संदेश

मई, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की फेयरवेल कार्यक्रम में मेजा के सूरज गौड़ ने अपनी आवाज का बिखेरा जलवा।

चित्र
मेजा, प्रयागराज। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी मे फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यूनिवर्सिटी के म्यूजिक डिपार्टमेंट में फेयर वेल फ्रेशर जो कि आरोह, अवरोह के नाम से जाना जाता है। जिसमें हिंदुस्तानी क्लासिकल संगीत और लोकगीत से जुड़े कलाकार प्रतिभाग करते हुए अपना प्रदर्शन देते हैं। इस दौरान कार्यक्रम में म्यूजिक डिपार्टमेंट के बीपी ए फर्स्ट ईयर के छात्र सूरज गौड़ के बाजे रे मुरलिया के धुन पर मौजूद लोग झूमने को मजबूर हो गये। मौजूद लोगों की तालियों की गड़गड़ाहट से समूचा परिसर गुंजायमान हो उठा। सूरज गौड के परफारमेंस को लेकर लोगों ने उन्हें बधाई दी है। बता दें कि सूरज गौड़ प्रयागराज के मेजा विधानसभा के सोरांव गांव के निवासी हैं, जो गायकी तथा गिटार में रुचि रखते हैं। सूरज ने कई स्टेज शो किए हैं। इस समय वह प्रयागराज के इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अपनी कला का प्रतिभा बिखेर रहे हैं। उनके इस स्टेज शो की लोगों ने खूब सराहना की और बधाई दिया। देखा जाए तो सूरज गौड़ की बचपन से ही गिटार, गायकी मे विशेष रुचि थी जिसको लेकर वह कई बार स्टेज शो कर लोगों के दिलों में अपनी आवाज से जगह बना चुके हैं। इस ...

मेजा प्रयागराज। हिंदी पत्रकारिता दिवस पर बद्रीनाथ तिवारी इंटर कालेज में संगोष्ठी संपन्न हुई।

चित्र
मेजा प्रयागराज। हिंदी पत्रकारिता दिवस पर बद्रीनाथ तिवारी इंटर कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसके आयोजक जगदम्बा प्रसाद शुक्ल और संयोजक गजेन्द्र प्रताप सिंह रहे, जिसमें वर्तमान परिवेश में पत्रकारों के समक्ष चुनौतियों पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि अखिलेश मिश्रा ने कहा कि पत्रकार ही समाज का सही आईना दिखाने का कार्य करता है। गजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि आज पत्रकारिता का स्तर गिरता जा रहा है, जो पत्रकारिता का स्तर पहले था वह आज नहीं है। आज चाहे सोशल मीडिया हो चाहे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया या प्रिंट मीडिया सभी पूंजी वादियों के हाथ में जा रही है। पत्रकार पत्रकार है चाहे उसका बैनर कोई भी हो। उन्होंने पत्रकारों से अपील की कि वह एकजुटता बनाए रखें और खबर को तोड़मरोड़कर न लिखें जो वास्तविकता है। इस अवसर पर भारी संख्या में पत्रकार वह गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, उक्त संगोष्ठी में नीरज पांडेय प्रमुख समाचार मीडिया, विनोद विश्वकर्मा अखंड भारत संदेश,रवी गुप्ता दैनिक जागरण, बाबा चाइना सूरज वार्ता, प्रेमानंद मिश्रा हिन्दुस्तान, उमेश ...

#मेजा#प्रयागराज।अनियंत्रित #ट्रैक्टर से लड़ने पर व्यक्ति की #मौत मचा कोहराम.

चित्र
मेजा। राशन की दुकान से खाद्य सामग्री लेकर घर लौट रहे बृद्ध को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने रौंद दिया, उनकी मौके पर ही मौत गई। दिवंगत के बड़े बेटे पवन कुमार उर्फ बंटी दुबे की तहरीर पर चालक के खिलाफ गैर इरादन हत्या को मामला दर्ज कर लिया गया। पकरी सेवार निवासी राममूर्ति द्विवेदी 75 रविवार को सुबह दस बजे के लगभग गांव से एक किलोमीटर दूर सरकारी राशन की दुकान पर खाद्य सामग्री लेने गए थे। वहां से घर के लिए लौटते समय तो परानीपुर गंगा घाट से रामनगर की ओर जा रहे अनियंत्रित बालू लदे टैक्टर ने सामने से टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने से वह साइकिल से सड़क पर गिर गए, टैक्टर उनके सिर के उपर से गुजर गया। हादसा देख ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। जानकारी पर पुलिस चौकी प्रभारी अमृत जायसवाल मौके पर पहुंच गए, शव को लेने की कोशिश की लेकिन परिजनों ने पुलिस को शव देने से इंकार कर दिया। ग्रामीणों का आक्रोश देख चौकी प्रभारी ने कोतवाल मेजा धीरेन्द्र सिंह से अतिरिक्त पुलिस बल भेजने की मांग की। उप निरीक्षक अतुल मिश्र, चौकी प्रभारी जेवनिया, चौकी प्रभारी मेजारोड पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। रोते विलखते परिजनों को ढ़ाढस बधा...

मेजा प्रयागराज। दुर्गावती इंटरनेशनल एंड कॉलेज चम्पारण गोशौरा कला में समर कैंप का, समापन हुआ।

चित्र
मेजा, प्रयागराज.दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज चंपारण गोशौरा कला, मेजारोड में विगत 2 सप्ताह से चल रहे समर कैंप के समापन समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक दुबे ने कहा कि दुर्गावती विद्यालय आने वाले दिनों में यमुनापार का नालंदा विश्वविद्यालय होगा। पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि जिस ढंग से आधुनिक प्रणाली से उच्च स्तरीय शिक्षा इस विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा दी जा रही है, निश्चित तौर पर आने वाले दिनों में यहां पर निकले छात्र विद्यालय के साथ-साथ अपने माता-पिता एवं क्षेत्र का नाम भी रोशन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सपा के वरिष्ठ नेता रईश शुक्ला ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम देखकर अभिभूत हूं, बहुत कम समय में दुर्गावती स्कूल द्वारा क्षेत्र में उच्च स्तरीय शिक्षा का संगम प्रभावित होगा। कार्यक्रम में स्वागत भाषण करते हुए विद्यालय के चेयरमैन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील मिश्रा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय के बारे में जानकारी दिया, साथ ही साथ उपस्थित अभिभावकों से वादा किया आने वाला समय अब शिक्षा हेतु किसी...

#उरुवा प्रयागराज।टिए को हटाने को लेकर प्रधान संघ की बैठक संपन्न

चित्र
उरुवा प्रयागराज ।शनिवार को ब्लॉक उरुवा में प्रधान संघ  अध्यक्ष राजेश द्विवेदी की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में कई प्रधानों ने अपनी अपनी समस्याओं को प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश द्विवेदी के सामने प्रस्तुत किया। संदीप मिश्रा प्रधान ग्राम सभा पट्टीनाथराय ने अपनी समस्याओं को अवगत कराते हुए कहा कि मैं अपने टीए उदयवीर से बहुत परेशान हूं, हमने कई बार लिखित शिकायत भी किया लेकिन अभी तक हमारे गांव से हटाया नहीं गया।  इसी तरह प्रधान प्रतिनिधि पकरी मिथिलेश पांडे और चौकी प्रधान फतेह बहादुर निषाद भी अपने टीए को बदलने की बात कही। चौकी प्रधान फतेह बहादुर ने अपनी समस्या को रखते हुए कहा कि हमारे यहां का रोजगार सेवक बिना हमसे पूछे, बिना हमारे जानकारी के नरेगा में काम कराता है। अध्यक्ष राजेश दुबे ने बीडीओ से मिलकर उपरोक्त गांव के टीए को तीनों गांव से बदलने को कहा। बीडीओ ने आश्वासन दिया कि इन तीनों गांव के टीए को बदल दिया जाएगा।  वहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पकरी सेवार मिथिलेश पांडेय ने कहा कि जितने टिए अपने होम ब्लाक में कार्यरत है,उनको दूसरे ब्लाक में भेजा जाए, जिससे ग्र...

हंडिया प्रयागराज।संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप।

चित्र
#हंडिया प्रयागराज:हंडिया तहसील के अंतर्गत आने वाले सराय ममरेज थाना क्षेत्र के मीठुपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई परिजनों ने विपक्षियों पर हत्या का आरोप लगाया है। मीठुपुर गांव निवासी चुन्नू पुत्र महादेव ने बताया कि उनका उनके पड़ोसियों से पुरानी रंजिश को लेकर काफी दिनों से विवाद चला रहा था जिसमें शनिवार की शाम विपक्षीगण अकरम, शौकत, सोहेल और साहिल शराब पीकर आए हो चुन्नू के परिजनों से मारपीट किया और भद्दी भद्दी गालियां दिया चुन्नू का आरोप है कि उसी रात उनका बेटा समीम उम्र 37 वर्ष पुत्र चुन्नू अपने घर पर सोया हुआ था तभी रात में विपक्षी गणों द्वारा गला दबाकर हत्या कर दी गई सुबह जब समीम अपने बिस्तर से नहीं उठा तो परिजन उसे जगाने के लिए गए तो देखा कि समीम अपने बिस्तर पर मृत पाया गया जिसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी सराय ममरेज पुलिस को दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया घटना की जानकारी होने पर एसपी गंगा पार अभिषेक अग्रवाल क्षेत्राधिकारी हंडिया डॉ भीम कुमार गौतम सहित भारी संख्या में फोर्स पहुंच ग...

प्रयागराज। (नीरज पांडेय)आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली सभी शिकायतों का निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से हो निस्तारण-मण्डलायुक्त।

चित्र
मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय समीक्षा बैठक सम्पन्न गौशालाओं में पर्याप्त मात्रा में भूसा की उपलब्धता के साथ अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त बनाये रखने के दिए निर्देश सभी विभाग 100 दिवस वाले कार्यों को निर्धारित समय में करें पूरा। युवाओं को प्रधानमंत्री स्वानिधि योजना का लाभ उठाये जाने के लिए करें प्रेरित, योजना के बारे में दे जानकारी मण्डलायुक्त श्री संजय गोयल की अध्यक्षता में शुक्रवार को गांधी सभागार में मण्डलीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में गौशालाओं में भूसा की उपलब्धता, आईजीआरएस, ग्राम पंचायतों में सचिवालयों के निर्माण/कनेक्टीविटी, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, 100 दिन की कार्ययोजना/प्रगति, निर्माणाधीन कान्हा उपवन/कान्हा गौशाला/वृहद गोसंरक्षण केन्द्रों की प्रगति, मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना, विद्युत बिलों में त्रुटि की शिकायतों, नगर निगम के नए क्षेत्र, निर्माणाधीन ओवरब्रिज व फ्लाइओवर सहित अन्य विषयों पर विस्तार से समीक्षा की गयी। मण्डलायुक्त ने आईजीआरएस जनसुनवाई की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि पोर्टल पर आने वाली सभी शिकायतों क...

यूपी का ऐतिहासिक बजट प्रदेश की दशा और दिशा बदल देगा -नीलम करवरिया

चित्र
  प्रदेश की दिशा और दशा दोनों में अमूलचूल सुधार करेगा मेजा प्रयागराज। पूर्व विधायक नीलम करवरिया   ने यूपी विधानसभा में बजट पास होने पर कहा कि आज का बजट योगी टू मील का पत्थर साबित होगा। यह अपने में ऐतिहासिक बजट है। यह प्रगतिशील और संतुलित बजट है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के कठिन दौर के दो साल बाद भी योगी सरकार ने जो बजट दिया है, उसे साढ़े पांच लाख करोड़ से बढ़ाकर साढ़े छह लाख 15 हजार करोड़ रुपया किया है। जिसमें विशेष ध्यान दिया गया है किसानों, महिलाओं, युवाओं के रोजगार सृजन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर (मूलभूत ढांचा) को रखा गया है। जो आने वाले समय में उत्तर प्रदेश की दिशा और दशा दोनों में अमूलचूल सुधार करेगा और नई योजनाओं को लेकर 24 करोड़ जनता को सीधे जोड़ा गया है। नीलम करवरिया ने कहा कि मुझे खुशी है कि प्रयागराज शहर पश्चिमी में बन रहे डॉ राजेन्द्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में 103 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। महाकुंभ मेला प्रयागराज 2025 के भव्य आयोजन की तैयारी हेतु एकमुश्त अनुदान हेतु 100 करोड़ का बजट प्रावधान प्रस्तावित है। साथ ही प्रयागराज में औद्योगिक अस्थान का विकास तथा ...

प्रयागराज।शहर को अतिक्रमण एवं जाम मुक्त तथा स्वच्छ बनाने में आपका सहयोग बहूमूल्य-मण्डलायुक्त

चित्र
मण्डलायुक्त श्री संजय गोयल की अध्यक्षता में व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों के साथ सड़क सुरक्षा के सम्बंध में बैठक सम्पन्न दुर्घटनाओं की रोकथाम, अतिक्रमण, पार्किंग, अवैध वाहन स्टैण्ड, वेण्डिंग जोन, जाम से निपटने सहित अन्य विषयों पर की गयी व्यापक चर्चा व्यापारियों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जायेगा निस्तारण व्यापारी बंधु बाजारों में दुकान आगे बढ़ाकर न करें अतिक्रमण, प्रशासन का करें सहयोग व्यापारी बंधु अनुशासित होकर दूसरे दुकानदारों/व्यापारियों को भी अनुशासित होने के लिए करें प्रेरित-एडीजी मण्डलायुक्त श्री संजय गोयल की अध्यक्षता में व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों के साथ सड़क सुरक्षा के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए उपायों, अतिक्रमण, पार्किंग, अवैध वाहन स्टैण्ड, वेण्डिंग जोन, जाम से निपटने सहित अन्य विषयों पर व्यापारियों के सुझावों व शिकायतों को लेते हुए उनपर व्यापक चर्चा की गयी। बैठक में व्यापारियों द्वारा जाम की समस्या से निपटने के लिए सीएवी इण्टर कालेज के पास फूड जोन बनाने का सुझाव, जीजीआईसी के पास पार्किंग स्थल बनाने का सुझाव, र...

#मेजा रोड से अतिक्रमण हटवाया गया.योगी के आदेश का पालन करती मेजा पुलिस।

चित्र
मेजा, प्रयागराज (नीरज पांडेय)।  शासन की सख्ती के बाद बाजारों में अवैध अतिक्रमण वाहन स्टैंड पर अवैध रूप से वाहनों को खड़ा करने को लेकर मेजा पुलिस ने अभियान चलाया। बता दें कि सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के आदेश पर बाजारों में अवैध अतिक्रमण अवैध रूप से संचालित टैक्सी स्टैंडो के चलते जाम तथा हादसे होते थे जिसके चलते उन्होंने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया है जिससे कि हादसों पर अंकुश लगाया जा सके। बाजारों में जाम होने से वाहनों को आवागमन करने में काफी दिक्कतें होती है। उसी का अनुपालन कराने को लेकर गुरुवार को मेजारोड चौकी के उपनिरीक्षक सचिन देव वर्मा ने पुलिस टीम के मेजारोड बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान दुकानदारों को आदेश किया गया कि वह अपनी दुकानों को नाली के अंदर लगाएं जिससे कि सुचारू रूप से आवागमन होता रहे और जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो उन्होंने दुकानदारों से कहा कि प्रदेश सरकार के आदेश का पालन करें नियम का पालन न करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस समूचे बाजार में भ्रमण कर आवैध अतिक्रमण हटाते हुए दुकानदारों को आगाह किया इस दौर...

*प्रयागराज के सरकारी अस्‍पताल का हाल, बिजली कटने पर मोबाइल की रोशनी में दवा लिख रहे डाक्टर*

चित्र
* प्रयागराज ,* प्रयागराज के सरकारी अस्पतालों में जनसुविधाएं बढ़ाने पर सरकार का जोर है और धरातल पर प्रशासनिक उदासीनता के चलते व्यवस्थाएं मटियामेट हैं। गर्मी के दिनों में कहीं जेनरेटर खराब हैं कहीं डीजल का इंतजाम ही नहीं। सबसे खराब हालात मोतीलाल नेहरू मंडलीय अस्पताल यानी काल्विन अस्पताल के हैं जहां बिजली कट जाने पर ओपीडी अंधेरे में संचालित होती है। बिल्कुल ग्रामीण अस्पतालों के जैसी। * काल्विन अस्‍पताल में आज कई बार बिजली कटौती : * काल्विन अस्‍पताल में सोमवार को दिन में 10 से दो बजे तक के बीच में कई बार बिजली कटी। ओपीडी में डाक्टरों ने रोगियों का हित देखते हुए मोबाइल फोन की रोशनी में दवाएं लिखीं। वहीं उमस व गर्मी से अन्य लोग बेहाल रहे। काल्विन मंडलीय अस्पताल है जाहिर इै इसमें बीच शहर के अलावा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग अपना उपचार कराने आते हैं। इसमें व्यवस्थाएं दुरुस्त होनी चाहिए, प्रशासनिक कार्यालय की फाइल में सब ओके भी रहता है। * जनरेटर नहीं चलने से मरीजों के साथ डाक्‍टर परेशान :* इस अस्‍पताल में प्रत्येक माह डीजल के खर्च का ब्योरा भी लंबा चौड़ा है। हालांकि जनसुविधाओं पर अमल सरक...

राशन कार्ड न तो होंगे सरेंडर और न होगी होगी रिकवरी?

