संदेश

अगस्त, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पिटाई से नाराज़ युवक महिलाओं सहित थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई पुलिस के आश्वासन पर संतुष्ट दिखा पीड़ित परिवार

चित्र
 मांडा प्रयागराज:प्रयागराज के मांडा थाना क्षेत्र के कुरहरा गांव के मुन्नू प्रजापति ने मांडा थाना क्षेत्र के ऊंचडीह गांव के रत्नेश त्रिपाठी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मुन्नू प्रजापति के द्वारा पुलिस को दिए शिकायती पत्र के अनुसार वह अपनी आबादी की जमीन पर कल बुधवार की सुबह लगभग दस बजे घास काट रहा था तभी ऊंचडीह गांव के रत्नेश त्रिपाठी आए और हमें घास काटने से मना करने लगे तो मैंने पूछा क्यों रोक रहें हैं घास काटने से ,इस पर रत्नेश त्रिपाठी गला दबाकर मारने लगा तो मैं बचाने  के लिए आवाज लगाया तो रत्नेश  जबरन अपनी चार चक्का गाड़ी में बैठाने लगा। हल्ला गुल्ला सुन कर मेरा भाई रामराज प्रजापति आया और बीच-बचाव करने लगा जिससे मेरे भाई के हाथ में भी चोटें आई हैं। मुन्नू प्रजापति ने शिकायती पत्र में यह भी कहा कि जमीन कब्जा करने की नीयत से ऐसा किया जा रहा है कई बार मेरे साथ मारपीट की गई है, उक्त व्यक्ति दबंग किस्म का है जिसपर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए जिससे मेरे ऊपर फिर हमला न किया जाए। वहीं मुन्नू प्रजापति की पिटाई से नाराज़ पूरा परिवार थाने पहुंचकर मदत की गुहार लगाई है। मुन्नू के भाई राम...

टिकाऊ खेती में नैनो उर्वरक की अहम भूमिका -भोला गौतम

चित्र
टिकाऊ खेती में नैनो उर्वरक की अहम भूमिका -भोला गौतम   उरुवा प्रयागराज:ब्लॉक सभागार में इफको नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी तरल आधारित विकास खंड स्तरीय सहकारी गोष्ठी का आयोजन सोमवार को विकास खंड उरुवा में अक्षय कुमार (इफको एरिया मैनेजर)की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भोला गौतम ने संगोष्ठी का शुभारंभ किया।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि यह सरकार द्वारा अन्नदाता किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ देश को पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर बनाने का सराहनीय एवं सार्थक कदम है। उन्होंने बताया कि जब अन्नदाता सशक्त, संपन्न एवं खुशहाल होगा तभी देश समृद्धसाली हो सकता है।इसके प्रयोग से अनाज के उत्पादन में न केवल वृद्धि होगी बल्कि सृष्टि के समस्त प्राणी रोग मुक्त होंगे। शारीरिक- मानसिक रोगों से छुटकारा मिलेगा।देश की जनता रोग रहित अनाज का उपयोग करेगी।मनुष्य दवाओं के अधिक प्रयोग से होने वाले दुष्परिणाम से बच जाएगा। परंपरागत खेती से हटकर आधुनिक खेती करने से देश पूर्ण विकास की तरफ अग्रसर होगा। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा शोध करके किसानों की आमदनी दुगनी करने का महत्व...

नीलम करवरिया ने समर्थकों संग सुनी पीएम के मन की बात

चित्र
मेजा: प्रयागराज:  रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मां की बात कार्यक्रम बूथ स्तर पर सुना‌‌। इस दौरान मेजा की पूर्व विधायक नीलम उदयभान करवरिया भी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। रविवार को मेजारोड के पांती गांव के मानस वाटिका में समाजसेवी व मेजा विधानसभा संयोजक नित्यानंद उपाध्याय के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 104 वें संस्करण कार्यक्रम का विशेष प्रसारण का आयोजन किया गया था जिसमें भाजपा की पूर्व विधायक नीलम करवरिया सैकड़ो समर्थकों के साथ सुनी इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए नीलम उदयभान करवरिया ने कहा कि विश्व का प्रथम व्यक्ति हो या किसी गांव का अंतिम व्यक्ति प्रधानमंत्री विभिन्न संचार माध्यमों से संपर्क रखते हैं देश को ऐसा नेतृत्व मिला है जिसने न सिर्फ भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि को निखारा है बल्कि विकास के नए आयामों को छूकर भारतीय परिवारों के रहन-सहन के स्तर को ऊंचा किया है। आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने चंद्रायन 3 के सफल लैंडिंग ने देश को और भी गौरवान्वित किया है। विधानसभा संयोजक व वरि...

