संदेश

दिसंबर, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दिव्यांगोत्थान सेवा न्यास की टीम ने रात भर गरीबों को ओढ़ाया कंबल

चित्र
दिव्यांगोत्थान सेवा न्यास की टीम ने रात भर गरीबों को ओढ़ाया कम्बल प्रयागराज।हाड़ कंपा देने वाली ठंड की रात उन लोगों पर भारी पड़ रही है, जो सड़क किनारे रात काटने के लिए विवश हैं। कोहरे और धुंध के बीच देर रात एक गाड़ी रुकती है, एक व्यक्ति उतर कर उन लोगों को कम्बल ओढाना शुरू करता है, जिस पर संत शिरोमणि जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य महराज की कृपा है। दिव्यांगोंत्थान श्रीराम सेवा न्यास की टीम आधी रात नैनी सहित यमुनापार के अन्य बाजारों के बस अड्डे, स्टेशन के पास और चौराहों पर खुले आसमान में रात गुजारने वालों के पास पहुंचकर उन्हें कम्बल की गरम थपकी देती है। सेंटा की तरह आधी रात को सेवा के लिए निकली टीम की अगुवाई जेवनियां के समाजसेवी एवं इलाहाबाद उच्च न्यायालय के विधि अधिकारी अभिषेक तिवारी टिंकू कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम दिखावे के लिए नही बल्कि जरूरतमंदों के सुरक्षित जीवन के लिए फिक्रमंद हैं स्वामी रामभद्राचार्य की कृपा पात्र संस्था दिव्यांगोंत्थान श्री राम सेवा न्यास की टीम वर्ष भर गरीबों, असहायों और दिव्यांगों के साथ खड़ी रहती है। मुफलिसी में जीवन बसर करने वालों के लिए इस संस...

वेस्ट सिविलियन अवार्ड से सम्मानित पप्पू उपाध्याय और रिंकू ओझा

चित्र
वेस्ट सिविलियन अवार्ड से सम्मानित हुए पप्पू उपाध्याय और रिंकू ओझा  मेजा ,प्रयागराज। विभिन्न क्षेत्रों में समाज हित में कार्य करने वाले व्यक्तियों को दिए जाने वाला भारत सरकार का बेस्ट सिविलियन अवार्ड प्रतिष्ठित सम्मान है। अपने कार्य क्षेत्र में असाधारण योगदान देने वालों को यह सम्मान दिया जाता है। प्राथमिक शिक्षक संघ मेजा इकाई के अध्यक्ष द्वारा दो लोगों को सम्मानित किया गया है। एक अच्छा नागरिक एक स्वस्थ और संपन्न समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जब हम जीवन में संस्कारों को महत्व देंगे और संस्कार, शिष्टाचार तथा नैतिक मूल्यों को समझेंगे तभी हम देश की तरक्की में योगदान दे सकते हैं। शिक्षक संघ अध्यक्ष मनीष तिवारी ने व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय व भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष व व्यापारी प्रभाशंकर रिंकू ओझा को सर्वोच्च नागरिक सम्मान मेजारोड 2023 के लिए सम्मानित किया गया है। सम्मान समारोह में मनीष तिवारी ने कहा कि पूरा विश्व हमारे देश के सांस्कृतिक व नैतिक मूल्यों का आदर करता है। ये दोनों लोग अपने सरल सहज स्वभाव के साथ-साथ समाज में अपन...

दादा-दादी,नाना-नानी दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

चित्र
दादा-दादी,नाना-नानी दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन प्रयागराज।झूंसी पैरंट्स प्राईड विद्यालय के प्रांगण में दादा-दादी,नाना-नानी दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दादा-दादी के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया।छोटे-छोटे बच्चों द्वारा अद्भुत कार्यक्रम की प्रस्तुति मनमोहक रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी एवं सेंट्रल एकेडमी ग्रुप आफ स्कूल्स के चेयरमैन भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ संगम मिश्र ने कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे प्रतिभागियों एवं दादा-दादी,नाना-नानी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सभा की अध्यक्षता करते हुए सेंट्रल एकेडमी के डायरेक्टर एस.के.तिवारी ने कहा कि बच्चों को सदैव कड़ी मेहनत करके पढ़ाई करनी चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज के मेयर मा उमेश चंद्र गणेश केसरवानी उपस्थित रहे।स्कूल के अध्यक्ष भाजपा के बरिष्ठ नेता डॉ. संगम मिश्र ने महापौर का गर्म जोशी से स्वागत् किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कथक केंद्र अकादमी की निदेशक ...

शिक्षक और माता-पिता खेल के महत्व को समझें - चंन्दू

चित्र
शिक्षक और माता-पिता खेल के महत्व को समझें - चांद मोहम्मद (चन्दू)  मेजा प्रयागराज: विकास खंड उरुवा के बकचूंदा गांव में आयोजित तहसील स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में बतौर अतिथि पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता चांद मोहम्मद चन्दू ने कहा कि खेल से बच्चों का शारीरिक विकास, संज्ञानात्मक विकास, संवेगात्मक विकास, सामाजिक विकास एवम् नैतिक विकास को बढ़ावा मिलता है किन्तु अभिभावकों की खेल के प्रति नकारात्मक अभिवृत्ति एवम् क्रियाकलाप ने बुरी तरह प्रभावित किया हैं। अतः यह अनिवार्य है कि शिक्षक और माता-पिता खेल के महत्व को समझें।  श्री चंन्दू ने विजेता टीम को ट्राफी देते हुए विजेता टीम सहित खिलाड़ियों को बेहतर करने के लिए शुभकामनाएं दी। बता दें कि क्षेत्र के बकचूंदा गांव में 21 दिसम्बर से आयोजित बीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार को फाइनल मैच खेला गया। फाइनल मैच विंध्याचल व लखनपुर हड़िया के बीच खेला गया। टॉस जीत कर पहले बैटिंग करने उतरी लखनपुर हड़िया की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में कुल 94 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विन्ध्वांचल की टीम 76 रन बनाकर पूरी टीम पवेलियन लौट गई ...

खेल से जीवन स्वस्थ,सुखी और सफल होता है - डॉ.एल.एस.ओझा

चित्र
खेल से जीवन स्वस्थ,सुखी और सफल होता है - डॉ.एल.एस.ओझा मेजा प्रयागराज: विकास खंड उरुवा के बकचूंदा गांव में आयोजित तहसील स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में बतौर अतिथि पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ एलएस ओझा ने कहा कि खेलने से हमारे शरीर की शक्ति बढ़ती है, हमारा मानसिक तनाव कम होता है और हम सामूहिक जीवन का आनंद ले सकते हैं। हमें नियमित रूप से खेलने का समय निकालना चाहिए ताकि हम अपने जीवन को स्वस्थ, सुखी और सफल बना सकें। श्री ओझा ने विजेता टीम को ट्राफी देते हुए विजेता टीम सहित खिलाड़ियों को बेहतर करने के लिए शुभकामनाएं दी। क्षेत्र के बकचूंदा गांव में 21 दिसम्बर से आयोजित बीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार को फाइनल मैच खेला गया। फाइनल मैच विंध्याचल व लखनपुर हड़िया के बीच खेला गया। टॉस जीत कर पहले बैटिंग करने उतरी लखनपुर हड़िया की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में कुल 94 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विन्ध्वांचल की टीम 76 रन बनाकर पूरी टीम पवेलियन लौट गई । लखनपुर हंडिया विजेता घोषित की गई। बीसीएल क्रिकेट कमेटी की तरफ से विजेता टीम को 15 हजार व उपविजेता को 8100 व मैन आफ द मैच ...

कैलाश धाम आश्रम में संस्कृत प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन

चित्र
कैलाश धाम आश्रम में संस्कृत प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन  प्रयागराज:संस्कृत प्रशिक्षण वर्ग के आयोजन में आए हुए विभिन्न जिलों के बालक बालिकाओं को भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ संगम मिश्र टीम का नेतृत्व कर रहे एस.के.तिवारी ने संबोधित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस.के.तिवारी ने अपने संबोधन में संस्कृत भाषा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।  उन्होंने संस्कृत भाषा को सभी भाषाओं की जननी कहा।  कार्यक्रम में उपस्थित कैलाश आश्रम के श्री महंत पूज्यनीय कृष्णानंद महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि संस्कृत के उत्थान से ही देश का असली उत्थान हो सकता है।ब्रह्म शब्द की विस्तार से व्याख्या की।    संस्कृत भारती काशी प्रान्त के आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रान्त संस्कृत प्रमुख विश्व हिंदू परिषद काशी प्रान्त शंकरदेव त्रिपाठी ने संस्कृत भाषा के उत्थान व विकास पर अपने विचार रखे। भारत में संस्कृत के प्रचार-प्रसार पर बल दिया। उन्होंने कहा आज से हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि अपने घर में प्रतिदिन कुछ ना कुछ संस्कृत भाषा का प्रयोग करें।अपने बच्चों को एवं आसपास के लो...

संगम मिश्र के प्रतिनिधि ने अमर शहीद रवि शंकर यादव को दी श्रद्धांजलि

चित्र
संगम मिश्र के प्रतिनिधि ने अमर शहीद रवि शंकर यादव को दी श्रद्धांजलि  मेजा प्रयागराज: क्षेत्र के मदरा मुकुंदपुर डांडिया प्रयागराज में अमर शहीद रवि शंकर यादव की शहादत के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में डॉ संगम मिश्र टीम  के एस. के.तिवारी (डायरेक्टर सेंट्रल एकेडमी प्रयागराज) एवं शंकरदेव के नेतृत्व में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। शहादत सम्मान पुष्प अर्पण समारोह में डॉ  संगम मिश्र के प्रतिनिधि के रूप में एस के तिवारी डायरेक्टर सेंट्रल एकेडमी स्कूल प्रयागराज ने पुष्पांजलि अर्पित की।  यश के तिवारी ने कहा की शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर वरष मेले। वतन पर मरने वालों का  यही बांकी निशां होगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ संगम मिश्र की टीम के वहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने  सभी का स्वागत सम्मान किया।कार्यक्रम में आए हुए कमांडेंट चंद्रभान सिंह ने शहीद परिवार और गांव वालों को देश सेवा में अपने को सदैव बलिदान होने के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने कहा ऐसे गर्व के समय जीवन में बहुत कम आते हैं। शहीद रवि शंकर यादव के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में श्याम करण यादव...

नीलम करवरिया के नेतृत्व में भारत विकसित संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित

चित्र
नीलम करवरिया के नेतृत्व में भारत विकसित संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित मेजा प्रयागराज ( 27 दिसंबर):प्रत्येक पात्र व हकदार व्यक्तियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिले और जो हकदार अभी तक कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह गए हैं। उन्हें लाभ से जोड़ा जाए, उनका पंजीकरण कराया जाए तथा उन्हें लाभ प्रदान किया जाए। इसी उद्देश्य के साथ चलाए जा रहे पूरे देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज मेजा के राष्ट्रीय शिक्षा निकेतन बालिका इंटर कालेज में पूर्व विधायक मेजा नीलम करवरिया के नेतृत्व में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें  छात्र-छात्राओ,भारत विकसित संकल्प यात्रा से लाभार्थी, शिक्षक,शिक्षिका और भाजपाइयों द्वारा जागरुकता रैली निकाली गई।    उक्त कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

श्रध्देय वाजपेयी जी भारतीय राजनीति के युग पुरुष रहे- नीलम

चित्र
श्रध्देय वाजपेयी जी भारतीय राजनीति के युग पुरुष रहे- नीलम   पूर्व विधायक ने सुशासन दिवस के रूप में मनाई भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मेजा,प्रयागराज: देश के प्रखर वक्ता रहे, भारत रत्न व देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती पर पूर्व विधायक श्रीमती नीलम करवरिया ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि श्रध्देय अटल बिहारी वाजपेयी देश की राजनीति के प्रेरक रहे, उन्होंने सुशासन दिवस के रूप में जयंती मनाई है। पूर्व विधायक नीलम करवरिया ने सोमवार को क्षेत्र के रामनगर पार्टी नेता तीरथ बिंद के ऑफिस में देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की जन्म जयंती पार्टी समर्थकों के साथ मना कर उनके महान व्यक्तित्व की चर्चा की है। उन्होंने कहा कि श्रध्देय वाजपेयी जी भारतीय राजनीति के युग पुरुष रहे। उन्होने अपने तार्किक भाषणों से दुनिया के सामने भारत के विराट स्वरूप को प्रस्तुत किया था। देश की सबसे बड़ी पंचायत में उन्होने दिशा देने का काम किया है। जनसंघ के दीपक की रोशनी से राष्ट्र को प्रकाश देने का उनका प्रयास अप्रति...

