संदेश

दिसंबर, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मेजा प्रयागराज। जन-प्रतिनिधियों और समाज के सजक प्रहरियों ने नये साल पर शुभकामनाएं दी हैं।

चित्र
मेजा प्रयागराज।नए साल का आगाज हो चुका है। विधायक नीलम करवरिया ने साल 2022 के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि समस्त क्षेत्रवासियों को 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। यह साल आप सब कोअच्छा स्वास्थ्य, आनंद और समृद्धि लाए। आशा और कल्याण की भावना प्रबल हो। उरुवा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पप्पू गौतम ने नए साल की बधाई दी हैं। उन्होंने कहा कि, नए साल के अवसर पर, मैं समस्त क्षेत्रवासियों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शुभकामनाएं देता हूं।आप सबके जीवन में नया साल खुशियां लेकर आए। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्रा ने कहा कि आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। यह साल आपके और पूरे परिवार के लिए सुख, समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए यही मेरी समस्त क्षेत्रवासियों को शुभकामना है। प्रधान प्रतिनिधि पकरी सेवार  मिथिलेश पांडेय ने कहा कि नया साल समस्त ग्राम वासियों के जीवन में खुशियां लेकर आए,सब पर भगवान की कृपा बनी रहे। व्यापार मंडल अध्यक्ष मेजा रोड विष्णु प्रकाश उपाध्याय उर्फ पप्पू ने कहां कि नया साल सभी व्यापारियों और...

मेजा प्रयागराज। बबलू कुशवाहा जन अधिकार पार्टी के मेजा विधानसभा प्रत्याशी घोषित।

चित्र
मेजा प्रयागराज। कल जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा  से  मिलने मेजा विधानसभा प्रभारी जन अधिकार पार्टी बबलू कुशवाहा लखनऊ कार्यालय नये साल की बधाई देने पहुंचे ।जहां जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूसिंह कुशवाहा ने बबलू कुशवाहा को विधानसभा मेजा 2022 का प्रत्याशी घोषित किए।  रंजीत सिंह मौर्य जिलाध्यक्ष महानगर प्रयागराज, हरी प्रताप यादव, अमित कुशवाहा, विनय बिंद ,अरविंद गौतम ,राजेश कुशवाहा ,राजकुमार मौर्य ,संजय भारतीय ,अशोक मौर्य, अशोक कुशवाहा, भोला सिंह दीवाना  शिव प्रसाद प्रजापति फूलचंद वर्मा डॉ हरीश चंद्र पटेल ओम प्रकाश निषाद विधानसभा अध्यक्ष जन अधिकार पार्टी प्रेमचंद आदी उपस्थित रहे। वहीं जब लोगों को पता चला कि बबलू कुशवाहा को विधानसभा प्रत्याशी घोषित किया गया तो लोगों ने सोसल मीडिया के माध्यम से बधाई दी।

मेजा ऊर्जा निगम में संविदा कर्मियों का काम कर रही एक कंपनी के खिलाफ आक्रोश

चित्र
मेजा प्रयागराज। मेजा ऊर्जा निगम में काम कर रही आकालोजिस्टिक कंपनी के खिलाफ संविदा कर्मियों का गुस्सा दूसरे दिन मंगलवार को भी शांत नहीं हुआ। संविदा कर्मियों की नाराजगी को दूर करने के लिए उप कंपनी के खिलाफ दूसरे दिन भी आंदोलन करते संविदा कर्मी। श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी वार्ता करते रहे लेकिन किसी प्रकार का नतीजा संविदा कर्मियों का परा नहीं हुआ ना कोई हल निकल सका। आकालोजिस्टिक कंपनी के खिलाफ तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा संविदा कर्मियों का हक ना मिल जाए। तब तक कम्पनी के खिलाफ आंदोलन शुरू रहेगा। उधर, कई बार शिकायत करने के बाद भी मेजा ऊर्जा निगम के मुख्य गेट पर संविदा उनकी मांग पूरी नहीं की गई। उनकी शुरू हुआ प्रदर्शन दूसरे दिन कर्मियों की हौसला अफजाई में मांग है कि संविदा कर्मियों का मंगलवार को भी जारी रहा। बुधवार को वह स्वयं पहुंचेंगे। मेजा रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मंगलवार शाम को मेजा ऊर्जा ऊर्जा निगम के पीआरओ राकेश पारिश्रमिक बढ़ाया जाए। इसके निगम पहुंचे उप श्रमायुक्त राकेश पांडेय ने बताया कि इस समस्या से अलावा ओटी डबल किया जाए। द्विवेदी संविदा कर्मियों से वार्ता की मेजा ऊर्ज...

मेजा प्रयागराज।जनविश्वास यात्रा का मेजा विधानसभा में हुआ जोरदार स्वागत।

चित्र
मेजा विधानसभा में भाजपा की जन विश्वास यात्रा का मेजा विधायक नीलम करवरिया ने अपने समर्थकों संग स्वागत किया।  बता दें कि उत्‍तर प्रदेश में दोबारा सत्ता में वापसी के लिए बीजेपी ने   राज्‍य के छह स्थानों से जनविश्वास यात्रा  शुरू की. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा  ने अंबेडकरनगर में यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. समाजवादी चिंतक डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की जन्मभूमि अंबेडकर नगर से जनविश्वास यात्रा की शुरुआत करते हुए जनसभा में बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने कहा, ' हम समर्पित भाव से लोगों की सेवा करते हैं. सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, ये सिर्फ बीजेपी के नेतृत्व में ही संभव है. बाकी किसी राजनीति पार्टी में ये कभी भी संभव नहीं है।उसी क्रम में कल 23/12/2021 को प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री एवं जनविश्वास यात्रा के उत्तर प्रदेश प्रभारी धर्मवीर प्रजापति  का  मेजा विधानसभा में पहुंचने पर मेजा विधायक नीलम करवरिया ने अपने समर्थकों संग जन विश्वास यात्रा का स्वागत किया। प्रजापति ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मोदी एवं योगी सरकार के कार्यों को लेकर जनता का ...

सीएम ने माघ मेला क्षेत्र जाकर संगम पर गंगा जल का आचमन और गंगा पूजन भी किया।

चित्र
प्रयागराज । प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 21 दिसंबर को प्रयागराज आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर परेड मैदान पर तैयारी तेज है। इस कार्यक्रम में करीब पौने तीन लाख महिलाएं शामिल होंगी। प्रदेश भर से महिलाओं को यहां पर लाने के लिए तैयारी पूरी हो गई है। परेड मैदान पर मंच तैयार किया जा रहा है बैरीकेडिंग लग रही है। पीएम के कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने आज शनिवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज आ गए। बमरौली एयरपोर्ट पर विमान से उतरने के बाद वह सड़क मार्ग से परेड मैदान पहुंचे और वहां मंच समेत अन्य तैयारियों की जानकारी ली। फिर संगम पर जाकर गंगा जल आचमन और पूजन किया। फिर उन्होंने लेटे हनुमान मंदिर जाकर वहां भी पूजा अर्चना की सीएम योगी ने माघ मेले की तैयारियों की ली जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम करीब साढ़े चार बजे बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंचे। वहां से सीएम ने परेड मैदान जाकर वहां कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। उसके बाद वहीं बैठक कर तैयारी की समीक्षा की। इसके बाद सीएम ने माघ मेला क्षेत्र जाकर संगम पर गंगा जल का आचमन और गंगा पूजन भी किया। वहां मुख्यमंत्री ने माघ मेला की तै...

एनटीपीसी मेजा ने रोकी लेबरों और ठीकेदारों की पेमेंट*पैसों की मार से लेबर और ठीकेदार हुए परेशान*सप्लायर और ठीकेदार करोडो रुपए के कर्ज मे डूबे*

चित्र
*प्रयागराज। जिले के अन्तर्गत कोहडार मे स्थित मेजा ऊर्जा निगम  थर्मल पावर प्रोजेक्ट (NTPC) से संबंधित बड़ी धांधली  सामने आ रही है, सभी लेबारों, ठीकेदारो, और सप्लायरों, की 6 महीने कि पेमेंट रोक दी गई है ,जिसकी वजह से लेबारों और सप्लायरों के अंदर भारी आक्रोश व्याप्त है। लेबर जो की बाहर से आकर यहाँ रात दिन काम किये है उनकी मेहनत का पैसा भी उन्हे नही मिल पा रहा। सप्लायर जो की करोड़ो रुपए का कर्ज लेकर  एनटीपीसी को समान दिया है उनका करोड़ो रुपए रोक लिया गया है साथ ही साथ वहाँ काम कर रहे लेबर , ठीकेदार, और सप्लायर भुखमरी के कगार पर है। जब अधिकारियों से वो अपना पैसा मांगते है तो उन्हे वहां से भगा दिया जाता है और अभद्र व्यवहार किया जाता है इतना ही नही जब अधिकारियों से परेशान होकर लेबारों और सप्लैयारों ने प्रशासन को सूचना दी तो उन सभी का गेट पास निरस्त करवा दिया गया । सिंपलेक्स नाम की एक कंपनी है।जो एनटीपीसी मेजा में ठेकेदारी पर काम करती है, मिली हुई सूचना के मुताबिक करीब 2 साल से सिंपलेक्स कंपनी ने सभी लेबरों ठेकेदारों एवं सप्लायर्स की पेमेंट रोक रखी है मांगने या सूचना देने पर अभद्...

सोरांव मेजा गांव में चल रहे जय नना महाराज क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन।

चित्र
मेजा, प्रयागराज। विकास खंड उरुवा के सोरांव गांव में चल रहे जय नना महाराज क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन बड़े ही धूमधाम से संपन्न हो गया। बता दें कि 5 दिसंबर से आयोजित क्रिकेट मैच का बीते मंगलवार को फाइनल मेजा इलेवन क्लब व मां सवालखी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर सवालखी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 7 विकेट खोकर 151 रन बनाए। वही लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजा इलेवन की पूरी टीम 133 रन पर आल आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नवीन कश्यप, तथा मैन ऑफ द सीरीज का खिताब आयुष द्विवेदी को दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उरूवा प्रधान संघ अध्यक्ष व प्रधान सोरांव राजेश द्विवेदी तथा विशिष्ट अतिथि सपा नेता चांद मोहम्मद “चंदू” रहे। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं में निखार आता है खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलना चाहिए। विशिष्ट ने कहा कि खेलो से होता है खिलाड़ियों में निखार इस प्रकार के खेल से क्षेत्र और जिले का नाम रोशन होता है। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों ने आयोज...

मेजा प्रयागराज।आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया।

चित्र
मेजा प्रयागराज। उरुवा ब्लाक के सत्यनारायण इंटर कॉलेज में स्वाधीनता का अमृत महोत्सव का कार्यक्रम मनाया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महंत गंगिया हंस द्वारा भारत माता का पूजन और भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बताया कि 2022 में स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे भारत में स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इन कार्यक्रमों का उद्देश्य भारत माता को स्वतंत्र कराने में अपने प्राणों की आहुति देने वाले ऐसे अमर शहीद जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति भारत मां के श्री चरणों में उछाल कर दी कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन पूर्व महाधिवक्ता भारत सरकार अशोक मेहता द्वारा किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांत प्रचारक रमेश ने किया कार्यक्रम का समापन छात्रों द्वारा वंदे मातरम गीत के साथ हुआ कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकों छात्राएं उपस्थित रहे इस मौके पर सुरेंद्र नारायण पांडे जिला संघ संचालक विशाल जिला कार्यवाहक प्रमुख भाजपा नेता डॉ जयशंकर...

मेजा प्रयागराज।आटो पार्ट की दुकान पर टाटा कंपनी के अधिकारियों का छापा।

चित्र
मेजा,प्रयागराज।मेजारोड बाजार के पटेल नगर चौराहे पर ऑटो पार्ट्स की दो दुकानों पर टाटा कंपनी के अधिकारियों के द्वारा छापेमारी की गयी। कंपनी के अधिकारियों का आरोप है कि उक्त दुकानदार कंपनी के नाम का डुप्लीकेट माल बेचते हैं जिनके खिलाफ मेजा थाने में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। बता दे कि मंगलवार दोपहर उक्त बाजार के दो ऑटो पार्ट्स की दुकानों पर टाटा कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर देवेन्द्र प्रताप सिंह की अगुवाई में छापेमारी की गयी। छापेमारी में ऑपरेशन मैनेजर ने बताया कि टाटा कंपनी का डुप्लीकेट माल इनकी दुकानों पर बेंचा जा रहा है और मौके से कुछ सामान बरामद भी किया गया,जिनके खिलाफ मेजा थाने में विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत कराया गया है। वही मेजारोड चौकी प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि आपरेशन मैनेजर की तहरीर पर बाजार के दो दुकानदारों विकास लाल मोटर्स व रॉकी लाल मोटर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू की गई। बाजार का मामला होने के कारण मेजारोड व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय व महामंत्री ओपी पांडे मौके पर पहुंच अधिकारियों से वार्ता किया लेकिन वो मानने को तैयार नहीं हुए।

कोरांव प्रयागराज। महायज्ञ में पहुंचे समाजसेवी , राष्ट्रीय नेता योगेश शुक्ला।

चित्र
प्रयागराज। जिले के चर्चित समाजसेवी व राष्ट्रीय नेता योगेश कुमार शुक्ल ने विधानसभा कोरांव अन्तर्गत भोगन गांव में मारुति महायज्ञ में पहुंच कर कथावाचक से आशीर्वाद प्राप्त किय।और आयोजक मंडल को सहयोग प्रदान की। कार्यक्रम में पहुंचे योगेश शुक्ला का आयोजक मंडल ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ यज्ञ स्थल में विराजमान विद्वानों ने योगेश शुक्ला को तिलक लगाते हुए राजनीतिक क्षेत्र में और आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। इस दौरान योगेश शुक्ला ने कहा कि ऐसा आयोजन लोगों को हमेशा करना चाहिए। धार्मिक कार्यक्रमों से जहां लोगों को सुख शांति मिलती है। वही इस आयोजन से पूरे विश्व का कल्याण होता है। कार्यक्रम में प्रबंधक रामकरण सिंह पटेल,हरीकात पांडेय, सहित भारी संख्या में लोग रहें।

मेजा प्रयागराज।बनारस में PM ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का किया शुभारम्भ तो मेजा MLA नीलम करवरिया ने किया दर्शन पूजन।

चित्र
मंदिर में दो सोलर लाइट और एक हैंडपंप की मंजूरी दी। मेजा प्रयागराज।काशी कॉरिडोर के उद्घाटन के मौके पर मेजा विधायक नीलम करवरिया ने पहड़ी महादेव मंदिर में दर्शन पूजन कर काशी कारीडोर के उद्घाटन समारोह का लाइव प्रसारण स्थानीय लोगों और भाजपाइयो के साथ एल सी डी के माध्यम से देखा । बता दें कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी में आज काशी विश्वनाथ कारिडोर का उद्घाटन किए,इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक नीलम करवरिया ने कार्यकर्ताओं के साथ मेजा क्षेत्र में स्थित भोलेनाथ भगवान शिव के प्राचीन मंदिर पहड़ी महादेव का दर्शन पूजन कर वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा काशी विश्वनाथ कारिडोर का उद्घाटन समारोह भाजपाइयों और स्थानीय जनता के साथ देखा। जिसमें मेजा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र , मेजा मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा मीरा पटेल, गिरीश चंद्र पटेल, सिमरजीत, सुंदर पांडेय, गामा पटेल, कामेश्वर पटेल, राहुल दुबे, जितेंद्र शुक्ला विधायक निजी सचिव, शैलेश पांडेय विधायक प्रतिनिधि, आशीष पाल, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग रहें।कार्यक्रम का संचालन अनिल शुक्ला ने ...