भाजपा नेता योगेश शुक्ला ने सैकड़ों लोगों के साथ सुनी पीएम के मन की बात

चित्र
मेजा प्रयागराज :रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी जी के मन की बात के 104वे संस्करण को भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेश शुक्ल ने विकास खंड मेजा के चपरो ग्राम पंचायत में सैकड़ों ग्रामीणों के साथ बैठ कर सुना। इस अवसर पर भाजपा नेता योगेश शुक्ल ने कहा कि मोदी जी अपने मन की बात के कार्यक्रम से करोड़ों लोगों के मन की बात करते हैं।उनके इस कार्यक्रम का हर एक एपिसोड ना केवल रोचक और ज्ञान वर्धक होता है बल्कि युवाओं को प्रेरित और उत्साहित करने वाला होता है ।श्री शुक्ल ने कहा कि मोदी जी के मन की बात का यह कार्यक्रम देश के साधारण लोगो के असाधारण पुरुषार्थ की कहानियों का अंतहीन शृंखला है । इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मेजा गंगा प्रसाद मिश्र, नगर पंचायत कोरांव के चेयरमैन ओम प्रकाश केशरी, इंद्र शरण भूर्तिया, सुरेश तिवारी,पप्पू काजी , विजय कुशवाहा,धीरेन्द्र पांडेय, राजा पांडेय,शशि द्विवेदी, गणेश मिश्र, नीलम पथिक जी,कंचन मिश्रा,पप्पू केशरी,चंद्रिका प्रसाद मिश्र, हरी कांत पांडेय, बाबा सिंह, संजय सिंह, आशुतोष तिवारी, अनिल शुक्ल, शेखर दुबे सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

जमुना पार के लोगों की सेवा का संकल्प लेकर आया हूं-डॉ संगम मिश्र

चित्र
जमुना पार के लोगों की सेवा का संकल्प लेकर आया हूं--डॉ संगम मिश्र    करछना प्रयागराज :देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर भारत मां के वीर सपूतों बलिदानियों को नमन् वंदन और स्मरण करते हुए इस माटी को मस्तक से लगाकर गर्व की अनूभूति हो रही है। अगर देश का प्रधानमंत्री दिन-रात देश के विकास में लगा है,तो हम सब भी देश के लिए कुछ करें। नागरिकों को जागरूक करें और मुख्य धारा में लाएं।जिससे नागरिकों का कल्याण हो सके और पुनः मोदी सरकार बनें।यही जनसंवाद और जनसम्पर्क का उद्देश्य है।उक्त बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता समाजसेवी डाँ.संगम मिश्र ने जनसंपर्क यात्रा के दौरान क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। यात्रा के दौरान डॉ. संगम मिश्र का जगह-जगह फूल मालाओं एवं अंगवस्त्रम् से स्वागत् अभिनंदन हुआ। दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र मेवा लाल की बगिया व करछना विधानसभा के विभिन्न मंडलों से होते हुए यूनाइटेड कॉलेज,रामपुर, मुगांरी चौराहे होते हुए पचदेवरा,भीरपुर के आगे टोंस नदी पुल के पास बरम की मोरी मार्केट में कार्यक्रम का समापन हुआ। सभा की अध्यक्षता मनोज पटेल अपना द...

आगामी माघ मेला-2023-24 को सुरक्षित, सुगमता के साथ एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज में माघ मेला सेल गठन किया गया

चित्र
*दिनांक-26/08/2023* *आगामी माघ मेला-2023-24 को सुरक्षित, सुगमता के साथ एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज में माघ मेला सेल गठन किया गया* आगामी माघ मेला-2023-24 की तैयारियों को उच्च गुणवत्ता एवं प्रभावशीलता के साथ समय से पूर्ण कराने के उद्देश्य से कमिश्नरेट प्रयागराज में माघ मेला सेल का गठन किया गया है।  यह सेल पुलिस उपायुक्त यातायात, कमिश्नरेट प्रयागराज के पर्यवेक्षण में कार्य करेगा।  प्रारम्भ में इस सेल के प्रभारी 01 निरीक्षक होंगे। इनके साथ 01 मुख्य आरक्षी एवं 03 आरक्षी तैनात किये जायेंगे।

आईपीएस अधिकारियों ने सिविल डिफेंस के कार्यों को सराहा,प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

