संदेश

अक्टूबर, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मेजा प्रयागराज।मेजा एन टी पीसी में कार्यरत लालबहादुर यादव का विदाई समारोह संपन्न हुआ।

चित्र
आज मेजा थर्मल पावर प्लांट के क्रासिंग स्टेशन पर कार्यरत संटिग मास्टर लालबहादुर यादव सेवा मुक्त हो गये। बता दें कि बिसहिजन कलां के डाई के पूरा निवासी लालबहादुर यादव रेलवे से संटिग मास्टर के पद पर कार्यरत थे,जो रिटायर होने के बाद, मेजा थर्मल पावर प्लांट के क्रासिंग स्टेशन जरार में संटिग मास्टर की सेवा शुरू कर दी, लगभग पांच साल मेजा थर्मल पावर प्लांट के क्रासिंग स्टेशन पर कार्यरत रहे,आज क्रासिंग स्टेशन पर लालबहादुर यादव का विदाई समारोह हुआ, जिसमें पी एन शर्मा इंचार्ज, रामलाल और श्याम लाल सहायक स्टेशन इंचार्ज,मजहर अली पाइट मैन, मिथिलेश उपाध्याय,देवेश मिश्रा,सुरेश मिश्रा, जौहर अली, प्रेम चंद, आशीष तिवारी, नीरज पांडेय, अनिल पांडेय,दीपक यादव उपस्थित रहे।

सिरसा मेजा।बैंक में चोरी का प्रयास।

चित्र
** मेजा, प्रयागराज । चोरों का ठंड के दस्तक देने के बाद ही चोर पूरे तरीके से क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं। जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी चोरो की सक्रियता भी बढ़ती जाएगी। गुरुवार मध्य रात्रि बैंक ऑफ बड़ौदा की समोगरा शाखा जो रामनगर बाजार के (चिरैया मोड़ के समीप) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित है। बीती रात्रि चोर पीछे से एक्जास्ट के रास्ते बैंक में दाखिल हो गए। गनीमत रही कि लाकर तोड़ने में वह असफल रहे और मौका देख फरार हो गए। सुबह जब बैंक कर्मी पहुंचे तो बैंक में चोरी की सूचना पर हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पर थाना प्रभारी अरुण कुमार चतुर्वेदी, चौकी प्रभारी सिरसा हरिश्चंद्र शर्मा को हुई वो तत्काल घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए। बैंक कर्मियों की माने तो बैंक में लगा सीसीटीवी कैमरा पिछले कई दिनों से खराब पड़ा हुआ है।  इसी तरह चोरों ने बैंक के पीछे स्थित श्रीमती धर्मशीला देवी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर, मेजा में चोरी का भरसक प्रयास किया गया। बताया जाता है कि विद्यालय के कार्यालय का ताला तो चोर नहीं तोड़ पाये, जिस कमरे का ताला टूटा भी तो वह खाली था। वह...

सिद्धिविनायक अस्पताल का उद्घाटन मेजा विधायक ने किया।

चित्र
मेजा प्रयागराज। मेजा के पौसिया दुबे में नवनिर्मित अस्पताल का उद्घाटन मेजा विधायक माननीय नीलम करवरिया के द्वारा हुआ बता दें कि बृहस्पतिवार को पौसिया दुबे में विधायक नीलम करवरिया ने सिद्धिविनायक अस्पताल एवं मेटरनिटी होम का फीता काटकर उद्घाटन किया उद्घाटन के दौरान विधायक ने कहा कि यहां अस्पताल खुलने से ग्रामीणों ज्यादा दूरी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे ग्रामीण क्षेत्र में अस्पताल होने की वजह से लोगों को इलाज कराने में आसानी होगी। अस्पताल के निदेशक बृजेश द्विवेदी  ने कहा कि सभी रोगों की जांच, इलाज  24 घंटे उपलब्ध रहेगी ।

मेजा प्रयागराज।घर के बाहर बंधे बावन बकरी,बकरा भेंड़ चोरी,चार को काट दिया गया चोरों द्वारा।

चित्र
मेजा प्रयागराज। घर के बाहर बंधी पैंतालिस जानवरों में बकरी और बकरा को चोरों ने गायब कर दिया, जिसमें चार जानवरों को चोरों ने काट दिया। मिली जानकारी के अनुसार धर्म राज पाल पुत्र स्वर्गीय मोहन लाल पाल निवासी ममोली कोहड़ार मेजा के अनुसार बारह बजे तक पैंतालीस जानवरों में बकरी और बकरा दरवाजे पर बंधे थे । दो बजे के लगभग नींद खुली तो मवेशी गायब थे। फिर खोजबीन शुरू किया तो घर से कुछ दूर तीन मवेशियों को चोरों ने काट दिया था, फिर कुछ दूर पर एक मवेशी कटा हुआ मिला। लोगों ने अंदेशा लगाया की जो मवेशी चिल्ला रहें होंगे उनको चोरों ने काट दिया। मवेशियों की कीमत लगभग चार लाख बताई जा रही है। मौके पर कोहड़ार, मेजा पुलिस पहुंचकर जांच शुरू कर दिया है। वहीं पड़ोस में ममोली निवासी रंगबहादूर पुत्र परसोत्तम पाल की सात भेंड़ गायब हो गई,जिसकी कीमत लगभग पचास हजार रुपए बताई जा रही है।