डॉ संगम मिश्र टीम ने जमुनापार में कंबल वितरण,जनसंपर्क एवं सभाओं का किया आयोजन

चित्र
डॉ संगम मिश्र टीम ने जमुनापार में कंबल वितरण,जनसंपर्क एवं सभाओं का  किया आयोजन  प्रयागराज: इलाहाबाद लोकसभा संसदीय क्षेत्र के यमुनापार में आज भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ संगम मिश्र की टीम के एस.के. तिवारी (डायरेक्टर सेंट्रल एकेडमी प्रयागराज) एवं शंकरदेव त्रिपाठी( प्रान्त संस्कृत प्रमुख वि.हि.प.काशी प्रान्त) के नेतृत्व में व्यापक जनसंपर्क एवं सभाओं का आयोजन किया। #कंबल #वितरण_कार्यक्रम  इसी क्रम में चाका ब्लाक में  गरीब,महिलाओं-पुरुषों एवं वृद्धों के लिए कम्बल वितरित किए गए। कम्बल पाकर गरीब महिलाओं एवं वृद्धों ने बहुत आशीर्वाद दिया एवं डॉ संगम मिश्र की भूरि-भूरि प्रशंसा की। वरिष्ठ समाजसेवी  मधु द्विवेदी, संतोष तिवारी(यमुनापार के अरैल घाट पर लगातार गंगा सफाई अभियान की अगुवा ) मीनू पांडे,अजय कुमार, आदि उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवियों एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एस.के. तिवारी एवं शंकरदेव त्रिपाठी का माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया।   मेजा क्षेत्र के ग्रामसभा नेवढ़िया में महामाया स्पोर्टिंग क्लब की तरफ से क्रिकेट टूर्नामेंट का ...

सेंट पीटर्स को एजुकेशनल इंग्लिश मीडियम स्कूल (जनवार मेजारोड) में मनाया गया क्रिसमस पर्व

चित्र
सेंट पीटर्स को एजुकेशनल इंग्लिश मीडियम स्कूल (जनवार मेजारोड) में मनाया गया क्रिसमस पर्व   मेजा प्रयागराज: परम्परागत प्रायः सभी त्यौहारों को हमें समान रूप से सम्मान करते हुए मानना चाहिए, क्योंकि त्यौहारों से हमें आत्मशांति और सद्भाव की प्रेरणा मिलती है। उक्त उदगार जनवार मेजारोड स्थित सेंट पीटर्स को एजुकेशनल इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती अंकिता खेड़ा ने बीते रविवार को क्रिसमस पर्व के उपलक्ष में विद्यालय प्रांगण में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र छात्राओं अभिभावकों एवं आम लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किया।  उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर एक वार्षिक पवित्र ईसाई अवकाश के साथ साथ ईसाई धर्म के आध्यात्मिक गुरु संस्थापक यीशु मसीह का जन्म दिन का पर्व है इस दिन परिवार और इष्ट मित्र एक साथ आते हैं तथा उपहारों का आदान प्रदान प्रायः करते हैं और अपने उद्धार कर्ता के जन्म पर विचार करते हुए चर्च सेवाओं में काफी उत्साह के साथ भाग लेते हैं।  श्रीमती खेड़ा ने विविधता में एकता के विश्वास पर ध्यान केंद्रित करते हुए आगे कहा कि हमें परम्परागत स...

भाजपा नेता को बाबा के बाद मातृ शोक

चित्र
भाजपा नेता को बाबा के बाद मातृ शोक मेजा प्रयागराज। मांडा के नहवाई गांव के भाजपा नेता आशुतोष तिवारी 'टिंकू' के बाबा और दो दिनों के अंतराल में उनकी माता के निधन से घर में मातम पसरा है। भाजपा के युवा नेता अभिषेक तिवारी टिंकू के बाबा पन्नालाल तिवारी ने बीते 20 दिसंबर को निवास पर अंतिम सांस ली है। वह उम्रदराज होने के नाते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। इस घटना से दुखी भाजपा नेता की मां प्रेमकली का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। भाजपा नेता के गमगीन परिवार को सांत्वना देने वालों में कई नेता उनके आवास पर पहुंचे हैं। रविवार को मेजा रोड व्यापार मंडल कार्यालय पर मौजूद भाजपाइयों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए। दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया है।

डॉक्टर एलएस ओझा पहुंचे डॉक्टर कौशल कान्वेंट स्कूल की 50वी सालगिरह पर

चित्र
डॉक्टर एलएस ओझा पहुंचे डॉक्टर कौशल कान्वेंट स्कूल की 50वी  सालगिरह पर  प्रयागराज: डॉक्टर कौशल कान्वेंट स्कूल की ५०वी सालगिरह पर प्रसिद्ध डॉ ओझा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की शिक्षा शेरनी का दूध है, जिसे पीने वाला न केवल बोलता है बल्कि दहाड़ता भी है। शिक्षा न सिर्फ आपको शिक्षित करती है बल्कि आपको अन्याय के खिलाफ लड़ने की ताकत भी देती है। आगे उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि इस दुनिया पर शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहने वालों का ही शासन रहा है। उक्त बातें शनिवार को शहर के डाक्टर कौशल कान्वेंट स्कूल में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित राष्ट्रीय नाक,कान, गला के स्पेशलिस्ट डॉक्टर एल एस ओझा ने कहीं। स्कूल के ५०वी सालगिरह में शामिल डॉ ओझा  ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को अपने जीवन में आशावादी होना चाहिए। मन में रत्ती भर भी निराशा नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन ने मुख्य अतिथि डॉ ओझा का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए अंगवस्त्र भेंट किया। वार्षिकोत्सव के अवसर पर स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। छात्र-छात्राओं ने एक ...

