दर्जन भर लोगों पर धावा बोल हमला करने व गाय को पीटने का आरोप; मनोज तिवारी ने दी तहरीर
दर्जन भर लोगों पर धावा बोल हमला करने व गाय को पीटने का आरोप; मनोज तिवारी ने दी तहरीर मेजा, प्रयागराज। इलाकाई थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर गांव के लोगों के ऊपर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। उल्लेखनीय है कि मेजा थाना क्षेत्र के मेडरा गांव निवासी मनोज कुमार तिवारी पुत्र भोलानाथ तिवारी ने मंगलवार को मेजा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया किया है कि उनके गांव के आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने बीते 15 जून को योजना बद्ध तरीके से लाठी डंडे से लैस होकर पुरानी रंजिश में उनके घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि उक्त लोगों ने मां बहन की भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए पालतू गाय जो घर के दरवाजे पर बंधी थी। उन लोगों ने गाय और उन्हें निर्दयता पूर्वक मारपीट कर घायल कर दिया तथा दरवाजे पर रखी नाद व चरही तोड़कर क्षति पहुंचाई है। मंगलवार को भुक्तभोगी ने मेजा थाने में आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।