मेजा प्रयागराज। मुख्यमंत्री विवाह समारोह संपन्न।

चित्र
प्रयागराज।कोरोना काल के बाद पहली बार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह शनिवार को विधानसभा मेजा के  विकास खंड परिसर मेजा मे आयोजित किया गया।विधायक मेजा नीलम करवरिया की उपस्थित मे मेजा विकास खंड के 19 व ऊरुवा विकास खंड के 13 दंपत्तियों का भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। अवगत हों कि दहेज रूपी दानव का अंत करने व गरीब अभिवावकों के लड़कियों की शादी कराने का मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व मे भाजपा प्रदेश सरकार ने जो बीड़ा उठाया है,उसका सकारात्मक नतीजा सामने आ रहा है।जब गरीब परिवार की लड़कियों की दहेज रहित शादी धूमधाम से की जा रही है।इस समारोह के दौरान विधायक मेजा नीलम करवरिया ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी द्वारा जनहित मे चलाई जा रही योजनाओं को उपस्थित जनसमुदाय के बीच साझा करते हुऐ कहा कि भाजपा प्रदेश सरकार गरीब, मजदूर, सहित हर तबके के लोगों के हितों को लेकर विकास करने मे जुटी हुई है।चल रही इन विकास योजनाओं को और अधिक गति देने के लिऐ 2022के विधानसभा चुनाव मे योगी सरकार को फिर से पुन:प्रतिस्थापित करके सामाजिक योगदान करने मे अहम योगदान करना होगा।  ...

बसपा से सपा में आए चांद मोहम्मद चंदू का स्वागत समारोह संपन्न।

चित्र
मेजा प्रयागराज |पूर्व बसपा नेता चाँद मोहम्मद चंदू को समाजवादी पार्टी में आने पर सदस्य दिनेश पासी के आवास पर समाजवादी पार्टी के समस्त पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें चांद मोहम्मद चंदू को समाजवादी पार्टी में आने पर स्वागत एवं परिचय कार्यक्रम हुआ | बता दे की चाँद मोहम्मद चंदू बसपा के विधानसभा मेजा के आने वाले विधान सभा चुनाव के टिकट के प्रबल दावेदारो में से एक थे इनके चाहने वाले अश्वस्त थे की टिकट चंदू को मिलेगा ,चाँद मोहम्मद ने पूरे जोर शोर से प्रसार प्रचार करना शुरू कर दिए ,उनके समर्थको में भारी जोश दिखने लगा ,बात चलने लगी की चंदू बसपा के खाते में मेजा विधान सभा की सीट डालने का काम करेंगे ,किन्तु अचानक बसपा ने चंदू को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासन हीनता का आरोप लगाते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया | पार्टी से निकाले जाने के बाद चाँद मोहम्मद समाजवादी पार्टी में आ गये |जिस पर कल दिनेश पासी के आवास पर स्वागत एवं परिचय कार्यक्रम हुआ|जिसकी अध्यक्षता वीएन विश्वकर्मा ने किया मुख्य अतिथि राम मिलन यादव रहे ,इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संदीप पटेल जिला महासचिव, जिला पंचायत सदस्य प्र...

पत्रकार पर फर्जी तरीके से तमंचा दिखा केस दर्ज करने के विरोध पर बारा विधायक ने घूरपुर थाना मे समर्थको संग बैठे धरने पर.

चित्र
दिनांक -08/12/2021 को धरने पर बैठे विधायक । घूरपुर। (बृजेश मिश्रा) घर से निहत्थे पकड़ कर तमंचा और कारतूस दिखाकर एक पत्रकार को जेल भेजे जाने से नाराज विधायक बारा डॉ अजय कुमार ने अपने सैकड़ों समर्थकों संग घूरपुर थाने पहुंच धरने पर बैठ गए । लगभग डेढ़ घंटे बाद एसपी यमुनापार थाने पहुंचे और धरने पर बैठे विधायक से बात चीत की तो विधायक ने एसओ को निलंबित करने की मांग की साथ ही फर्जी तरीके से जेल भेजे गए पत्रकार की मामले की जांच की मांग की । जिस पर एसपी ने आश्वस्त किया तब जाकर विधायक समर्थकों के साथ धरने से हटे । घूरपुर थाना क्षेत्र के उमरी गांव निवासी देवकृष्ण द्विवेदी विगत 20 दिन पूर्व अपने घर मे करछना के युवक को पकड़कर उसके पास तमंचा पकड़े जाने की सूचना दी थी । साथ पकड़े गए युवक का हाथ बांध जेब मे तमंचा रखकर वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया था । जिसे पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान लिया था और जांच करवाया तो मामला स्पस्ट नहीं हो पाया । मंगलवार के दिन घूरपुर पुलिस ने उक्त पत्रकार देवकृष्ण द्विवेदी को घर से निहत्थे पूरे गांव के सामने से पकड़ थाने लाया और फर्जी तरीके से लिखा पढ़ी मे बुधवार के दिन दो कारतूस औ...