खेल से बच्चों का होता है विकास -भोला गौतम

चित्र
खेल से बच्चों का होता है विकास -भोला गौतम  मेजा,प्रयागराज : क्षेत्र के रामनगर स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में चल रहे पांच दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी और खेलकूद आयोजन का समापन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में प्रमुख प्रतिनिधि भोला गौतम एवं बीडीओ उरुवा दिनेश सिंह ने विजेता टीमों व खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया। श्री गौतम ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में प्रतिस्पर्धा बढ़ती है, जो विकास में साधक होती है। कार्यक्रम की विज्ञान प्रदर्शनी में येलो हाउस की टीम प्रथम रही, रेड हाउस द्वितीय, ग्रीनहाउस तृतीय, ब्लू हाउस चतुर्थ स्थान पर रहा है। खेलों में प्रमुख रुप से बैडमिंटन जिसमें शिवांग सिंह प्रथम, सुधांशु विश्वकर्मा द्वितीय एवं गर्ल्स बैडमिंटन इशिका सिंह एवं साक्षी यादव प्रथम रही तीरंदाजी में सदाब अली, खुशबू यादव प्रथम रही लंबी कूद में गंगेश मिश्रा प्रथम रहे। गोला फेक में सचिन मिश्रा प्रथम, बाल पिकअप में कोमल तिवारी प्रथम एवं आकांक्षा रही, संगीत गायन में युवराज यादव प्रथम रहा है। इसके अलावा अन्य खेल जैसे बालीवाल, कबड्डी रस्ताकशी, रेस, वाटर बकेट रेस, लंबी कूद, ऊंची ...

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं दुर्गावती इंटरनेशनल के प्रबन्धक ने प्राथमिक विद्यालय पौसिया दुबे को भेंट किया स्मार्ट टीवी

चित्र
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं दुर्गावती इंटरनेशनल के प्रबन्धक ने प्राथमिक विद्यालय पौसिया दुबे को भेंट किया स्मार्ट टीवी मेंजा प्रयागराज।विकास खंड मेजा के प्राथमिक विद्यालय पौसिया दुबे में आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर सुशील मिश्रा ने स्मार्ट टीवी दिया । उन्होंने अध्यनरत छात्रों से कहा कि इस स्मार्ट टीवी के माध्यम से आप नई-नई चीज तकनीक के माध्यम से सीख सकते हैं ,जिसमे शिक्षाप्रद नाटक कहानियां और दैनिक समाचार भी सुन सकते है।  श्री मिश्र ने लोगों से भी अपील किया की  विद्यालय की सुरक्षा व विद्यालय की आवश्यकतानुसार विद्यालय को सहयोग करना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि विद्यालय में अपने ही गांव के बच्चे को किसी भी प्रकार की पढ़ाई में दिक्कत ना हो सके इसका हम सभी को ध्यान रखना चाहिए।  इस मौके पर बैंक आफ बडौदा शाखा कठौली के प्रबंधक सुधीर उपाध्याय ने विद्यालय को तीन  सीलिंग पंखा दिया जिससे स्कूल में छात्रों को गर्मी में राहत मिले और अच्छी शिक्षा ले सके।  कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी कैलाश सिंह ने  कहा कि मुझे अ...

दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल में बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया क्रिसमस पर्व

चित्र
दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल में बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया क्रिसमस पर्व मेंजा प्रयागराज। दिनांक 23/12/2023को दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस पर्व मनाया गया। जिसमें विद्यालय की सभी शाखाओं की प्रबन्धक डॉ 0 स्वतंत्र मिश्रा ने अलग-अलग दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के अवसर पर छोटे बच्चे सेंटा क्लाज और बच्चियों परियों के भेष में स्कूल पर उपस्थित हुई। जिसमें विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमें तरह-तरह के गाने और नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान छदम सेंटा क्लाज का हर विद्यालय में उपस्थित हुई। जहां विद्यालय के सभी छोटे एवं बड़े बच्चों ने अपने बीच सेंटाक्लॉज को पाकर बड़े ही प्रफुल्लित दिखाई दिए, और सांता क्लाज ने बच्चों के बीच पहुंचकर नृत्य किया और गीत भी गाया और बच्चों को उपहार भी दिया। उपहार एवं टोपिया को पाकर बच्चे बड़े प्रफुल्लित दिखाई दिए। उक्त अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्कूल के प्रबंधक डॉक्टर सुशील मिश्रा ने बताया कि यह त्यौहार ईसाइयों का जरूर है । परन्तु ह...

पंचायतों का विकास बेहतर तालमेल से ही सम्भव - गंगा प्रसाद मिश्र

चित्र
पंचायतों का विकास बेहतर तालमेल से ही सम्भव - गंगा प्रसाद मिश्र   मेजा-प्रयागराज। भाजपा सरकार बहुआयामी विकास को गति देने के लिए पंचायती राज संस्थाओं और स्वयं सहायता समूहों को प्रशिक्षण दे रही है। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत मेजा ब्लाक सभागार में दो दिवसीय प्रशिक्षण में पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर नमन किया,और कहा कि पंचायतों का विकास बेहतर तालमेल से ही सम्भव है। प्रदेश के पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान (प्रिट) द्वारा प्रायोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण में पंचायत विकास के विभिन्न कार्यों के साथ इसका मुख्य लक्ष्य सरकार के गरीबी उन्मूलन अभियान को आगे बढ़ना है। मुख्य प्रशिक्षक डा. गिरधारी लाल तिवारी ने ब्लाक सभागार में प्रधानों की क्लास में केंद्र सरकार के एजेंडे पर चर्चा की है। उन्होने बताया कि पंचायत विकास के साथ गरीबी उन्मूलन अभियान को किस तरह से आगे बढ़ाया जा सकता है। सरकार की कौन सी योजनाएं हैं जो गरीबों की सहयोगी हैं, उनकी चर्चा कर उनके क्रियान्वन पर जोर दिया गया है। सहयोगी प्रशिक्षक वीके राय ने स्वयं स...

संगम नगरी अब विकास नगरी बन कर निखर रही है- डॉ एल० एस० ओझा

चित्र
संगम नगरी अब विकास नगरी बन कर निखर रही है- डॉ एल० एस० ओझा  करक्षना,प्रयागराज: कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार लोक निर्माण विभाग जितिन प्रसाद जनपद प्रयागराज के विधानसभा क्षेत्र करछना में आज लोक निर्माण विभाग की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करके जनता को समर्पित किए। कार्यक्रम में डॉक्टर एल एस ओझा वरिष्ठ भाजपा नेता के साथ विधायक करछना  पियूष रंजन निषाद , सांसद श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्र की सम्मानित जनता उपस्थित रही। पत्रकार वार्ता में डॉ एल० एस० ओझा ने कहा की इतनी ज्यादा जनता जनार्दन की उपस्थिति ने पीएम मोदी के विजन और सीएम योगी  के मिशन पर अपनी मुहर लगाई है। मुझे विश्वास है कि यह सभी परियोजनाएं प्रयागराज के विकास में अवश्य ही मील का पत्थर साबित होंगी।

एस डी पब्लिक स्कूल में खेल आयोजन शुरू, प्रबन्धक ने बच्चों की विज्ञान प्रदर्शनी को सराहा

चित्र
एस डी पब्लिक स्कूल में खेल आयोजन शुरू, प्रबन्धक ने बच्चों की विज्ञान प्रदर्शनी को सराहा मेजा ,प्रयागराज। एस. डी पब्लिक स्कूल रामनगर में पांच दिवसीय खेलकूद, विज्ञान प्रदर्शनी एवं जीके. कंपटीशन के आयोजन का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भोला गौतम एवं विद्यालय के संस्थापक यशवंत सिंह यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया है। श्री गौतम ने कहा कि स्कूली स्तर पर खेल आयोजनों से छात्रों को आगे चलकर प्रदेश और देश की प्रतियोगिता में अवसर मिलता है। खेल आयोजन के पहले दिन बच्चों के द्वारा शानदार विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें बच्चों के द्वारा लगाई गई। प्रमुख प्रतिनिधि एवं समस्त अभिभावकों ने प्रदर्शनी की जमकर तारीफ की। विद्यालय प्रबंधक नीरज सिंह यादव ने विद्यालय  के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं को इस शानदार आयोजन के लिए बहुत बधाई दी है, और बच्चों के उज्जवल भविष्य कामना करते हुए उनसे अपील की है कि आप सबको प्रशासनिक क्षेत्र, विज्ञान क्षेत्र, चिकित्सा क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों में कड़ीं मेहनत से अपना मुकाम बनाएं। सभी छात्र काबिलियत के बूते अपना और परि...

मेज़ा ऊर्जा निगम संसाधन विविधता की ओर अग्रसर- सुनील कुमार

चित्र
मेज़ा ऊर्जा निगम संसाधन विविधता की ओर अग्रसर- सुनील कुमार मेजा,प्रयागराज।बीते बुधवार, एमएनएनआईटी इलाहाबाद में आयोजित हुई ‘ऊर्जा संगम अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन’ में मेज़ा ऊर्जा निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।  तीन-दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में दुनिया भर के प्रमुख शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, इंजीनियरों और उद्योग के पेशेवरों की भी सक्रिय भागीदारी देखी गई। वहाँ उपस्थित  भागीदारों ने बिजली उत्पादन, ऊर्जा अर्थशास्त्र, नीतियों और अन्य ऊर्जा संबंधित मुद्दों के बारे में अपने अनुभव साझा किए।   सुनील कुमार ने सभागार में उपस्थित लोगों को संबोधित किया और कहा कि आगे आने वाले समय में एनर्जी ट्रांजीशन की दिशा में संसाधन विविधीकरण की अहम भूमिका रहेगी।  उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “संसाधन विविधता को भारत देश ने ही नहीं बल्कि पूरे विश्व ने स्वीकारा है और बड़ी बड़ी ऊर्जा उत्पादन करने वाली कंपनियों ने अपने ट्रांजीशन स्ट्रेटेजी को इसके अनुकूल बनाना शुरू कर दिया है।” उन्होंने ये भी कहा कि उनकी प्रमोटर कंपनी एनटीपीसी...

यमुनापार के गांवों में डॉ संगम मिश्र टीम द्वारा व्यापक जनसंपर्क किया गया

चित्र
यमुनापार के गांवों में डॉ संगम मिश्र टीम द्वारा व्यापक जनसंपर्क किया गया  प्रयागराज , प्रयागराज।इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के जमुना पार के कई गांवों में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ संगम मिश्र की टीम ने व्यापक जन संपर्क किया। सोनवै,छीड़ी,लालापुर,डेराबारी आदि गांव में भ्रमण कर लोगों से जनसंपर्क किया गया। लोगों से भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। क्षेत्र के लोगों ने उज्ज्ला योजना,घर-घर नल योजना,कोरोना काल से आज तक मुफ्त खाद्यान्न वितरण योजना, आयुष्मान भारत,किसान सम्मन निधि,पी एम आवास आदि योजनाओं को काफी साराहा। जनसंपर्क कार्यक्रम में  एसके तिवारी (डायरेक्टर सेंट्रल एकेडमी स्कूल प्रयागराज) एवं शंकर देव त्रिपाठी( प्रान्त संस्कृत प्रमुख विश्व हिंदू परिषद काशी प्रान्त) ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजा बाबू पाठक, घनश्याम मिश्र,शरद पांडे,राधे रमण शुक्ल,पंकज द्विवेदी, अक्षयवट नाथ पांडे, कृष्ण आसरे मिश्र आदि बड़ी संख्या में भाजपा  कार्यकर्ता एवं क...

आशीष मिश्रा बनाएं गये रेलवे परामर्शदात्रि समिति के नामित

चित्र
आशीष मिश्रा बनाएं गये रेलवे परामर्शदात्रि समिति के नामित सदस्य प्रयागराज। रेलवे बोर्ड द्वारा सहायक वाणिज्य प्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे के द्वारा भाजपा किसान मोर्चा यमुनापार के उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा उर्फ मुन्ना भैया निवासी पीडीए कालोनी नैनी को उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज का समिति के सदस्य पर नामित किया गया। श्री मिश्र रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर नजर रखते हुए, सुधार पर अपनी सलाह देंगे । रेलवे सलाहकार (परामर्शदात्री) सदस्य के रूप में नामित आशीष मिश्रा प्रयागराज के लिए नामित किए गए हैं। इस दायित्व के लिए उन्होंने प्रयागराज की सांसद डॉक्टर रीता बहुगुणा जोशी व भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया है। उन्होंने ने कहा कि भारतीय रेल देश की लाइफ लाइन है। इसके जरिए राष्ट्र की यातायात व्यवस्था व्यवस्थित है। यात्रियों की यात्रा सुखद बनी रहे इसके लिए रेलवे विभाग सजग रहता है, जिसमें रेलवे बोर्ड से जुड़ी कई समितियां काम करती है। वही आशीष मिश्रा मुन्ना भैया के मनोनयन पर क्षेत्र के लोगो मे हर्ष व्याप्त है।

सजेंगे गांव, तो विकसित होगा राष्ट्र : योगेश शुक्ला

चित्र
सजेंगे गांव, तो विकसित होगा राष्ट्र : योगेश मेजा-प्रप्रयागराज। विकसित भारत संकल्प यात्रा का छतवा ग्राम पंचायत के आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता योगेश शुक्ल ने कहा कि राष्ट्र हित के किसी भी संकल्प की सिद्धि के लिए पूरे देश को समेकित प्रयास करने होंगे। इस संकल्प की सार्थकता तब होगी जब सम्पूर्ण देश विकसित होगा। आगे योगेश शुक्ल ने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की संकल्पित अनेक योजनाओं से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को लाभ मिल रहा है। उसी प्रकार से 2047 में भारत विकसित होने का जो सपना प्रधानमंत्री जी ने देखा है, उस सपने को तब हम पूर्ण कर पाएंगे जब देश के प्रत्येक प्रदेश, प्रत्येक जिला और प्रत्येक ग्राम पंचायतें विकसित होगी। श्री शुक्ल ने कहा कि भारत संकल्प यात्रा में आधी आवादी की भूमिका अहम होगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपने को सावित कर चुकी हैं। छतवा ग्राम पंचायत से संकल्प लें कि भविष्य में गांव के समग्र विकास के जरिए भारत देश को विकसित करने में योगदान देंगे। भाजपा नेता ने छतवा की प्रधान कंचन मिश्रा को नजीर के रूप में ...

DFCC से जुड़ा मेजा ऊर्जा निगम,जल्दी पहुंचेगा कोयला

चित्र
DFCC से जुड़ा मेजा ऊर्जा निगम,जल्दी पहुंचेगा कोयला मेजा प्रयागराज: अब कोयले की आपूर्ति को लेकर मेजा ऊर्जा निगम को परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। मालगाड़ियों के लिए अलग से बनाए गए डीएफसीसी रेलवे लाइन से मेजा ऊर्जा निगम को भी जोड़ा गया। मेजा ऊर्जा निगम की रेलवे लाइन से डीएफसीसी का सीधा कनेक्शन हो जाने के बाद कोयले की आपूर्ति पहले के मुकाबले ज्यादा सुगम हो गई है। यहां इस लाइन के जरिए पहली खेप की आपूर्ति भी हो गई है। मेजा ऊर्जा निगम को कोयले की आपूर्ति को लेकर लेटलतीफी झेलनी पड़ती थी। इससे कोयले की आपूर्ति में काफी देरी होती थी। अब डीएफसीसी से जोड़ दिए जाने की वजह से पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल से आने वाला कोयला कम समय में सीधे डीएफसीसी के माध्यम से मेजा ऊर्जा निगम को पहुंचाने में कारगर साबित होगा। दिल्ली-हाबड़ा रूट पर मेजा में न्यू ऊंचडीह रेलवे स्टेशन जो डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का रेलवे स्टेशन है, उससे मेजा उर्जा निगम को सीधे जोड़ा गया है। अब तक मालगाड़ी सामान्य रेलवे लाइन से ही कोयले की रेक लेकर मेजा उर्जा निगम पहुंचती थीं। जिससे मालगाड़ी को रुक-रुक कर आना पड़ता था। जिससे कोयल...

सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्य तिथि पर विचार गोष्ठी आयोजित

चित्र
सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्य तिथि पर  विचार गोष्ठी आयोजित   मेजा प्रयागराज:सरदार वल्लभ भाई पटेल के पुण्य तिथि पर ग्राम पंचायत सिरौठी में आयोजित विचार गोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर भाजपा नेता योगेश शुक्ल ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किए। इस अवसर पर भाजपा नेता योगेश शुक्ल ने कहा कि भारत बहुत प्राचीन राष्ट्र है। भारत चक्रवर्ती सम्राट का देश था, इस देश को अगर चक्रवर्ती सम्राट जैसा देश देने का काम कोई किया तो सरदार वल्लभ भाई पटेल ने किया।सरदार जी एक व्यक्तित्व है वो आदर्श है , सरदार पटेल  देश में किसान को एक करके आजादी के लिए आंदोलन किया।जिस रास्ते  पर आज देश चल रहा है भविष्य में भारत विश्व गुरु बनेगा और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक के लिए विकसित भारत का संकल्प लिया है निश्चित रूप से सरदार पटेल को समर्पित होगा। विशिष्ठ वक्ता के तौर पर उपस्थित अखिल भारतीय प्रधान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र त्रिपाठी ने कहा कि  सरदार वल्लभ भाई पटेल बहुत ही सामान्य वर्ग के घर से होने के वावज...

सीएचसी मेजा में डोर टू डोर पोलियो अभियान के तहत टीमें गठित कर पोलियो वैक्सीन दी जा रही है - बबलू सोनकर

चित्र
सीएचसी मेजा में डोर टू डोर पोलियो अभियान के तहत टीमें गठित कर पोलियो वैक्सीन दी जा रही है -बबलू सोनकर  मेजा प्रयागराज: पड़ोसी देशों में बढ़ रहे पोलियो संक्रमण को देखते हुए प्रयागराज स्वास्थ्य विभाग अभियान चला रहा है। जिसमें नवजात से पांच साल के बच्चों को पोलियो वैक्सीन की खुराक दी जा रही है। 10 दिसंबर से शुरू अभियान में बूथ स्तर पर दवा पिलाने के लिए विभाग ने 3338 टीमे बनाई गई हैं। इसी के साथ विभाग ने 60 ट्रांजि और 55 मोबाइल टीमों का गठन किया है। सी एच सी अधीक्षक मेजा डॉ बबलू सोनकर ने बताया कि पूरे जिले 10 से 16 दिसंबर तक चलने वाले प्रथम चरण के अभियान में आठ लाख 63 हजार 162 बच्चों को पोलियो वैक्सीन की खुराक दी जानी है। इसी अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेजा में टीमें गठित कर डोर टू डोर बच्चों को पोलियो वैक्सीन की खुराक दी जा रही ताकि जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया जा सके। उन्होंने बताया कि गठित टीमों से मीटिंग कर रोज फीडबैक लिया जाता है। मीटिंग में बीपिएम सुमन कुशवाहा, डब्लू एच ओ एफ एम विजेन्द्र कुमार, दीपचंद, डाक्टर सुरेश सोनकर,ब...

