संदेश

जुलाई, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सेंट पीटर्स को-एजुकेशनल इंग्लिश मीडियम स्कूल जनवार मेजारोड में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया गया

चित्र
सेंट पीटर्स को-एजुकेशनल इंग्लिश मीडियम स्कूल जनवार मेजारोड में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया गया  मेजा प्रयागराज।29 जुलाई 2024 को सेंट पीटर्स को-एजुकेशनल इंग्लिश मीडियम स्कूल जनवार मेजारोड में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया गया। योग्य और प्रशिक्षित शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्रों ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाने में सक्रिय भागीदारी की। छात्रों को हमारी प्रकृति माँ पृथ्वी को संरक्षित करने के तरीके के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। प्रधानाचार्या अंकिता खेरा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हर साल 28 जुलाई को दुनिया भर के लोग प्रकृति संरक्षण को हमारे ग्रह की देखभाल और सुरक्षा के सबसे महान तरीकों में से एक के रूप में मनाते हैं। यह दिन ग्रह के प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के महत्वपूर्ण महत्व की याद दिलाता है और हर दिन प्रकृति को बचाने वालों के प्रयासों और सफलताओं को पहचानता है। हमारी धरती माँ हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए इसलिए हमारी प्रकृति की देखभाल करना हमारा मूल कर्तव्य है। इसके अलावा छात्रों को प्रकृति के संरक्षण के लिए किए गए उनके वास्तविक प्रया...

मेजा ऊर्जा निगम द्वारा सलईया कला ग्राम में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

चित्र
मेजा ऊर्जा निगम द्वारा सलईया कला ग्राम में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन  मेजा प्रयागराज।मेजा ऊर्जा निगम (प्राइवेट) लिमिटेड के आर एंड आर विभाग एवं आरोग्यम चिकित्सालय द्वारा  सीएसआर पहल के तहत 27 जुलाई, 2024 को सलईया कला ग्राम में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस शिविर का उद्देश्य स्थानीय समुदाय को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना था। इस शिविर के तहत सलईया कला ग्राम के 60 (37 पुरुष एवं 27 महिलाएं )से अधिक निवासियों को लाभान्वित किया गया जिनमें महिलाएं, वृद्ध और बच्चे आदि सम्मिलित हुए। आरोग्यम अस्पताल के वरिष्ठ सलाहकार डॉ ए के चौधरी एवं अन्य मेडिकल टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच, परीक्षण और निःशुल्क दवाओं के वितरण सहित कई प्रकार की चिकित्सा सेवाएं प्रदान कीं गई। मेजा ऊर्जा निगम (प्राइवेट) लिमिटेड अपने परिचालन क्षेत्रों के आसपास के समुदायों के सामाजिक कल्याण हेतु प्रतिबद्ध है।  इस शिविर से लाभान्वित सलईया कला के ग्रामीण जानो द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर हेतु आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सीएसआर विभाग के वरिष्ठ आधिकारीगण आदि उपस्थित रहें।

मेजारोड रेलवे स्टेशन पर युवक की पिटाई, स्टेशन पर दलालों का कब्जा

चित्र
मेजारोड रेलवे स्टेशन पर युवक की पिटाई, स्टेशन पर दलालों का कब्जा मेजा, प्रयागराज। यदि आप रेलवे स्टेशन पर तत्काल का टिकट लेने जा रहे हैं तो हो सकता है कि आप लाइन में ही लगे रहे और दलाल टिकट बनवा ले जाएं। दरअसल रिजर्वेशन काउंटर पर दलालों की सक्रियता के कारण आम लोगों के लिए टिकट बनवाना मुश्किल हो गया है। दलालों की वजह से आम लोग लाइन में ही लगे रहते हैं और दलाल एक साथ कई टिकट बनवा कर अच्छे मुनाफे पर बेंच दे रहे हैं। अगर कोई यात्री दलालो से हस्तक्षेप करता है तो उसकी पिटाई में भी कोई कोताही नहीं बरती जाती हैं। यात्रियों की पिटाई आम बत हो गई है। लेकिन विभागीय अधिकारी बेखबर हैं। दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग के मेजारोड रेलवे स्टेशन पर दलालों का बोलबाला इस कदर हावी है कि आम लोगों का टिकट लेना मुश्किल हो गया है। सप्ताह भर टिकट काउंटर पर लाइन लगने के बावजूद भी यात्रियों को टिकट नहीं मिल रहा है। लोग मायूस होकर लौट जा रहे हैं। बता दे कि मांडा थाना क्षेत्र के हाटा बरौंधा निवासी सुभान अंसारी पुत्र रमजान अली मेजा थाना क्षेत्र के जानकीगंज में अपने रिश्तेदार के यहां रहते है। सूरत में वह प्राइवेट ज...

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट विकसित भारत के सपनो को पूरा करने के प्रयासों को गति देने वाला है- योगेश शुक्ला

चित्र
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट विकसित भारत के सपनो को पूरा करने के प्रयासों को गति देने वाला है- योगेश शुक्ला  प्रयागराज।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेश शुक्ल ने कहा कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट विकसित भारत के सपनो को पूरा करने के प्रयासों को गति देने वाला है , केंद्रीय वित्त मंत्री ने जिन प्राथमिकताओं को निर्धारित किया है उससे खेती में उत्तपादकता , रोजगार सृजन, समग्र मानव संसाधन में विकास, सामाजिक न्याय, ऊर्जा सुरक्षा और आवश्यक नए शोध और विकास के लक्ष्य अवश्य ही पूरे होगे। यह बजट निश्चित रूप से युवाओं और किसानों के चेहरे पर खुशी की मुस्कुराहट लाने वाला है।

गंगा प्रसाद मिश्र को मिला गोरक्षा सर्वोच्च सम्मान

चित्र
गंगा प्रसाद मिश्र को मिला गोरक्षा सर्वोच्च सम्मान  मेजा प्रयागराज।  विश्व हिन्दू महासंघ गोरक्षा के जिला यमुनापार प्रभारी   व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्रा को संघठन के मंडल प्रभारी नीरज कुमार द्विवेदी एवं  संभाग  प्रभारी प्रयागराज आशुतोष त्रिपाठी द्वारा स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र प्रदान किया गया । यह सम्मान विश्व हिन्दू महासंघ  के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति एवम गोरक्षा के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण दिॅवेदी के संस्तुति पर गंगा गायत्री गौशाला के संस्थापक एवं कुशल नेतृत्व व्यवस्था पर गंगा प्रसाद मिश्रा को दिया गया । इस अवसर पर संघठन के जिला प्रभारी गंगा प्रसाद मिश्रा ने संघठन का आभार व्यक्त किये और कहाँ की माँ गऊ और संगठन गंगा माँ का सेवा दर्शन करना मेरा सौभाग्य हैं ।यह सम्मान मेरे क्षेत्र के लोगों का सहयोग और आशिर्वाद है l माँ गऊ का सेवा सभी को करना चाहिए। संघठन के प्रदेश महामंत्री मनोज प्रजापति एवं काशी संभाग प्रभारी संजय पांडेय ने फोन से बधाई दी l इस अवसर पर बधाई देने वाले संगठन के जिला अध्यक्ष सेवा लाल पटेल, अनिल शुक्ला, राजीव मि...

मेजा ऊर्जा निगम द्वारा बेरोजगार युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण

चित्र
मेजा ऊर्जा निगम द्वारा बेरोजगार युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण मेजा प्रयागराज।मेजा ऊर्जा निगम नें केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्‍स इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संस्‍थान (सीपेट) लखनऊ के साथ मिलकर परियोजना प्रभावित गांवो एवं आसपास के गांवों में बेरोजगार युवाओं के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण की शुरुआत की।  दिनांक 8 जुलाई 2024 को मेजा ऊर्जा निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमलेश सोनी ने दोनों बैच के 60 युवाओं को लखनऊ ले जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर, लखनऊ के लिए रवाना किया।  6-माह लंबे प्रशिक्षण में भाग लेने वाले 60 प्रशिक्षु मेजा ऊर्जा निगम द्वारा परियोजना प्रभावित एवं आसपास के बेरोजगार आर्थिक दृष्टि से कमजोर एवं वंचित वर्ग के युवाओं को चयनित किया गया है। प्रथम बैच में 30 युवाओं को मशीन ऑपरेटर -प्लास्टिक प्रसंस्करण के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा, वहीं दूसरे बैच में मशीन ऑपरेटर - इंजेक्शन मोल्डिंग के लिए 30 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।  दोनों बैचों को लगभग 960 घंटो का प्रशिक्षण देकर उन्हे प्लास्टिक इंडस्ट्री में रोजगार प्राप्त करने के योग्य बनाया ...

मार्ग निर्माण को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन शुरू, किसान यूनियन ने दिया समर्थन

चित्र
मार्ग निर्माण को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन शुरू, किसान यूनियन ने दिया समर्थन   मेजा,प्रयागराज।विकास खण्ड उरुवा के चौकी ग्राम पंचायत की बदहाली इन दिन सुर्खियों में है। पंचायत की एक सड़क निर्माण को लेकर पंचायत के लोग कई महीनों से आंदोलन कर रहे हैं। ग्राम प्रधान के अड़ियल रवैये से खफा पंचायत के लोगों ने ब्लाक मुख्यालय पर शुक्रवार को क्रमिक अनशन शुरू किया है। आंदोलनरत लोगों ने शनिवार को ब्लाक में तालाबंदी का ऐलान किया है। बता दें कि ग्राम पंचायत चौकी के प्राथमिक स्कूल से हरिजन बस्ती संपर्क मार्ग निर्माण का यह मुद्दा पंचायत के आत्म प्रकाश पांडेय ने उपजिलाधिकारी मेजा जयजीत कौर मिश्रा को बीते 25 जनवरी को एक ज्ञापन के जरिए उठाया था। ज्ञापन में कहा था कि प्रधान ने सड़क निर्माण के लिए नाली निर्माण के लिए खुदाई कराकर उसे छोड़ दिया। इस मार्ग पर हुए जलजमाव व कीचड़ से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। बच्चे स्कूल तक नही पहुंच पा रहे हैं। अधिकारियों के कोरे आश्वासन के बाद खफा पंचायत के लोगों ने 29 फरवरी से 7 मार्च तक गांव के बाहर क्रमिक अनशन किया। इस आंदोलन को किसान यूनियन भानु...

7 जुलाई को मेजा रोड में निकाली जाएगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

चित्र
7 जुलाई को मेजा रोड में निकाली जाएगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा मेजा प्रयागराज। श्री - सिद्धपीठ हनुमान मंदिर पांती में - स्थापित भगवान श्री जगन्नाथ - की मूर्ति का पूजन पाठ व रथ यात्रा 7 जुलाई की शाम 4 बजे धूमधाम से किया जाएगा। उक्त - जानकारी मेजारोड व्यापार मंडल के संरक्षक और विहिप यमुनापार जिलाध्यक्ष ई. नित्यानंद उपाध्याय ने दी। श्री उपाध्याय ने बताया कि मानस प्रचारिणी संस्था की ओर से आयोजित उक्त कार्यक्रम की शुरुआत छह जुलाई को ही प्राचीन मेजारोड स्थित हनुमान मानस मंदिर में अखंड श्रीरामचरितमानस से हो जाएगी। रथ यात्रा सात जुलाई और विशाल भंडारे का आयोजन आठ जुलाई को किया जाएगा।

यमुनापार मेरा घर है यहां के लोग मेरे लिए देवता हैं - योगेश शुक्ला

चित्र
यमुनापार मेरा घर है यहां के लोग मेरे लिए देवता हैं - योगेश शुक्ला  प्रयागराज।अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संघ द्वारा अपने संरक्षक व वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश शुक्ल का 55वा जन्मदिन संघ के जिला अध्यक्ष ग्राम प्रधान चपरो सुरेश तिवारी के आवास पर मनाया गया। उक्त कार्यक्रम में भाजपा नेता योगेश का कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर उनके दीर्घायु हेतु आशीर्वाद भी दिया। उक्त कार्यक्रम में भाजपा नेता योगेश शुक्ल ने कहा कि यमुनापार मेरा घर है यहां के लोग मेरे लिए देवता हैं, मैं राजनीति में कभी किसी पद और लालसा के लिए था और न ही कोई लालसा रहती हैं लेकिन कार्यकर्ताओं के अपेक्षा के लिए मन बनाया जाता है अगर सफलता नहीं मिला तो मैं कभी विचलित नहीं होता न ही हताश होता हु, मैं आप लोगो के बीच में विकसित भारत के संकल्प को लेकर विकसित ग्राम पंचायत के मिशन को लेकर जल्द ही आऊंगा उसमे आप लोग प्रयागराज को अग्रेसर की भूमिका में लाने के लिए सहयोग करे। मेजा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र ने कहा कि योगेश जी एक अच्छे नेता , एक अच्छे बेटा, एक अच्छे वक्ता है इस लिए हम सब लोग आपके साथ है। कार्यक्रम में मुख्य...