संदेश

अप्रैल, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विगुल बजते ही आतंकियों को मिट्टी में मिलाने में देर नहीं लगेगी -प्रेम शंकर सिंह

चित्र
विगुल बजते ही आतंकियों को मिट्टी में मिलाने में देर नहीं लगेगी -प्रेम शंकर सिंह  मेजा,प्रयागराज । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को मन की बात पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा नेता एवं रास्ट्रीय सैनिक संस्था के पूर्वी उप्र के अध्यक्ष प्रेमशंकर सिंह ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर वह वेहद गम्भीर हैं। पीएम ने एक बार फिर दोहराया है कि बेगुनाहों को न्याय मिलेगा और न्याय मिलकर रहेगा। श्री सिंह ने कहा कि मन की बात का यह एपिसोड बहुउद्देशीय रहा है। इसकी प्रमुखता में पहलगाम आतंकी हमला और उसके दोषियों को सजा दिलाने के संकल्प को प्रधानमंत्री ने फिर दोहराया है। उनके मन मे पीड़ा और लहजे में दहशतगर्दो व उनके आकाओं के प्रति तल्खी रही। श्री सिंह ने देश के युवाओं की विज्ञान में रुचि और स्टार्टअप को प्रोत्साहित किया है। स्पेश में बढ़ती देश की पकड़ का जिक्र किया और कस्तूरीरंगन जैसे वैज्ञानिक की इस क्षेत्र की उपलब्धियों को गिनाया है। उन्होंने कहा, आने वाले समय में देश स्पेश में अपनी बादशाहत कायम करेगा। भाजपा नेता श्री सिंह ने कहा पीएम की पैनी नजर सेब, लीची जैसे फलों...

वयूर शुक्ल फ्रेश फेस प्रतियोगिता 2025 के विजेता हुए

चित्र
वयूर शुक्ल फ्रेश फेस प्रतियोगिता 2025 के विजेता हुए  मेजा, प्रयागराज।मुंबई में आयोजित प्रतिष्ठित टाइम फ्रेश फेस प्रतियोगिता 2025 में वयूर शुक्ला को विजेता घोषित किया गया है। यह प्रतियोगिता युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए प्रसिद्ध है। प्रतियोगता का आयोजन मुंबई में सम्पन्न हुआ है। मेजा क्षेत्र के दिघिया गांव के आवदा ग्रुप के डायरेक्टर जय शंकर शुक्ल के बेटे वयूर शुक्ल की सफलता पर लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं। प्रतियोगिता का आयोजन मुंबई में हुआ जिसमें विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने गायन, नृत्य, अभिनय सहित जैसी प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बॉलीवुड अभिनेता करन बीर मेहता ने निर्णायक की भूमिका निभाई और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया है। उन्होने कहा कि वयूर शुक्ला की जीत उनके आत्मविश्वास, प्रस्तुति, कौशल और मंच पर उनके प्रभावशाली प्रदर्शन का परिणाम है। उनकी इस सफलता से उनके परिवार और मित्रों में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता में अन्य प्रमुख पुरस्कार भी वितरित किए गए। मेजा क्षेत्र के समाजसेवी एवं पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट जयशंकर शुक्ल के...

मेजा ऊर्जा निगम में जोश और जागरूकता के साथ मनाया गया अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन समारोह

चित्र
मेजा ऊर्जा निगम में जोश और जागरूकता के साथ मनाया गया अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन समारोह मेजा, प्रयागराज। मेजा ऊर्जा निगम द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन समारोह 19 अप्रैल 2025 को प्लांट फायर स्टेशन में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के फायर विंग द्वारा अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन तैयारी के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। समारोह के मुख्य अतिथि मेजा ऊर्जा निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशेष कुमार चट्टोपाध्याय रहे, जिन्होंने उपस्थित सभी लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान अविजित चटर्जी, मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएँ), एन एन सिन्हा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण),  विवेक चंद्र, विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन), श्रीमती मनीषा पांडे (मुख्य चिकित्सा अधिकारी),  नॉन-एक्जीक्यूटिव एसोसिएशन के प्रतिनिधि और साथ ही विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के फायर विंग के निरीक्षक मदन कुमार मुंडा द्वारा स्वागत भाषण से हुई, जिसके बाद...

मेजा ऊर्जा निगम द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर प्राथमिक विद्यालय गडेवरा में स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम का आयोजन

चित्र
मेजा ऊर्जा निगम द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर प्राथमिक विद्यालय गडेवरा में स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम का आयोजन मेजा, प्रयागराज।मेजा ऊर्जा निगम ने 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को संयंत्र परिसर में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर एन एन सिन्हा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) मुख्य अतिथि रहे। इस कार्यक्रम में अनिल बवेजा, महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग), अमित रौतेला, मुख्य वित्तीय अधिकारी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे और सभी ने डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित कीI  कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने डॉ. अंबेडकर को याद  किया और उनके असाधारण जीवन और भारतीय संविधान के निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में 13 अप्रैल को सेवा समिति द्वारा कक्षा 12 तक के छात्रों के लिए आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए गए। इस प्रतियोगिता का विषय "डॉ. बी.आर. अंबेडकर का जीवन और भारतीय संविधान" था। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में प्राथमिक विद्यालय गडेवरा में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गय...

