संदेश

नवंबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मेजा परियोजना में स्थिति सामान्य, आंदोलन को नहीं मिला स्थानीय समर्थन — संस्थान ने सभी मुद्दों पर रखा पक्ष

चित्र
मेजा परियोजना में स्थिति सामान्य, आंदोलन को नहीं मिला स्थानीय समर्थन — संस्थान ने सभी मुद्दों पर रखा पक्ष मेजा , प्रयागराज। दिनांक 27.11.2025 को मेजा परियोजना के मुख्य द्वार एवं टाउनशिप क्षेत्र में स्थिति पूर्णतः सामान्य और नियंत्रण में रही। संयंत्र का संचालन सुचारू रूप से चलता रहा। आंदोलन को किसी भी प्रकार का स्थानीय जनसमर्थन नहीं पाया गया।  हमें आंदोलनकारियों की ओर से कोई औपचारिक सूचना या मांगपत्र प्राप्त नहीं हुआ है, तथापि सोशल मीडिया/समाचार पत्रों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आंदोलनकारियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर संस्थान का पक्ष "एसीपी मेजा कार्यालय में हुई बैठक में" 25.11.2025 को पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है।  इसके मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं-  MUNPL द्वारा ग्राम सलैया कला में कोई नया निर्माण कार्य प्रारम्भ नहीं किया गया है। मेजा ऊर्जा निगम (प्रा.) लिमिटेड की इकाई मेजा थर्मल पॉवर परियोजना स्टेज-II के विस्तार हेतु ग्राम सलैया कला में सरकारी भूमि पुर्नग्रहीत की जा सकती है जो अभी प्रक्रियाधीन है।  रोजगार के संबंध में सूचित करना है कि भू-विस्थापितों ...

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन, विले पार्ले में हुआ अंतिम संस्कार

चित्र
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन, विले पार्ले में हुआ अंतिम संस्कार मुम्बई। 24/11/2025।हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का सोमवार दोपहर 89 वर्ष की उम्र में मुंबई स्थित निवास पर निधन हो गया। दोपहर करीब 1 बजे उनके घर के बाहर एम्बुलेंस पहुंची, जिसके बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई। परिवार की ओर से पुष्टि के बाद उनका पार्थिव शरीर विले पार्ले स्थित श्मशान भूमि ले जाया गया, जहां दोपहर 3 बजे के आसपास अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। अंतिम संस्कार में अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, संजय दत्त समेत कई फिल्मी सितारे उपस्थित रहे। श्मशान घाट के आसपास भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग बढ़ाई गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धर्मेंद्र के निधन को भारतीय सिनेमा के एक स्वर्णिम युग के अंत के रूप में वर्णित किया है। धर्मेंद्र कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। 10 नवंबर को सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। 12 नवंबर को हालत स्थिर होने पर...

चरवाहे पर धारदार हथियार से हमला, चार नामजद पर केस दर्ज

चित्र
चरवाहे पर धारदार हथियार से हमला, चार नामजद पर केस दर्ज मेजा, प्रयागराज | 24 नवंबर 2025 मेजा थाना क्षेत्र के गड़ेवरा क्षेत्र में ममोली गांव के चरवाहे पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। घटना 21 नवंबर की है, जब महेंद्र पाल पुत्र रामगोपाल भेड़-बकरी चरा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही शीतला प्रसाद यादव पुत्र पारसनाथ, मनोज कुमार यादव, मुनिराज यादव और लवकुश यादव (सभी निवासी ममोली) ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में महेंद्र पाल गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर उनकी जान बच सकी। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें 108 एंबुलेंस से सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद थाने पहुंचाया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मेडिकल कराकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है, जिससे परिवार दहशत में है। पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।

बीएलओ बनकर एसआईआर के बहाने कॉल, ओटीपी और एपीके से ठगी की आशंका; प्रशासन ने सतर्क रहने की अपील की

चित्र
बीएलओ बनकर एसआईआर के बहाने कॉल, ओटीपी और एपीके से ठगी की आशंका; प्रशासन ने सतर्क रहने की अपील की सीतापुर | 24 नवम्बर 2025 मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) प्रक्रिया के बीच कुछ साइबर अपराधी मतदाताओं को फर्जी कॉल कर रहे हैं। कॉल करने वाले खुद को बूथ लेवल आफीसर (बीएलओ) बताकर एसआइआर फॉर्म, वोटर लिस्ट अपडेट और आधार लिंक कराने के नाम पर ओटीपी मांगने या मोबाइल में एपीके फाइल डाउनलोड करवाने की कोशिश करते हैं। कई जिलों से ऐसे प्रयासों की जानकारी विभिन्न मीडिया माध्यमों पर सामने आई है। सीतापुर जिले में भी कुछ मतदाताओं ने इस तरह की संदिग्ध कॉल्स आने की सूचना दी है। उनका कहना है कि कॉल करने वाले निजी जानकारी मांगते हैं, जबकि एसआइआर प्रक्रिया में ऐसी किसी जानकारी की आवश्यकता नहीं होती। सतर्क नागरिकों ने स्थानीय बीएलओ से सत्यापन कर संभावित ठगी से खुद को बचा लिया। पुलिस और निर्वाचन विभाग की ओर से अभी तक किसी बड़े संगठित गिरोह या पुष्ट मामलों की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन साइबर सेल ने लोगों को ओटीपी साझा न करने, अपरिचित लिंक न खोलने और किसी भी संदिग्ध कॉ...

विपक्ष ईवीएम पर हार का ठीकरा फोड़ रहा, कमजोर नीतियां और नेतृत्व असली वजह: विष्णुकांत यादव

चित्र
विपक्ष ईवीएम पर हार का ठीकरा फोड़ रहा, कमजोर नीतियां और नेतृत्व असली वजह: विष्णुकांत यादव मेजा, प्रयागराज | 22 नवम्बर 2025 मेजा विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता विष्णुकांत यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव में विपक्ष की हार के बाद ईवीएम और चुनाव आयोग पर उठाए जा रहे सवालों को राजनीतिक निराशा करार दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष अपनी हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ रहा है, जबकि असल कारण उनकी कमजोर नीतियां और नेतृत्व क्षमता की कमी है। विष्णुकांत यादव के अनुसार, विपक्ष की लगातार हार का कारण चुनावी मशीनरी नहीं, बल्कि उसकी जमीनी पकड़ का कमजोर पड़ना है। उन्होंने कहा कि नेतृत्व में निरंतर गिरावट और संगठन के कमजोर होने की वजह से जनता का भरोसा घटा है। इसके बावजूद विपक्ष आत्ममंथन करने के बजाय ईवीएम पर आरोप लगाकर जनता के स्पष्ट संदेश को नजरअंदाज कर रहा है। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाना आसान है, लेकिन अपनी नीतियों को दुरुस्त करना, रणनीति सुधारना और जनता के मुद्दों पर गंभीरता से काम करना कहीं अधिक जरूरी है। विष्णुकांत यादव ने जोर देकर कहा कि अब समय आ गया है कि विपक्ष अपनी जिम्मेदारी ...

“असिस्टेंट फैशन डिज़ाइनर” प्रशिक्षण कार्यक्रम–2025 का उद्घाटन समारोह

चित्र
“असिस्टेंट फैशन डिज़ाइनर” प्रशिक्षण कार्यक्रम–2025 का उद्घाटन समारोह मेजा, प्रयागराज। दिनांक 20 नवम्बर 2025 — नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत कौशल विकास को बढ़ावा देते हुए अपराजिता महिला समाज (AMS) द्वारा क्रिस्प भोपाल के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं एवं युवतियों के लिए “असिस्टेंट फैशन डिज़ाइनर” प्रशिक्षण कार्यक्रम–2025 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के तहत कुल 20 महिलाओं एवं युवतियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह पहल ग्रामीण महिलाओं को स्वरोज़गार, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण के अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि कृष्णा चट्टोपाध्याय, अध्यक्षा — अपराजिता महिला समाज, अन्य माननीय सदस्य एवं एमयूएनपीएल CSR टीम ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान क्रिस्प प्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण की रूपरेखा, मॉड्यूल और कौशल आधारित पाठ्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। श्रीमती कृष्णा चट्टोपाध्याय ने कहा कि “कौशल आधारित प्रशिक्षण ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाते हुए स्थानीय रोजगार के अवसरों को मजबूत करता ...

खबर का असर: मेजा में नशे के अड्डों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अल्प्राजोलम पाउडर की खेप के साथ दो गिरफ्तार

चित्र
खबर का असर: मेजा में नशे के अड्डों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अल्प्राजोलम पाउडर की खेप के साथ दो गिरफ्तार मेजा, प्रयागराज,19 नवंबर 2025। मेजा में नशे की दवाओं की अवैध बिक्री पर प्रमुख समाचार द्वारा प्रकाशित लगातार खबरों का बड़ा असर हुआ है। क्षेत्र में फैले इस ज़हर पर जब हमने खुलकर आवाज उठाई, तो पुलिस–एसओजी की संयुक्त टीम तुरंत हरकत में आई और मंगलवार को कठौली पुल के पास से 230 ग्राम अवैध अल्प्राजोलम पाउडर की खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पिछले दिनों प्रमुख समाचार ने लगातार यह मुद्दा उठाया था कि मेजा में नशे की दवाएं युवाओं की जिंदगी बर्बाद कर रही हैं और इनकी तस्करी गांवों तक फैल चुकी है। खबर सामने आने के बाद पुलिस ने विशेष निगरानी शुरू की और मुखबिर की सूचना पर साझा कार्रवाई की योजना बनाई। जैसे ही टीम कठौली पुल के पास पहुंची, दोनों आरोपी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें तुरंत दबोच लिया गया। गंभीर धाराओं में  मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार तस्कर बाल कुमार, निवासी भसुन्दर मझिली (उम्र 22 वर्ष) कोमल केशरी, निवासी सिरसा वार्ड (उम्र 24 वर्ष) दोनों ने पूछता...