चित्र
 # यूपी सरकार ने बताई क्या है कार्ड धारकों को लेकर गाइडलाइन यूपी में राशन कार्ड सरेंडर करने और रिकवरी होने के आदेश को लेकर सरकार की तरफ से खंडन किया गया है। खाद्य आयुक्त ने बताया कि इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया है। राशन कार्ड न तो होंगे सरेंडर और न होगी होगी रिकवरी? यूपी सरकार ने बताई क्या है कार्ड धारकों को लेकर गाइडलाइन लखनऊ।   यूपी सरकार ने रविवार को साफ किया है कि प्रदेश में राशन कार्ड सरेंडर करने अथवा उनके निरस्तीकरण के सम्बन्ध में कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया है। मीडिया पर इस संबंध में प्रसारित भ्रामक व तथ्यों से परे खबरों का खण्डन करते हुए राज्य के खाद्य आयुक्त सौरव बाबू ने कहा कि राशनकार्ड सत्यापन एक सामान्य प्रक्रिया है जो समय-समय पर चलती है। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड सरेंडर करने और पात्रता की नई शर्तों के संबंध में आधारहीन प्रचार हो रहा है। सत्यता यह है कि पात्र गृहस्थी राशनकार्डों की पात्रता/अपात्रता के सम्बन्ध में सात अक्टूबर, 2014 के शासनादेश के मानक निर्धारित किए गए थे जिसमें वर्तमान में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

मेजा प्रयागराज।एटीएम फ्राड कर पैसे निकालने वाले दो शातिर गिरफ्तार।

चित्र
मेजा, प्रयागराज । मेजा पुलिस ने क्षेत्र में एटीएम फ्राड कर रुपए निकालने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बता दें कि मेजारोड बाजार में आए दिन शातिर उचक्कों के द्वारा एटीएम से पैसे निकालने वाले ग्राहकों को चकमा देकर रुपए उड़ा लेते थे। जिसे थाना प्रभारी मेजा धीरेन्द्र सिंह ने गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम दरोगा अतुल कुमार मिश्रा व दरोगा अमृत जायसवाल चौकी प्रभारी मेजारोड सहित पुलिस बल के साथ दो शातिरों हिमांशु तिवारी पुत्र स्व राकेश तिवारी निवासी नारायनपुर थाना थरवई, नीरज पासी पुत्र कलंदर पासी निवासी गनेशीपुर थाना हंडिया को थाना क्षेत्र के सिरसा पीपा पुल के पास से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी मेजा धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि मेजारोड बाजार में आए दिन एटीएम से फ्राड कर ग्राहकों के पैसे उड़ानें वाले दोनों शातिरों के खिलाफ जनपद के कई थानों में विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। दोनों को गिरफ्तार कर कब्जे से 74 हजार रुपए नगद, दो एटीएम व छः देशी बम बरामद कर अगली कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।

सोरांव प्रयागराज।(नीरज पांडेय)जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं-जिला अधिकारी।

चित्र
जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को सोरांव तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के अवसर पर शिकायतों को सुनते हुए जिलाधिकारी ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिये है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनशिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता न बरती जाये। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ तो किया ही जाये साथ ही साथ शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता को संतुष्ट भी होना चाहिए। इस अवसर पर कुल 325 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आज ही अपने विभागों से सम्बंधित शिकायती प्रार्थना पत्रों को प्राप्त करते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिये है। उन्होंने सचेत करते हुए ...

कोरांव प्रयागराज।जिलाधिकारी ने बेलहट गोवंश-आश्रय स्थल का किया निरीक्षण।

चित्र
गो-वंशों के लिए मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में भूसा-चोकर उपलब्ध रहे-जिलाधिकारी जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत बेलहट तहसील कोराॅव में गोवंश आश्रय स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गो-वंशों को चिन्हित कर अलग-अलग रखने के लिए कहा है। उन्होंने बच्चों के लिए अलग शेड बनाकर उनकी देखभाल करने के निर्देश दिये है। अस्वस्थ गोवंश कोें चिन्हित कर अलग रखने तथा उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिये है, वहां पर 110 गो-वंश रखे गये है, जिसमें 61 मेल तथा 49 फीमेल गो-वंश है। उन्होंने प्रधान एवं सचिव से भूसा, चोकर आदि की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया है कि भूसा, चोकर एवं पीने का पानी की समुचित व्यवस्था उपलब्ध रहनी चाहिए, उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट की जानकारी लेते हुए अच्छी तरह से प्रशिक्षण दिये जाने का निर्देश भी दिया हैं। पशुओ का स्वास्थ ठीक न मिलने पर नराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि स्थिति को देखते हुए ग्राम प्रधान एवं सचिव को निर्देशित किया है कि और बेहतर ढ़ग से देखभल की जायें, इस अवसर पर उप जिलधिकारी कोराॅव शुभम श्रीवास्तव, मुख्य पशुचिकित...