चित्र
आईपीएस अधिकारियों ने सिविल डिफेंस के कार्यों को सराहा,प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित क्यूआरटी की तरह प्रशासन को सहयोग करते है नागरिक सुरक्षा के वार्डेन: आईपीएस नीतू काडियान सिविल डिफेंस की निष्काम सेवा सराहनीय: आईपीएस।चिराग जैन प्रयागराज। सिविल डिफेंस के वार्डेन को संबोधित करते हुए आईपीएस  नीतू काडियान ने कहा की नागरिक सुरक्षा कोर  के वार्डेन क्यूआरटी की तरह प्रशासन को सहयोग करते है जो प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि अल्प सूचना पर बिना देरी के सिविल डिफेंस के वार्डेन प्रशासन का सहयोग करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं इनकी जितनी भी सराहना की जाए वह कम है।आईपीएस नीतू काडियान चौक डिविजन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उक्त विचार व्यक्त किए। उक्त अवसर पर कार्यक्रम में वार्डेन को संबोधित करते हुए आईपीएस चिराग जैन ने कहा कि प्रयागराज सिविल डिफेंस की निष्काम सेवाएं अनुकरणीय है। नगर में हर आपात सेवाओं में सिविल डिफेंस के वार्डेन प्रशासन व पुलिस प्रशासन को सहयोग कर रहे है। उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन की परेड हो, चाहे तिरंगा यात्रा हो या धार्मिक पर्वो पर सिविल डिफ...

संगमनगरी में जल ज्ञान यात्रा बनी स्कूली बच्चों के लिये यादगार

चित्र
*संगमनगरी में जल ज्ञान यात्रा बनी स्कूली बच्चों के लिये यादगार*     - जल जीवन मिशन के तहत पीने के स्वच्छ पानी की गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचने की प्रक्रिया को स्कूली बच्चों ने करीब से जाना  - हर घर जल योजना से लाभान्वित ग्रामीणों से बच्चों ने की बातचीत, योजना से मिले लाभों को समझा, शैक्षिक भ्रमण में लिया भाग - नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की ओर से प्रयागराज में आयोजित हुई 'जल ज्ञान यात्रा' - स्‍कूली बच्‍चों ने मानिकपुर स्थित ओएचटी, प्रयोगशाला, एसटीपी को भी देखा - नल से स्‍वच्‍छ पेयजल पीकर बोले छात्र, आरओ से भी स्‍वच्‍छ है पानी  - सोलर पैनल और अशुद्ध जल को स्‍वच्‍छ करने की पूरी प्रक्रिया को बड़ी उत्‍सुकता से समझा   *प्रयागराज, 26 अगस्‍त।*  संगमनगरी में विकास की नई गाथा लिख रही पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना को सरकारी स्कूल के बच्चों ने करीब से जाना। पहली बार प्रयागराज में आयोजित जल ज्ञान यात्रा में गांव - गांव, घर -घर तक पहुंच रहे स्वच्छ पेयजल की प्रक्रिया को स्कूली बच्चों ने समझा। पा...

आधार बेस्ड प्रणाली द्वारा पेंशन का भुगतान किया जा रहा है

चित्र
प्रयागराज: विभाग द्वारा संचालित वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में आधार बेस्ड प्रणाली द्वारा पेंशनरों की पेंशन का भुगतान किया जा रहा है। निदेशालय स्तर से प्रथम चरण में 14028 एवं द्वितीय चरण में 33168 अर्थात् कुल 47196 पंेशनरों का डाटा जिला समाज कल्याण अधिकारी, प्रयागराज के पोर्टल पर प्रेषित किया गया है, जिन्हें बैंक शाखाओं से  NPCI  के पोर्टल पर आधार सीडेड कराया जाना है। ऐसे पेंशनरों को सूचित किया जाता है कि वे अपनी बैंक पासबुक के साथ मोबाइल व आधार कार्ड की मूलप्रति लेकर अपने सम्बन्धित बैंक शाखा मंे जाकर खाते को आधार से सीड कराना सुनिश्चित करें। जिन पेंशनरों के खाते में आधार कार्ड सीडेड एवं  NPCI  के पोर्टल पर आधार सीडेड नही है, उन पेंशनरों की सूची सम्बन्धित उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, सहायक/ग्राम विकास अधिकारी(स0क0) एवं पंचायत सहायक के पास उपलब्ध है।  NPCI के पोर्टल पर आधार सीडेड न होने की दशा में निदेशालय, समाज कल्याण, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा पेंशनरों को पेंशन का भुगतान नही किया जायेगा। (डा0 प्रज्ञा पाण्डे...

