संदेश

सितंबर, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मेजा प्रयागराज।दुर्गा पूजा,दशहरा को लेकर थाना मे पीस कमेटी की बैठक संपन्न

चित्र
* *त्योहारों पर उपद्रव करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई -सीओ* मेजा, प्रयागराज । शारदीय नवरात्र व दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण व आपसी सौहार्द के साथ मनाए जाने के लिए  गुरुवार को थाना कोतवाली मेजा में पीस कमेटी की बैठक एस डीएम मेजा रेनू सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें क्षेत्र के हिंदू, मुसलमान के संभ्रांत लोग मौजूद रहे। इस मौके पर पर्व के दौरान बिजली, पानी व साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की मांग उठी। अफसरों ने बिजली, पानी व सुरक्षा व्यवस्था बेहतर रखने का भरोसा दिया। एसडीएम ने कहा कि कोई भी आयोजक नई जगह पर मूर्ति स्थापित नहीं करेगा। जो पूर्व में चिह्नित स्थान है उसी स्थान पर मूर्ति रखें।उन्होंने कहा कि समस्त कार्यक्रम कोरोना गाइड लाइन के तहत हो।उन्होंने कहा कि गंगा-जमुनी तहजीब को कायम रखकर  त्योहार मनाएं।सीओ मेजा भीम कुमार गौतम ने कहा कि नवरात्रि, दशहरा और दीपावली पर्व पर व्यवधान पैदा करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।कोई भी व्यक्ति अफवाहों पर ध्यान न दें।कोतवाल मेजा अरुण कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि सभी भाई चारे के साथ त्योहार को मनाएं।उन्होंने कहा कि यदि किसी भी प्रकार क...

नैनी प्रयागराज। पुलिस ने एक दर्जन अपराधियों को पकड़ा।

चित्र
*नैनी अलग-अलग मामलों मे अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने एक दर्जन लोगों को पकड़ा* चोरी के सामान के साथ पांच चोर गिरफ्तार चोरी के सामान के साथ पांच लोगों व जुआं खेल रहे छः लोगों को पुलिस ने पकड़ा जुआं खेल रहे आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने पकड़ा नैनी, प्रयागराज । थाना औद्योगिक क्षेत्र की पुलिस ने अलग-अलग मामलों मे अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने एक दर्जन लोगों को पकड़कर कार्रवाई की। बता दें कि बृहस्पतिवार की भोर मे औद्योगिक क्षेत्र के थाना प्रभारी अनुपम शर्मा के नेतृत्व मे सड़वा पुलिस चौकी प्रभारी नवीन कुमार सिंह, दरोगा मनोज कुमार व दरोगा बलिराम कुमार ने रज्जू भैया विश्वविद्यालय के बगल पूरा पांडे जाने वाली सड़क के पास से चोरी के सामान के साथ शाहरुख, इशाक अहमद, फारुख, शहबान व विकास यादव निवासीगण सड़वा कला को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार चोरों के कब्जे से चोरी की 17 ब्रेड पैक, एक ड्रिल मशीन, 8 बड़ा पिस्टन, 16 छोटा पिस्टन, दो फ्युल इंजेक्शन पंप व 10 मीटर लंबा मोटा केबल बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई की। वहीं थाना क्षेत्र मे ही बृहस्पतिवार को जुंआ खेल रहे आधा दर्जन ...

करक्षना प्रयागराज। शिवसेना की बैठक संपन्न हुई जिससे आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा हुई

चित्र
 पिछले दिनों जिला कार्यालय पर संपन्न बैठक में निर्णय लिया गया था की जिले भर में शिव संपर्क अभियान चलाकर शिवसेना को मजबूत किया जाएगा इसी क्रम में आज जमुनापार मुख्यालय पचदेवरा जमुनापार शिवसेना की एक आवश्यक बैठक बुलाई गई इस बैठक की अध्यक्षता चंद्रमा प्रसाद शुक्ला और संचालन जिला उपप्रमुख बबलू उपाध्याय ने किया बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला संगठक आशीष तिवारी एवं जिला प्रमुख संजय द्विवेदी रहे बैठक में तमाम पुराने शिवसैनिक मौजूद थे जिन्होंने संगठन को 20 25 वर्ष तक अपनी सेवा दिया है कई वरिष्ठ शिवसैनिकों को और कुछ अन्य दल से आए लोगों को शिवसेना में संगठन में सामिल किया गयाआज शिवसेना की सदस्यता दी गई इन्हीं में डॉक्टर मनोज कुमार चतुर्वेदी ने शिवसेना की सदस्यता ली उनका स्वागत शिवसेना जिला संगठक आशीष तिवारी ने किया और शिवसेना की 80% समाज 20% राजनीत किस सिद्धांत को जन जन तक पहुंचाने की अपील संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों की। जिला प्रमुख प्रमुख संजय दुबे जी ने शिव सैनिकों को अवगत कराया कि 2022 में उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव में शिवसेना ने प्रयागराज  स...

प्रयागराज।राजेंद्र कुमार त्रिपाठी को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश सचिव बनाए जाने पर बधाई देने का तांता लगा रहा।

चित्र
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर हरि किशोर तिवारी द्वारा अपने कार्यालय ज्ञापन संख्या 7030/29 दिनांक 28 सितंबर 2021 के द्वारा  परिषद की जिला शाखा प्रयागराज की स्तुति एवं संगठनात्मक कार्यों में विशेष रूचि एवं लगन को देखते हुए राजेंद्र कुमार त्रिपाठी पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ प्रयागराज एवं पूर्व प्रान्तीय मंत्री बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उत्तर प्रदेश को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव नामित किया गया है।  उसी के तहत राजेंद्र कुमार त्रिपाठी के प्रदेश सचिव राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश बनाये  जाने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार राव,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष अजय भारती ,जिला मंत्री विनोद पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राग विराग, आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन के मंडल संरक्षक संतोष मिश्रा, जिला संरक्षक मौजी लाल रावत, जिला निर्वाचन पंचायत एवं स्थानीय निकाय के जिला मंत्री राजेश मिश्रा, सतीश दुबे, विजय प्रकाश पाठक, विक्रम श्रीवास्तव, अखिलेश कुमा...