राजकीय महिला पॉलिटेक्निक मेजा में विषम सेमेस्टर परीक्षा शुरू, 924 परीक्षार्थी हुए शामिल

चित्र
राजकीय महिला पॉलिटेक्निक मेजा में विषम सेमेस्टर परीक्षा शुरू, 924 परीक्षार्थी हुए शामिल प्रयागराज,17/11/2025। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक मेजा, प्रयागराज में प्राविधिक शिक्षा परिषद की विषम सेमेस्टर परीक्षा (दिसंबर 2025) का शुभारंभ 17 नवंबर 2025 से हो गया। संस्था में राजकीय महिला पॉलिटेक्निक मेजा के 381 परीक्षार्थियों के साथ-साथ तीन अन्य संलग्न संस्थानों—शिवाजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (209), लाल बहादुर शास्त्री पॉलिटेक्निक (245) तथा प्रयाग इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (89)—के छात्र भी परीक्षा दे रहे हैं। कुल मिलाकर 924 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं। पहले दिन प्रातः पाली में 313 और द्वितीय पाली में 106 परीक्षार्थियों की परीक्षा आयोजित हुई। प्रातः पाली में 14 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली के दौरान नायब तहसीलदार मेजा ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। यह परीक्षा 17 नवंबर 2025 से 6 दिसंबर 2025 तक संचालित की जाएगी। #प्रमुखसमाचार #Prayagraj #Maja #PolytechnicExam #TechnicalEducation #SemesterExam #UttarP...

एनटीपीसी मेजा ने कहा—ऊर्जा उत्पादन के साथ समाज सेवा भी हमारी प्राथमिकता

चित्र
एनटीपीसी मेजा ने कहा—ऊर्जा उत्पादन के साथ समाज सेवा भी हमारी प्राथमिकता मेजा, प्रयागराज। मेजा ऊर्जा निगम ने 15 नवम्बर 2025 को सफलतापूर्वक ‘प्रेस वार्ता 2025’ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख प्रेस और मीडिया संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत विवेक चंद्रा, विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन) द्वारा स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने सभी मीडिया प्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों का हार्दिक अभिनंदन किया। इसके पश्चात मेजा ऊर्जा निगम के स्टेशन प्रदर्शन, सामाजिक उत्तरदायित्व पहलों, प्रमुख उपलब्धियों तथा पर्यावरणीय प्रयासों पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। श्री अशेष कुमार चट्टोपाध्याय ने मीडिया को संबोधित करते हुए मेजा ऊर्जा निगम की उपलब्धियों और प्रमुख कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने संगठन की सामुदायिक विकास एवं सतत वृद्धि के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा अन्य सामाजिक दायित्व गतिविधियों सहित के बारे में भी मीडिया से बात की। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों में अविजीत चटर्जी, मुख्य म...

निर्मल शिक्षा निकेतन पब्लिक स्कूल, मरहा में बाल दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम

चित्र
निर्मल शिक्षा निकेतन पब्लिक स्कूल, मरहा में बाल दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम मेजा-प्रयागराज। निर्मल शिक्षा निकेतन पब्लिक स्कूल, मरहा में बाल दिवस के अवसर पर बुधवार को विविध सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर बच्चों की उल्लासपूर्ण ऊर्जा से दिनभर गूंजता रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य इन्द्र देव मिश्र एवं वागीश मिश्र ने की। डायरेक्टर डॉ. आशुतोष मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और बच्चों को राष्ट्र का भविष्य बताते हुए उनके समग्र विकास पर जोर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र एवं ई. नित्यानंद उपाध्याय उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। विद्यालय के बच्चों ने नृत्य, गीत, कविता, नाटक और समूह प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न खेलकूद एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रबंधक गुलाब चंद्र शुक्ला ने क...

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 दिसम्बर को

चित्र
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 दिसम्बर को प्रयागराज। दिनांक  12.11.2025 को माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज श्री सत्य प्रकाश त्रिपाठी के निर्देशानुसार समस्त राष्ट्रीयकृत एवं प्राइवेट बैंकों के जनरल मैनेजर व जिला कोऑर्डिनेटर के साथ दिनांक 13.12.2025 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज  दिनेश कुमार गौतम  की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। बैठक में सभी बैंकों  के  जीएम/एजीएम व डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर उपस्थित हुए। पूरे राष्ट्र में नेशनल लोक अदालत का आयोजन बैंकों के ऊपर वित्तीय भार को कम करने व ऋण वसूली हेतु भारत सरकार एवं नालसा के निर्देश के अनुसार आयोजित किया जा रहा है। समस्त बैंकों के प्रतिनिधियों व जिला अग्रणी  प्रबंधक के द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित 13 दिसम्बर 2025 में ऋण से संबंधित मामलों में ऋणधारकों को छूट प्रदान की जाएगी और उन्हें आधिकारिक लाभ प्रदान किया जाएगा। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज द्वारा समस्त बैंकों क...

मण्डलीय पेंशन अदालत का आयोजन 14 नवम्बर को

चित्र
मण्डलीय पेंशन अदालत का आयोजन 14 नवम्बर को प्रयागराज।अपर निदेशक, संयोजक पेंशन अदालत आस्था तिवारी ने बताया है कि मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में दिनांक 14.11.2025 को अपरान्ह 12ः00 बजे आयुक्त कार्यालय स्थित गांधी सभागार में मण्डलीय पेंशन अदालत का आयोजन किया गया है।

जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री कराने हेतु कृषकों को जागरूक करने के लिए प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

चित्र
जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री कराने हेतु कृषकों को जागरूक करने के लिए प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी प्रयागराज। एग्रीस्टैक योजनांतर्गत फार्मर रजिस्ट्री कराने हेतु कृषकों को जागरूक करने के उद्देश्य एवं फार्मर रजिस्ट्री कार्य की प्रगति में तेजी लाने हेतु आज दिनांक 12 नवंबर 2025 को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों एवं राजस्व ग्रामों मे कृषकों को जागरूक करेंगी एवं कृषकों के मध्य पम्पलेट का भी वितरण करेंगीI

प्रयागराज में निकली सरदार पटेल एकता पदयात्रा150वीं जयंती पर हुआ यूनिटी मार्च का भव्य आयोजन

चित्र
प्रयागराज में निकली सरदार पटेल एकता पदयात्रा 150वीं जयंती पर हुआ यूनिटी मार्च का भव्य आयोजन प्रयागराज, 12 नवम्बर 2025। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर “यूनिटी मार्च – सरदार पटेल एकता पदयात्रा” का भव्य आयोजन शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में किया गया। यह कार्यक्रम मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशन में तथा जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के आदेशानुसार संपन्न हुआ। पदयात्रा का शुभारंभ दोपहर 1 बजे ललिता देवी मंदिर से हुआ, जिसे कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा ललिता देवी मंदिर से रमा देवी, खत्री पाठशाला, टैगोर पब्लिक, अतरसुइया चौराहा, रानीमंडी, कोतवाली, गुड मंडी, रामभवन चौराहा होते हुए मसूरिया माई (कीडगंज) पर संपन्न हुई। पूरी यात्रा के दौरान मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी मेरा युवा भारत की उपनिदेशक जागृति पांडेय रहीं। आयोजन में लेखाकार अदनान खान, विश्वास श्रीवास्तव, नि...

कलश चौराहे को बनेगा ग्रैण्ड इंट्री प्वाइंट, 6 लेन ब्रिज और रिंग रोड परियोजनाओं की प्रगति पर जताई संतुष्टि

चित्र
कलश चौराहे को बनेगा ग्रैण्ड इंट्री प्वाइंट, 6 लेन ब्रिज और रिंग रोड परियोजनाओं की प्रगति पर जताई संतुष्टि प्रयागराज, 12 नवम्बर 2025। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बुधवार को शहर के विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सबसे पहले जिलाधिकारी ने प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऋषिराज के साथ कलश चौराहे का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि कलश चौराहे को जिले के ग्रैण्ड इंट्री प्वाइंट के रूप में विकसित किया जाए और इसका सुंदरीकरण एवं सुसज्जीकरण सुनिश्चित किया जाए। चौराहे के आसपास किए गए अतिक्रमण को हटाकर लैंडस्केपिंग कराए जाने तथा सड़क किनारे क्षेत्र को वेंडिंग जोन के रूप में विकसित किए जाने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन 6 लेन ब्रिज और नवनिर्मित एसटीपी का भी निरीक्षण किया तथा सिंचाई, जल निगम और प्रदूषण नियंत्रण विभाग को संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के साथ इनर रिंग रोड परियोजना के प्रथम चरण के पैकेज-2 और पैके...

