संदेश

दिसंबर, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के महामंत्री व राष्ट्रीय सचिव के प्रथम आगमन पर प्रयागराज में भव्य स्वागत

चित्र
विश्व हिंदू रक्षा परिषद के महामंत्री व राष्ट्रीय सचिव के प्रथम आगमन पर प्रयागराज में भव्य स्वागत मेजा प्रयागराज।जनपद प्रयागराज के मेजा क्षेत्र के अकोढ़ा, उरुवा,  निवासी शशिकांत मिश्र उर्फ नीरज को विश्व हिंदू रक्षा परिषद का राष्ट्रीय मंत्री व पंकज पांडेय को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। नियुक्ति पत्र रविवार को लखनऊ स्थित मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने मनोनयन पत्र सौंपते हुए बधाई दिया । इस मौके पर परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें माल्यार्पण कर बधाई दी। शशिकांत मिश्र ने मनोनयन के बाद संगठन के प्रति आभार प्रकट किया और अपने संबोधन में कहा कि "मैं राष्ट्रीय मंत्री के इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए संगठन और गोपाल राय का दिल से आभार प्रकट करता हूं। यह मेरे लिए सिर्फ सम्मान नहीं, बल्कि हिंदू समाज और उसकी रक्षा के प्रति मेरी जिम्मेदारियों को और अधिक बढ़ाने का अवसर है। मैं संगठन के मूल्यों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाने में अपना पूरा योगदान दूंगा। आप सभी के सहयोग और समर्थन के बिना यह संभव नहीं था। मैं संगठन को और मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा...