पत्थरीली जमीन का सीना चीर, एनटीपीसी मेजा कार्यपालक संघ ने किया वृहद वृक्षारोपणमेजा
प्रयागराज (स्नेहलता पाण्डेय):विश्व पर्यावरण दिवस 2023 के उपलक्ष में एनटीपीसी मेजा कार्यपालक संघ (नीम) द्वारा कार्यपालक संघ के कार्यकाल के चारों तरफ फलदार वृक्षों का सघन वृक्षारोपण किया गया , जिसमे कार्यपालक संघ के समस्त पदाधिकारियों ने बड़े हर्षोल्लास व ऊर्जा के साथ भागीदारी कर लगभग 150 वृक्षों का रोपण किया । एनटीपीसी मेजा कार्यपालक संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार द्विवेदी व उपाध्यक्ष राधेश्याम जी ने वृक्षारोपण करने के उपरांत अपने संबोधन में अपने साथियों को, मानव जीवन में वृक्षों के महत्व को रेखांकित किया । मेजा परियोजना की भूमि का एक बड़ा भूभाग पथरीला होने के बावजूद एनटीपीसी मेजा कार्यपालकों ने सम्मिलित रूप से पिछले 05 वर्षों में अपने अथक प्रयासों व करसेवा के माध्यम से लाए गए हरित क्रांति को याद किया। कार्यपालक संघ के महासचिव धर्मेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में उस दृढ़ संकल्प को दोहराया, जिसके तहत पिछले प्रत्येक वर्षों से कार्यपालक संघ पर्यावरण दिवस ही नहीं अपितु प्रत्येक वर्षा ऋतु के प्रारंभ से अंत तक सघन वृक्षारोपण को अपने सभी कार्यपालक साथियों के साथ क्रियान्वित करता है। महासचिव धर्...