मेजा प्रयागराज। सिरसा गंगा घाट पर जीतिया व्रत पर महिलाओं की भारी संख्या रहीं।

चित्र
मेजा प्रयागराज। सिरसा गंगा घाट पर महिलाओं ने जीतिया व्रत रख पूजन अर्चन किया। जिसमें भारी संख्या में महिलाएं रहीं। बता दें कि पुत्र के दीर्घायु, सुखी और निरोगी जीवन के लिए जीवित्पुत्रिका व्रत या जितिया व्रत रखा जाता है। जितिया व्रत या जीवित्पुत्रिका व्रत हर वर्ष आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। इस दिन माताएं निर्जला व्रत रखती हैं, जिसमें जल, फल या अन्न आदि ग्रहण नहीं किया जाता है। यह कठिन व्रतों में से एक है। इस​ दिन पूजा के समय गंधर्व राजकुमार जीमूतवाहन से जुड़ी पौराणिक कथा सुना जाता है। इसे जीवित्पुत्रिका व्रत कथा या जितिया व्रत कथा भी कहते हैं।

मैजा प्रयागराज।शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ संयोजक बने आशीष सिंह ।

चित्र
भारतीय जनता पार्टी यमुनानगर जिला यमुनापार प्रयागराज का शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ सयोजक आशीष सिंह बने।। तरवाई मेजा प्रयागराज.... भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आशीष सिंह जी को घोषणा किये गए मनोनय पर आशीष सिंह जी ने शीर्ष नेतृत्व व जिला अध्यक्ष जी को आभार प्रकट किया है।मनोनय पर समर्थकों के द्वारा बधाई देने का तांता लगा रहा है आशीष सिंह जी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मैं आश्वस्त करता हूँ कि मुझे मीले इस नवीन दायित्व का पूरा ईमानदारी निष्ठा ऊर्जा के साथ निर्वहन करूंगा तथा हम संगठन को और मजबूत करने का काम करूंगा।

मेजा प्रयागराज। मेजा विधायक ने बांटा स्मार्टफोन।

चित्र
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिला स्मार्टफोन,  हर महीने 200 रुपये का डेटा भी मिलेगा। मेजा प्रयागराज। मेजा ब्लाक के आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मेजा विधायक नीलम करवरिया ने मेजा ब्लाक की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल वितरित किया।              बता दें कि बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की तरफ से पोषण अभियान के तहत प्रदेश के 51 जनपदों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मॉर्टफोन दिया जाना तय है।  विभागीय कार्यों को निर्धारित समय के भीतर निपटाने के लिए सरकार ने प्रदेश के 51 जिलों में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मॉर्टफोन उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। इस योजना का लाभ प्रयागराज के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा। इस स्मार्ट फोन से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पोषण ट्रैकर मोबाइल एप पर लाभार्थियों की प्रत्येक माह वृद्धि की निगरानी करेंगी। इसके अलावा केंद्र पर प्रदान की जाने वाले सभी विभागीय सेवाओं, पोषण और स्वास्थ्य मानकों की फीडिंग करेंगे। ताकि सैम और मैम बच्चों का चिन्हीकरण एवं उनका प्रबंधन किया जा सके। पोषण ट्रैकर का प्रभावी क्रियान्वयन...

प्रयागराज। महंत नरेंद्र गिरी प्रकरण में दो विडियो वायरल पर उठने लगे सवाल

*महंत नरेंद्र गिरि मौत मामला: सुसाइड की गुत्थी सुलझाने में जुटी CBI टीम, दो वीडियो वायरल होने पर उठ रहे कई सवाल* प्रयागराज । अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की तथाकथित आत्महत्या के मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की पांच सदस्यीय टीम प्रयागराज पहुंच गई है. मीडिया की खबरों के अनुसार, जांच को आगे बढ़ाने के लिए प्रयागराज पहुंची सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम एसआईटी के साथ बैठक कर मामले की तहकीकात शुरू की। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ही महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की थी. उनकी सिफारिश के 24 घंटे के अंदर सीबीआई की टीम प्रयागराज पहुंच गई. इस मामले में अभी तक एसआईटी की 18 सदस्यों वाली टीम जांच कर रही थी। मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, महंत नरेंद्र गिरि की मौत के बाद सोशल मीडिया पर इससे संबंधित दो वीडियो वायरल किए गए हैं. इन दोनों वीडियों के वायरल होने के बाद सवाल यह खड़े किए जा रहे हैं कि आत्महत्या के बाद अगर महंत नरेंद्र गिरि का शव पंखे से लटका हुआ था, तो फिर उनके कमरे का पंखा कैसे चल रह...

मेजा प्रयागराज।बसपा मेजा विधानसभा की बैठक संपन्न

चित्र
*मेजा विधानसभा बसपा के बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न, सरकार बनाने पर चर्चा* मेजा, प्रयागराज । उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। इस कड़ी में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपनी चुनावी रणनीति तय करने के लिए रविवार को मेजा विधानसभा के औंता में बूथ से जुडे कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गयी। बैठक में पार्टी नेता मुख्य अतिथि टीएल जैसल ने बूथ जीतने की रणनीति पर चर्चा की उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर पार्टी की युवा टीम खड़ी करके कार्यकर्ता चुनावी तैयारियों में अभी से जुट जाएं। विशिष्ट अतिथि रहे चांद मोहम्मद उर्फ चंदू भैया ने कहा कि कार्यकर्ता गांव के प्रत्येक बस्ती में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए उनके सुशासन से परिचित कराएं। इस दौरान बैठक में धीरेन्द्र राव,विनोद कुमार सोनकर सेक्टर अध्यक्ष, अंकित मिश्रा, दूधनाथ विश्वकर्मा, सभा तिवारी, सबल तिवारी, लालबाबू तिवारी, लालाराम, लाल साहब, चंद्रकांत मिथिलेश कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। *प्रमुख समाचार अमरेश मिश्रा मेजा प्रयागराज की रिपोर्ट*

मेजा प्रयागराज। सिरसा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई।

चित्र
*मेजा में धूमधाम से मनी पं. दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती* *मंच पर उपस्थित पदाधिकारियों को हल, दीनदयाल की प्रतिमा व अंगवस्त्रम से आशीष मिश्रा ने किया सम्मानित* *आयोजक आशीष मिश्रा ने कहा-यह भाजपा के साथ ही है हर समुदाय का मंच* मेजा, प्रयागराज । मेजाविधानसभा क्षेत्र के सिरसा मे आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रयागराज की लोकप्रिय सांसद रीता बहुगुणा जोशी रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रसाद मिश्रा ने किया। इस मौके पर मंच पर उपस्थित सांसद के साथ नेताओं का आशीष मिश्रा उर्फ मुन्ना भईया ने अंगवस्त्रम, हल व दीनदयाल की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में सांसद ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय मानववाद के प्रणेता थे। भारतीय जनता पार्टी में हर तबके के लोगों का विकास हुआ। गरीबों, किसानों को हर सुविधाएं पहुंचाई गई। महिलाओं को उनका सम्मान व हक मिला। आशीष मिश्रा मुन्ना भईया ने कार्यक्रम मे आए हुए सभी अतिथियों एवं क्षेत्रीय जनता का अभिवादन किया। मुन्ना भईया ने कहा कि यह मंच भाजपा ही नही बल्कि ह...