शुक्रवार से मिलेगा चना, तेल और नमक

चित्र
मेजा, प्रयागराज ।  राशन कार्ड धारकों के लिए यह अच्छी खबर है। शुक्रवार से सरकारी राशन की दुकानों पर उन्हें गेहूं, चावल के साथ अब चना, तेल और नमक भी मिलेगा। नियमित वितरित होने वाले राशन के साथ इन सभी खाद्य पदार्थों का वितरण किया जाएगा। नियमित राशन वितरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन वितरित किया जाएगा। राशन कार्ड धारकों को यूनिट के अनुसार गेहूं और चावल मिलेगा। प्रत्येक राशन कार्ड धारक को एक किलो चना एक किलो तेल एक किलो नमक मिलेगा। जिले में 10.56 लाख से अधिक राशन कार्ड धारकों की संख्या है। इसमें से 86 हजार के आसपास अंत्योदय कार्ड धारक है।  कार्ड धारक को मिलेगा एक किलो, नमक, तेल और चना राशन कार्ड धारकों को जहां यूनिट के अनुसार गेहूं और चावल मिलेगा। वहीं प्रत्येक राशन कार्ड धारक को एक किलो चना, एक किलो तेल और एक किलो नमक मिलेगा। जिले में 10.56 लाख स से अधिक राशन कार्ड धारकों की संख्या है। इसमें से 86 हजार के आसपास अंत्योदय कार्ड धारक है। खाद्यानों का उठान कोटेदारों ने वितरण के लिए शुरू कर लिया है। शुक्रवार को सुबह आठ बजे से वितरण शुरू ...

मेजा प्रयागराज।माता दान सिंह इ0 का0 तरवाई में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण संगोष्ठी संपन्न

चित्र
मेजा प्रयागराज:  माता दान सिंह इ0 का0 तरवाई में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम 2021-2022 के अंतर्गत जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ प्रयागराज के निर्देशन में रामा सृजन जन कल्याण संस्थन प्रयागराज द्वारा तम्बाकू जान लेवा हैं विषयक संगोष्ठी आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता कालेज के डायरेक्टर श्री अशीष सिंह जी ने किया साथ ही उन्होंने तम्बाकू निषेध पर कार्य क्रम की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि जब तक हम इस जहर के खिलाफ खुद को तैयार नहीं करेंगे तब तक कोई भी संगोष्ठी और कार्यशाला सफल नहीं हो सकती इस लिए आवश्यकता इस बात की है कि हमें इसे जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ना होगा रामा सृजन जन कल्याण संस्थान के सचिव ओम प्रकाश मिश्रा ने तम्बाकू निषेध विषय पर बोलते हुए कहा कि विश्व भर तंबाकू से होने वाली मौतों में भारत अपना अग्रणी स्थान रखता है क्योंकि यहाँ विभिन्न रूपों में जैसे गुटखा, पान, मशाला, सुर्ती, चुना ,मावा ,गुल,दोहरा, बीड़ी,सिगरेट, हुक्का, जैसे तंबाकू उत्पादों का सेवन सार्वजनिक रूप से करते है।जिसके कारण मुह और फेफड़े का कैंसर अपनी भयवाह ता प्रदर्शित कर रहा है।ज्यादातर तंबाकू की लत बचपन...

समाजसेवी श्याम कांत शुक्ला उर्फ लहरी भैया की अनोखी पहल।

चित्र
खेल प्रतिभा खोज 11 दिसंबर से मेजा प्रयागराज।  सरकार की खेलो भारत एवं फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत इस वर्ष " लहरी भैया सोशल फाउंडेशन " ने खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की दिशा में खेल प्रतिभा खोज के अंतर्गत वालीबाल खेल में बालकों की कुल 8 क्षेत्रीय टीमों को गोद लेकर खेल जगत में एक ऐतिहासिक मिसाल कायम किया है। उपरोक्त सभी टीमों के मध्य कुल 7 श्रृंखलाओं में सब-जूनियर बालकों की प्रतियोगिताएं आयोजित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सभी प्रतियोगिताएं जिला वालीबाल संघ,प्रयागराज की देखरेख में क्षेत्र के विभिन्न अंचलों में खेली जायेगी। लहरी भैया सोशल फाउंडेशन के संयोजक एवं जिला वॉलीबाल संघ के संरक्षक श्यामकांत शुक्ला ने बताया कि सब-जूनियर (अंडर-16) बालकों की लीग 2021-22 के प्रतियोगिता की पहली श्रृंखला स्थानीय मेजा रोड स्थित सोरांवपाँती के सार्वजनिक खेल मैदान में आगामी 11 दिसंबर को शुरू होगी।

सीता राम विवाह के माध्यम से सारा समाज एक सूत्र में बंध गया-- पं निर्मल कुमार शुक्ल।

चित्र
#कोरांव_प्रयागराज। पथरताल सिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में आज सीताराम विवाह का वर्णन करते हुए पं निर्मल कुमार शुक्ल ने कहा कि त्रेता युग में आज ही के दिन मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष पंचमी को श्री सीताराम जी का मंगल मय पाणिग्रहण संस्कार संपन्न हुआ था। पौराणिक दृष्टि से यह राम सीता का विवाह इस कल्प के तेईसवें त्रेता युग में हुआ था वर्तमान वाराह कल्प की 23वीं चतुर्युगी में रामावतार होने के कारण आज से लगभग एक करोड़ साठ लाख वर्ष पूर्व की यह घटना है तबसे धरती पर बड़ी श्रद्धा से राम विवाह महोत्सव मनाया जाता है। विद्वान वक्ता ने कहा कि सीता राम विवाह मात्र एक राज कुमार और राजकुमारी का विवाह नहीं यह सारे संसार के इतिहास चक्र को परिवर्तित करने वाला विवाह था।उस समय आर्यावर्त में दो बड़े ही प्रभाव शाली राज्य थे एक अयोध्या दूसरा जनक पुर भौगोलिक दृष्टि से दोनों यद्यपि पास में ही 300 कि मी की दूरी पर स्थित थे किंतु वैचारिक दृष्टि से बहुत दूर थे।इन दोनो साम्राज्यों में एक शैव था तो दूसरा वैष्णव जनक ज्ञान मार्गी थे तो दशरथ भक्ति मार्गी जनक विदेह थे तो दशरथ देह मार्गी थे इसी मतभेद के कारण दोनों राज्य...

डीएपी खाद की किल्लत , किसानों में मचा हाहाकार

चित्र
#कोरांव#प्रयागराज. यमुनापार इलाके में डीएपी खाद की किल्लत से किसानों में हाहाकार मचा हुआ है । प्रयागराज जनपद के यमुनापार इलाके के कोरांव तहसील क्षेत्र को धान का कटोरा कहा जाता है । धान का कटोरा कहाने वाले क्षेत्र का किसान इस समय डीएपी खाद की किल्लत से अपनी बुवाई भी नहीं कर पा रहा है । जिससे भाजपा सरकार का किसानों की आय दोगुनी करने का वादा खोखला साबित  हो रहा है । इतना ही नहीं खाद की किल्लत से कुछ दुकानदार खाद डंप कर रखी है । जिसको महंगे दामों में बेंचकर किसानों का शोषण जारी है । 1200 रुपये में बिकने वाली डीएपी खाद कहीं 1225 तो कहीं 1250 कहीं कहीं तो 1300 में किसानों को डीएपी खाद खरीदनी पड़ र रही है । शिकायत के बाद भी विभागीय जिम्मेदार अधिकारी एवं प्रशासनिक अमला बेखबर बना हुआ है । जिससे किसानों में रोष देखा जा रहा है । इतना ही नहीं किसानों की चर्चाओं पर गौर करें तो क्षेत्र के कुछ साधन सहकारी समितियों पर भी महंगे दामों में खाद की  विक्री की जा रही है । मौजूदा हालात तो यह बन गए हैं कि किसी भी साधन सहकारी समिति पर डीएपी खाद नहीं है । दुकानदार भी खाद न होने का बहाना बताकर महंगे दामो...

एम्स स्थापना संकल्प अभियान के तहत एसडीएम मेजा के द्वारा मुख्यमंत्री को दिया पत्र ।

चित्र
मेजा प्रयागराज।70 लाख की आबादी 3 लोकसभा क्षेत्रों और 12 विधानसभा क्षेत्र वाला प्रयागराज चिकित्सा के क्षेत्र में फिसड्डी है जहां पर सरकारी अस्पतालों में गुंडाराज स्थापित है और प्राइवेट चिकित्सालय लूट में लिप्त हैं लोगों का इलाज करना उनके लिए व्यवसाय बन गया है मरीजों को प्रयोगशाला समझकर इलाज किया जाता है ऐसे में प्रयागराज में एम्स की स्थापना को लेकर तहसील स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में अभियान के संयोजक विजय कुमार द्विवेदी अधिवक्ता एवं भाजपा नेता आज मेजा तहसील पहुंचकर अधिवक्ताओं से संपर्क कर मेजा एस डी एम के द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र दिया गया ,। प्रयागराज में एम्स की आवश्यकता को बताया श्री द्विवेदी ने बताया कि प्रयागराज में लोग दूरदराज से इलाज के लिए आते हैं बेहतर चिकित्सा सेवा ना मिलने से स्थानीय लोग एसपीजीआई लखनऊ एम्स दिल्ली की तरफ भागते हैं समय पर ना पहुंचने पर जीवन भी समाप्त हो जाता है प्राइवेट चिकित्सालयों में जीवन की पूरी पूंजी खत्म होने के बाद भी इलाज नहीं हो पाता है ऐसे में समूचे बुंदेलखंड एवं पूर्वांचल के सटे जिलों के लिए ऐम्स एक ...

प्रयागराज,नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के 59 वीं वर्षगांठ पर जिलाधिकारी/ कन्ट्रोलर श्री संजय खत्री द्वारा डी आई जी / एस एस पी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी की उपस्थिती में ध्वजात्तोलन किया।

चित्र
*कार्यालय जिलाधिकारी/ नियन्त्रक नागरिक सुरक्षा प्रयागराज* *नागरिक सुरक्षा दिवस के 59 वीं वर्षगांठ पर जिलाधिकारी ने ध्वजात्तोलन किया* *जनजागरुक्ता रैली को हरी झंड़ी दिखा किया रवाना* दिनांक-6/12/2021 प्रयागराज,नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के 59 वीं वर्षगांठ पर जिलाधिकारी/ कन्ट्रोलर श्री संजय खत्री द्वारा डी आई जी / एस एस पी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी की उपस्थिती में ध्वजात्तोलन किया। तद्उपरान्त महोदय द्वारा नागरिक सुरक्षा की शपथ दिलाई। इसी क्रम में जिलाधिकारी,डी आई जी,सी डी ओ द्वारा महिम राष्ट्रपति,मा० प्रधान मन्त्री,मा० गृह मन्त्री,एव गृह सचिव महागिदेशक नागरिक सुरक्षा भारत सरकार से प्राप्त संदेशो का वाचन,किया। उप नियन्त्रक नरेन्द्र शर्मा द्वारा नागरिक सुरक्षा का परिचय आपातकालीन सेवाओ के साथ स्थानीय वार्डेन द्वारा वर्ष भर निः काम सहयोग का विवरण प्रस्तुत किया। चीफ वार्डन अनिल कुमार डिप्टी चीफ सादिक हुसैन सिद्धिकी ने अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी डी आई जी,सी डी ओ द्वारा सिविल डिफेन्स के वार्डेन्स को वर्ष भर निः काम सेवा के लिए प्रश्स्ती प...

मेजा प्रयागराज।सोरांव में जय नाना महाराज क्रिकेट मैच का शुभारंभ, मटिही क्लब ने बाजी मारी

चित्र
| मेजा, प्रयागराज। विकासखंड उरूवा के ग्राम सभा सोरांव में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जय नाना महाराज क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन रविवार को बड़े ही धूमधाम से किया गया। क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ पूर्व प्रधान मदरा अनूप मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि खेल स्वास्थ्य को सुधारने और बनाए रखने, मानसिक कौशल और एकाग्रता स्तर के साथ ही सामाजिक और वार्तालाप या संवाद कौशल को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के लिए हमारे जीवन में खेलों का एक अहम हिस्सा है, क्योंकि खेल से हमारा शरीर स्वस्थ्य रहता है। प्रारंभिक मैच मटिही क्लब व निबैया के बीच खेला गया। निर्धारित 15 ओवर के मैच में मटिही ने कुल 145 रन बनाए स्कोर का पीछा करने उतरी निबैया की पूरी टीम 85 रन पर ऑल आउट हो गई। प्रतियोगिता का फाइनल मैच 15 दिसंबर को खेला जाएगा। उद्घाटन मैच के पहले दिन दर्शकों की भारी भीड़ जुटी रही। टूर्नामेंट के आयोजक आकाश परसिया ने क्षेत्रीय लोगों से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील किया है। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी पंकज द्विवेदी,श्यामू शुक्ला, आदर्श दुबे, शिवा दुबे ,तनु मिश्र,...

स्वास्थ्य केन्द्र के उद्घाटन समारोह में सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली

चित्र
मेजा,प्रयागराज। शिक्षा स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना मेरी पहली प्राथमिकता है। उक्त बातें रविवार को क्षेत्र के रामचंद्र कापुरा टुढ़िहार में उप स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण करने पहुंची क्षेत्रीय विधायक नीलम करवरिया ने कही। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों का बदला स्वरूप प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी की देन है। प्रदेश की योगी सरकार ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य तथा शिक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दे रही है। लोकार्पण के दौरान अशफाक अहमद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन प्रयागराज, डॉक्टर वाई०पी० सिंह अधीक्षक रामनगर,अशोक कुमार पाल स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रामनगर, उमेश कुमार मिश्रा इंचार्ज फार्मासिस्ट रामनगर, विनय कांत शुक्ला परियोजना प्रबंधक आजीविका मिशन ,प्रियंका कनौजिया,वंदना द्विवेदी,विमला मिश्रा,मिथिलेश द्विवेदी, रामशिला,शिवलली, चिंता यादव, गुड़िया बेगम,सुशीला देवी, सरिता, स्नेह लता, आशा, आशीष कुमार गुप्ता। लोकार्पण कार्यक्रम के बाद विधायक नीलम करवरिया की अध्यक्षता में रामचंद्र का पुरा में सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता लेते हुए 2022 में एक बार पुनः भाजपा सरकार बनाने...

मेजा प्रयागराज।मदरा मुकुंदपुर गंगा घाट पांटून पुल निर्माण कार्य तेज, शीघ्र होगा आवागमन

चित्र
** मेजा, प्रयागराज । मेजा के मदरा मुकुंदपुर गंगा घाट पर बनने वाले पीपा पुल के लिए अब 12 दिन ही इंतजार करना होगा। पीपा पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लगभग पूरा होने की कगार पर है। गंगा आर-पार आने-जाने के लिए आम जनता को पीपा पुल की सुविधा जल्द मिलने वाली है। हर वर्ष मदरा मुकुंदपुर गंगा घाट पर पीपा पुल का निर्माण कराया जाता है। इससे जनपद वासियों को गंगा पार के क्षेत्रों में जाने की सुविधा मिल जाती है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि पीपा पुल निर्माण से लम्बी दूरी करीब 40 किलोमीटर तक कम हो जाती है। बारिश के मौसम के बाद जलस्तर कम होने पर पुल का निर्माण कराया जाता है। पुल के लिए पिछले पंद्रह दिन से ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं 12 दिन मे पुल पर आवागमन शुरू होने की उम्मीद दिख रही है।

मेजा प्रयागराज।बसपा ने अपने ही पैरों पर मारी कुल्हाड़ी ! चंदू को दिखाया बाहर का रास्ता।

चित्र
मेजा, प्रयागराज । मेजा विधानसभा के भारतगंज माण्डा निवासी बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर नेता चन्दू को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। बता दें कि शनिवार को बहुजन समाज पार्टी ने पार्टी मे अनुशासनहीनता एवं विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया। बसपा के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता अभिषेक गौतम ने पत्र जारी कर बताया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने की सूचना पर इनको कई बार चेतावनी दी जा चुकी है। इसके बावजूद भी इन की कार्यशैली में कोई सुधार नहीं आया है। जिसकी वजह से बसपा के कद्दावर नेता चांद मोहम्मद चन्दू व बसपा नेता आनंद जैसल को बहुजन समाज पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। देखा जाए तो बसपा नेता चन्दू ने मेजा विधानसभा क्षेत्र मे पिछले चार सालों से काफी अच्छी पैठ बनाई थी। 2022 का विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही अचानक पार्टी से निष्कासित होने पर चन्दू के समर्थकों मे खासी नाराजगी देखी गई। विधानसभा क्षेत्र मे चुनाव नजदीक आते ही पार्टी से दो नेताओं के निष्कासन पर भूचाल की स्थिति बनी हुई है। वहीं वार्ता के दौरान चांद मोहम्मद चंदू ने कहा कि प...

पराली जलाये नहीं गौशालाओं में भेज दें -नीलम करवरिया

चित्र
| मेजा,प्रयागराज । तहसील क्षेत्र के मांडा विकास खंड स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज सुरवां में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया । आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मेजा विधायक श्रीमती नीलम करवरिया ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया । उद्घाटन के बाद विधायक ने पशुपालकों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह आमजनमानस के लाभ के लिए आधार कार्ड बनवाया जा रहा है ठीक उसी तरह पशु पशुपालकों के लाभ के लिए पशु विभाग पशुओं का टैगिंग करवाकर डेटा बेस तैयार कर रहा है । उन्होंने पशुपालकों से अपील किया कि सभी अपने पशुओं की टैगिंग जरूर करवां ले जिससे सभी को विभाग से लाभ मिल सके उन्होंने कहा कि खेतों में पराली न जलाएं उसे गोशालाओं पर भेज कर देशी खाद बनाएं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने मुख्यमंत्री की सोच और गोवंशों के प्रति लगाव के विषय मे जानकारी दी । उन्होंने पशु पालकों को पशु विभाग की योजनाओं की जानकारी दी । आरोग्य शिविर में लगभग 11000 पशुओं का चिकित्सा एवं दवा पान कराया गया जिसमें सामान्य पशु चिकित्सा बांझपन चिकित्सा शल्य चिकित्सा पैथोलॉजी कृमि नाशक दवा पान आदि कराया गया। शिविर...

मेजा प्रयागराज। क्षेत्र के वायु सेना के जवान की सड़क दुघर्टना में मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

चित्र
*मां बाप के इकलौते बेटे की बुधवार को गांव पहुंचा पार्थिव शरीर* *मौजूद हर एक की आंखें हुई नम, दहाड़े मारकर शव से लिपटकर रोए मां बाप व बहनें* *सिरसा के छतवा गंगा घाट पर किया गया अंतिम संस्कार* मेजा, प्रयागराज। मेजा के एक वायु सेना के जवान की कोलकाता में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बुधवार को गांव पहुंचे मृतक जवान के पार्थिव शरीर को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई। परिवार में कोहराम मचा है। सिरसा की छतवा गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार मेजा थाना क्षेत्र के लोहारी गांव के कौशलेंद्र प्रताप सिंह यादव पुलिस विभाग में हैं। उनका इकलौता बेटा वीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ दीपू यादव (22) वायु सेना के जवान के थे। जिनकी पोस्टिंग कोलकाता में थी। सोमवार को दीपू दोस्त के साथ घूमने निकले थे। जिनकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। परिजनों को जानकारी हुई तो परिजनों में कोहराम मच गया। दीपू दो बहनों में इकलौता थे। एक बहन की शादी हो चुकी है एक बहन घर पर है। वहीं बुधवार को दीपू का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो हर किसी की आंखें नम हो गई। जिसका अंतिम संस्कार मेजा के सिरसा छतवा ग...