हज-2024 के फार्म आवेदन करने की तिथि 04/12/2023 से प्रारम्भ

चित्र
हज-2024 के फार्म आवेदन करने की तिथि 04/12/2023 से प्रारम्भ  प्रयागराज:हज-2024 के फार्म आवेदन करने की तिथि 04 दिसम्बर, 2023 से प्रारम्भ कर दी गई है। आवेदन करने की अन्तिम तिथि 20 दिसम्बर, 2023 तक जारी रहेगा। सचिव/कार्यपालक अधिकारी के गाइडलाइन के अनुसार आवेदन की निर्धारित अंतिम तिथि से पूर्व भारतीय अंतर्राष्ट्रीय पासपोर्ट जारी होना व उसकी वैद्यता 31 जनवरी, 2025 तक होना आवश्यक है। आवेदन करते समय कोई रजिस्टेªशन शुल्क जमा नहीं करना होगा। केवल चयनित आवेदकों को प्रोसेसिंग शुल्क रू0 300.00 जमा करना होगा। इस बार एक कवर में एक परिवार के अधिकतम पाॅच एवं न्यूनतम एक वयस्क व दो इंफेण्ट आवेदन कर सकेगें। 70़ग्रुप के कवर में केवल चार व्यस्क आवेदन कर सकते हैं जिनमें दो 70़ व दो सहयोगी के रूप में आवेदन कर सकते हंै। आवेदन फार्म में अंकित आवासीय पता व पासपोर्ट में अंकित पता एक समान होने पर आवासीय प्रमाण के रूप में पासपोर्ट की फोटोप्रति मान्य होगी। यदि आवेदन फार्म में अंकित पता पासपोर्ट में अंकित पते से भिन्न है अथवा अन्य राज्य का है तो स्वहस्ताक्षरित प्रपत्र जैसे-आधार कार्ड, बैंक पासबुक, निर...

विहिप-आर एस एस व भाजपाइयों ने निकाली विशाल अक्षत कलशयात्रा

चित्र
विहिप-आर एस एस व भाजपाइयों ने निकाली विशाल अक्षत कलशयात्रा   मेजा प्रयागराज : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र के तत्वावधान में सोमवार को मेजारोड के माधव भवन से विशाल कलशयात्रा निकाली गई। बाजार भ्रमण के दौरान पांती के सिद्ध हनुमान मंदिर सहित कई देव स्थलों से गुजरी इस यात्रा के साथ चल रहे लोगों ने श्रीराम जी के जयकारे लगाए। पार्टी अध्यक्ष विनोद प्रजापति ने कहा, यह पूज्य अक्षत के जरिए प्रभु दर्शन का न्योता दिया गया है। अयोध्या से आये धर्माचार्य एवं पूज्य संतों द्वारा मेजारोड बाजार में अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। संघ कार्यालय माधव भवन से शुरू की गई विशाल कलश यात्रा नगर भ्रमण के लिए मेजारोड चौराहा से मिर्जापुर रोड पावर हाउस, कोरांव रोड हनुमान मंदिर, प्रयागराज रोड डीजीएस गेस्ट हाउस से सिरसा रोड रेलवे लाइन के किनारे से होते हुए संघ कार्यालय पर समाप्त की गई है। इस कलश यात्रा में विश्व हिंदू परिषद के साथ भाजपा कार्यकर्ता के लोग पार्टी के झंडे के साथ नजर आए। पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति और पूर्व विधायक नीलम करवरिया ने कहा- इस पवित्र अक्षत के जरिए भक्तों को प्रभु श्रीराम की प...

डॉक्टर एलo एसo ओझा को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

चित्र
डॉक्टर एलo एसo ओझा को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रयागराज:यूपी एसोसिएशन ऑफ ओटोरहिनोलारिंजोलॉजी ऑफ इंडिया का 40वां वार्षिक सम्मेलन,यूनाइटेड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज प्रयागराज में आयोजित किया गया जिसमें डॉक्टर एलo एसo ओझा को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। यूनाइटेड इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (यूआईएमएस) मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं एसोसिएशन आंफ ऑटोलांरिंगोलाजिस्टस इंडिया की प्रयागराज शाखा के संयुक्त तत्वावधान में 40वां वार्षिक अधिवेशन यूपी एओआइकॉन के दूसरे दिन शनिवार को संगोष्ठी हुई।  कार्यक्रम में ईएनटी के वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर एलo एसo ओझा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। यह अवार्ड उन्हें चिकित्सा एवं कई प्रतिष्ठित संगठनों के नियंत्रण इकाई के लिए 40 वर्षों का अनुभव होने के कारण मिला है। डॉक्टर ओझा नाक कान गले के उत्तर प्रदेश ही नहीं ,मध्य प्रदेश बिहार में उत्तर भारत के योग्य डॉक्टर में से एक है।  बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी एवं डॉक्टर एलo एसo ओझा को एक विशेष दीक्षांत समारोह में 2014 में एक साथ कोलकाता विश्वविद्यालय द्व...

भाजपा नेता संगम मिश्र ने व्यापक जन संपर्क कर गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां

चित्र
भाजपा नेता संगम मिश्र ने व्यापक जन संपर्क कर गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां   प्रयागराज: भाजपा के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी डॉ. संगम मिश्र ने मेजा क्षेत्र के कुर्की कलां, सोरांव, जफरा मसौली व कठौली आदि गांवों में भ्रमण कर लोगों से व्यापक जनसंपर्क किया।   डॉ. संगम मिश्र ने लोगों से भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उज्वला योजना के तहत बड़ी संख्या में गरीब परिवारों को फ्री में गैस सिलेंडर बांटे गए हैं जिसका सबसे बड़ा फायदा उन गरीब माताओं बहनों को हुआ जो धुएं में खाना बनाने को मजबूर थीं। डॉ मिश्र ने आगे कहा कि मोदी सरकार ही एक मात्र ऐसी सरकार है,जो गरीबों और वंचित लोगों के लिए अनेक लाभकारी योजनाओं को लागू किया है।केंद्र की मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में गरीबों और आर्थिक रूप से कमजोर लागों की मदद के लिए कई जनकल्याण कारी योजनाएं जिसमे जनधन योजना, पीएम आवास, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, उज्जवला समेत अन्य लाभकारी योजनाएं चल रही है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से यश के तिवारी (डायरेक्टर सेंट्रल एकेडमी स्कूल प्रयागराज), शंकर देव त्रिपाठी (प्...