31/10/2021 को जन अधिकार पार्टी मेजा विधानसभा की रथयात्रा।

चित्र
31/10/2021 को जन अधिकार पार्टी के मेजा विधानसभा प्रभारी बबलू कुशवाहा के नेतृत्व में मेजा विधानसभा में किसान रथ यात्रा का आयोजन किया गया है ,इसमें मुख्य उद्देश है महंगाई 2 साल में दोगुना और किसानों की आमदनी अभी दुना नहीं हुआ है ना तो नरेगा में मजदूरों की मजदूरी दुना हो और किसानों की जो बिजली बिल मनमानी तरीके से वसूला जा रहा है और किसानों की फसल की सुरक्षा के संदर्भ में किसान रथ यात्रा निकाली जाएगी । 

मेजा प्रयागराज। स्वर्गीय सुनील कुमार सिंह की द्वितीय पुन्य तिथि मनाई गई।

चित्र
स्व  सुनील कुमार सिंह जी की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई। मेजा प्रयागराज।भारतीय जनता पार्टी मांडा मंडल प्रयागराज में राजनैतिक , सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से अटल सिद्धांतों पर अडिग रहकर अपने जीवन के अंतिम क्षण तक एक आदर्श मुल्यों को प्रस्तुत करते हुए पार्टी के विषम परिस्थितियों से लेकर 2014 और 2017 के शानदार विजय तक अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया देने वाले सर्वस्व न्योछावर करने वाले जनता  के प्रिय , सम्मानित स्वर्गीय सुनील सिंह जी मास्टर साहब जिन्होंने  अपने साथ ही साथ नारी शसक्तीकरण के अभियान को गति देने के लिए एवं नारी उत्थान के लिए, समाज के अनेकानेक  विदर्भ विचारों को नजरअंदाज करते हुए अपनी धर्म पत्नी श्रीमती नीतू सिंह जी को समाज में अबला और कमजोर वर्ग की मातृशक्तियों की आवाज बनने और उनकी समस्याओं को समाधान में परिवर्तित करने के लिए सामाजिक क्षेत्र में प्रेरित करने का अभूतपूर्व निर्णय भी अत्यंत सराहनीय कदम के रूप में  आज भी चर्चा में है। स्व सुनील कुमार सिंह जी के द्वितीय पुण्यतिथि पर परिजनों और निम्न लोगों ने पंचायत भवन चकडीहा मांडा में प्रतिमा पर श्रृद्धांजलि अर्...

मेजा -आदर्श शुक्ला बनें जिला सचिव सपा छात्र सभा

चित्र
मेजा, प्रयागराज । मेजा विधानसभा के रैपुरा गांव निवासी पूर्व प्रधान लक्ष्मीकांत शुक्ला के नाती आदर्श शुक्ला को समाजवादी छात्र सभा का जिला सचिव मनोनीत किया गया। उनके जिला सचिव मनोनयन पर स्थानीय सपाइयों ने बधाई दी है। आदर्श शुक्ला ने कहा कि पार्टी ने जिस भरोसे पर मुझे जिम्मेदारी सौंपी है। उस पर खरा उतरने का काम करूंगा। 2022 में अखिलेश सरकार बनाने के लिए लोगों के बीच में सपा की नीतियों को बताने का काम करूंगा। इस मौके पर छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता गुड्डू, शिवम पांडे प्रदेश सचिव, राहुल पटेल, अभिषेक यादव, अनिरुद्ध पांडे, सानू सहित दर्जनों सपाई मौजूद रहे।

*मेजा में धूम धाम से मनाया गया व्यापार मण्डल का दूसरा स्थापना दिवस ।

चित्र
मेजा, प्रयागराज । सोमवार 25 अक्टूबर को व्यापार मंडल मेजारोड का दूसरा स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मण्डल के संरक्षक वरिष्ठ समाजसेवी इंजीनियर नित्यानंद उपाध्याय व व्यापार मण्डल के अध्यक्ष विष्णुप्रकाश उर्फ पप्पू उपाध्याय ने किया। संचालन शिक्षक मनीष तिवारी ने किया। कार्यक्रम में तिवारी बंधु सुजीत तिवारी व मंजीत तिवारी ने अपने सुंदर गीतों से सबका मन मोह लिया और स्वागत गीत गाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रयागराज के पुलिस कप्तान सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि व्यापार मण्डल जिला के अध्यक्ष कादिर भाई रहे। मुख्य अतिथि एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने कहा कि मेजा से जो लगाव है वह घर जैसा है। यहां के लोगों से मिलकर ऐसा लगता है जैसे परिवार के लोगों से मिला हूं। वहीं पुलिस कप्तान ने कार्यक्रम में गुटखा पान खा रहे लोगों से गुटखा छोड़ने की अपील की। मेजा के लोगों से कहा कि दिवाली पर सभी लोग संकल्प लें और नशा मुक्ति अभियान चलाएं। यह नशा मुक्ति अभियान मेजा से शुरू होना चाहिए। तिवारी बंधुओं की सुंदर प्रस्तुति को लेकर पुलिस कप्तान ने उनक...

