मेजा की बेटी ने डॉक्टर बनकर क्षेत्र को गौरवान्वित किया
प्रयागराज न्यूज:मेजा की बेटी ने डॉक्टर बनकर क्षेत्र को गौरवान्वित किया मेजा प्रयागराज।मेजा की बिटिया दिघिया गांव की निवासी मधुलिका शुक्ला(पिता दिनेश शुक्ला, दादा राम सजीवन शुक्ला)ने डॉक्टर बन कर गांव का ही नहीं बल्की पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मधुलिका ने 2018 में नीट की परीक्षा पास कर देश की सबसे कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी। एमबीबीएस कोर्स के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, दतिया, मध्य प्रदेश में दाखिला मिला। लगभाग 5 साल कोर्स को पूरा कर इसी वर्ष इनका एमबीबीएस कोर्स पूरा हुआ। अब अगले 2 साल में पास करने का बाद स्पेशलाइजेशन का कोर्स पूरा होगा उसके बाद एमडी की डिग्री मिलेगी। इसके पहले 1 साल तक इंटर्नशिप इसी कॉलेज से करने का निर्णय लिया है। मधुलिका के दादा राम सजीव शुक्ला अत्यंत प्रसन्न हुए और उन्होंने बताया कि उनकी पोती ने अपनी उपलब्धि से उनके परिवार का नाम रोशन किया है। मधुलिका के पिता दिनेश शुक्ला ने संतोष व्यक्त किया कि उनकी बेटी को उसकी कड़ी मेहनत और लगन का फल मिला। मधुलिका बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी थी। मधुलिका के चाचा जय शुक्ला इस खबर से झूम उठे, उन्हो...