मेजा प्रयागराज। गाजे बाजे के साथ निकली अंत्योदय विकास यात्रा। जनता का उमड़ा जनसैलाब

चित्र
धूमधाम से गाजे बाजे के साथ निकली अंत्योदय यात्रा वार्ता के दौरान विधायक मेजा ने साढ़े चार साल के कार्यकाल मे हुई उपलब्धियों को बताया मेजा, प्रयागराज । पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर विधायक नीलम उदयभान करवरिया के नेतृत्व में भव्य अंत्योदय यात्रा का आयोजन किया गया। शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती के अवसर पर मेजा विधायक नीलम उदयभान करवरिया के नेतृत्व में अंत्योदय यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे। यात्रा लखनपुर आवास से शुरू होकर क्षेत्र एक दर्जन से अधिक गांवों से होकर गुजरी। अंत्योदय यात्रा का जगह-जगह लोगों के द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। लक्षनपुरा में यात्रा के समापन के बाद विधायक ने जनसभा को संबोधित किया। विधायक नीलम करवरिया ने एकात्म मानववाद की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांत पर काम कर रही है, जिससे गांव में अंतिम छोर पर रहने वाले व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान आ सके। जो कार्य भाजपा सरकार ने किया आज तक किसी भी सरकार ने नहीं किया सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर समूचे उत्त...

प्रयागराज। महंत नरेंद्र गिरी की आत्महत्या प्रकरण पर प्रयागराज पहुंची पांच सदस्यीय सीबीआई की टीम*

चित्र
सीबीआई टीम प्रयागराज । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के प्रमुख महंत नरेंद्र गिरि की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। दिल्ली में आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जांच की प्रक्रिया शुरू करने के लिए गुरुवार को सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम प्रयागराज पहुंची।प्राथमिकी तब दर्ज की गई थी जब उत्तर प्रदेश सरकार ने नरेंद्र गिरि की मौत की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।72 वर्षीय महंत सोमवार को बाघंबरी मठ स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि गिरि की मौत फांसी के कारण दम घुटने से हुई है।उत्तर प्रदेश पुलिस की एक जांच के अनुसार, महंत को आखिरी बार सोमवार को दोपहर के भोजन के बाद अपने कमरे में प्रवेश करते देखा गया था। शाम को उनके शिष्यों ने दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं आया।जब उनके शिष्यों ने दरवाजा तोड़ा और कमरे में प्रवेश किया, तो उन्होंने नरेंद्र गिरि को छत से लटका पाया। जिस कमरे में महंत नरेंद्र गिरि ने अपनी वसीयत लिखी थी, उस कमरे से एक कथित हस्तलिखित सुसाइड लेटर भी बराम...

उरूवा प्रयागराज। ब्लाक प्रमुख उरूवा के खिलाफ प्रधानों के पक्ष में उतरे प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश द्विवेदी।

चित्र
*ब्लाक प्रमुख उरू वा पंचायत विकास और प्रधानों के कार्य में टांग नहीं अड़ाए- राजेश द्विवेदी* उरूवा, प्रयागराज : अखिल भारतीय ग्राम संगठन उरुवा ब्लाक के प्रधानों की मांग पर शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में बैठक कर बेवजह दखल पर प्रमुख उरुवा को खुली चुनौती दी। प्रमुख उरूवा पंचायत विकास और प्रधानों के कार्य में टांग नहीं अड़ाए वरना प्रधान संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। संगठन ने ब्लॉक के अधिकारियों को भी पंचायत विकास में सहयोग करने के लिए चेताया। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के यमुनापार प्रभारी अनिल कुमार शुक्ल ने प्रधानों के कार्य में जबरन दखल देने पर प्रमुख के खिलाफ नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा उरुवा प्रमुख क्षेत्र पंचायत का कार्य देखें पंचायत विकास में रोड़ा ना बने।उरुवा प्रधान संघ के अध्यक्ष राजेश द्विवेदी प्रमुख के कारनामे से बेहद गुस्से में दिखे उन्होंने मंच से प्रमुख को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि आगे से पंचायतों में किसी भी तरह की दखल बर्दाश्त नहीं की जाएगी यदि प्रमुख अपनी हरकतों से बाज नहीं आते तो प्रधान संघ हर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। श्री द्विवेदी ने कहा प्रमुख द्वारा प...

मेजा प्रयागराज।कल पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा द्वारा अंत्योदय विकास यात्रा होगी।

चित्र
शनिवार 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर अंत्योदय यात्रा निकाली जाएगी उसके बाद मेजा विधायिका के लखनपुर स्थित आवास , कार्यालय पर प्रेस वार्ता होगी उक्त बातें मेजा विधायक के सचिव जितेंद्र शुक्ला ने दी है और लोगों से  कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा आने की अपील की है।

प्रयागराज।परिवहन विभाग के कार्यालय ट्रांसपोर्टनगर में सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ फूलपुर की आदरणीया सांसद केसरी देवी पटेल जी ने किया।

चित्र
प्रयागराज। कल दिनांक 23/09/2021 को परिवहन विभाग के कार्यालय ट्रांसपोर्टनगर में सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ फूलपुर की आदरणीया सांसद केसरी देवी पटेल जी ने किया, जिसमें माननीय केसरी देवी पटेल जी ने यातायात नियमों का पालन करने के लिए आम जनता से अपील की और वहां उपस्थित लोगों से यातायात नियमों का पालन करने के लिए शपथ दिलवाई गई,एसपी ट्रैफिक अखिलेश भदोरिया जी आर०टी०ओ० प्रशासन राजेश मौर्य जी ने भी यातायात नियमों के पालन करने की अपील की और आदरणीय केशरी देवी पटेल जी का कार्यक्रम आने के लिए आभार व्यक्त किया महानगर सहमीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता ने जानकारी दी कार्यक्रम में मुख्य रुप से आर०टी०ओ० प्रशासन सियाराम वर्मा जी,आर०टी०ओ० प्रवर्तन अलका शुक्ला ,आर०टी०ओ० प्रवर्तन सुरेश मौर्या , राजेश केसरवानी, मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा, पार्षद अमरजीत सिंह जी,पार्षद दीपक कुशवाहा, कविराज, रामजी शुक्ला, मनोज कुशवाहा ,शिखा रस्तोगी जी, राबिन साहू, सतीश प्रजापति, धनंजय सिंह ,ओमप्रकाश गौतम , आदित्य तिवारी,राजेश जायसवाल, दिग्विजय सिंह जी, संतोष मिश्रा,आशुतोष त्रिपाठी , विशाल कुशवाहा , शिवाकांत पांडेय, केशव...

