मेजा ऊर्जा निगम (प्रा) लिमिटेड ने उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस-2024
मेजा ऊर्जा निगम (प्रा) लिमिटेड ने उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस-2024 मेजा प्रयागराज।मेजा ऊर्जा निगम (प्रा) लिमिटेड ने राष्ट्रीय खेल दिवस-2024 को बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया । इस अवसर पर त्रिवेणी क्लब में विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारीगण, बच्चों एवं परिवार जन द्वारा बढ़-चढ़कर कर प्रतिभाग किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सभी के जीवन में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना एवं उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखना हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कमलेश सोनी, सीईओ (मेजा ऊर्जा निगम (प्रा) लिमिटेड) ने राष्ट्रीय खेल दिवस की शपथ सभी उपस्थित जनों के साथ ग्रहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल कूद की हम सभी के जीवन शैली में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है एवं हम सभी को नियमित रूप से खेल-कूद या व्यायाम कर स्वयं को स्वस्थ रखना चाहिए। मेजा ऊर्जा निगम स्वास्थ्य और फिटनेस की संस्कृति को बढ़ावा देने में विश्वास करता हैं एवं यह कार्यक्रम इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। सेंट जोसेफ स्कू...