों की रोटी छीनने का काम किया है। किसानों की आय दोगुनी करने की बजाय महंगाई बढ़ा दी गई है। गरीब नरेगा में दो सौ रुपए पाते हैं और रिफाइंड, सरसों का तेल सहित खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं जिन्हें गरीबों के द्वारा खरीद पाना व खा पाना बहुत ही मुश्किल है। रोजगार खत्म किए जा रहे हैं। किसानों की आय दोगुनी करने का ढिंढोरा पीटने वालों के राज में महंगाई आसमान पर पहुंच चुकी है। डीजल पेट्रोल के दाम सौ रुपए के पार हो चुके हैं। श्री कुशवाहा ने कहा कि किसान रथ यात्रा का मुख्य मकसद है कि विधानसभा के लोगों को बताया गया कि भाजपा सरकार ने गर...

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म की लोगों को मर्यादा का पाठ सिखाने के लिए हुआ था।

चित्र
मेजा प्रयागराज (अमरेश मिश्रा) संसार के समस्त लोगो को मर्यादा का पाठ पढ़ाने के लिए ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचन्द्र जी का जन्म हुआ था। ये बातें मिर्जापुर और प्रयागराज जनपद के एकक्षत्र लोकप्रिय समाजसेवी श्री श्यामकांत शुक्ला उर्फ लहरी भइया ने बाल रामलीला कमेटी, बरसैता, मेजा, प्रयागराज के रामलीला मंच पर लोगो को संबोधित करते हुए कही। बरसैता, मेजा, प्रयागराज की रामलीला कल समाप्त हो गई। कल वहां विजय दशमी का पर्व था जिसमें लहरी भइया जी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। लहरी भइया ने यहां के कलाकारों को शुभ कामनाएं देते हुए उनके कला की प्रशंशा की और उम्मीद जाहिर की कि हर साल यहां की रामलीला में उत्तरोत्तर निखार आएगा और इससे बेहतरीन रामलीला हरसाल यहां देखने को मिलेगी। इस पावन अवसर पर श्री हेमन्त तिवारी ( एम.डी), राहुल मिश्रा(मोहित), रुद्र तिवारी(रमेश), गणेश बाबा व्यास जी, बैजनाथ पाल, संगमलाल पाल, लालमणि पाल (दादा जी), राधेश्याम पाल, कामराज पाल, बालकृष्ण पाल, नंदलाल निषाद, हरिश्चंद पाल, सुब्बालाल पाल, विष्णू पाल, ओमप्रकाश पाल, निराला पाल आदि लोगो के साथ गांव और...

सीएफ़ओ ने पटाखों की दुकानों का निरीक्षण किया*

चित्र
प्रयागराज: चीफ़ फ़ायर आफिसर (सीएफ़ओ) आरके पांडेय ने रविवार कई जगह पटाखों की दुकानों का निरीक्षण किया।  उन्होंने स्‍पष्‍ट निर्देश दिया कि विदेशी पटाखाें की बिक्री और भंडारण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। साथ ही उनको जेल भी भेजा जाएगा। आवश्‍यक जानकारी व निर्देश -50 दुकानें एक स्थल पर नहीं लगेंगी -50 मीटर के दायरे में आतिशबाजी प्रतिबंधित -03-03 मीटर की दूरी पर लगेंगी दुकानें 02 अग्निशमन उपकरण रखना जरूरी 200 लीटर पानी की व्यवस्था करना अनिवार्य।  प्रमुख समाचार अमरेश मिश्रा की रिपोर्ट

03 नवम्बर से कार्डधारकों निःशुल्क दिया जायेगा

चित्र
मेजा, प्रयागराज (अमरेश मिश्राा)  । माह नवम्बर, 2021 के प्रथम चरण में कार्डधारकों को 03 नवंबर 2021 से 15 नवंबर 2021 के बीच प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत निःशुल्क गेहूँ का वितरण उचित दर विक्रेताओं द्वारा ई-पॉस मशींन के माध्यम से किया जायेगा। इस अवधि में अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारक यूनिट के आधार पर 05 किग्रा गेहूँ प्रति व्यक्ति निःशुल्क प्राप्त कर सकते है। इसके अतिरिक्त केवल अन्त्योदय कार्डधारकों को माह अक्टूबर से दिसम्बर, 2021 (03 माह) हेतु, 01 किग्रा चीनी प्रति अन्त्योदय कार्ड के अनुसार कुल 03 किग्रा रूपये 18 प्रति किग्रा की दर से वितरित किया जायेगा। आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न होने की स्थिति में कार्डधारक मोबाइल ओ.टी.पी. वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण की अन्तिम तिथि अर्थात 15 नवंबर 2021 को खाद्यान्न प्राप्त कर सकेगें। चीनी हेतु पोर्टेबिलिटी की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। कार्डधारकां को गेहूँ वितरण में, पोर्टेबिलिटी की सुविधा माह की 09 से 11 तारीख के बीच उपलब्ध रहेंगी।  उचित दर विक्रेताओं द्वारा आवश्यक वस्तुओं का वितरण प्...

मेजा प्रयागराज। श्री राम प्रताप इण्टर कालेज में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई।

चित्र
मेजा प्रयागराज।(जय प्रकाश पाण्डेय) श्री राम प्रताप इण्टर कॉलेज सिरसा में आज लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयन्ती समारोह राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। सभागार में सभी बच्चों व शिक्षकों की उपस्थिति में  दीप प्रज्वलन के बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण हुआ। इस अवसर पर बच्चों ने सरदार जी की जीवन के अनेक प्रेरक प्रसंग प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य ,डा. शिव प्रकाश पाठक जी के द्वारा राष्ट्रीय एकता से संबंधित एक शपथ भी दिलाई गई। बच्चों की प्रभात फेरी निकाली गयी तथा  रन फार नेशन में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। अंत में विविध प्रतियोगिताओं में विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।