धान की फसल को पत्ती लपेटक कीट से बचाने के उपाय

चित्र
धान की फसल को पत्ती लपेटक कीट से बचाने के उपाय प्रयागराज : कई दिनों से पर्याप्त वर्षा न होने के कारण धान में पत्ती लपेटक कीट के लगने की संभावना को देखते हुए गोपाल दास गुप्ता उप कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) ने किसान भाइयों को अवगत कराया है कि पत्ती लपेटक कीट की मादा पत्तियों की निचली सतह में समूह में अंडे देती है। 6 से 8 दिन बाद अण्डे टूट जाते हैं, जिनसे हल्के पीले रंग की सूडियां निकल कर कोमल पत्तियों को खाती हैं, इसके बाद अपने लार का धागा बनाकर पत्तियों के दोनों किनारो को आपस में मिलाने लगती हैंव पत्तियों के हरे भाग को खुरच कर खाती है, जिससे पत्तियों में सफेद-सफेद धारियां भी बन जाती हैं, फलतः पौधो के विकास व फसल की पैदावार में प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। बचाव के उपायों में जिन पत्तियों में इनके अण्डे हो उन्हें तोड़कर नष्ट कर देना चाहिए, ताकि अण्डे भी नष्ट हो जाएं। खेतव मेड पर खरपतवार नहीं रखना चाहिए। पर्याप्त वर्षा होने से लिपटी हुई पत्तियां खुल जाती है जिससे छिपी हुई सूडिंयां स्वतः नष्ट हो जाती है। यदि पर्याप्त वर्षा न हो तो फसल के ऊपर रस्सी चलाना चाहिए, इसके लिए दो व्यक्ति रस्सी ...

जिलाधिकारी प्रयागराज की अध्यक्षता में नगर पंचायतों को बुनियादी अनुदान एवं निर्दिष्ट अनुदान से सम्बंधित समिति की बैठक संपन्न

चित्र
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नगर पंचायतों को बुनियादी अनुदान एवं निर्दिष्ट अनुदान से सम्बंधित समिति की बैठक सम्पन्न प्रयागराज  जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में नगर पंचायतों को बुनियादी अनुदान एवं निर्दिष्ट अनुदान से सम्बंधित समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी नगर पंचायतों में अमृत सरोवर बनाये जाने तथा साफ-सफाई की निरंतर व्यवस्था बनाये रखने के साथ ही साथ डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन तथा प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी अधिशाषी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सप्ताह में तीन दिन साफ-सफाई का निरीक्षण करते रहने का निर्देश दिया है साथ ही साथ उन्होंने नगर पंचायत कार्यालयों को सुव्यवस्थित बनाये रखने के भी निर्देश दिए है। इस अवसर पर नगर पंचायतों के अध्यक्षगणों के साथ ही एडीएम वित्त एवं राजस्व श्री जगदम्बा सिंह, अधिशाषी अधिकारीगण उपस्थित रहे।

मदरहा पंचायत भवन जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त, आवागमन में दिक्कत

चित्र
मदरहा पंचायत भवन जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त, आवागमन में दिक्कत  मेजा प्रयागराज:मेजा के मदरहा गांव में पंचायत भवन के सामने सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क पर पानी भरा हुआ है। सड़क पूरी तरह से उखड़ गई है। पंचायत भवन के पास क्षतिग्रस्त सड़क से परेशानी हो रही है। ग्राम प्रधान सुषमा मिश्रा व प्रधान पति अवनीश मिश्रा ने लोक निर्माण विभाग से उक्त सड़क को ठीक कराने की मांग की है।

मेजा ऊर्जा निगम की दोनों इकाइयां पूरी क्षमता से विद्युत उत्पादन करने में अग्रसर-सुनील कुमार

चित्र
मेजा, प्रयागराज: मेजा ऊर्जा निगम की दोनों इकाइयां अपनी पूरी क्षमता से विद्युत उत्पादन करने  में अग्रसर हैं, और प्रयास किया जा रहा है कि मेजा ऊर्जा निगम उत्पादन के मामले में शीर्ष पर रहे। उक्त जानकारी देते हुए मेजा ऊर्जा निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील कुमार ने २१ अगस्त को बताया कि (660 m 2) मेगावाट क्षमता की दोनों इकाईया सुचारू रूप से विद्युत उत्पादन कर देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। विद्युत उत्पादन की निरंतरता बनी रहे इसके लिए   मेजा  ऊर्जा के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम पूरे मनोयोग से जुटी हुई है। उन्होंने परियोजना प्रभावित गांवों के समुचित विकास के बारे में बताया कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद मेजा ऊर्जा निगम उनकी आवश्यकताओं की प्राथमिकता सुनिश्चित करते हुए विकास कार्यों को तेजी से क्रियान्वित कराने में जुटा है। चट्टानी इलाका होने के कारण इन गांवो में जल स्तर काफी नीचे है जिससे पेयजल की समस्या काफी गंभीर है। पेय जल की समस्या के अलावा इन गांवों में आवश्यकतानुसार सड़के नहीं है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि पे...