जनपद स्तरीय गणित ओलंपियाड 2025–26 का परीक्षा परिणाम हुआ जारी।

चित्र
जनपद स्तरीय गणित ओलंपियाड 2025–26 का परीक्षा परिणाम हुआ जारी। प्रयागराज।निदेशक एस.सी.ई.आर.टी. लखनऊ और डायट प्राचार्य राजेंद्र प्रताप के निर्देशन में परिषदीय विद्यालयों के बच्चो में गणित विषय के प्रति आकर्षण एवं रुझान को बढ़ाने के लिए जनपद स्तरीय गणित ओलंपियाड का आयोजन डायट में 13.10.2025 को हुआ था, जिसका परीक्षाफल आज जारी कर दिया गया है।प्रतिभागी छात्रों के परीक्षा परिणाम को डायट प्रयागराज के डैशबोर्ड पर चस्पा किया गया है, संबंधित छात्र अपने प्राप्तांक को देख सकते है। डायट प्राचार्य ने बताया कि गणित ओलंपियाड का आयोजन  विद्यालय , ब्लॉक  एवं जनपद तीनों स्तर पर किया गया था।विद्यालय स्तर से चयनित छात्र ब्लॉक स्तर पर तथा ब्लॉक स्तर पर चयनित छात्र जनपद स्तर पर प्रतिभाग किए।जनपद स्तरीय ओलंपियाड का आयोजन डायट प्रयागराज में 13.10.2025 को संपन्न हुआ था , जिसमे कक्षा 06, 07 और 08 से कुल 202 छात्र,  जिसमें 109 बालक और 93 बालिकाओं ने ब्लॉक से चयनित होकर जनपद स्तर पर प्रतिभाग किया था। इस त्रि स्तरीय परीक्षा हेतु पाठ्यक्रम, मॉडल प्रश्नपत्र और तीनों स्तर की परीक्षा के लिए प्र...

12 स्थानों से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

चित्र
12 स्थानों से हटाया गया अवैध अतिक्रमण प्रयागराज। जनपद प्रयागराज के सभी तहसीलों में अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध जिलाधिकारी के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 12.11.2025 को बंजर, खलिहान, नवीन परती, चकमार्ग, तालाबी रकबा, सभी भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध व्यापक अभियान के क्रम में जनपद के सभी तहसीलों में कार्यवाही करते हुए कुल 12 स्थानों से अवैध अतिक्रमण हटाया गया। तहसील कोरांव के ग्राम बभनपट्टीे में खाद गड्ढा की भूमि, ग्राम सैमहा में रास्ता की भूमि व ग्राम किहुनी खुर्द व कुरहरा में चकमार्ग की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया है। तहसील फूलपुुर के ग्राम पहसी व चकरा अलीपुर में बंजर खाते की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया है। तहसील बारा के ग्राम मनकवार, अमरेहा व हर्रो में चकमार्ग खाते की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया है। तहसील मेजा के ग्राम हरदिहा में बंजर खाते की भूमि व ग्राम कुकुरकटवा में चकमार्ग को अतिक्रमण मुक्त किया गया है। तहसील सोरांव के ग्राम गोहरी में चकमार्ग खाते की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया है।   जिलाधिकारी प्रयागराज श्री मनीष कुमार वर्मा द्वार...

प्रयागराज में एनएचआई की अध्यक्षता में प्रयागराज–चित्रकूट हाईवे परियोजना पर बैठकनया 4/6 लेन ग्रीन-फील्ड राजमार्ग: एलाइनमेंट अंतिम करने के प्रयास तेज

चित्र
प्रयागराज में एनएचआई की अध्यक्षता में प्रयागराज–चित्रकूट हाईवे परियोजना पर बैठक नया 4/6 लेन ग्रीन-फील्ड राजमार्ग: एलाइनमेंट अंतिम करने के प्रयास तेज प्रयागराज, 12 नवम्बर 2025। सदस्य प्रशासन, NHAI विशाल चौहान की अध्यक्षता में बुधवार को गांधी सभागार में प्रयागराज–चित्रकूट हाईवे परियोजना को लेकर विस्तृत बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल तथा जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा भी उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एक नए नियंत्रित-प्रवेश 4/6 लेन ग्रीन-फील्ड राजमार्ग के एलाइनमेंट को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में सक्रिय है। यह मार्ग चित्रकूट को प्रयागराज, मिर्जापुर और पूर्वांचल से सीधे जोड़ेगा और बुंदेलखण्ड के जिलों की संपर्क क्षमता तथा आर्थिक गतिविधियों को मजबूत करने का काम करेगा। कुम्भ मेलाधिकारी विजय किरण आनंद (ऑनलाइन) एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एलाइनमेंट पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया — विशेष रूप से महाकुंभ के दौरान बुंदेलखण्ड, मध्यप्रदेश व मिर्जापुर की दिशा से आने वाले यातायात के बेहतर प्रबंधन और नैनी पुल पर ट्रैफि...

