सड़क पर खड़ी बस बनी हादसों की वजह, कई दुर्घटनाओं के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
सड़क पर खड़ी बस बनी हादसों की वजह, कई दुर्घटनाओं के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई मान्डा, प्रयागराज। मान्डा क्षेत्र के आंधी चौराहा स्थित ढाबो के पास सड़क पर बसों के अनियंत्रित ठहराव को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां कोई अधिकृत बस स्टापेज नहीं होने के बावजूद रोडवेज बसें अक्सर सड़क घेरकर खड़ी कर दी जाती हैं, जिससे यातायात प्रभावित होता है और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। आंधी गांव निवासी रविंद्र कुमार यादव 25 मई 2026 को सड़क पार कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसी दौरान मिर्जापुर की ओर से आ रही एक बाइक सड़क किनारे खड़ी बस की वजह से दिखाई नहीं दी और हादसा हो गया। दुर्घटना में रविंद्र कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। सड़क पर बसों के खड़े होने की वजह से पहले भी कई छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन जिम्मेदार विभागों द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का आरोप है कि बसों के सड़क घेरकर खड़े होने से आने-जाने वाले वाहन...