हमें अपने देश के वैज्ञानिकों पर गर्व है - नीलम करवरिया

चित्र
हमें अपने देश के वैज्ञानिकों पर गर्व है - नीलम करवरिया  मेजा प्रयागराज: इसरो द्वारा महत्वपूर्ण चंद्र अभियान चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने पर मेजा विधानसभा की पूर्व विधायक नीलम करवरिया ने सभी देशवासियों को बधाई देते हुए हमारे देश के वैज्ञानिकों का आभार माना है। पूर्व विधायक ने  देश के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि आज हमारे देश ने जो कार्य किया है। दुनिया में कोई देश वह कार्य सिद्ध नहीं कर पाया। हमें अपने देश के वैज्ञानिकों पर गर्व है। इसरो के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-1 व चंद्रयान-2 के बाद और अधिक धैर्य व लगन से अथक परिश्रम करते हुए आज अंतरिक्ष में भारत देश को एक नई ऊंचाई प्रदान की है। पूर्व विधायक ने कहा कि प्रत्येक भारतवासी के लिए यह एक गौरव का क्षण है जिसे हम स्वयं महसूस कर रहे हैं।

मौत को दावत देते मेजा रोड ओवर ब्रिज पर बने गड्ढे

चित्र
मौत को दावत देते मेजा रोड ओवर ब्रिज पर बने गड्ढे  मेजा प्रयागराज:प्रयागराज के  राष्ट्रीय राजमार्ग - 76 पर मेजा रोड बाजार के पास बने रेलवे ओवर ब्रिज  की हालत दयनीय हो गई है। ब्रिज के ऊपर कई बड़े बड़े गड्ढे बन गये है, जिसके चलते हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सबसे बड़ी बात यह कि यह ब्रिज पर लाइट की व्यवस्था तक नहीं है, जिससे यहां कभी बड़ी अनहोनी हो सकती है। खासकर शाम के समय बाइक सवार लोगों को इस ब्रिज पर असुविधा का सामना करना पड़ता है। ब्रिज पर बने गड्ढू में कई  बाइक चालक घायल भी हो चुके हैं। विदित हो कि इस ब्रिज से प्रतिदिन हजारों की संख्या में भारी वाहन, यात्री बसें, कार-जीप व बाइक का आवागमन होता है मगर इसके बाद भी विभागीय अधिकारी का ध्यान इस ब्रिज पर बने गड्ढे पर नहीं जाता है।  इसे लेकर लोगों में काफी असंतोष व्याप्त है। यदि समय रहते इस ब्रिज पर बने गड्ढों की मरम्मत नहीं की गई तो कभी भी बड़ी अनहोनी घट सकती है।

सीएम योगी के गड्ढा मुक्त अभियान को पीडब्ल्यूडी ने दिखाया ठेंगा, हर तरफ बस गड्ढे ही गड्ढे

चित्र
 प्रयागराज:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर में अभियान चलाकर हाईवे और दूसरी सड़कों को गड्ढा मुक्त कराया था। इसी अभियान के दौरान मेजा रोड से कोहड़ार मार्ग पर गड्ढे भरे गए थे। मगर गड्ढे भरने के कुछ महीने बाद ही मेजा रोड से कोहड़ार मार्ग पर पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण राहगीर परेशान हैं। जिससे आए दिन दुर्घटना हो रही है । मेजा रोड से कोहड़ार मार्ग पर कोहड़ार के बैरहना में राजकुमार तिवारी के घर के पास बने गड्ढों के कारण बाइक और चार पहिया वाहन अक्सर हादसे का शिकार हो रहे हैं। वहीं भटौती के पास सड़क पर बने गड्ढे जानलेवा साबित हो सकते हैं.   सी एम योगी की सख्ती के बावजूद जहां ज्यादातर विभाग सही और व्यवस्थित रूप से कार्य कर रहे हैं वहीं मेजा रोड से कोहड़ार मार्ग से जुड़े पीडब्ल्यूडी अधिकारी/कर्मचारी सीएम योगी के गड्ढा मुक्त अभियान को ठेंगा दिखा रहे हैं। बता दें कि मेजा रोड से कोहड़ार मार्ग ज्यादा तर छतिग्रस्त रहता है इस रोड से संबंधित अधिकारी कर्मचारी मानो सरकार की गड्ढा मुक्त अभियान को असफल करने की कसम खा लिए ।

प्रयागराज:हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग निदेषालय, उ0 प्र0 कानपुर के अन्र्तगत आने वाले परिक्षेत्र प्रयागराज के समस्त कार्मिक जो दिनांक 01.04.2018 के बाद सेवानिवृत्त हुए है को सूचित किया जाता है कि सेवानिवृत्त उपरान्त यदि उनके कुछ देय यथा पेंषन/ग्रेच्युटी/जी0पी0एफ0/जी0आई0एस0/अवकाष नकदीकरण आदि विभाग में लम्वित है तो उनका निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अद्योहस्ताक्षरी के कार्यालय सहायक आयुक्त, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग 67 लाउदर रोड परिक्षेत्र प्रयागराज में दिनांक 28.08.2023 को प्रातः 1ः00 बजे से साॅय 5ः00 बजे तक किया जायेगा। अतः अपने देयों के निस्तारण हेतु उक्त तिथि एवं समय पर कार्यालय में सम्र्पक करने का कश्ट करें।सहायक आयुक्तहथकरघाहथकरघा एवं वस्त्रोद्योग परिक्षेत्र-प्रयागराज

चित्र
प्रयागराज:हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग निदेषालय, उ0 प्र0 कानपुर के अन्र्तगत आने वाले परिक्षेत्र प्रयागराज के समस्त कार्मिक जो दिनांक 01.04.2018 के बाद सेवानिवृत्त हुए है को सूचित किया जाता है कि सेवानिवृत्त उपरान्त यदि उनके कुछ देय यथा पेंषन/ग्रेच्युटी/जी0पी0एफ0/जी0आई0एस0/अवकाष नकदीकरण आदि विभाग में लम्वित है तो उनका निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अद्योहस्ताक्षरी के कार्यालय सहायक आयुक्त, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग 67 लाउदर रोड परिक्षेत्र प्रयागराज में दिनांक 28.08.2023 को प्रातः 1ः00 बजे से साॅय 5ः00 बजे तक किया जायेगा। अतः अपने देयों के निस्तारण हेतु उक्त तिथि एवं समय पर कार्यालय में सम्र्पक करने का कश्ट करें। सहायक आयुक्तहथकरघा हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग       परिक्षेत्र-प्रयागराज

जिलाधिकारी ने तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय (बेली) का किया निरीक्षण

चित्र
प्रयागराज  अस्पताल में भर्ती मरीजों का बेहतर से बेहतर उपचार सुनिश्चित रहे, मरीजो को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाये जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री शुकवार को तेज बहादुर सप्रू (बेली हास्पिटल) का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने वायरल फीवर मरीजो की जानकारी ली तथा प्रतिदिन कितने ओ0पी0डी0 चल रहे है तथा औसतन कुल कितने मरीजो की देखा जाता है। कि जानकारी ली उन्होंने शुल्क पटल का निरीक्षण करते हुए जानकारी ली कि कुल कितने पर्ची काटी गयी है तथा किस-किस एक्स-रे तथा एम0आर0आई0 के कितनी पर्ची हैं। निरीक्षण के दौरान फाइलेरिया इन्सपेक्टर सन्तोष कुमार सिंह द्वारा कार्यो में लापरवाही पाये जाने पर उन्हें जिलाधिकारी कार्यालय से सम्बद्ध किये जाने के निर्देश दिये हैं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ओ0टी0 कक्ष, पी0ए0सी0 रूम, ई0सी0जी0, अल्ट्रासाऊण्ड, एक्स-रे तथा रेडियोलाजी विभाग का निरीक्षण किया, जिलाधिकारी ने रजिस्टर तथा लगायी गयी मशीनो की क्रियाशीलता को भी देखा, तथा वहा पर अभिलेखो का भी निरीक्षण किया। फायर सेफ्टी को अपडेट कराये जाने के लिए कहा, जिलाधिकारी ने ओ0टी0 कक्ष का निरीक्षण...

एमयूएनपीएल की सौर ऊर्जा संचालित मिनी पेयजल योजना मेजा के चट्टानी इलाके के 9 गांवों के लिए वरदान

चित्र
मेजा प्रयागराज:प्रयागराज की मेजा तहसील के चट्टानी इलाके में सलैया खुर्द गांव स्थित है । जो एमयूएनपीएल (एनटीपीसी और यूपीआरवीयूएन का एक संयुक्त उद्यम) के परियोजना प्रभावित क्षेत्र के गांवों में से एक है । कुछ दिन पहले एमयूएनपीएल ने वहाँ पर अपनी सौर ऊर्जा संचालित मिनी पेयजल योजना की एक एकाई का लोकार्पण किया था । परियोजना प्रभावित क्षेत्र के गांवों के नाम कुछ इस प्रकार है- मई कला, मई खुर्द, सलैया कला, सलैया खुर्द, झड़ियही, पताई डाड़ी, इसौटा, बिजौरा एवं कोहड़ार । दरअसल, चट्टानी क्षेत्र होने के कारण इस इलाके मे जल स्तर बहुत नीचे है, जिसकी वजह से यहा के ग्रामीणों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ।                  55 वर्षीय श्रमिक महिला राजकुमारी ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि, "मैं शादी के समय से ही यहां पानी की समस्या से रूबरू हूं । हमारे लिए अपने दैनिक काम करना भी बहुत मुश्किल था । पहले एमयूएनपीएल ने हमारे गांव में हैंडपंप लगाए थे जिसका पानी अब पीने लायक नहीं रह गया है । भूमिगत जलस्तर घटने के कारण हैंडपंप से गं...

रोजगार मेले का आयोजन 18 अगस्त को

चित्र
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज द्वारा विधान सभा क्षेत्र फाफामऊ में स्थित वासुदेव राम कृष्ण मिश्र महाविद्यालय, उमरिया बादल उर्फ गैंदा, होलागढ़, सोरांव, प्रयागराज परिसर में दिनांक 18.08.2023  को प्रातः 10ः00 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है। इस मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनियां कैरियर ब्रीज स्किल साल्यूशन, डस्की स्टैलियन कन्सल्टेंसी सर्विस प्रा0लि0, ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल्स एण्ड आयुर्वेदिक प्रा0लि0, पीपल ट्री आनलाइन, रोहित हाईब्रीड सीड प्रा0लि0 एवं नेक्सा सिक्योरिटी गार्ड सर्विसेज़ आदि द्वारा कुल 1231 रिक्त पदों पर चयन की कार्यवाही की जायेगी । इस मेले में हाई-स्कूल/इण्टर /स्नातक/आई0टी0आई0/डिप्लोमा उत्तीर्ण, आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थी रिक्तियों से सम्बन्धित विस्तृत विवरण सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर प्राप्त कर सकते हंै। इस हेतु यात्रा भात्ता देय नहीं होगा।                                         ...

शिक्षा चौपाल शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न

चित्र
शिक्षा चौपाल शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न   मेजा प्रयागराज: "ऑपरेशन कायाकल्प से हो रहा कमाल बेहतर सुविधाएं पा रहे नौनिहाल"के अंतर्गत विष्णु वाटिका गेस्ट हाउस मेजारोड में आज शिक्षा चौपाल के तहत शिक्षक सम्मान समारोह किया गया। जिसमें समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया।  कार्यक्रम की शुरुवात सरस्वती जी की प्रतिमा में दीप प्रज्वलित कर मल्यारोपण किया गया। विशेष अतिथि व पूर्व विधायक मेजा नीलम उदयभान करवरिया ने कहा कि "गुरु गोविंद दोउ खड़े, काके लागे पांव, बलिहारी गुरु आपने गोविंद देव बताएं"अगर गुरु ना रहे तो हम लोगों को कौन ज्ञान देगा...? मुख्य अतिथि नीलम करवरिया पूर्व विधायक मेजा, प्रवीण कुमार तिवारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व मेजा ब्लॉक प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र रहे। पूर्व ब्लाक प्रमुख मेजा मुन्नन शुक्ला ने कहा की आप गुरुजन के बिना हमारा मेजा अधूरा है। वही बीजेपी नेता सुशील मिश्रा ने कहा की हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के आदेश से सब जगह शिक्षा चौपाल लगाया जा रहा है। उच्च शिक्षा देंगे तो समाज को दिशा देंगे। बीजेपी ...