मेजा प्रयागराज। करंट की चपेट में आने से बच्ची की मौत।

चित्र
लाइन की चपेट में आने से बच्ची की मौत  मेजा प्रयागराज।। मेजा तहसील के अंतर्गत ग्राम सभा भटौती में लाइन की चपेट में आने से बच्ची की हुई मौत प्राप्त जानकारी के अनुसार भटौती गांव में अपने ननिहाल मे आए हुए बच्ची काजल 10वर्ष पुत्री अनिल कुमार शाम को शौच के लिए जा रही थी तभी गांव के ही मुंशीलाल ने घेरा बनाकर उसमें लाइन बिछाए हुए थे बच्ची कुछ समझ पाती तभी तार टच हो गया लाइन चालू होने से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई । परिजनों ने सुना तो मौके पर जाकर देखा तो बच्ची की मौत हो चुकी थी सूचना पर मेजा थाना प्रभारी अरुण कुमार चतुर्वेदी कोहडार चौकी इंचार्ज पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला भेजकर जांच में जुटे।

सिरसा मेजा प्रयागराज। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जयंती समारोह पच्चीस सितंबर को तैयारी पूरी।

चित्र
*पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह की तैयारियां पूरी*   मेजा प्रयागराज: पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है! उक्त आशय की जानकारी आशीष मिश्रा जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी ने किया है! कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत सिरसा स्थित गायत्री पैलेस दशमी के बाग में किया जाएगा !आशीष मिश्रा ''मुन्ना भैया'' ने बताया कि जयंती समारोह में मुख्य अतिथि प्रयागराज के लोकप्रिय सांसद रीता बहुगुणा जोशी होंगी तथा कार्यक्रम में भाजपा जिला किसान मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों व महिलाओं सम्मानित किया जाएगा, तथा कार्यक्रम में खान क्लीनिक सिरसा की तरह से आयोजित निशुल्क: नेत्र शिविर में चश्मा वितरण किया जाएगा! कार्यक्रम के आयोजक संजय केसरी मंडल अध्यक्ष उरुवा, भाजपा सिरसा मंडल अध्यक्ष श्याम राज यादव, सेक्टर संयोजक छतवा भाजपा बृजेश कुमार मिश्रा उर्फ अंशु,, महामंत्री उरुवा कुलदीप कुमार मिश्रा ने क्षेत्रीय लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील किया है! *प्रमुख समाचार अमरेश मिश्रा मेजा प्रयागराज की रिपोर्...

मेजा प्रयागराज। जनता के हितों के लिए हमेशा कार्य करता रहूंगा-बबलू कुशवाहा

चित्र
मेजा प्रयागराज विकासखंड उरुवा के खानपुर गांव में जन अधिकार पार्टी के विधानसभा प्रभारी बबलू कुशवाहा के प्रयास से खानपुर प्राथमिक विद्यालय में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया । जिसमें आम जनता ने वैक्सीन लगवाई। कार्यक्रम के दौरान बबलू कुशवाहा ने कहा कि जनता के हितों के लिए हमेशा कार्य करता रहूंगा।

मेजा प्रयागराज। मेजा विधानसभा स्तर की जन अधिकार पार्टी की बैठक संपन्न

चित्र
 मेजा प्रयागराज। विधानसभा प्रभारी बबलू कुशवाहा के कार्यालय पर  मेजा विधानसभा में कार्यकर्ता बैठक किया गया और इस दौरान युवा प्रकोष्ठ मेजा विधानसभा अध्यक्ष अरविंद कुमार गौतम को मनोनीत किया गया  और महासचिव केसी विश्वकर्मा को जिम्मेदारी दी गई और मांडा ब्लॉक के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बिंद को जिम्मेदारी  दिया गया वहीं उरुवा ब्लॉक के  अध्यक्ष सुमन सोनकर जिम्मेदारी दिया गया और मांडा ब्लॉक के  सचिव मुन्ना लाल प्रजापति को मनोनीत किया गया और यह कार्यक्रम मेजा विधानसभा के प्रभारी बबलू कुशवाहा के नेतृत्व में किया गया जिस में उपस्थित मुख्य रूप से  अच्छन मौर्या- सहमंडल अध्यक्ष इलाहाबाद,  रंजीत सिंह मौर्या -जिला अध्यक्ष महानगर प्रयागराज , श्रीमती पूनम मौर्या जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ प्रयागराज, श्रीमती विजया गौड़ अध्यक्ष शहर दक्षिणी महिला प्रकोष्ठ प्रयागराज ,प्रयाग लाल कुशवाहा, अशोक कुशवाहा जिला प्रभारी युवा प्रकोष्ठ , बृजेश कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, प्रदीप कुशवाहा, फूलचंद वर्मा, हरीश चंद पटेल सूर्यनारायण बिंद , सागर बिंद राजेश कुशवाहा...

प्रयागराज। महंत नरेंद्र गिरी की हत्या या आत्म हत्या?

चित्र
*पढ़ें पूरा खुलासा महंत नरेंद्र मोत, हत्या या खुदखुसी* प्रयागराज: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी  की सोमवार को संदिग्‍ध हालात में मौत हो गई. प्रयागराज के बाघंबरी मठ में उनकी लाश फांसी के फंदे से लटकती मिली है. महंत नरेंद्र गिरी के मौत मामले में पुलिस को मोबाइल की काल डिटेल रिपोर्ट सीडीआर से अहम सुराग मिला है. महंत नरेंद्र गिरि की मौत से पहले 6 से 10 घंटे के बीच जिन जिन लोगों से बात हुई है उन सभी के नंबर निकाल कर पुलिस उनसे पूछताछ उनसे करेगी. सूत्र बताते हैं कि पुलिस को वीडियो भी हाथ लगा हैं, जिसकी जांच पुलिस कर रही है.महंत नरेंद्र गिरी की मौत को उनके शिष्य आनंद गिरी से चल रहे विवाद से भी जोड़कर देखा जा रहा है. उल्लेखनीय है कि नरेंद्र गिरी ने अपने सुसाइड नोट में आनंद गिरी की ओर से मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने का अरोप लगाया है. इस बीच, उत्तराखंड पुलिस ने महंत नरेंद्र गिरी के शिष्य आनंद गिरी को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. शिष्य आनंद ने कहा – करोड़ों का हैं खेल  इधर, हिरासत में लिए जाने के बाद आनंद गिरी ने कहा है कि गुरुजी कभी आत्महत्या न...

प्रयागराज। जी आरपी हेड कांस्टेबल ने गोली मारकर की आत्महत्या, मांडा क्षेत्र का था कांस्टेबल

चित्र
*जीआरपी के हेड कांस्‍टेबल ने गोली मारकर की आत्‍महत्‍या, मांडा इलाके का था हेड कांस्टेबल* प्रयागराज । मांडा थाना इलाके का रहने वाला 35 वर्षीय चिंतामणि यादव वर्ष 2005 में सिपाही पद पर भर्ती हुआ था। इन दिनों उसकी तैनाती कानपुर में थी। हेड कांस्टेबल की एस्कार्ट ड्यूटी अजमेर-सियाल्दह एक्सप्रेस में थी। मुगलसराय से वापस लौटा था। जीआरपी पुलिस लाइन के शौचालय में आत्‍महत्‍या की। प्रयागराज के जीआरपी पुलिस लाइन में सोमवार की सुबह दिल दहलाने वाली घटना हुई। जीआरपी पुलिस लाइन के शौचालय में जीआरपी हेड कांस्‍टेबल ने आत्‍महत्‍या कर ली। कानपुर में उसकी तैनाती थी और एस्‍कार्ट ड्यूटी पर वह प्रयागराज आया था। शौचालय में खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर जवान वहां पहुंचे तो शौचालय में खून से लहूलुहान वह तड़प रहा था। उसे तत्‍काल अस्‍पताल ले जाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका। हेड कांस्‍टेबल ने किन कारणों से आत्‍मघाती कदम उठाया, इसकी वजह तलाश की जा रही है। अजमेर-सियालदह एक्‍सप्रेस से एस्‍कार्ट ड्यूटी से लौटा था प्रयागराज के मांडा थाना इलाके का रहने वाला 35 वर्षीय चिंतामणि यादव वर्ष 2005 में सिपाही पद पर भर्त...

मेजा प्रयागराज।कल अचानक लापता बच्चा दिल्ली में मिला।

चित्र
मेजा प्रयागराज मेजा थाना क्षेत्र के बिसहिजन कला गांव से लापता किशोर दिल्ली में पाया गया कि रविवार शाम 5:00 बजे के आसपास विसहिजन कला निवासी मनिकेश दुबे का पुत्र शिवाग द्विवेदी उर्फ गोलू 14 साल घर से सामान लेने के लिए निकला था और अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया जिसे लेकर परिजन हताश परेशान होकर संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन किए लेकिन कुछ पता नहीं चल सका ।थकहार कर परिजन तत्काल मामले की जानकारी थाना प्रभारी मेजा अरुण चतुर्वेदी तथा चौकी प्रभारी मेजा रोड पंकज त्रिपाठी को दिया मामले का संज्ञान लेते हुए थाना लेते हुए थाना प्रभारी ने एसओजी टीम गठित कर जांच में लगा दिया। वही परिजन की मानें तो किशोर शाम 5:00 बजे के करीब मेजा पब्लिक स्कूल के पास गया था उसी समय बोलेरो बदमाश उसका अपहरण कर उसे अपने साथ ले गए बच्चे ने बताया है कि चार व्यक्ति थे और उसके सिर पर तेज पाइप से हमला कर दिए थे जिससे बच्चा बेहोश हो गया था और 4:00 बजे होश आने पर बच्चा वहां से उनके चंगुल से भागने में कामयाब हो गया कमला नगर दिल्ली थाने में पहुंचा किशोर को लेने के लिए उसके मामा जो दिल्ली में ही रहते हैं उसको लेने के...

मेजा प्रयागराज। मेजा कोतवाल अरूण कुमार चतुर्वेदी ने पटेल चौराहे पर चेकिंग के दौरान हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया।

चित्र
मेजा, प्रयागराज ।कोतवाल मेजा अरुण कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में दो पहिया वाहनो के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया जिसे लेकर वाहन स्वामियों में हड़कंप मचा रहा। बता दें कि अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर सोमवार को कोतवाल मेजा अरुण कुमार चतुर्वेदी व चौकी प्रभारी मेजारोड पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में पटेल नगर चौराहे पर दो पहिया वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया गया भारी संख्या में पुलिस को देख कर वाहन स्वामी इधर-उधर भागते नजर आए। वहीं थाना प्रभारी ने बगैर हेलमेट तथा बाइक पर तीन सवारी बैठे लोगों को फटकार लगाते हुए हेलमेट लगाने की सलाह दी और चार पहिया वाहन स्वामियों को सीट बेल्ट बांधने के लिए प्रेरित किया ।चेकिंग के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल को देखकर बाजार में थोड़ी देर के हड़कंप की स्थिति बनी रही।

मेजा प्रयागराज। उरूवा क्षेत्र जेवनिया गांव में ज़हरीले सर्प काटने से युवती की मौत

चित्र
*जहरीला सर्प काटने से युवती की मौत* उरवा प्रयागराज । उरुवा ब्लाक के अंतर्गत ग्राम सभा जेवनिया चौकी के बगल किचन में खाना बनाते समय युवती को जहरीला सर्प ने काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार जेवनिया चौकी अंतर्गत निवासी रामजी जयसवाल उर्फ नाटे की इकलौती पुत्री गुड़िया 20 वर्ष किचन में खाना बनाते समय किचन में डिब्बा निकालने गई तभी जहरीला सर्प ने काट लिया इससे उसकी मौत हो गई मौत से की सूचना मिलने पर जेवनिया चौकी प्रभारी आशीष कुमार चौबे अपने पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला भेजा। घर में रो रो कर सबका बुरा हाल। *प्रमुख समाचार अमरेश मिश्रा मेजा प्रयागराज की रिपोर्ट*

प्रयागराज। शिवसेना जिला इकाई की बैठक संपन्न, नवनिर्वाचित शिवसैनिको को मनोनयन पत्र दिया गया।

चित्र
आज पहले से  आयोजित जिला इकाई शिवसेना प्रयागराज की मीटिंग संजय कुमार द्विवेदी जिला प्रमुख के नेतृत्व में सफलता पुर्वक सम्पन हुई मीटिंग में  जिला व महानगर व प्रदेश के पदाधिकारियों ने भी सहयोग दिया जिसमें मुख्य रूप से 1 प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप मिश्रा, 2 प्रदेश महासचिव प्रदीप चौरसिया 3 पार्षद विक्रम यादव महानगर प्रमुख मिलन साहू,बाबू भाई, डीएन तिवारी जिला संघटक आशिष तिवारी जिला उप प्रमुख अंजनी कुमार पाठक,व आशिष कुमार तिवारी मेजा,वरिष्ठ उप प्रमुख बबलू उपाध्याय,जिला सचिव विष्णुदेव तिवारी व राज कुमार रावत राजू केसरवानी ,मोहन गौड़,इंद्र जीत भारतिया  करछना ब्लॉक प्रमुख कृष्णा कान्त द्विवेदी व कई शिवसैनिक उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाए व मीटिंग के पश्चात अंजनी कुमार पाठक जिला उप प्रमुख कृष्णा कान्त द्विवेदी करछना ब्लॉक प्रमुख विष्णु देव तिवारी को जिला सचिव के पद पर जिला प्रमुख द्वारा मनोनयन दिया गया सभी शिवसैनिकों व पदाधिकारियों ने सभी को बधाई दिया और खुशी का माहौल रहा

मेजा प्रयागराज।जवाहर नवोदय विद्यालय के रास्ते में अराजक तत्वों का जमावड़ा होने से बढ़ी मुश्किलें।

चित्र
*जवाहर नवोदय विद्यालय के रास्ते में अराजक तत्वों के कारण बड़ी मुश्किले* मेजा (प्रयागराज)। जवाहर नवोदय विद्यालय मेजा खास से करीब 3 किलोमीटर दूरी पहाड़ी पर स्थित है। आने जाने वाले राहगीरों बच्चों व अध्यापकों को अराजक तत्व के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मेजा खास स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय तक के लिए जाने का रास्ता मेजा बाजार से 3 किलोमीटर दूर बीच जंगल में स्थित है। विद्यालय जंगल में होने के कारण जंगल का रास्ता देख अराजक तत्व शराबियों, छिनौती करने वालों का गिरोह जंगल के रास्ते में छुप के बैठा रहता है। जिससे आने जाने वाले राहगीरों, छात्र-छात्राओं व अध्यापकों में हमेशा भय व्याप्त रहता है। जिसकी शिकायत जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य के द्वारा मेजा क्षेत्राधिकारी के यहां की गई है। फिर भी इस पर प्रशासन के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई।

