योगी सरकार पर समाजवादियों का हमला, तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

योगी सरकार पर समाजवादियों का हमला, तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

मेजा (प्रयागराज)।समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष Samajwadi Party के निर्देश पर जन समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ चल रहे आंदोलन के तहत गुरुवार को मेजा तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश की योगी सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए नारेबाजी की और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी मेजा नीलम उपाध्याय को सौंपा।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता व स्थानीय नेता शामिल रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को वापस लेने, रसोई गैस को सस्ता व समय से उपलब्ध कराने की मांग उठाई। साथ ही पेपर लीक मामलों पर सख्त कार्रवाई कर छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई।

कार्यकर्ताओं ने 24 घंटे सुचारू बिजली आपूर्ति और बढ़े हुए बिजली बिलों को वापस लेने की भी मांग की। इसके अलावा पेयजल आपूर्ति बहाल करने, जर्जर पाइपलाइन की मरम्मत, और क्षेत्र में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की बात ज्ञापन में शामिल रही।

ज्ञापन में कथित फर्जी मुठभेड़ों पर रोक लगाने, निर्दोषों पर दर्ज मुकदमों की वापसी तथा बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण की मांग भी की गई। आंधी-तूफान से प्रभावित लोगों को राहत, इलाज और क्षतिग्रस्त मकानों के मुआवजे की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई।

इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद, विधायक संदीप पटेल,जय शंकर भारतीय (जिला पंचायत सदस्य), विजय राज सिंह यादव, सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष नितेश तिवारी, मैनुद्दीन अंसारी, मंगला प्रसाद, नवदीप यादव, दिलीप विश्वकर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#योगीसरकार #सपाप्रदर्शन #मेजा #प्रयागराज #ज्ञापन #जनसमस्याएं #महंगाई #बिजलीबिल #पेपरलीक #बेरोजगारी #समाजवादीपार्टी #लोकतंत्र #प्रदर्शन #राजनीतिकखबर #प्रमुखसमाचार

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान/फार्मर रजिस्ट्री कराकर, किसान कई तरह के लाभों के होंगे पात्र

जनपद में दिव्यांगजनों के लिए विशेष अभियान शुरू

प्रयागराज: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में निःशुल्क 12-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू