छात्रा ने की नवोदय प्रवेश परीक्षा पास
छात्रा ने की नवोदय प्रवेश परीक्षा पास मेजा , प्रयागराज। निशू यादव सेंट पीटर इंग्लिश मीडियम स्कूल की कक्षा पांच की छात्रा नीशू यादव ने नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है। विजय शंकर यादव की पुत्री निशू की सफलता से यह भी प्रमाणित होता है कि सही मार्गदर्शन और उचित शिक्षा से छात्र अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। सेंट पीटर स्कूल की प्रिंसिपल अंकिता खेरा ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता हमारी प्राथमिकता रही है। निशू जैसी छात्राएं खुद के साथ विद्यालय का मान भी बढ़ाती हैं। उन्होंने कहा कि निशू की मेहनत और उसकी सकारात्मक मानसिकता ने उसे इस मुकाम तक पहुंचाया। निशू की यह सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्त्रोत साबित होगी।