मेजा प्रयागराज। ट्रांसपोर्टरों और क्रेशर प्लांट मालिकों की मिलीभगत से फर्राटा भरते ओअर लोड वाहन।

चित्र
मेजा प्रयागराज। वाहनों के ओवरलोडिंग के कारण मेजा क्षेत्र की सड़कें  गड्डायूक्त हों गई है मोटी कमाई के फेर में वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं, वहीं दूसरी तरफ यातायात व परिवहन विभाग भी इन वाहनों पर कार्रवाई नहीं करता। मेजा क्षेत्र के मेजा रोड, पटेल चौराहे पर ओअर लोड वाहनों का गुजरना कहीं न कहीं जिम्मेदारों की लापरवाही नजर आ रही है,   लोगों की मानें तो चालकों का यातायात नियमों से कोई सरोकार नहीं वे जब चाहे मनमाने ढंग से सामान लोड कर गंतव्य की ओर रवाना हो जाते हैं। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्कूल की छुट्टी के समय तो बच्चों का रोड से निकलना खतरे से कम नहीं होता। ओवरलोड वाहनों के दौड़ने से सड़कों की सेहत खराब हाने के साथ ही इन वाहनों पर चलने वाले चालक -परिचालकों की जान पर भी खतरा मंडराता रहता है। कई बार खराब सड़क होने की वजह से ट्रक पलट जाते हैं। आलम यह है कि स्थानीय लोगों द्वारा बार-बार शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। जिला प्रशासन की खामोशी का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। वहीं कुछ मोटर मालिकों से बात हुई तों उन्होंने कहा की ट्रांसपोर्ट...

मेजा प्रयागराज। मेजा थाना प्रभारी अरुण कुमार चतुर्वेदी सहित आईजी केपी सिंह ने किया 34 प्रभारी निरीक्षकों का गैर जनपद स्थानांतरण*

चित्र
प्रयागराज । पुलिस महानिरीक्षक रेंज प्रयागराज ने 34 प्रभारी निरीक्षकों का गैर जनपद स्थानांतरण किया है। बता दें कि उक्त प्रभारी निरीक्षक जनपद में 3 वर्ष की अवधि पूर्ण कर चुके हैं। जिसको देखते हुए आईजी कवींद्र प्रताप सिंह ने तत्काल प्रभाव से यतेंद्र बाबू को प्रयागराज से फतेहपुर, सुनील कुमार सिंह को प्रयागराज से कौशांबी, अनिल कुमार सिंह को प्रयागराज से फतेहपुर, रविंद्र प्रताप सिंह को प्रयागराज से प्रतापगढ़, सुधाकर पांडे को प्रयागराज से प्रतापगढ़, संजय कुमार सिंह को प्रयागराज से कौशांबी, चंद्रभान सिंह चौहान को प्रयागराज से कौशांबी, महेश सिंह को प्रयागराज से फतेहपुर, जयचन्द्र कुमार शर्मा को प्रयागराज से प्रतापगढ़, विनीत सिंह को प्रयागराज से कौशांबी, शिशुपाल शर्मा को प्रयागराज से फतेहपुर, इफ्तिखार अहमद को प्रयागराज से प्रतापगढ़, अवन कुमार दीक्षित को प्रयागराज से फतेहपुर, रोशन लाल को प्रयागराज से कौशांबी, राकेश सिंह को प्रयागराज से फतेहपुर, जयप्रकाश शाही को प्रयागराज से फतेहपुर, दीपा सिंह गौर को प्रयागराज से कौशांबी, संजय कुमार द्विवेदी को प्रयागराज से प्रतापगढ़, मनोज कुमार पाठक को प्रयागराज स...

मेजा प्रयागराज। भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्यसमिति की पहली बैठक संपन्न।

चित्र
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला यमुना पार प्रयागराज की प्रथम जिला कार्यसमिति बैठक बुधवार को जिला उपाध्यक्ष अशोक नारायण की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र आशुतोष सिंह मोहित की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा पप्पू सिंह मांडा और जिला उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा मुन्ना भैया के साथ सभी पदाधिकारी मौजूद रहे जिला उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने मुख्य अतिथि को माला पहनाकर स्वागत किया और 18 को लखनऊ चलो किसान सम्मेलन पर चर्चा हुई और कार्यक्रम तय हुआ।

प्रयागराज। शिवसेना जिला प्रमुख संजय द्विवेदी ने सभी पदाधिकारियों,शिवसैनिको से शिवसेना जिला कार्यालय पहुंचने की अपील की।

चित्र
प्रयागराज। शिवसैनिक भाइयों को व शिवसेना पदाधिकारी को सूचित किया जाता है कि दिनाँक 19 /9/2021 दिन रविवार को शिवसेना कार्यालय मुक्ता बिहार ADA कॉलोनी नैनी जिला कार्यालय पर मीटिंग आहूत की गई है ,प्रयागराज जिला व महा नगर के सभी शिवसैनिक व पदाधिकारियों से अनुरोध है की 12 बजे जिला कार्यालय मुक्ता बिहार ADA कार्यालय पर पहुचने का कस्ट करे  इस मीटिंग में शिवसेना के समस्त पदाधिकारी व शिवसैनिक सामिल होंगे ।किसी भी तरह का बहाना नही होना चाहिए यदि आप लोग शिवसेना को प्रयागराज में विस्तार रूप से देखना चाहते हो तो यह मीटिंग खास कर उसी विषय के लिए आहूत की गई है विधानसभा चुनाव की तैयारियों और आपके आसपास गांव की समस्याओं को व जिला कार्यालय उद्दघाटन व शिवसेना रैली व जनसंपर्क यात्रा के संधर्भ में वार्ता की जाएगी समस्त जिला व महा नगर के पदाधिकारियों समेत सभी शिवसैनिक की उपस्थिति अनिवार्य है अतः आप सभी महानुभावों से निवेदन है की अपनी उपस्थिति दर्ज कराए और नए शिवसैनिक अपनी प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करे जिला कार्यालय से अपनी फोटो और आधार कार्ड की प्रति साथ मे लाना ना भूलें जिनका आई कार्ड व मनोनयन ...

मेजा प्रयागराज। मेजा विधायक नीलम करवरिया ने बड़े धूम-धाम से प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी का जन्म दिन मनाई।

चित्र
*विधायक मेजा नीलम करवरिया ने केक काट‌‌‌कर धूमधाम से मनाया प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी का 71वां जन्मदिन । मेजा, प्रयागराज । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन को बीजेपी भव्य तरीके से मनाने की तैयारी में जुटी हुई है। बीजेपी ने 20 दिन के राष्ट्रव्यापी अभियान की योजना बनाई है जो आज से 7 अक्टूबर को खत्म होगा। जानकारी के मुताबिक इस अभियान को सेवा और समर्पण अभियान नाम दिया गया है। उसी क्रम में शुक्रवार को मेजा विधायक नीलम उदयभान करवरिया ने मेजारोड स्थित ओझा आर्यन स्टोर पर केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना किया। विधायक ने कहा कि आज देश लगातार यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। मोदी के नेतृत्व में देश के प्रत्येक वर्ग और प्रत्येक स्थलो पर विकास का कार्य चल रहा है। आज जिस प्रकार से देश के हर परिवार को निशुल्क गैस और बिजली कनेक्शन देने का कार्य हुआ है वह सिर्फ भाजपा की सरकार में संभव है। आगे कहां की हम सबका धर्म है कि गरीब और आम जनमानस की सेवा करें सेवा पुनीत कार्य है। जन्मदिन ...

