मेजा प्रयागराज। चोरी और सीनाजोरी कहावत को चरितार्थ करती पुलिस।
रॉन्ग साइड से जा रही अनियंत्रित डायल हंड्रेड ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मचा हड़कंप। बाजार वासियों ने बताया कि शराब के नशे में रहे डायल हंड्रेड कर्मी। मेजा,प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के मेजारोड बाजार के पटेल नगर चौराहे पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब रॉन्ग साइड से जा रही तेज रफ्तार अनियंत्रित डायल हंड्रेड गाड़ी ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दिया। गनीमत रही की बाइक सवार युवक बाल-बाल बच गया। बता दें कि मेजा थाना क्षेत्र के पंडित का पूरा गांव निवासी आशीष शुक्ला पेशे से एक दैनिक अखबार के पत्रकार हैं। शनिवार सुबह आशीष शुक्ला घर से अपने ऑफिस मेजा रोड जा रहे थे जैसे ही वह बाजार के पटेल नगर चौराहे पर पहुंचे ही थे कि मिर्जापुर की तरफ से रॉन्ग साइड से आ रहे डायल हंड्रेड (0106) ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। टक्कर मारने के बाद भागने की फिराक में रहे डायल हंड्रेड को बाजार वासियों ने घेराबंदी कर रोक लिया। रोकने पर वर्दी की रौब दिखाते हुए बाइक सवार पर खुद ही उल्टे बिफर पडा और कानून का पाठ पढ़ाते हुए धमकाने लगा। डायल हंड्रेड पर तैनात रहे दरोगा अरूण कुमार राय ने कहा कि मेरी पहुंच ऊपर तक है...