समाधान दिवस में माजिद अली के नाम से फर्जी शिकायत, अब देखना है डीएम की सख्ती किस पर गिरेगी

चित्र
समाधान दिवस में माजिद अली के नाम से फर्जी शिकायत, अब देखना है डीएम की सख्ती किस पर गिरेगी मेजा (प्रयागराज)। सरकारी जमीनों पर कब्जों के मामलों को लेकर डीएम मनीष कुमार वर्मा इन दिनों लगातार सख्त कार्रवाई में जुटे हैं। हर सम्पूर्ण समाधान दिवस में इस विषय पर शिकायतें सामने आ रही हैं। लेकिन अब इसी बीच फर्जी शिकायतों का खेल भी शुरू हो गया है। ग्राम जरार निवासी माजिद अली के नाम से किसी अज्ञात व्यक्ति ने आवेदन देकर गांव के ही निहाल अहमद, कमाल अहमद, शकील अहमद और जावेद अहमद पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप लगाया। माजिद अली ने बताया— “लेखपाल ने जब फोन किया तो मुझे पता चला कि मेरे नाम से कोई शिकायत दी गई है। मैंने ऐसा कोई आवेदन नहीं किया, किसी ने मेरे नाम से झूठी शिकायत कराई है।” ग्रामीणों में चर्चा है कि जब डीएम कब्जा करने वालों पर सख्त कार्रवाई कर रहे हैं, तो क्या अब फर्जी शिकायत करने वालों पर भी वैसी ही सख्ती दिखाई जायेगी।

प्रदेशवासियों को सरकार की बड़ी सौगात – बिजली बिल राहत योजना 2025 लागू

चित्र
प्रदेशवासियों को सरकार की बड़ी सौगात – बिजली बिल राहत योजना 2025 लागू उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने “बिजली बिल राहत योजना 2025” की घोषणा की। इस योजना के तहत एकमुश्त भुगतान करने पर सरचार्ज में 100% और मूलधन में 25% तक की छूट मिलेगी। योजना तीन चरणों में लागू होगी — पहले चरण (1 से 31 दिसंबर 2025) में 25%, दूसरे (1 से 31 जनवरी 2026) में 20%, तीसरे (1 से 28 फरवरी 2026) में 15% छूट दी जाएगी। योजना का लाभ घरेलू (2 किलोवाट तक) और वाणिज्यिक (1 किलोवाट तक) उपभोक्ताओं को मिलेगा। जो उपभोक्ता एकमुश्त भुगतान नहीं कर सकते, उन्हें मासिक किस्तों में भुगतान की सुविधा भी दी गई है। ए.के. शर्मा ने कहा — “यह योजना जनता के विश्वास और पारदर्शी शासन का प्रतीक है। हमारा लक्ष्य है ‘बिजली सबके लिए, राहत सबको।’” पंजीकरण विभागीय वेबसाइट www.uppcl.org, जन सेवा केंद्र या किसी भी बिजली कार्यालय में कराया जा सकेगा। सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि योजना के प्रचार-प्रसार और मॉनिटरिंग में कोई लापरवाही न हो।

जिलाधिकारी के निर्देश पर 8 स्थानों से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

चित्र
जिलाधिकारी के निर्देश पर 8 स्थानों से हटाया गया अवैध अतिक्रमण प्रयागराज। 11/11/2025।प्रयागराज में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत मंगलवार को सभी तहसीलों में कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 8 स्थानों से अवैध कब्जा हटाया गया। तहसील कोरांव के ग्राम चपरो (तालाब), बरनपुर (नवीन परती), मांडो (रास्ता) और तिखुरी (चकमार्ग) की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। तहसील बारा के ग्राम बड़गड़ी में बंजर भूमि, फूलपुर के ग्राम अरवासी मय बहादुरगढ़ में बंजर भूमि तथा करछना के ग्राम पालपुर (नाली) और मवैया उपरहार (चकमार्ग) की भूमि को भी मुक्त कराया गया। डीएम ने सभी उपजिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि सरकारी व ग्राम सभा भूमि का नवीन सर्वे कर अतिक्रमण की श्रेणियां निर्धारित करें और शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि अभियान निरंतर जारी रहेगा और सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। #प्रयागराज #अतिक्रमणमुक्तअभियान #DMManishKumarVerma #PrayagrajPolice #DistrictAdministration #AntiEncroachmentDr...

महाकुंभ 2025 तैयारियों की मण्डलायुक्त ने की समीक्षा, अधूरे कार्यों पर जताई नाराजग

चित्र
महाकुंभ 2025 तैयारियों की मण्डलायुक्त ने की समीक्षा, अधूरे कार्यों पर जताई नाराजगी प्रयागराज, 11 नवंबर 2025 मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने मंगलवार को मेला प्राधिकरण कार्यालय स्थित आईसीसीसी सभागार में महाकुंभ 2025 के तहत विभिन्न विभागों द्वारा कराए गए कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधूरे और खराब गुणवत्ता वाले कार्यों पर नाराजगी जताते हुए सभी विभागों को शीघ्र सुधार के निर्देश दिए। बैठक में प्रयागराज विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, जल निगम, पर्यटन विभाग और सिंचाई विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। मण्डलायुक्त ने कहा कि जिन ठेकेदारों ने कार्यों में लापरवाही बरती है, उनकी बैंक गारंटी जब्त की जाए और ब्लैकलिस्ट किया जाए। सिंचाई विभाग के ठेकेदार द्वारा बाढ़ के बाद रोड रेस्टोरेशन कार्य शुरू न करने पर भी कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई और उसकी बैंक गारंटी जब्त करने के निर्देश दिए गए। मण्डलायुक्त ने हॉटिकल्चर कार्यों में वर्टिकल गार्डन के पौधे दोबारा लगाने, सिंचाई और सेफ्टी सुनिश्चित करने, वहीं विद्युत कार्यों में खराब लाइट बदलने और गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए। बैठक के बाद म...

सोरांव में 14 से 16 नवम्बर तक होगा ‘‘सोरांव महोत्सव’’ का भव्य आयोजन

चित्र
सोरांव में 14 से 16 नवम्बर तक होगा ‘‘सोरांव महोत्सव’’ का भव्य आयोजन प्रयागराज। सोरांव तहसील में 14 से 16 नवम्बर 2025 तक ‘‘सोरांव महोत्सव’’ का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को सर्किट हाउस सभागार में आयोजित बैठक में मा. विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता और विधायक फूलपुर दीपक पटेल की उपस्थिति में आयोजन की तैयारियों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में बताया गया कि महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों, विभागीय प्रदर्शनी, आत्मनिर्भर ग्राम, सतत कृषि व शिक्षा सुधार विषयक संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही प्रयागराज की लोकसंस्कृति से जुड़े नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत होंगे। अपर जिलाधिकारी नगर सत्यम मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम के नोडल अधिकारी उप जिलाधिकारी सोरांव होंगे। उन्होंने संबंधित विभागों को समय से सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में विधान परिषद सदस्य ने सभी विभागों की सक्रिय भागीदारी पर जोर देते हुए जिला विकास अधिकारी को विभागीय प्रदर्शनी व प्रचार-प्रसार की व्यवस्था, संस्कृति अधिकारी को सांस्कृतिक कार्यक्रम, उपमुख्य चिकित...

प्रदेश में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से युवाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का अवसर

चित्र
प्रदेश में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से युवाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का अवसर लखनऊ, 11 नवम्बर 2025। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ी भूमिका निभा रहा है। केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत देशभर में युवाओं को अपना खुद का रोजगार शुरू करने के लिए निर्माण क्षेत्र में अधिकतम 50 लाख रुपये तथा सेवा/व्यापार क्षेत्र में अधिकतम 20 लाख रुपये तक की परियोजनाओं के लिए बैंक ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। यह योजना ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के युवाओं के लिए समान रूप से लाभकारी है। आवेदन करने वाले पात्र लाभार्थियों को वर्ग और क्षेत्र के अनुसार 15 से 35 प्रतिशत तक की सब्सिडी भी दी जाती है। यह सब्सिडी इकाई के तीन वर्ष सफलतापूर्वक संचालित रहने पर माफ कर दी जाती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनाना है। इस योजना से प्रदेश में बेरोजगारी दर में कमी आई है और हजारों युवाओं ने अपना व्यवसाय खड़ा किया है। वित्तीय वर्ष 2017-1...

स्नातक व शिक्षक MLC चुनाव में पहली बार ऑनलाइन मतदाता सूची — प्रयागराज के युवक अक्षय उपाध्याय की जनहित याचिका का असर

चित्र
स्नातक व शिक्षक MLC चुनाव में पहली बार ऑनलाइन मतदाता सूची — प्रयागराज के युवक अक्षय उपाध्याय की जनहित याचिका का असर  प्रयागराज | 05 नवम्बर 2025 विधान सभा और लोक सभा चुनाव की तर्ज पर अब शिक्षक व स्नातक कोटे के विधान परिषद (MLC) चुनावों में भी मतदाता सूची तकनीकी माध्यम से तैयार की जाएगी। इस बार मतदाता सूची में तकनीकी प्रणाली का प्रयोग किया जाएगा, जिससे त्रुटियों में कमी आएगी और प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी। अब तक यह पूरा कार्य मैनुअल रूप से होता था, जिसके चलते कई बार मतदाताओं के नाम छूट जाते थे या गलत दर्ज हो जाते थे। इस बार पहली बार ऑनलाइन मतदाता पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस पहल के पीछे प्रयागराज जिले के मेजा क्षेत्र के नवयुवक अक्षय उपाध्याय, जोकि माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद में अधिवक्ता हैं, की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तर्ज पर MLC चुनावों में भी ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा शुरू किए जाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग को पत्र भेजा था। लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो अक्षय उपाध्याय ने 21 मार्च 2025 को जनहित याच...