डॉ. संगम मिश्र को सुनने के लिए उमड़ा जन सैलाब

चित्र
मेजा प्रयागराज:उरुवा ब्लाक में डॉ. संगम मिश्र को सुनने के लिए दूर दराज के गांवों से बहुत बड़ी संख्या में लोग आए। श्री मिश्र ने भारी संख्या में आए हुए लोगों से कहा मेरी माटी, मेरा देश,तिरंगा यात्रा व जनसंपर्क के प्रति जमुनापार में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।महिलाओं, पुरुषों व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने डॉ.संगम मिश्र का उरुवा ब्लाक में गाजे-बाजे  के साथ भव्य स्वागत् किया। श्री मिश्र हजारों लोगों की अपार प्रेम को देख कर के अपनी गाड़ी से उतर कर पैदल ही चलकर उरुवा में लोगों से ,दुकानदारों से मिले इसके बाद ब्लॉक परिसर में विशाल सभा आयोजित की गई। जिसमें  उन्होंने  कहा जमुनापार की खुशहाली के लिए मैं लगातार काम करता रहूंगा। सरकार के माध्यम से सभी अधूरी योजनाओं,सड़कों,बंद फैक्ट्रियों को चालू कराया जाएगा। जिससे क्षेत्र की बेरोजगारी और कृषि व्यवस्थाएं ठीक होगी।गरीब महिलाओं की पेंशन आदि न मिलने की शिकायत पर उन्होंने कहा उच्च अधिकारियों को इस विषय में सरकार के माध्यम से निर्देश दिलाया जाएगा कि गांव-गांव में कैंप लगा करके महिलाओं,विधवाओं, विकलांगों आदि की समस्याओं ...

एमयूएनपीएल ने स्वतंत्रता दिवस पर मेगा वृक्षारोपण अभियान चलाया

चित्र
 प्रयागराज:पर्यावरणीय प्रतिबद्धता के एक उल्लेखनीय प्रदर्शन में, एमयूएनपीएल (मेजा ऊर्जा निगम प्रा. लिमिटेड) ने उत्तर प्रदेश सरकार के अभियान के अनुरूप एक व्यापक वृक्षारोपण पहल को बड़े पैमाने पर चलाया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद, इस कार्यक्रम में सीईओ सुनील कुमार का गतिशील नेतृत्व और अपराजिता महिला समाज की अध्यक्षा उषा कुमार के साथ-साथ विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, एएमएस (अपराजिता महिला समाज) के अन्य प्रतिनिधि और एमयूएनपीएल के अन्य सम्मानित अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी देखी गई।  मंगलवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील कुमार ने उषा कुमार के साथ इस पहल का नेतृत्व किया। अभियान के दौरान, लगभग 1500 पौधे लगाए गए, जो एक हरे और स्वस्थ वातावरण को बढ़ावा देने के प्रति समर्पण को दर्शाता है। इस अवसर पर एमयूएनपीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  सुनील कुमार ने सतत विकास लक्ष्यों को साकार करने के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। सीईओ सुनील कुमार के मार्गदर्शन में, एमयूएनपीएल का मेगा वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण प्रबंधन के प्रति संगठन के समर्पण का एक उल्लेखनीय प्रमाण है।...

मेजा ऊर्जा निगम प्रा.लिमिटेड में 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, एकता और देशभक्ति का एक शानदार प्रदर्शन

चित्र
प्रयागराज:मेजा ऊर्जा निगम प्रा. लिमिटेड (एमयूएनपीएल) ने 77वां स्वतंत्रता दिवस अटूट उत्साह और उमंग के साथ मनाया। इस कार्यक्रम को हृदयस्पर्शी कार्यक्रमों और प्रदर्शनों की एक श्रृंखला द्वारा चिह्नित किया गया, जिसने राष्ट्र को एक साथ बांधने वाली समृद्ध देशभक्ति की भावना को उजागर किया। यह नजारा चंद्र शेखर आज़ाद परेड ग्राउंड में सम्मानित सीईओ  सुनील कुमार द्वारा राष्ट्रीय तिरंगे को फहराने के साथ शुरू हुआ। इस अवसर पर अपराजिता महिला समाज की अध्यक्षा उषा कुमार उपस्थित रहीं, उनके साथ-साथ विभिन्न विभागों के जीएम, एएमएस टीम के सदस्य और सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट सहित अन्य विशिष्ट अतिथि भी मौजूद रहे। बाल भवन, 'आवर लिटिल किंगडम' और 'सेंट जोसफ स्कूल' के छात्रों के उल्लेखनीय प्रदर्शन से समारोह को और अधिक रोमांचक बनाया।  इन युवा प्रतिभाओं ने पिछले कुछ वर्षों में भारतीय राज्य के विकास को दर्शाने वाले देशभक्ति गीतों और विषयों की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसमें हाल ही में चंद्रयान 3 की सफलता की एक झलक भी शामिल थी, जिसने भारत और भारतीयों...

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

चित्र