मेजा प्रयागराज। अनूप तिवारी बनें विधानसभा मिडिया प्रभारी भाजपा युवा मोर्चा

चित्र
मेजा प्रयागराज। भाजपा युवा मोर्चा विधानसभा मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी बनाये गये । अनूप तिवारी को भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुधाकर पाण्डेय और जिला मिडिया प्रभारी भाजपा युवा मोर्चा सचिन श्रीवास्तव की तरफ अनूप तिवारी को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की वहीं अनूप तिवारी को विधानसभा मेजा भाजपा युवा मोर्चा मिडिया प्रभारी बनाए जाने से अनूप के करीबियों में खुशी की लहर है।

*डीएसपी अमिता सिंह को मिला मेजा क्षेत्राधिकारी का प्रभार

चित्र
* मेजा, प्रयागराज । प्रदेश की तेज तर्रार डीएसपी (पीपीएस-2007) 6 मार्च 2013 को कंफर्मेशन, प्रयागराज में 28 अगस्त 2020 को पोस्टिंग हुई। लखनऊ की रहनेवाली अमिता सिंह इससे पहले सोरांव में क्षेत्राधिकारी के पद पर नियुक्त रही हैं। अमिता सिंह एक तेज तर्रार पीपीएस अधिकारी हैं। अमिता सिंह को मेजा, माण्डा, कोरांव व खीरी व पूर्व की भांति मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी होंगी। *प्रमुख समाचार अमरेश मिश्रा मेजा प्रयागराज की रिपोर्ट*

मेजा प्रयागराज। हिन्दू एकता महाकुंभ संगोष्ठी में मोटरसाइकिल गायब।

चित्र
मेजा प्रयागराज।आज लखनपुर में  हिन्दू एकता महाकुंभ चित्रकूट की सहभागिता के लिए आयोजित हुई जिसमें   मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष  प्रो.गिरीश चंद्र त्रिपाठी ( पूर्व कुलपति काशी हिंदू विश्वविद्यालय) व मुख्य वक्ता तुलसीपीठ चित्रकूट के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास जी महाराज(जय गुरु जी) रहे। जिसमें हिन्दू धर्म पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में पंडित सतीस चन्द्र मिश्रा ( प्रमुख) चंचल तिवारी, मुकेश शुक्ला, अमरेश तिवारी, नित्यानंद उपाध्याय, पप्पू उपाध्याय, मुकेश तिवारी,राजू पांडेय, जयप्रकाश पांडेय, इत्यादि लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे ।वहीं कार्यक्रम में शामिल होने आये सुरेन्द्र कुमार निवासी कंजौली  की मानें तो उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई।जिसका नंबर  Up 70 DC 7452 हैं जो विनय कुमार शुक्ला पुत्र सियाराम  शुक्ला के नाम है जिसको चोरों ने गायब कर दिया। 

मेजा विधानसभा। क्षेत्र में टिकट के दावेदारों की जीत की गुणा गणित।

चित्र
भाजपा के मूल वोटरों संग नये भाजपाई , ज्यादा तर सपाई और अपने और भाजपा के विकास के दम पर पुनः कमल खिलेगा आत्मविश्वास के साथ क्षेत्र में निकल पड़ी मेजा विधायक माननीय नीलम करवरिया । सूत्रों की मानें तो ब्राह्मण समाज और समाजवाद के सहारे पुनः विधायक बनने की ओर आनंद कुमार पाण्डेय उर्फ कलक्टर पांडेय। हालांकि उड़ती खबरें हैं लोगों का कहना है कि सपा, बसपा, भाजपा कहीं से टिकट मिलने पर कलक्टर पांडेय चुनाव जीतकर विधायक बनने की फिराक में हैं। अपनी विरादरी , बसपा के मूल वोटर और पच्चास प्रतिशत ब्राह्मण वोटरों से अपने को जीता मानकर टिकट की दावेदारी ठोक रहे हैं , चांद मोहम्मद चंदू बसपा नेता। सपा सरकार में इमानदारी के प्रमाणपत्र से नवाजे गए पूर्व विधायक गामा पांडेय जी ब्राह्मण और समाजवाद के साथ मिलकर पुनः विधायक बनने के लिए पार्टी से टिकट मिलने की उम्मीद रखते हैं। अभी और भी टिकट के दावेदार है ।उनकी खबर अगले समाचार में। खबर क्षेत्रिय जनता से बात चीत के आधार पर है ‌।

मेजा प्रयागराज। मानक की अनदेखी कर चल रहे हैं अस्पताल।

चित्र
सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं, फिर भी इन अस्पतालों में होता है ऑपरेशन अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों पर नहीं पड़ रही जिम्मेदारों की नजर  मेजा प्रयागराज। मेजा क्षेत्र में अवैध रूप से चलाए जा रहे नर्सिग होम व अस्पतालों पर विभाग का शिकंजा नहीं कसने से मानकों को ताक पर रखकर चलाए जाने वाले अस्पतालों से लोगों हो जा रहै है गंभीर रोग, विना जानकारी के दवा दे रहे डाक्टर मनमानी पैसे भी वसूलते हैं,। मनमाने तरीके से चलाए आ रहे अस्पतालों के सवालों के घेरे में आने के साथ ही विभागीय कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे है।    लोगों की मानें तों मेजा में कुछ अस्पतालों में गर्भपात करवाने का काम भी होता है,और लोक लाज के डर से गर्भपात करवाने वाले मोटी रकम देते हैं, प्राइवेट अस्पतालों का संचालन मानको को ताक पर रखकर किया जा रहा है। यहां पर सुविधाएं भी नहीं है फिर भी बडे़ से बड़ा ऑपरेशन करने से भी परहेज नहीं किया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदारों की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। जिसके चलते इनका धंधा मजे से फल फूल रहा है। क्षेत्र के कई पंजीकृत अस्पतालों में भी सुविधाओं व संसाधनों का अभाव है इसके ...

मेजा प्रयागराज।भांग के ठीको पर बिक रहा है गांजा जिम्मेदारो ने बंद की आंखें।

चित्र
मेजा प्रयागराज। क्षेत्र की अधिकतर भांग के ठेके पर बिक रहा है गांजा लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि मेजा थाना अंतर्गत भांग के ठेके पर बिक रहा है गांजा, जिम्मेदारो ने बंद की आंखें । क्षेत्र के युवा शराब पीने के बाद चिलम व सिगरेट में गांजा भरकर धड़ल्ले से पीकर नशे के आदी होते जा रहे हैं। बेरोजगार नवयुवक नशे की लत पूरा करने के लिए अपने घरों में चोरी करने से नहीं हिचकते। मुख्य बात यह है कि क्षेत्र में इन ठेकों के अलावा भी सूत्रों की मानें तो भारी पैमाने पर गांजे की तस्करी हो रही हैं ।युवा पीढ़ी गांजा की लती होने के कारण दिन प्रतिदिन अपराध की ओर बढ़ रही है। क्षेत्र में आने जाने वाले लोगों से नशेड़ियों ने कई बार छिनैती की है। कई मामलों को पुलिस ने उजागर भी किया है। जिनमें ज्यादातर नशेड़ी पकड़े गए है। देर रात में आने-जाने वालों को इन नशेड़ियों से खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि अगर इस गोरखधंधे में रोक नही लगाई गई तो नशे की लत पूरी करने के लिए नवयुवक चोरी करने के भी आदी हो जाएंगे।  वहीं मांडा क्षेत्र में गांजे को पूरी तरह से वर्तमान थानाध्यक्ष ने रोक दिया है जिससे मांडा पुलि...

मेजा प्रयागराज। सवर्ण आर्मी ने पकौड़ी कोल का पुतला जलाया।

चित्र
हलिया विकास खंड के बबुरा रघुनाथ सिंह गांव के किरका बस्ती में सोमवार को हिम्मत कोल की तीसरी पुण्यतिथि पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी अपना दल (एस) के सोनभद्र सांसद पकौड़ी लाल कोल  हिम्मत कोल को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पकौड़ी लाल कोल ने कोल समाज को संबोधित करते हुए अपनी राजनीतिक उपलब्धियां गिनाई. इस दौरान भरी मंच से सांसद पकौड़ी लाल कोल ने ब्राह्मण-ठाकुर को गाली दे डाली. सांसद पकौड़ी लाल 18 अक्टूबर 2021 को कोल समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुचे थे. सांसद के उक्त बोल पर आज मेजा रोड चौराहे पर सवर्ण आर्मी के द्वारा पकौड़ी लाल कोल का पुतला फूका गया। जिससे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोपाल जी पांडेय, राष्ट्रीय सदस्य ममलेस मिश्रा, जिला संपर्क प्रमुख नागेश मिश्रा, जयशंकर दुबे, इत्यादि सवर्ण आर्मी के कार्यकर्ता रहें।

मांडा प्रयागराज। भाजपा किसान मोर्चा का चौपाल कार्यक्रम संपन्न हुआ।

चित्र
मांडा प्रयागराज। मांडा क्षेत्र के चकडीहा गांव में किसान मोर्चा माण्डा मंडल का चौपाल कार्यक्रम संपन्न हुआ , जिसमें किसानों के हित कैसे हो इस पर चर्चा हुई कार्यक्रम में जिला मंत्री सुभाष पयासी मंडल अध्यक्ष जीतनारायण श्रीवास्तव ,सुनीत सिंह किसान मोर्चा उपाध्यक्ष , मंडल महामंत्री रामबली मौर्या, वरिष्ठ भाजपा नेत्री नीतू सिंह  ने अपने अपने सुझाव किसानों के हित लाभ के लिए दिया। चौपाल कार्यक्रम में   सिपक दुबे , सोनू मौर्या ,विनोद पांडेय , सुनील कुमार यादव, नितेश सिंह ,रेनू कौनोजिया, शिला, रज्जो देवी, सुनील कुमार शुक्ला सुर्जबली पटेल और चौपाल मे  किसान भाई भी उपस्थित रहे।

मेजा, प्रयागराज। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर मुस्लिम समाज के लोगों ने जुलूस ए मोहम्मदी निकाला। जुलूस की अगुवाई धार्मिक उलेमा कर रहे थे।