‘मेरे राम जी उतरेंगे पार...’ भक्ति और समानता का अद्भुत संदेश — श्रीराम कथा में केवट प्रसंग ने श्रोताओं को किया भावविभोर

चित्र
‘मेरे राम जी उतरेंगे पार...’ भक्ति और समानता का अद्भुत संदेश — श्रीराम कथा में केवट प्रसंग ने श्रोताओं को किया भावविभोर मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र के टाई सरैया (सोनारकातारा) में चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा के आठवें दिन शुक्रवार को कथा वाचक गौरांगी गौरी ने श्रीराम वनगमन और केवट प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान जब उन्होंने गाया — “मेरे राम जी उतरेंगे पार हे गंगा मैया धीरे बहो...” तो पूरा पंडाल जयघोषों और भक्ति रस से गूंज उठा। भक्तजन भावविभोर होकर झूम उठे। गौरांगी गौरी ने कहा कि जब भगवान श्रीराम गंगा तट पर पहुंचे, तो केवट ने उनके चरण धोने की इच्छा व्यक्त की। उसने कहा — “प्रभु! पिछले जन्म में आपके चरणों के स्पर्श से एक पत्थर भी नारी बन गई थी। अगर आपकी चरण धूल मेरी नाव पर पड़ गई, तो यह नाव भी पार हो जाएगी। तब मैं किसे पार कराऊँगा... मैं तो भूखा रह जाऊँगा।”   अर्थ: यह प्रसंग इस बात का प्रतीक है कि सच्ची भक्ति जात-पात, पद या धन नहीं देखती। केवट ने सेवा को ही अपना धर्म माना। भगवान के चरणों को धोकर उस चरणामृत का पान किया, और फिर राम, सीता और लक्ष्मण को गंगा प...

निर्वाचन आयोग ने तबादलों पर लगाई रोक, 7 फरवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा आदेश

चित्र
निर्वाचन आयोग ने तबादलों पर लगाई रोक, 7 फरवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा आदेश #प्रमुख_समाचार | प्रयागराज भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) कार्य के दौरान किसी भी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सुपरवाइजर, बूथ लेवल अधिकारी अथवा अन्य संबंधित अधिकारी का स्थानांतरण भारत निर्वाचन आयोग की पूर्व अनुमति के बिना नहीं किया जाएगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह रोक निर्वाचक नामावलियों के अंतिम प्रकाशन की तिथि 7 फरवरी 2026 (शनिवार) तक लागू रहेगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। — (मनीष कुमार वर्मा) जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी, प्रयागराज #प्रयागराज #निर्वाचन_आयोग #ElectionCommission #मतदाता_सूची #प्रमुख_समाचार

प्राकृतिक आपदा से कराह रहे किसान — योगेश शुक्ल ने की मुआवजे की मांग

चित्र
प्राकृतिक आपदा से कराह रहे किसान — योगेश शुक्ल ने की मुआवजे की मांग मेजा,प्रयागराज | प्रमुख समाचार भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेश शुक्ल ने जनपद प्रयागराज में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण हुई भारी तबाही पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि मेजा, कोरांव, करछना और बारा तहसील के लाखों किसानों की धान की फसल बर्बाद हो चुकी है। इस दैवीय आपदा से किसानों की उम्मीदें टूट गई हैं और उनकी मेहनत पर पानी फिर गया है। योगेश शुक्ल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और जिलाधिकारी प्रयागराज को पत्र लिखकर किसानों के नुकसान का तत्काल सर्वे कर मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यमुनापार इलाका धान की खेती का प्रमुख क्षेत्र है, जहाँ से पूरे प्रदेश और देश में चावल की आपूर्ति होती है। लगातार हो रही बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है, जिससे खेती की लागत डूब गई, उपज पर चोट पड़ी और गृहस्थी पर संकट आ गया है। भाजपा नेता ने कहा कि मोदी और योगी सरकार किसानों के साथ है, और वह उम्मीद करते हैं कि सरकार नुकसान की भरपाई के लिए त्वरित ...