मेजा ऊर्जा निगम के अध्यक्ष और एनटीपीसी लिमिटेड के निदेशक (परियोजना) के. एस. सुन्दरम ने किया मेजा ऊर्जा निगम का दौरा

चित्र
मेजा ऊर्जा निगम के अध्यक्ष और एनटीपीसी लिमिटेड के निदेशक (परियोजना) के. एस. सुन्दरम ने किया मेजा ऊर्जा निगम का दौरा  मेजा, प्रयागराज। के. एस. सुन्दरम, मेजा ऊर्जा निगम के अध्यक्ष और एनटीपीसी लिमिटेड के निदेशक (परियोजनाएँ), 09-04-2025 को मेजा ऊर्जा निगम का दौरा करने पहुंचे,और चल रहे संचालन और गतिविधियों का व्यापक मूल्यांकन किया। उनका स्वागत मेजा ऊर्जा निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  अशेष कुमार चट्टोपाध्याय के द्वारा किया गया। इस दौरे के दौरान सुन्दरम ने मेजा ऊर्जा निगम में चल रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। श्री सुन्दरम ने मेजा ऊर्जा निगम बोर्ड के साथ-साथ प्रमुख विभागों जैसे कि वित्त, मानव संसाधन और विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों के साथ विस्तृत चर्चा की और मेजा ऊर्जा निगम की रणनीतिक दिशा पर अपने दृष्टिकोण को साझा किया। । उन्होंने एक्जीक्यूटिव और नॉन-एक्जीक्यूटिव एसोसिएशन के साथ भी बातचीत की। श्री सुन्दरम ने स्थल का निरीक्षण भी किया, जिसमें सुरक्षा पार्क के पास स्थित स्टेज- II क्षेत्र, केंद्रीय नियंत्रण कक्ष, सीएचपी क्षेत्र और यूनिट संख्या 2 टरबाइन ...

रामनवमी पर सिद्ध पीठ हनुमान मन्दिर पांती में विशेष पूजा हुई

चित्र
रामनवमी पर सिद्ध पीठ हनुमान मन्दिर पांती में विशेष पूजा हुई मेजा, प्रयागराज। रामनवमी के पावन अवसर पर क्षेत्र के पांती मेजारोड स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मंदिर में मानस प्रचारिणी समिति के अध्यक्ष व विश्व हिंदू परिषद के यमुनापार जिलाध्यक्ष नित्यानंद उपाध्याय ने विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिर में विशेष आरती, पूजन, अनुष्ठान का आयोजन किया गया। भक्तों ने पुष्प, दीप, धूप और अन्य पवित्र वस्तुएं भगवान को अर्पित की। मूर्तियों को नये वस्त्र पहनाए गए। धार्मिक गीतों की प्रस्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिर में रामचरितमानस का पाठ किया गया। महिलाएं, पुरुष और बच्चे भक्ति भाव में डूबे नजर आए। भक्तों ने भगवान राम की जीवन से जुड़े आख्यानों को सुनकर आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त किया। मानस प्रचारिणी समिति के अध्यक्ष नित्यानंद उपाध्याय ने कहा कि रामनवमी का पर्व भगवान राम के जन्म का प्रतीक है, यह श्रद्धा एकता और भक्ति का भी प्रतीक है। इस दौरान विजयानंद उपाध्याय, मनीष उपाध्याय, रजनीश मिश्रा, रिंकू उपाध्याय, अरूण उपाध्याय, आशीष उपाध्याय, मंटू मिश्रा सहित आदि लोग उ...

राष्ट्रीय सैनिक संस्था की बैठक 15 को

चित्र
राष्ट्रीय सैनिक संस्था की बैठक 15 को मेजा, प्रयागराज। राष्ट्रीय सैनिक संस्था की पूर्वी उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा 15 अप्रैल 2025 को डीजीएस, गेस्ट हाउस, मेजारोड, मे एक कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक प्रेम शंकर सिंह ने बताया कि देशभक्त नागरिकों एवं पूर्व सैनिकों का संगठन है राष्ट्रीय सैनिक संस्था। श्री सिंह ने बताया कि कार्यक्रम चरित्र की परिभाषा देश काल पात्र के अनुसार होनी चाहिए पर आधारित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर (डा.) पवन सिन्हा गुरुजी, संस्थापक, पावन चिंतन धारा आश्रम करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूज्य आचार्य डा. लोकेश, संस्थापक विश्व शांति केंद्र एवं अहिंसा विश्व भारती होंगे। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व सांसद, डा. केपी श्रीवास्तव, एमएलसी, राजन छिब्बर चेयरमेन, राष्ट्रीय आर्थिक काउंसिल, राष्ट्रीय सैनिक संस्था, उमेश चंद्र गणेश केसरवानी, महापौर, प्रयागराज, मेजर जनरल ओपी सोनी, वीएसएम, देव भूमि यूनिवर्सिटी देहरादून, राष्ट्रीय संयोजक, शिक्षा विंग। कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी, वीरचक्र, राष्ट्...

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी करें आवेदन

चित्र
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी करें आवेदन  प्रयागराज। इच्छुक अभ्यर्थी 07 मई तक आवेदन पत्र जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर शैक्षिक एवं अन्य वांछित अभिलेखों की स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ कर सकते हैं जमा* मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत के0पी0 इण्टरमीडिएट कालेज, निकट मेडिकल चौराहा, प्रयागराज में संचालित यू०पी०एस०सी०/यू०पी०पी०एस०सी०, जे०ई०ई०/ नीट/एस0एस0सी0/यू०पी०एस०एस०एस०सी० की निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, विकास भवन, प्रयागराज में दिनांक 07.04.2025 से 07.05.2025 तक पूर्वान्ह 10.00 से अपरान्ह 04.00 बजे तक प्राप्त कर शैक्षिक एवं अन्य वांछित अभिलेखों की स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये योजनान्तर्गत- कोर्स को-ऑर्डिनेटर हृदया नन्द यादव दूरभाष नम्बर- 08375834622 व 08687855131 पर सम्पर्क कर सकते हैं। यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी-डा0 प्रज्ञा पाण्डेय ने दी है।

मेजा ऊर्जा निगम ने मनाया 17वें स्थापना दिवस का शानदार उत्सव

चित्र
मेजा ऊर्जा निगम ने मनाया 17वें स्थापना दिवस का शानदार उत्सव मेजा, प्रयागराज। कल 02 अप्रैल 2025 को मेजा ऊर्जा निगम ने अपने 17वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया । इस महत्वपूर्ण दिन की शुरुआत अशेष कुमार चट्टोपाध्याय (मुख्य कार्यकारी अधिकारी मेजा ऊर्जा निगम) के प्रेरक और उत्साहवर्धक संबोधन से हुई, जिसके बाद उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केक काटकर सभी कर्मचारियों को बधाई दी। अपने संबोधन में चट्टोपाध्याय ने मेजा ऊर्जा निगम की अब तक की यात्रा की सराहना करते हुए, भविष्य में और अधिक सफलता प्राप्त करने के लिए सभी को प्रेरित किया और इस दिशा में कर्मचारियों के निरंतर प्रयासों की सराहना की। इसके  साथ ही चट्टोपाध्याय ने अपने संबोधन में सुरक्षा, पर्यावरण, सुरक्षित कार्यस्थल और फ्लू गैस डिसल्फराइजेशन संचालन जैसी प्रमुख बातों पर भी जोर दिया । इस विशेष अवसर पर एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिसमे कुँवर पंकज, मुख्य राजस्व अधिकारी, प्रयागराज  दशरथ कुमार  सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट, मेजा और  आकांक्षा सिंह तहसीलदार मेजा विशिष्ट अतिथ...

मेजा ऊर्जा निगम द्वारा भारतीय महिला ग्रामोद्योग संस्थान में कंप्यूटर लैब का उद्घाटन एवं प्रथम बैच का शुभारंभ

चित्र
मेजा ऊर्जा निगम द्वारा भारतीय महिला ग्रामोद्योग संस्थान में कंप्यूटर लैब का उद्घाटन एवं प्रथम बैच का शुभारंभ मेजा प्रयागराज। मेजा ऊर्जा निगम (प्रा.) लिमिटेड ने अपने  नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) कार्यक्रम के तहत कौशल विकास और डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय महिला ग्रामोद्योग संस्थान, बघेड़ा, प्रयागराज में एक कंप्यूटर लैब की स्थापना की है। कल दिनांक 02 अप्रैल 2025 को मेजा ऊर्जा निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अशेष कुमार चट्टोपाध्याय एवं अपराजिता महिला समाज की अध्यक्षा, श्रीमती कृष्णा चट्टोपाध्याय द्वारा कंप्यूटर लैब  का उद्घाटन एवं प्रशिक्षण के प्रथम बैच का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत आसपास की 200 ग्रामीण बालिकाओं और महिलाओं को निःशुल्क बुनियादी कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर मेजा ऊर्जा निगम के वरिष्ठ अधिकारी, चंद्रशेखर, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट), नरेंद्र नाथ सिन्हा, महाप्रबंधक (ओ & एम), डॉ. मनीषा पांडे (मुख्य चिकित्सा अधिकारी),विवेक चंद्रा, अपर महाप्रबंधक (मा.स.), मनोज कुमार वर्मा, उप महाप्रबंधक (मा.स...