चित्र
मेजा, प्रयागराज। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर मुस्लिम समाज के लोगों ने बारिश के बीच जुलूस ए मोहम्मदी निकाला। जुलूस की अगुवाई धार्मिक उलेमा कर रहे थे। हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के अवसर पर गांव के मार्गों को आकर्षित झालरों से सजाया गया था। बारिश के कारण पर्व के उपलक्ष्य में की गई सजावट फीकी रही। मंगलवार को नूरी मस्जिद कोटहा से मुस्लिम समाज के लोगों ने भारी संख्या में जुलूस ए मोहम्मदी का आगाज किया। जुलूस जगेपुर, उरूवा मार्ग होते हुए क्षेत्र के लोटाढ़ गांव के नंघा शाह बाबा मजार पर सम्पन्न हो गया। इसी क्रम में उस्की जरार,लोटाड़ ,जरार, इत्यादि गांवों के जुलूस नंघा शाह बाबा मजार पर पहुंचकर जुलूस का समापन हुआ।धार्मिक झंड़े के साथ तिरंगा फहराया गया ,।जुलूस में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात रहा। जुलुस की अगुवाई हाफिज यूनुस रजा, फिरोज खान ने किया । इस दौरान अब्दुल खान,अब्दुल वहीद खां, नफीस खां, मुमताज खान, जाफर खान, मोहम्मद कैफ तथा पुलिस बल के साथ भारी संख्या में जुलूस में शिरकत करने वाले लोग मौजूद रहे।

हुल्का में सोमवार से लापता किशोर का शव मिला कुएं में

चित्र
उरुवा, प्रयागराज । मेजा थाना जेवनिया चौकी अंतर्गत ग्राम सभा हुल्का में सोमवार को लापता किशोर की मंगलवार सुबह पास के कुएं से शव बरामद होने पर हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हुल्का निवासी सोनू मिश्रा का इकलौता पुत्र बारह वर्षीय सुभम मिश्रा सोमवार से घर से अचानक लापता हो गया। परिजनों ने संभावित स्थानों पर खोजबीन करते हुए इलाकाई पुलिस को भी सूचना दिया था। इधर लापता सुभम के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। मंगलवार सुबह पास के ही एक कुएं में सुभम का मृत शरीर मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर मेजा थाना प्रभारी अरुण कुमार चतुर्वेदी जेवनिया चौकी इंचार्ज आशीष कुमार चौबे पहुंच कर कार्रवाई में जुट गए। सुभम के शव को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। सोनू मिश्रा एचफसी बैंक मैनेजर मेजारोड मैं कार्यरत है इकलौता पुत्र के शव मिलने से पूरा घर में रो रो कर बुरा हाल।

मेजा विधायक का जन्म दिन बढ़े धूमधाम से मनाया गया।

चित्र
मेजा, प्रयागराज । रविवार को मेजा की विधायक नीलम उदयभान करवरिया का 53वां जन्मदिन भाजपाइयों द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। "तुम जियो हजारो साल, साल के दिन हो पचास हजार" की कामना करते हुए विधायक नीलम करवरिया के समर्थकों ने उनका जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया। आयोजित कार्यक्रम में तिवारी बंधुओं ने सुंदर गीतों से समा बांध दिया। मंच का संचालन विधायक प्रतिनिधि शैलेश पांडे ने किया। जिसमें विधानसभा क्षेत्र से पहुचे विधायक के प्रसंशकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। बता दें कि रविवार को विधायक समर्थकों ने मेजारोड के श्यामकली इंटरमीडिएट कालेज मे जन्मदिन मनाया और उनकी दीघार्यु की कामना की। पूर्वानिधारित कार्यक्रमानुसार विधायक नीलम करवरिया ने केक काटा और अपने पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंडित केसरीनाथ त्रिपाठी के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर जोरदार स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि हम समाज को सही दिशा दें और समाज हमारी कहने के अनुसार चलें। पूर्व विधायक बारा उदयभान करवरिया के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। मुख्य अतिथि पं...

कल मनाया जाएगा मेजा विधायक माननीय नीलम करवरिया जी का जन्म दिन।

चित्र
मेजा प्रयागराज।मेजा विधायक माननीय नीलम करवरिया ने अपने जनहित के किए गए कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए तथा प्रिंट मीडिया ,सोशल मीडिया ,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर मजबूती से अपना पक्ष रखने के लिए मुकेश तिवारी को अपना मीडिया प्रभारी बनाया है। जिससे जनता में हर्ष व्याप्त है तथा मुकेश तिवारी को विधायक मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर लोगों ने बधाई दी हैं। मिडिया प्रभारी ने बताया है कि कल श्याम कली इंटर कालेज कोहड़ार मार्ग मेजा रोड में विधायक का जन्म दिन मनाया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल माननीय केशरी नाथ त्रिपाठी रहेंगे,तिवारी ने बताया कि मेजा विधायक ने जादा से जादा लोगों से आने की अपील की है ।

मेजा प्रयागराज। समाधान दिवस पर लोगों के समस्या का समाधान हुआ।

चित्र
मेजा रोड सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर आज 16 अक्टूबर 2021 दिन शनिवार को तहसील मेजा में जिलाधिकारी प्रयागराज संजय कुमार खत्री व पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा जनसुनवाई कर शिकायतों का निस्तारण किया गया।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मेजा रेनू सिंह  व क्षेत्राधिकारी मेजा डॉक्टर भीम कुमार गौतम मेजा सर्किल के सभी प्रभारी कोरांव के प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र प्रताप सिंह थाना मेजा के अरुण कुमार चतुर्वेदी व मांडा थाना के अवन कुमार दीक्षित तथा खीरी थाना  के थानाध्यक्ष राजेश कुमार मर्या के अलावा हर बिभाग के जिला के अधिकारी उपस्थित रहे