लखनऊ में19जनपदों के प्रधानों का प्रतिनिधत्व गडेवरा प्रधान अनिल शुक्ल ने किया

चित्र
लखनऊ में19जनपदों के प्रधानों का प्रतिनिधत्व  गडेवरा प्रधान अनिल शुक्ल ने किया  मेजा प्रयागराज:पंचायत विकास के साथ परिषदीय शिक्षा व्यवस्था कार्यशालाओं में विकास खण्ड मेजा के प्रधानों को उनके संवाद और क्रियाशीलता के लिए देश और प्रदेश की राजधानी में जो सम्मान मिला है, उससे क्षेत्र के लोग गौरवान्वित हैं। शिक्षा विभाग द्वारा लखनऊ में आयोजित उन्मुखीकरण कार्यशाला में क्षेत्र के गडेवरा प्रधान अनिल शुक्ल द्वारा शिक्षा और व्यवस्था सुधार के लिए प्रभावी तर्को से महानिदेशक स्कूल शिक्षा को प्रभावित किया है। लखनऊ में आयोजित शिक्षा कार्यशाला में 19 जनपदों के प्रधानों का प्रतिनिधत्व करते हुए मेजा ब्लाक के गडेवरा प्रधान एवं अखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रभारी अनिल कुमार शुक्ल ने आपरेशन कायाकल्प और निपुण भारत अभियान में प्रधानों की भूमिका पर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि मिशन कायाकल्प में अधिकांश प्रधानों ने शिक्षा विभाग के तय 19 पैरामीटर को पूरा किया है। श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानों के प्रति अविश्वास से भी अभियान प्रभावित हुआ है। छोटी ग्राम पंचायतों के पास फंड का अभाव है। शिक्ष...

बूथ मजबूती के लिए सक्रियता बरतें कार्यकर्ता-राजेश पटेल

चित्र
मेजा CHC में10से15तारीख तक चलेगा पोलियो टीकाकरण अभियान मेजा प्रयागराज: 11 से 15 दिसंबर तक घर-घर जाकर सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना सुनिश्चित करें। उक्त बातें प्रभारी अधीक्षक डा.बब्लू सोनकर ने कहा कि अभियान से कोई भी बच्चा वंचित नहीं रहना चाहिए। इस संबंध में गुरुवार को मेजा स्थित सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में पल्स पोलियो कार्यक्रम को लेकर एक बैठक हुई। बैठक के दौरान पल्स पोलियो कार्यक्रम को सफल बनाने के मद्देनजर सुपरवाइजर और टीम के सदस्यों आंगनबाड़ी कार्यकर्ती और आशा को कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में 10 से 15 दिसंबर तक होने वाले पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श किया गया। टीकाकरण के बाबत किए जाने वाले रिपोटिंग को लेकर विशेष चर्चा की गई। साथ ही सुपरवाइजरों को समय पर प्रतिवेदन कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया। मेजा ब्लॉक को 18 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जिसमें 18 सुपरवाइजर जिम्मेदारी निभायेंगे । एक सुपरवाइजर के साथ 3 टीम और एक टीम में 3 सदस्य कार्य करेंगे। मौके पर डब्ल्यूएचओ के फील्ड मॉनिटर दीप चंद्र जायस...

मेजा CHC में10से15तारीख तक चलेगा पोलियो टीकाकरण अभियान

चित्र
मेजा CHC में10से15तारीख तक चलेगा पोलियो टीकाकरण अभियान मेजा प्रयागराज: 11 से 15 दिसंबर तक घर-घर जाकर सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना सुनिश्चित करें। उक्त बातें प्रभारी अधीक्षक डा.बब्लू सोनकर ने कहा कि अभियान से कोई भी बच्चा वंचित नहीं रहना चाहिए। इस संबंध में गुरुवार को मेजा स्थित सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में पल्स पोलियो कार्यक्रम को लेकर एक बैठक हुई। बैठक के दौरान पल्स पोलियो कार्यक्रम को सफल बनाने के मद्देनजर सुपरवाइजर और टीम के सदस्यों आंगनबाड़ी कार्यकर्ती और आशा को कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में 10 से 15 दिसंबर तक होने वाले पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श किया गया। टीकाकरण के बाबत किए जाने वाले रिपोटिंग को लेकर विशेष चर्चा की गई। साथ ही सुपरवाइजरों को समय पर प्रतिवेदन कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया। मेजा ब्लॉक को 18 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जिसमें 18 सुपरवाइजर जिम्मेदारी निभायेंगे । एक सुपरवाइजर के साथ 3 टीम और एक टीम में 3 सदस्य कार्य करेंगे। मौके पर डब्ल्यूएचओ के फील्ड मॉनिटर दीप चंद्र जायस...

बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया

चित्र
बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया मेजा प्रयागराज: बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर ग्राम प्रधान ने ग्राम सचिवालय पर लगी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद उनके व्यक्तित्व का बखान किया। उरुवा विकास खंड क्षेत्र के रामनगर स्थित ग्राम सचिवालय पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। जिसमें रामनगर की ग्राम प्रधान संगीता यादव तथा उनके पति नीरज सिंह यादव ने ग्राम सचिवालय पर लगी बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान निर्माता को अपनी पुष्पांजलि अर्पित किया। बतादे की एक वर्ष पूर्व रामनगर के ग्राम सचिवालय पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाई गई थी, जिसकी वार्षिकी मनाते हुए ग्राम प्रधान ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद उपस्थित गांव की जनता के सामने उनके किए गए कार्यों का बखान किया। इस मौके पर गांव के सैकड़ो नागरिक एवं गणमान्य उपस्थित रहे।