मांडा प्रयागराज। बरसात के चलते बाइक और बोलेरो में टक्कर, तीन घायल ,दो शहर रेफर

चित्र
*मांडा बरसात के चलते बाइक व बोलेरो भिडंत में तीन घायल, दो शहर रेफर* मांडा, प्रयागराज .बरसात के चलते सड़क के गड्ढे में भरे पानी से बचाव के चक्कर में बोलेरो व बाइक के आमने सामने से भिडंत में तीन घायल हुए, जिनमें दो को नाजुक दशा में इलाज हेतु शहर भेजा गया. बोलेरो व बाइक पुलिस के कब्जे में है. मांडा थाना क्षेत्र के प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर घटना गुरुवार प्रातः लगभग दस बजे घटित हुई. मिर्जापुर जनपद के जिगना थाना क्षेत्र के देवरी बजटा गाँव निवासी राजेश कुमार मांझी अपने घर से प्रयागराज जा रहे थे, ज्योंही मांडा थाना क्षेत्र के टिकरी गाँव के सामने प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर पहुंचे, विपरीत दिशा से एक बोलेरो चालक हरि शंकर यादव लेकर बोलेरो मालिक हरि गेंद यादव निवासी सुरवां दलापुर व अमरेश चंद्र पांडेय को लेकर आ रहे थे. मुख्य सड़क पर गड्ढे में बरसाती पानी से बचाव के चक्कर में दोनों वाहनों में भिडंत हो गयी. बाईक सवार दोनों घायलों को दिघिया चौकी पुलिस पहले एक प्राइवेट अस्पताल ले गयी, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उनको इलाज हेतु शहर भेजा गया. बोलेरो चालक का स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है. क...

प्रयागराज। सरकारी आदेश की धज्जियां उड़ाते प्राइवेट स्कूल

चित्र
*BREAKING*:  *लखनऊ :यूपी सरकार की बड़ी फैसला* *17 ओर 18 सितंबर को पूरे प्रदेश में स्कूल कॉलेज बंद* ऐहतियात के तौर पर बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज व सभी शिक्षण संस्थान। भारी बारिश के चलते यूपी सरकार का फैसला। प्रदेश के कई हिस्सों में 3 दिन तक लगातार भारी बारिश की है चेतावनी किन्तु जनता की समस्याओं को न समझते हुए प्रयागराज में कुछ कॉन्वेंट स्कूलो ने आन लाइन क्लास चालू रखी अभिभावको में रोष मुख्यमंत्री के आदेश का खुला उलंघन बारिश से तमाम लोगो के घर पानी भरा हुआ है काफी लोगो के घर बिजली पानी नही है उठने बैठने का स्थान नही है भारी अव्यवस्था है पूरे प्रदेश में ऐसे में आन लाइन क्लास लेकर अभिभावकों के लिए समस्या उत्तपन्न कर रहे है प्रयागराज के कान्वेंट स्कूल *प्रमुख समाचार अमरेश मिश्रा लखनऊ की रिपोर्ट*

लखनऊ उत्तर प्रदेश। दिल्ली पुलिस ने छ संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार किए, बड़ी घटना को देने के फिराक में थे।

चित्र
*उत्तर प्रदेश लखनऊ* लखनऊ: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने छह संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार करते हुए आईएसआई के इशारे पर धमाकों की साज़िश को नाकाम कर दिया। गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों में प्रयागराज का जीशान और प्रयागराज से ही जुड़ा ओसामा है। ये दोनों पाकिस्तान में ISI की ट्रेनिंग ले चुके हैं। वहीं मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े और गिरफ्तार समीर कालिया का कनेक्शन प्रतापगढ़ के इम्तियाज़ उर्फ कल्लू से है। कल्लू से भी स्पेशल सेल ने पूछताछ की है। लखनऊ से गिरफ्तार आमिर कुर्सी रोड पर बने स्लॉटर हाउस में काम करता है और खजूर भी बेचता है।  प्रयागराज से गिरफ्तार जीशान और फरार हुमैद खजूर सप्लाई करते हैं। जीशान ही आमिर को खजूर सप्लाई करता था। जीशान के बारे में बताया जा रहा कि कुछ समय पहले तक वो सऊदी अरब में नौकरी करता था और लॉकडाउन के चलते वापस आया। प्रयागराज में जीशान ने खजूर सप्लाई का बिज़नेस शुरू किया। रायबरेली से गिरफ्तार लाला भाई उर्फ साजू उर्फ मूलचंद, ऊंचाहार के गांव अकुड़िया का रहने वाला है। ऊंचाहार, अकुड़िया के ही जमील खत्री से भी पूछताछ हुई। जमील खत्री का भी अंडरवर्ल्ड कनेक्शन बताया जा रहा है। नई दिल्ली स...

प्रयागराज।भाजपा महिला मोर्चा मुट्ठीगंज की अध्यक्ष स्वाति गुप्ता की गयी सम्मानित।

चित्र
प्रयागराज चेतना एक नई दृष्टि के द्वारा  आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष  सीखा रस्तोगी जी, एवं मुट्ठीगंज की अध्यक्ष स्वाति गुप्ता जी का माल्यार्पण  कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया,! कार्यक्रम मे बोलते हुवे स्वाति गुप्ता जी ने कहा की पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है मे पूरी ईमानदारी से उसका निर्वहन करते हुए पार्टी एवं समाजहित कार्य मे कार्य करती  रहूंगी, इस अवसर पे चेतना की ओर से श्रीमती पूजा श्रीवास्तव, प्रीति मालवीय, छाया शुक्ला, मोना  भटनागर, रेनू चौरसिया,राजेश वर्मा, राजकुमार केसरवानी, संजय गुप्ता, भावना, रेनू श्रीवास्तव, सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे!