मेजा प्रयागराज। नवजात बच्चा मिलने से सनसनी

चित्र
मिली जानकारी के अनुसार मेजा थाना क्षेत्र के सिरखिडी पेट्रोल पंप के समीप गेदुराही गांव जाने वाली सड़क के बगल झाड़ियों मे नवजात बच्ची मिलने से हड़कंप मच गया। रास्ते से गुजर रहे मुसहर लोगों ने बच्ची को देखा तो कुछ दूरी पर पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों को सुचना दी। वहां मौजूद सिरखिडी गांव व मेजिया गांव के लोगों ने दूध की व्यवस्था कर बच्ची को पिलाया। वहीं समाजसेवियों ने बच्ची को मेजा पुलिस को सौंप दिया। जिससे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। *प्रमुख समाचार अमरेश मिश्रा मेजा प्रयागराज की रिपोर्ट*

मेजा प्रयागराज। उपमुख्यमंत्री माननीय केशव प्रसाद मौर्या का जोरदार स्वागत मेजा विधायक माननीय नीलम करवरिया के नेतृत्व में हुआ।

चित्र
मेजारोड चौराहे पर सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का भाजपाईयों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। बता दें कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मिर्जापुर से प्रयागराज की ओर प्रस्थान था। बृहस्पतिवार को विंध्याचल मे मां विंध्यवासिनी मंदिर से दर्शन कर प्रयागराज के लिए निकले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। मेजारोड चौराहे पर जिला मंत्री कृष्णदास उर्फ नाथु गुप्ता के नेतृत्व मे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मेजा मेरे लिए कोई नया नहीं है यहीं से हमने संघर्ष की शुरुआत की थी। मेजा खास, सिरसा सब जानता हूं। सिरसा में पक्का पुल निर्माण की बात करते हुए जल्द ही पुल का निर्माण कराया जाएगा। भाजपा सरकार में सभी का विकास हुआ।हैं । उप मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए मेजा विधायक नीलम करवरिया ने मांडा से अगवानी कर अंग वस्त्र और दुर्गा मां की प्रतिमा भेंट किया और काफिले के साथ साथ रही। इस मौके पर मेजा विधायक नीलम करवरिया , मांडा महिला मोर्चा अध्यक्ष नीतू सिंह,मीरा पटेल महिला मोर्चा अध्यक्ष मेजा, समाजसेवी विजयकांत मिश्रा , राहुल द...

मेजा प्रयागराज। सतीश चन्द्र मिश्रा बने यमुनापार अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन उत्तर प्रदेश ।

चित्र
आज पंडित सतीश चन्द्र मिश्रा (प्रमुख जी) को अखिल भारतीय क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष यमुना पार  पद पर मनोनीत किया गया ।जिसमें मौजूद रहे संरक्षक अखिलेश मिश्रा पत्रकार एवं कमल मिश्रा मंडल अध्यक्ष पूर्व प्रधान टेला ब्रह्मदेव मिश्रा पंडित सतीश चन्द्र मिश्रा को अखिल भारतीय क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन उत्तर प्रदेश के यमुनापार अध्यक्ष बनाये जाने पर क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है, मिश्रा के समर्थकों का बधाई देने का तांता लगा रहा।

प्रयागराज। शिक्षक अधिकारी पेंशनर्स अधिकार मंच ने महा ऐतिहासिक धरना देने का निर्णय लिया।

चित्र
प्रयागराज। शिक्षक अधिकारी पेंशनरर्स अधिकार मंच उ0प्र0 की बैठक में दि0-28.10.2021 को जनपद मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना को महा ऐतिहासिक करने का लिया गया निर्णय। मिली जानकारी के अनुसार आज दि0-12.10.2021 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पेंशनरर्स अधिकार मंच प्रयागराज की बैठक स्थान श्रम हितकारी केन्द्र गवर्नमेन्ट प्रेस पर समय 2 बजे दिन में मंच के संयोजक अजय कुमार भारती की अध्यक्षता में आहुत की गई बैठक में दि0-28.10.2021 को जनपद मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन पर मंच के प्रमुख संगठन के पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। बैठक को सम्बोधित करने वालों में प्रमुख रूप से प्रा0 शिक्षक संघ के जिला महामंत्री शिव बहादुर सिंह, मा0 शिक्षक संघ के मण्डल संयोजक अनुज कुमार पाण्डेय, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह मण्डल संयोजक इं0 बी0के0 पाण्उेय मण्डल महासचिव बी0के0 द्विवेदी जी, जनपद महासचिव मनोज शर्मा, वसीम अहमद, शिक्षामित्र संघ के अध्यक्ष, दयाशंकर यादव अध्यक्ष सफाई कर्मचारी संघ, मंत्री तेजबहादुर भारती, कलेक्ट्रेट के जोनल अध्यक्ष शैले...

मेजा प्रयागराज।बकचूदा गांव में 13/10/2021/ देवी जागरण में भोजपुरी गायक जिला द्विवेदी आ रहे हैं मां के जागरण में.

चित्र
मेजा, प्रयागराज (दिलीप तिवारी )  क्षेत्र मे शारदीय नवरात्रि की धूम जोरों पर है। जगह-जगह देवी पंडालों में पूजा आरती के बाद भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है। इसी क्रम में क्षेत्र के बकचुंदा गांव मे बुधवार को देवी जागरण का आयोजन किया गया है। भोजपुरी गायक जिला दुबे द्वारा जागरण कार्यक्रम होगा। उक्त आशय की जानकारी कार्यक्रम के आयोजक राजबल्लभ तिवारी व संयोजक सभा शंकर तिवारी  ने दी है और देवी जागरण में पहुंचकर माता रानी का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

मेजा प्रयागराज। क्षेत्र में चोरों का आतंक भुइपारा में लाखों के जेवरात सहित चालीसा हजार रुपए नगदी उठा ले गए।

चित्र
 मेजा प्रयागराज: पुलिस चौकी जवनिया अंतर्गत सहदेव विश्वकर्मा पुत्र बाबादीन विश्वकर्मा काम करने और भूईपारा पोस्ट परानीपुर निवासी के घर पर सोमवार व मंगलवार की रात्रि को चोरों ने गेट की कुंडी तोड़ एक ही घर में तीन बहू की गहने और पैसे चोरी की गई 40000 नकदी समेत पायल,  सोने के अंगूठी ,3 सोने का हार ,सोने का चंद्रमा, सोने की लॉकेट, सोने की चैन, चांदी की राखी ,बिछिया ,मंगलसूत्र आदि तीन घरों में से लगभग 4 लाख की चोरी सामान उठा ले गए 112 पुलिस को सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।

मेजा रोड। मेजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्रा ने कहा सरकार जनता के हित में कार्य कर रही है।

चित्र
मेजा रोड  । सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेजा मे आयुष्मान अंत्योदय के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ब्लाक प्रमुख मेजा गायत्री मिश्र के प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र द्वारा अंत्योदय कार्ड धारकों को आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेजा मे ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के अंतर्गत अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को आयुष्मान कार्ड वितरण करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार गरीबों के लिए विभिन्न योजनाओं को समय समय पर लाती रहती है।इसी क्रम में आयुष्मान कार्ड भी है।जिसमे उन्हें 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त में होगा। लाभार्थियों मे सतीमा मेजा, उषा देवी दरी, नचकी देवी मेजा, मीरा वर्मा बकचुंदा, सायरा बानो मेजा खास, अनुराग शर्मा मेजा, कमला देवी मेजा खास, संजू देवी मेजा, चंपा देवी तिगजा, सुशीला देवी तिगजा, श्यामबाबू तिगजा को आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी(पंचायत) रमाकांत पांडे, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अन्जू राय, सप्लाई विभाग से अमित एवं दुर्गेश प्रताप सिंह उपस्थित रहे। ...

सद्दाम अंसारी (छोटे अखिलेश) को बनाया गया जिला सचिव,

चित्र
मेजा रोड . इलाहाबाद समाजवादी पार्टी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता गुड्डू जी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी के अनुमति से और छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय दिग्विजय सिंह देव जी के निर्देश पर व समाजवादी पार्टी इलाहाबाद के जिला अध्यक्ष आदरणीय योगेश चंद्र यादव जी की संस्तुति पर गावँ मिश्रताली, नहवाई, माण्डा रोड, निवासी सद्दाम अंसारी पुत्र यासीन अंसारी को समाजवादी छात्र सभा का जिला सचिव मनोनीत किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की वह पार्टी के नीतियों व सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

मेजा प्रयागराज। समाजसेवी श्यामा कांत शुक्ला उर्फ लहरी भैया की बढ़ती लोकप्रियता।

चित्र
प्रयागराज।उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक वरिष्ठ समाजसेवी का नाम इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है वजह भी साफ है समाजसेवी पिछले कई सालों से बिना किसी स्वार्थ बिना किसी भेदभाव के हर गरीब ज़रूरतमंद असहाय बीमारी से पीड़ित की मदद करते चले आ रहे है मदद भी ऐसी कर रहे है जिसका कोई दायरा नही बस सूचना मिलनी चाहिए चाहे पीड़ित व्यक्ति प्रयागराज का हो मिर्जापुर का हो , समाजसेवी या तो खुद पहुचने की कोशिश करते है या किसी कारणवश अगर नही पहुच पाए तो उनके समर्थक वहाँ पहुच कर मदद करते है। हम बात कर रहे है समाजसेवी श्यामा कांत शुक्ला उर्फ लहरी जी की जो इन दिनों प्रयागराज और मिर्जापुर में गरीबो के मसीहा के रूप में जाने जा रहे है , श्यामाकांत शुक्ला उर्फ लहरी जी लोकप्रियता इस कदर बढ़ रही है कि अब लोग उनको किसी राजनीतिक दल में देखना चाहते है इसके लिए उनके समर्थक मेजा विधानसभा की तैयारी भी कर रहे है।   श्यामा कांत शुक्ला उर्फ लहरी जी से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि तमाम ऐसी दिक्कते है जो सिर्फ पैसे से दूर नही की जा सकती है कुछ चीज़ों को करने के लिए सत्ता की दहलीज तक जाना पड़ता है जब सत्ता की दहलीज पर...

*चंद्रशेखर आजाद पार्क दर्जनभर बुलडोजर लगाकर देर रात तक ध्वस्त किया गया अतिक्रमण भारी फोर्स तैनात

चित्र
प्रयागराज :इलाहाबाद हाईकोर्ट की फटकार के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। पार्क में 1975 के बाद हुए अतिक्रमण को चिन्हित कर ली गई है। अतिक्रमण हटाने का काफी विरोध किया जा रहा है। इसके चलते दिक्कत हो रही है। चंद्रशेखर आजाद पार्क में प्रशासन के एक दर्जन से अधिक बुलडोजर पिछले बृहस्पतिवार देर रात तक गरजे। मदन मोहन मालवीय स्टेडियम के पास स्थित धार्मिक स्थल के आसपास के अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। जबकि प्रयाग संगीत समिति के पास स्थित धार्मिक स्थल समेत अन्य अवैध निर्माण गिरा दिए गए। कार्रवाई के दौरान पार्क के चाराें तरफ लोगों का जमावड़ा रहा। इससे तनाव बना रहा लेकिन परिसर में प्रशासन की कार्रवाई जारी रही। इस दौरान पूरा इलाका छावनी में तब्दील रहा। उच्च न्यायालय ने पार्क से सभी तरह के अवैध निर्माण हटाने का आदेश दिया है। प्रशासन को इस पर शुक्रवार को जवाब देना है। इसी क्रम में जिला एवं पुलिस प्रशासन, प्रयागराज विकास प्राधिकरण, नगर निगम, उद्यान विभाग के अफसरों की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। प्रशासन की ओर से कब्जेदारों को निर्माण हटाने के लिए दिन में 12 बजे तक का समय दि...

मेजा प्रयागराज।भूईपारा गांव साथियों के संग गंगा स्नान को गया बालक डूबा

चित्र
**  मेजा प्रयागराज: साथियों के साथ गंगा स्नान करने गया! वहीं भूईपारा गांव का निखिल कुमार 13 पुत्र नरेंद्र कुमार डूब गया !शुक्रवार सुबह 10:00 बजे घटना की जानकारी पर परिजन वह पड़ोस के लोग दौड़ते हुए! गंगा घाट पहुंच गए !चौकी प्रभारी जवनिया आशीष चौबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे! स्थानीय गोताखोरों को गंगा के पानी में उतार दिया 2 घंटे की खोजबीन के बाद गंगा घाट से कुछ दूर बालक को पानी से निकाल लिया! गया जहां अस्पताल के डॉक्टरों ने पर परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया! भूईपारा के नरेंद्र प्रसाद दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं !उनका इकलौता बेटा निखिल कुमार शुक्रवार सुबह 10:00 बजे के लगभग मां को बिना बताए गंगा स्नान करने चला गया! नहाने के दौरान गहरे जल में चला गया !उसे डूबता देख साथियों ने हल्ला मचाया लेकिन वहां कोई तैराक नहीं था! निखिल के साथी भागते हुए! घर पहुंच गए! लोगों को जानकारी दी तो गंगा घाट पर मजमा लगा गया!

*समहन गांव में मिला युवक का सड़ा गला शव, मचा हड़कंप*

चित्र
मेजा, प्रयागराज । कोतवाली क्षेत्र के समहन वनका के जंगल मे फांसी के फंदे से लटकता युवक का सड़ा गला शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है। बता दें कि गुरुवार शाम छः बजे के आस-पास कठौली समहन के वनका जंगल मे पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता एक युवक का सड़ा गला शव पाया गया। सुचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त क्षेत्र के जगेपुर गांव निवासी उदयराज प्रजापति उर्फ "नंदी" (26) पुत्र भाई लाल प्रजापति के रूप मे किया। परिजनों की मानें तो मृतक नंदी लगभग एक सप्ताह से घर से लापता था। जिसका शव आज मिला है। युवक के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। फिलहाल युवक किन परिस्थितियों में वहां पहुंचा यह तो पुलिसिया जांच के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस शव को कब्जे में लेकर विभिन्न पहलुओं पर जांच में जुटी हुई है। *प्रमुख समाचार अमरेश मिश्रा मेजा प्रयागराज की रिपोर्ट*

मेजा प्रयागराज।आज से प्रारंभ हो रहे हैं शारदीय नवरात्र, जानिए कलश स्थापना के लाभ और शुभ मुहूर्त

चित्र
मेजा प्रयागराज।( नीरज पांडेय )शारदीय नवरात्रि 7 अक्टूबर, गुरुवार से प्रारंभ हो रहे हैं। नवरात्रि के पहले दिन यानी प्रतिपदा तिथि में कलश स्थापना या घट स्थापना का महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास प्रतिपदा तिथि का आरंभ 06 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 35 मिनट पर हो रहा है और प्रतिपदा तिथि 07 अक्टूबर को दोपहर 01 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। शास्त्रों में व्रत एवं त्योहार उदया तिथि में मनाने का विशेष महत्व होता है। ऐसे में 07 अक्टूबर को प्रतिपदा तिथि में सूर्योदय के साथ ही शारदीय नवरात्रि प्रारंभ होंगे। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की जाती है। शारदीय नवरात्रि 2021 कलश स्थापना मुहूर्त- शास्त्रों के अमुसार, सूर्योदय के समय से 04 घंटे तक आप शांति कलश स्थापना कर सकते हैं।  07 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 17 मिनट से 10 बजकर 17 मिनट तक कलश स्थापना कर सकते हैं। इसके अलावा कलश स्थापना का अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। कलश स्थापना के लाभ- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कलश में सभी तीर्थ, देवी-देवताओं का...