प्रयागराज। चर्चित बंसल हत्याकांड का पच्चास हजार का इनामी बदमाश मो अबरार गिरफतार।

चित्र
*उत्तर प्रदेश प्रयागराज* *प्रयागराज में जीवन ज्योति हॉस्पिटल के मालिक डॉ एके बंसल हत्याकांड का आरोपी अबरार को एसटीएफ ने दबोचा* सितंबर 14,2021 ATS ने प्रयागराज के करेली क्षेत्र में एक मदरसा संचालक के घर छापेमारी की। छापेमारी की यह कार्रवाई मंगलवार की दोपहर शुरू हुई और देर शाम तक जारी रही। अचानक एटीस की टीम पहुंचने पर इलाके में हड़कंप मच गया। लोग अपने अपने घरों में दुबक गए। फोटो अबरार खान आरोपी एसटीएफ की टीम ने प्रयागराज में बहुचर्चित डॉ. एके बंसल हत्याकांड के आरोपी और पचास हजार रुपये के इनामी अपराधी मो. अबरार खान को रामबाग से गिरफ्तार कर लिया। यह हत्या के बाद से ही फरार चल रहा था। एसटीएफ और पुलिस की कई टीमें इसकी खोजबीन में लगाई गई थीं।

उरूवा मेजा प्रयागराज। शिक्षक संघ ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आवाज बुलंद की।

चित्र
मेजा प्रयागराज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की उरुवा इकाई ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को बीआरसी उरुवा के प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में उपस्थित शिक्षकों,शिक्षामित्रों व अनुदेशकों तथा रसोइयों को संबोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ उरुवा के अध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला ने कहा कि आज हम सब किसी नए मांग को लेकर धरना नहीं दे रहे हैं। हमारी 21 सूत्रीय मांग शासन में वर्षों से विचाराधीन है। कई बार प्रदेश नेतृत्व से वार्ता के बाद मात्र आश्वासन के अलावा सरकार ने हम सब को कुछ नहीं दिया। जबकि इस सरकार से जो कुछ पहले मिलता था। वह भी छीन लिया है। उन्होंने कहा की प्रदेश के बेसिक शिक्षकों की पुरानी पेंशन तथा सवा लाख विद्यालयों के प्रधानाध्यापक पद समाप्त कर दिए गए हैं। पिछले 5 साल से किसी भी शिक्षक की पदोन्नति नहीं हुई है। परिवार नियोजन भत्ता,सामूहिक बीमा आदि कई सुविधाएं छीनने के बाद बेसिक शिक्षकों को मोबाइल,लैपटॉप,इंटरनेट आदि की सुविधा दिए बिना ही ऑनलाइन कार्य करने को बाध्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में अनुदेशकों का मानदेय 9000 से घट...

मेजा प्रयागराज। मेजा रोड में बेखौफ बदमाशों का आतंक।

चित्र
*उत्तर प्रदेश प्रयागराज* *मेजारोड बाजार में बेखौफ* *चोरों ने सेंधमारी कर किया चोरी का प्रयास* मेजा, प्रयागराज । कोतवाली क्षेत्र के मेजारोड बाजार में बेखौफ चोरों ने एक क्लीनिक पर सेंधमारी कर चोरी का असफल प्रयास किया है घटना को लेकर व्यापारियों में दहशत व पुलिस के प्रति आक्रोश बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यासागर मिश्रा उर्फ डॉक्टर बब्बू अपनी आजीविका चलाने के लिए मेजारोड बाजार में एक क्लीनिक खोल रखी है। बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने पीछे के रास्ते क्लीनिक में सेधमारी कर चोरी का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी। बता दें कि चोरों के निशाने पर कोई और दुकान थी लेकिन गलती से चोरों ने दूसरे दिन दुकान को निशाना बना दिया। फ़िलहाल सेंधमारी कर चोर दुकान में तो नहीं दाखिल हो पाए लेकिन एक बार पुनः व्यापारियों में दहशत जरूर पैदा कर दिया। गौरतलब हो कि क्लीनिक के बगल ही लगभग डेढ़ महीने पूर्व आयुष टेलीकॉम को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के मोबाइल पर हाथ फेरा था जिसमें पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, लेकिन चोरी में शामिल मुख्य...

मेजा प्रयागराज। मेजा के गड़ेवरा गांव में निशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया गया व दवाई मुफ्त दी गई

चित्र
*मेजा गड़ेवरा गांव मे निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित, दी गई निःशुल्क दवाई* मेजा, प्रयागराज । मेजा के गड़ेवरा गांव मे निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे शुगर, ब्लड प्रेशर, खून, पेशाब आदि की जांच की गई। गड़ेवरा गांव के प्रधान अनिल शुक्ला ने बताया कि अनमोल चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से नि:शुल्क नेत्र शिविर आयोजित हुआ। जिसमे डॉक्टरों की टीम डा आर के शर्मा, डॉ ए के तिवारी, डॉ राजू तिवारी (आंख विशेषज्ञ) के द्वारा 240 लोगों का आंख, शुगर, ब्लड प्रेशर, खून, पेशाब आदि की जांच की गई। जांच के बाद डेढ़ सौ लोगों को चश्मा व निशुल्क ड्राप और दवाई दिया गया। इस दौरान विधि नारायण शुक्ला, शिवराम तिवारी, इंद्रमणि यादव, चंद्रमणि यादव, जानकी हरिजन, तेजबली आदिवासी सहित गांव के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। *प्रमुख समाचार अमरेश मिश्रा मेजा प्रयागराज की रिपोर्ट*

बहराइच उत्तर प्रदेश। डबल मर्डर से दहला बहराइच जिला।

*ब्रेकिंग-* *उत्तर प्रदेश बहराइच* *डबल मर्डर काण्ड से दहला बहराइच जिला* बहराइच थाना फखरपुर: दो नाबालिग बच्चो की गन्ने के खेत मे गला रेतकर की गई निर्मम हत्या। एक साथ 02 मासूमो की हत्या से दहला इलाक। गन्ने के खेत में मिली 2 अज्ञात बच्चों की गर्दन कटी लाश।  SP के साथ CO मौके पर कर रहे मामले की जांच। थाना फखरपुर इलाके में हुआ 6 साल के दो बच्चों का 'डबल मर्डर कांड'। नंग बदन हालत में मिली दो बच्चों ली गर्दन कटी लाश। *प्रमुख समाचार अमरेश मिश्रा बहराइच की रिपोर्ट*

प्रयागराज। कोरांव ब्लाक प्रमुख हुए भाजपा में शामिल।

चित्र
कोरांव ब्लाक प्रमुख हुए भाजपा में शामिल प्रयागराज। सर्किट हाउस में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ब्लाक प्रमुख मुकेश कोल को सदस्यता दिलाईअभी कुछ दिनों पहले ही ब्लाक प्रमुख का चुनाव हुआ था जिसमें सपा ने अपना प्रत्याशी मुकेश को  बनाया था मुकेश कोल 130 मत पाकर विजई हुए थे जबकि भाजपा समर्थित प्रत्याशी परमानंद कोल को 13 प्राप्त हुए थे मुकेश कोल को भाजपा ज्वाइन करने पर   कोराव विधायक राजमणि कोल जिला अध्यक्ष  विभव नाथ भारती भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष योगेश शुक्ला योगी ने बधाई दी, मुकेश कोल के भाजपा में ज्वाइन होने पर  क्षेत्र में खुशी का माहौल है भाजपाइयों ने  एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी मनाई

प्रयागराज।प्रीतम पांडेय बने भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष।

चित्र
युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने प्रीतम पांडे प्रयागराज। भाजपा युवा मोर्चा का गठन हुआ जिसमें कोरांव ब्लॉक के मड़फा निवासी प्रीतम पांडे को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया पांडे जी को जिला उपाध्यक्ष बनने पर उनके समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाइए