संदेश

सितंबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्रयागराज: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में निःशुल्क 12-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

चित्र
प्रयागराज: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में निःशुल्क 12-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू प्रयागराज: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (RSETI), मुट्ठीगंज, प्रयागराज में 03 अक्टूबर 2025 से 12-दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत युवाओं को अगरबत्ती, मोमबत्ती, धूपबत्ती, जूट प्रोडक्ट, ज्वैलरी और फास्ट फूड जैसे विभिन्न स्वरोजगार कौशलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। संस्थान के अधिकारीयों ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सभी इच्छुक लोगों के लिए निःशुल्क है। प्रशिक्षुओं को व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ स्वरोजगार के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा। इस अवसर का लाभ लेने के इच्छुक व्यक्ति निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं: 📞 9112507897 📞 7985794679 📞 7905326689 स्थान: RSETI, मुट्ठीगंज, प्रयागराज अधिकारीयों ने सभी युवाओं से आग्रह किया है कि वह जल्द से जल्द पंजीकरण कराएं, क्योंकि प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीमित सीटें उपलब्ध हैं।  #Prayagraj #RSETI #स्वरोजगार #निःशुल्कप्रशिक्षण #युवासशक्तिकरण #Entrepreneurship

प्रयागराज पुलिस के नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज़-5: महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और योजनाओं की जानकारी

चित्र
प्रयागराज पुलिस के नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज़-5: महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और योजनाओं की जानकारी प्रमुख समाचार  प्रयागराज में 28 सितंबर 2025 को मिशन शक्ति फेज़-5 के अंतर्गत पुलिस विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अपर पुलिस आयुक्त डॉ. अजय पाल शर्मा, पुलिस उपायुक्त नगर, गंगानगर और यमुनानगर, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति तथा सभी एसीपी और स्थानीय अधिकारी कार्यक्रमों में उपस्थित रहे। प्रदेश के दिव्यागोत्थान सचिव और एसीपी मेजा ने न्यायिक प्रयागराज में बालिकाओं और महिलाओं को सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। नगर, गंगानगर और यमुनानगर जोन में स्कूल, मंदिर, दुर्गा पूजा पंडाल और बाजारों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं और बालिकाओं को गुड-टच, बैड-टच, आत्मरक्षा और महिला सुरक्षा हेल्पलाइन (1090, 112, 1098, 1076, 102, 108, 1930) के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, यूपी राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना...

प्रयागराज: दिव्यांगजनों को सेवा पखवाड़ा अभियान में 44 ट्राइसाइकिल का वितरण

चित्र
प्रयागराज: दिव्यांगजनों को सेवा पखवाड़ा अभियान में 44 ट्राइसाइकिल का वितरण प्रमुख समाचार  प्रयागराज के विकास खण्ड मेजा में 28 सितम्बर 2025 को दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से अस्थिबाधित दिव्यांगजनों को 44 ट्राइसाइकिल वितरित किए गए। यह वितरण सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत किया गया, जिसका उद्देश्य समाज के कमजोर और वंचित वर्ग को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, यमुनापार प्रयागराज की अध्यक्षता में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि के रूप में वितरण किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि यह अभियान 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक चलाया जा रहा है। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि गंगाप्रसाद मिश्रा, खंड विकास अधिकारी अमित सिंह, एडीओ समाज कल्याण सुशान्तु पाण्डेय, जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। #सेवा_पखवाड़ा #दिव्यांगजन_सशक्तिकरण #मेजा #प्रयागराज #सरकारी_योजनाएँ

प्रयागराज : हत्या के अभियुक्त को उम्रकैद, ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत मिली सफलता

चित्र
प्रयागराज : हत्या के अभियुक्त को उम्रकैद, ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत मिली सफलता प्रयागराज। उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में चल रहे “Operation Conviction” अभियान के अंतर्गत प्रयागराज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना हण्डिया के मुकदमा संख्या-313/2021 धारा-302 भादंवि में अभियुक्त रंग बहादुर मौर्या पुत्र राम चरण मौर्या, निवासी सदरेपुर, थाना हण्डिया को न्यायालय ने दोषी करार दिया है। कल दिनांक 25 सितम्बर 2025 को मा0 न्यायालय एडीजे कक्ष संख्या-08 प्रयागराज ने अभियुक्त को आजीवन कारावास व 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। यह सफलता पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त प्रयागराज के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में मिली। मामले में गुणवत्तापूर्ण विवेचना और अभियोजन की प्रभावी पैरवी की गई। पैरवी करने वाली टीम: 1. एडीजीसी श्रीमती राधा देवी 2. प्र0नि0 नितेन्द्र कुमार शुक्ल (थाना हण्डिया) 3. उ0नि0 विन्ध्याचल सिंह (कोर्ट मोहर्रिर) 4. हे0का0 प्रदीप कुमार (पैरोकार थाना हण्डिया)  #OperationConviction #PrayagrajPolice #प्रमुख_समा...

मिशन शक्ति 5.0 : प्रयागराज कमिश्नरेट में नारी सुरक्षा और सशक्तिकरण पर गोष्ठी

चित्र
मिशन शक्ति 5.0 : प्रयागराज कमिश्नरेट में नारी सुरक्षा और सशक्तिकरण पर गोष्ठी प्रयागराज। दिनांक 25 सितम्बर 2025 को रिज़र्व पुलिस लाइन्स स्थित त्रिवेणी सभागार में अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) की अध्यक्षता में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में कमिश्नरेट प्रयागराज के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों के संचालन की समीक्षा की गई। इस दौरान नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए निर्धारित मानकों, गतिविधियों एवं कर्तव्यों के अनुरूप अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त यमुनानगर, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, सभी सहायक पुलिस आयुक्त एवं मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारियों ने भाग लिया।  #MissionShakti5 #प्रमुख_समाचार #pramukhsamachar #Prayagraj #WomenSafety #WomenEmpowerment

सीएसआर पहल के अंतर्गत मेजा ऊर्जा निगम द्वारा स्टेशनरी किट का वितरण

चित्र
सीएसआर पहल के अंतर्गत मेजा ऊर्जा निगम द्वारा स्टेशनरी किट का वितरण मेजा, प्रयागराज,दिनांक - 25/09/2025। मेजा ऊर्जा निगम (प्रा.) लिमिटेड अपने नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 25 सितम्बर 2025 को मुख्य अतिथि विधायक कोराव, राजमणि कोल एवं विशिष्ट अतिथि अशेष कुमार चट्टोपाध्याय, मुख्य कार्यकारी अधिकारी की उपस्थिति मे परियोजना के समीपवर्ती ग्राम सलैया खुर्द के प्राथमिक स्कूल, मे कक्षा 1 से 8 तक कुल 300 छात्र-छात्राओ को स्टेशनरी किट, छाता एवं बैग वितरित किया। इस वित्तीय वर्ष में मेजा ऊर्जा निगम के द्वारा आस पास के स्कूलों में 2000 स्टेशनरी किट, छाता एवं बैग का वितरण किया गया है। कार्यक्रम  में मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशेष कुमार चट्टोपाध्याय ने अपने सम्बोधन में कहा कि “शिक्षा ही बच्चों का सबसे बड़ा हथियार है, और इसी से समाज की दिशा तय होती है। मेजा ऊर्जा निगम का प्रयास है कि आसपास के गाँवों के बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में किसी प्रकार की कमी न हो। हम मानते हैं कि यह स्टेशनरी किट केवल सामग्री न होकर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने...

🔴 गुमशुदा की तलाश 🔴👉 नाम: राम कैलाश यादव पुत्र जगदीश यादव👉 पता: ग्राम - कल्याण साहब का पुरा, खाईं, करछना, इलाहाबाद (प्रयागराज)👉

चित्र
🔴 गुमशुदा की तलाश 🔴 👉 नाम: राम कैलाश यादव पुत्र जगदीश यादव 👉 पता: ग्राम - कल्याण साहब का पुरा, खाईं, करछना, इलाहाबाद (प्रयागराज) 👉 गुमशुदगी: पिछले 1 वर्ष से लापता, लगातार खोजबीन के बावजूद कोई पता नहीं चला। 🙏 आप सभी से विनम्र निवेदन है कि इस सूचना को अधिक से अधिक शेयर करें। 📞 संपर्क नंबर: ➡️ 8855898075 ➡️ 9454363664 #गुमशुदा #Prayagraj #करछना #इलाहाबाद #MissingPerson #HelpFind #SocialHelp

नवरात्रि पर्व पर पूजा-अर्चना से मिलते हैं शुभ फल : पप्पू गौतम

चित्र
नवरात्रि पर्व पर पूजा-अर्चना से मिलते हैं शुभ फल : पप्पू गौतम उरुवा, प्रयागराज, दिनांक-22/09/2025। शारदीय नवरात्र महापर्व की शुरुआत श्रद्धा और भक्ति के साथ हो चुकी है। इस अवसर पर उरुवा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पप्पू गौतम ने कहा कि नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने से श्रद्धालुओं को विशेष फल की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि देवी मां के नौ स्वरूपों की आराधना से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन विधिपूर्वक पूजा करने से मनोवांछित इच्छाएं पूरी होती हैं और परिवार में खुशहाली बनी रहती है। पप्पू गौतम ने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि सभी लोग माता रानी की आराधना कर नवरात्रि के पावन पर्व को मिल-जुलकर मनाएं। मंदिरों और घरों में पूजा-पाठ से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। #नवरात्रि #नवरात्रि2025 #उरुवा #प्रयागराज #पप्पूगौतम #माँदुर्गा #शारदीयनवरात्रि #पूजाअर्चना #भक्ति #शक्ति_उपासना #माँशैलपुत्री

मेजारोड पर बसों का ठहराव बहाल, परिवहन विभाग ने जारी किया आदेश

चित्र
मेजारोड पर बसों का ठहराव बहाल, परिवहन विभाग ने जारी किया आदेश प्रयागराज। दिनांक 20/09/2025।मेजारोड पर बसों का ठहराव बंद होने को लेकर उठे जनाक्रोश और मेजा व्यापार मंडल की शिकायत के बाद परिवहन विभाग ने संज्ञान लेते हुए सख्त आदेश जारी कर दिया है। जीरो रोड डिपो से जारी पत्रांक-1872/सक्षेप/जीरो/स्थापना/25 दिनांक 2 सितंबर 2025 में कहा गया है कि अब जीरो रोड डिपो की ए.सी. जनरथ सहित सभी बसों को मेजा बस स्टेशन पर अनिवार्य रूप से पाँच मिनट तक रुकना होगा। इस दौरान चालक-परिचालक यात्रियों को उतारेंगे और नए यात्रियों को चढ़ाएंगे। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ए.के. मिश्रा द्वारा हस्ताक्षरित आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि भविष्य में बसें मेजारोड पर नहीं रुकीं, तो संबंधित चालक-परिचालक के खिलाफ कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष अखिलेश मिश्र ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि अब यात्रियों को राहत मिलेगी और विभाग को भी राजस्व की हानि से बचाया जा सकेगा। #Majaroad #Prayagraj #Roadways #UPTransport #BusStop #जनता_की_जीत #व्यापार_मंडल #BreakingNews

एनटीपीसी मेजा में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन

चित्र
एनटीपीसी मेजा में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन मेजा,प्रयागराज।कल दिनांक -17/09/2025 को एनटीपीसी के एमजीआर विभाग ने बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया। इस अवसर पर विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया तथा प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम में सभी ने मिलकर कार्यस्थल की सुख-समृद्धि एवं सुरक्षित कार्यप्रणाली की कामना की। पूजन कार्यक्रम में अशेष कुमार चट्टोपाध्याय, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मेजा ऊर्जा निगम एवं अपराजिता महिला समाज की अध्यक्षा कृष्णा चट्टोपाध्याय,  महा प्रबंधक एन एन  सिन्हा, सभी विभागाध्यक्ष, कर्मचारी एवं अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।  मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशेष कुमार चट्टोपाध्याय ने इस अवसर पर कहा कि "विश्वकर्मा पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि यह हमें सुरक्षित कार्य, तकनीकी निष्ठा एवं विशिष्टता और टीम भावना की प्रेरणा देता है। एनटीपीसी परिवार सदैव इसी ऊर्जा और विश्वास के साथ देश की प्रगति में योगदान करता रहेगा।"  वहीं डीजीएम (एमजीआर) अरविंद भारती ने अपने संबोधन में कहा कि,"य...

समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान की जनजागरूकता हेतु मोतीलाल नेहरू इंजीनियरिंग कालेज एवं इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन हॉल में कार्यशाला/गोष्ठी का किया गया आयोजन

चित्र
समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान की जनजागरूकता हेतु मोतीलाल नेहरू इंजीनियरिंग कालेज एवं इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन हॉल में कार्यशाला/गोष्ठी का किया गया आयोजन प्रयागराज 09 सितंबर। संजय आर0 भूसरेड्डी-माननीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश भूसम्पदा विनियामक प्राधिकरण/कार्यक्रम के नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को मोतीलाल नेहरू इंजीनियरिंग कालेज तेलियरगंज एवं इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन हॉल में ‘‘समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश@2047’’ अभियान के जनजागरूकता हेतु कार्यशाला/गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यशाला /गोष्ठी का शुभारंभ अतिथिगणों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मोती लाल नेहरू इंजीनियरिंग कालेज में आयोजित कार्यशाला में इंजीनियरिंग कालेज व अन्य विद्यालयों से आये हुए छात्र-छात्राओं व अध्यापकों व अन्य प्रबुद्धजनों के द्वारा एवं इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन हॉल में आयोजित कार्यशाला में चिकित्सा क्षेत्र से, उद्योग क्षेत्र एवं शिक्षा क्षेत्र आयें हुए प्रबुद्धजनों ने अपने विचार व्यक्त किए तथा उक्त दोनो कार्यक्रम स्थलों पर उपस्थित लोगो के द्वारा विभिन्न विषयों के बार...

विकास की आड़ में कई प्रधान खुद चमके लेकिन पंचायत की चमक नही बढ़ी- प्रेम शंकर सिंह

चित्र
विकास की आड़ में कई प्रधान खुद चमके लेकिन पंचायत की चमक नही बढ़ी- प्रेम शंकर सिंह  मेजा,प्रयागराज। प्रदेश सरकार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समय से कराने के लिए संकल्पित है। इसकी रूपरेखा को लेकर निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश पर प्रशासनिक टीम काम करना शुरू कर दिया है। भाजपा नेता प्रेम शंकर सिंह ने कहा कि पंचायत के विभिन्न पदों के दावेदारों का उतावलापन नजर आ रहा है। सोशल मीडिया से लेकर गांव में कई दावेदारों ने प्रचार प्रसार शुरू कर दिया हैं। श्री सिंह ने कहा कि पहले ग्राम सभा के प्रथम नागरिक सभापति होते रहे। गांव की खुली बैठक में लोग हाथ उठाकर उनका समर्थन और चुनाव करते रहे। 70के दशक तक गांव का प्रथम नागरिक वह होता रहा, जो अपनी ईमानदारी और सामाजिक समरसता का पक्षधर होता रहा। अधिकांश गांव में निर्विरोध प्रधान चुने जाते रहे। कई पंचवर्षीय तक एक ही व्यक्ति सभापति की कुर्सी पर नजर आता रहा। हालांकि उस वक्त गांव सभाएं वित्त पोषित नही होती रही और सभापति गांव के विकास के लिए प्रमुख के यहां फरियाद करते रहे। गांव के विवाद और गांव की पंचायत में सभापति की अहम भागीदारी होती रही। दौर बदला, गां...

लोटाढ़ में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का त्योहार

चित्र
लोटाढ़ में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार  मेजा,प्रयागराज। पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके बता दे की शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा करने के बाद तहसील मेजा क्षेत्र के ग्राम सभा लोटाढ़ के हजरत इमाम हुसैन की चौक से नई मस्जिद,कर्बला पहुंचे और वहां से जुलूस को लेकर लोटाढ़ गाँव पुरानी मस्जिद से लोटाढ़ बाजार रोड होते हुए। नंगा शाह बाबा की दरगाह पर जुलूस पहुंच गया और मुस्लिम समुदाय के लोग खुशी का खुब इजहार किया। हाथों में देश का तिरंगा लहराते मुस्लिम समुदाय के लोग गाड़ियों के काफिले डीजे की धुन पर तिरंगा लहराते चल रहे थे।  मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में सजावट की रौनक देखते ही बन रही थी। गाँव व मोहल्लों को इस्लामी झंडों व रंग-बिरंगी झालरों और लाइटों से सजाया गया। छोटे-बड़े,बच्चे और बुजुर्ग सभी नए कपड़े पहनकर खुशियों में शरीक हुए। दुनिया की हर फिजा में उजाला रसूल का,यह सारी कायनात है सदका रसूल का, खुशबू गुलाब का है पसीना रसूल का,आपको मुबारक हो महीना रसूल का। जगह-जगह अंजुमनों ने स्टाल लगाकर जुलूस का स्वागत किया।  और प्रति...

एनटीपीसी स्वर्ण जयंती व शिक्षक दिवस पर मेजा ऊर्जा निगम द्वारा पूर्व सहयोगियों का सम्मान समारोह

चित्र
एनटीपीसी स्वर्ण जयंती व शिक्षक दिवस पर मेजा ऊर्जा निगम द्वारा पूर्व सहयोगियों का सम्मान समारोह मेजा, प्रयागराज। एनटीपीसी के स्वर्ण जयंती वर्ष एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर मेजा ऊर्जा निगम प्रा. लि. (एमयूएनपीएल) द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अशेष कुमार चट्टोपाध्याय, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मेजा ऊर्जा निगम एवं अपराजिता महिला समाज की अध्यक्षा श्रीमती कृष्णा चट्टोपाध्याय, वरिष्ठ महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्षगण, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशेष कुमार चट्टोपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि “यह समारोह केवल सम्मान का अवसर नहीं, बल्कि कृतज्ञता का प्रतीक है। हमारे पूर्व सहयोगियों की विरासत और सीख ही एमयूएनपीएल एवं एनटीपीसी को भविष्य में और ऊँचाइयों तक ले जाएगी।” समारोह में एनटीपीसी परिवार के गौरव – पूर्व सहयोगियों एवं उनके परिवारों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ये पूर्व सहयोगी ही संगठन के ध्वजवाहक और मार्गदर्शक हैं, जिन्होंने अपने अनुशासन और समर्पण से एनटीपीसी को भारत की सबसे बड़ी ऊर्जा कंपनी के रू...

युवक की जमीन पर दबंगों का कब्जा; पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर

चित्र
युवक की जमीन पर दबंगों का कब्जा; पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर  मेजा, प्रयागराज।प्रयागराज जनपद के मेजा थाना क्षेत्र के भूईपारा गाँव निवासी नीरज कुमार ने पड़ोसी के ऊपर  जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है । पीड़ित कन्हैया लाल हरिजन और नीरज हरिजन ने पड़ोसी गुलशन हरिजन,सतीश हरिजन पर जबरजस्ती कब्जाने का आरोप लगाया है।पीड़ित नीरज हरिजन का कहना है की उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है । वहीं इस संबंध में जेवनिया चौकी इंचार्ज से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हम जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

नगर निगम क्षेत्र के पात्र दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण से लाभान्वित कराये जाने हेतु जोन कार्यालयवार चिन्हॉकन शिविर किया जायेगा आयोजित

चित्र
नगर निगम क्षेत्र के पात्र दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण से लाभान्वित कराये जाने हेतु जोन कार्यालयवार चिन्हॉकन शिविर किया जायेगा आयोजित प्रयागराज। नगर निगम क्षेत्र के पात्र दिव्यांगजनों को लाभान्वित करने हेतु प्रत्येक जोन कार्यालय परिसर में चिन्हॉकन शिविर का आयोजन निर्धारित किया गया है। चिन्हॉकन शिविर में ऐसे दिव्यांगजन जिन्हें 03 वर्ष पूर्व सहायक उपकरण योजना का लाभ प्राप्त हुआ है, को वर्तमान वित्तीय वर्ष में सहायक उपकरण यथा-ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, कान की मशीन, वैशाखी, ब्रेल किट एवं एम0आर0 किट आदि से लाभान्वित करने हेतु पात्र दिव्यांगजनों के चिन्हॉकन के साथ ऐसे दिव्यांगजन जिनके दिव्यांगता प्रमाण पत्र अभी तक नहीं हुए हैं, के दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूनिक डिसएबिलिटी कार्ड (यू0डी0आई0डी0) बनाये जाने की कार्यवाही पूर्ण की जायेगी। शिविर में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0 द्वारा संचालित योजनाएं यथा-दिव्यांग पेंशन, शादी प्रोत्साहन पुरस्कार, दुकान निर्माण/संचालन एवं करेक्टिव सर्जरी/कॉक्लियर इम्प्लाण्ट सर्जरी योजनान्तर्गत पात्र दिव्यांगजनों का चिन्हॉकन किया जायेगा। जोन-01 एवं 06...

प्रयागराज चिकित्सा विभाग की बड़ी कार्रवाई;मेजा में मां शीतला और राॅयल अस्पताल सील

चित्र
प्रयागराज चिकित्सा विभाग की बड़ी कार्रवाई;मेजा में मां शीतला और राॅयल अस्पताल सील  प्रयागराज। दिनांक-03.09.2025 को जिलाधिकारी महोदय से प्राप्त निर्देश के क्रम में अधोहस्ताक्षरी की टीम द्वारा रामनगर मेजा स्थित शीतला हास्पिटल का निरीक्षण करते हुए आशीष दूबे की शिकायत के आधार पर सील कर दिया गया । उक्त प्रकरण की जाँच हेतु गठित टीम के समक्ष शीतला हास्पिटल के चिकित्सकों द्वारा बयान न देने के कारण उक्त हास्पिटल को सील कर दिया गया । सहायक पुलिस आयुक्त मेजा के पत्र का संज्ञान ग्रहण करते हुए रॉयल हास्पिटल मेजा खास का निरीक्षण किया गया किन्तु हास्पिटल में मिली खामियों के मद्देनजर उक्त हास्पिटल को सील कर दिया गया । कु0 मालती देवी द्वारा प्राप्त शिकायत जो माँ शीतला हास्पिटल, गुनई गहरपुर से संबंधित है के संबंध में गठित टीम के समक्ष बार-बार कहने के बावजूद भी चिकित्सक का बयान दर्ज न कराने के कारण उक्त हास्पिटल का ओ0टी0 सील करते हुए हास्पिटल के पंजीकरण को निलम्बित कर दिया गया । अधोहस्ताक्षरी द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि जिन हास्पिटलों का नवीनीकरण/ लम्बित बयान नही करवाया जा रहा है ।...

प्रदेश में मत्स्य पालन एवं उत्पादन के क्षेत्र में दो गुना से अधिक वृद्धि

चित्र
प्रदेश में मत्स्य पालन एवं उत्पादन के क्षेत्र में दो गुना से अधिक वृद्धि प्रयागराज। प्रदेश में मत्स्य पालन के विकास हेतु पर्याप्त जल संसाधन उपलब्ध है जिनका सदुपयोग करते हुए प्रदेश को मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में रोजगार के अवसर सृजित करते हुए आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। भारत को विकसित राष्ट्र बनाए जाने में मत्स्य पालन की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। प्रदेश में पर्याप्त जल संसाधन उपलब्ध होने के फलस्वरूप मत्स्य विकास के अनुकूल अवसर एवं प्रचुर सम्भावनायें हैं। प्रदेश में गंगा, यमुना, चम्बल, बेतवा, गोमती, घाघरा एवं राप्ती सहित कई सदा बहनेवाली नदियाँ बहती हैं, जिनके दोनों किनारे एवं आसपास मछुआ समुदाय की घनी आबादी निवास करती है, जो आजीविका हेतु मुख्यतः मत्स्य पालन, मत्स्याखेट एवं मत्स्य विपणन कार्यों पर निर्भर है।  मत्स्य पालन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रो में बेकार पड़ी कृषि हेतु अनुपयुक्त भूमि तालाब पोखरों, जलाशयों का उपयोग करके अतिरिक्त आय अर्जित की जा सकती है। प्रदेश सरकार  ग्रामीण अंचल के विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अन्य पिछडा वर्ग एवं समाज के निर्बल, भूमिहीन, मजदूर...

बाढ़ के मद्देनजर प्रयागराज में हाई एलर्ट जारी

चित्र
बाढ़ के मद्देनजर प्रयागराज में हाई एलर्ट जारी  प्रयागराज। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने बताया है कि अधिशाषी अभियन्ता, लोअर खण्ड आगरा नहर, आगरा एवं अधिशाषी अभियन्ता, बाढ कार्य खण्ड, प्रयागराज के द्वारा अवगत कराया है कि चम्बल नदी का जलस्तर पिनाहट दिनांक 04.09.2025 को अपरान्ह 11.00 बजे 123.00 मीटर होने का पूर्वानुमान है, जिससे जनपद प्रयागराज के यमुना नदी के जलस्तर बढ़ने की प्रबल सम्भावना है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को  सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत अपने-अपने विभागों से सम्बन्धित समस्त आवश्यक कार्यवाही तत्काल पूर्ण कराते हुए युद्ध स्तर की तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं।

नगर निगम क्षेत्र के पात्र दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण से लाभान्वित कराये जाने हेतु जोन कार्यालयवार चिन्हॉकन शिविर किया जायेगा आयोजित

चित्र
नगर निगम क्षेत्र के पात्र दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण से लाभान्वित कराये जाने हेतु जोन कार्यालयवार चिन्हॉकन शिविर किया जायेगा आयोजित प्रयागराज। नगर निगम क्षेत्र के पात्र दिव्यांगजनों को लाभान्वित करने हेतु प्रत्येक जोन कार्यालय परिसर में चिन्हॉकन शिविर का आयोजन निर्धारित किया गया है। चिन्हॉकन शिविर में ऐसे दिव्यांगजन जिन्हें 03 वर्ष पूर्व सहायक उपकरण योजना का लाभ प्राप्त हुआ है, को वर्तमान वित्तीय वर्ष में सहायक उपकरण यथा-ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, कान की मशीन, वैशाखी, ब्रेल किट एवं एम0आर0 किट आदि से लाभान्वित करने हेतु पात्र दिव्यांगजनों के चिन्हॉकन के साथ ऐसे दिव्यांगजन जिनके दिव्यांगता प्रमाण पत्र अभी तक नहीं हुए हैं, के दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूनिक डिसएबिलिटी कार्ड (यू0डी0आई0डी0) बनाये जाने की कार्यवाही पूर्ण की जायेगी। शिविर में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0 द्वारा संचालित योजनाएं यथा-दिव्यांग पेंशन, शादी प्रोत्साहन पुरस्कार, दुकान निर्माण/संचालन एवं करेक्टिव सर्जरी/कॉक्लियर इम्प्लाण्ट सर्जरी योजनान्तर्गत पात्र दिव्यांगजनों का चिन्हॉकन किया जायेगा। जोन-01 एवं 06...

किसानों की फसल बर्बाद; तहसील प्रशासन मस्त,प्रधानों को जनता देगी आगामी पंचायत चुनाव में जवाब

चित्र
किसानों की फसल बर्बाद; तहसील प्रशासन मस्त,प्रधानों को जनता देगी आगामी पंचायत चुनाव में जवाब   मेजा ,प्रयागराज। क्षेत्र में लगातार बारिश व जलजमाव से मेजा और माण्डा क्षेत्र के दर्जनों गांव के किसान पीड़ित हैं। माण्डा क्षेत्र के आठ गांवों में पहाड़ी नालों का बरसाती पानी अभी तक भरा होने से किसानों की खेती जलमग्न होकर बर्बाद हो गयी है। इन गांवों में इस समय भी तालाब की स्थिति बनी है। बरसाती पानी के निकास की व्यवस्था न तो स्थानीय प्रशासन कर पा रहा है और न ही जन प्रतिनिधि रुचि ले रहे हैं, जिससे किसानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। मांडा क्षेत्र के बरहा कला, नेवढ़िया, ढिलिया, ढेढ़रा, मसौली, ऊंटी आदिग्राम पंचायतों के दर्जनों गांव चारों ओर पहाड़ी क्षेत्र से घिरे हैं। पहाड़ी की तलहटी में बसे गांवों की हालत बदतर है। डूबी फसलों की सड़ाध से यहाँ महामारी का खतरा बढ़ रहा है। मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। जीवन अस्त व्यस्त है और तहसील प्रशासन अपने आप मे मस्त है। लोगों की माने तो पंचायतों के प्रधान जल निकासी में रुचि नही ले रहे हैं। पंचायत चुनाव की दस्तक से वह दोबारा प्रधान बनने के ल...

शौच के लिए निकले युवक का शव पेड़ से लटकता मिला;पुलिस जांच में जुटी

चित्र
शौच के लिए निकले युवक का शव पेड़ से लटकता मिला;पुलिस जांच में जुटी  मेजा ,प्रयागराज। मांडा थाना क्षेत्र के कोषडा कला गांव में सुबह बस्ती से थोड़ी दूर पेड़ पर लटकता युवक का शव देखा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर, मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, मांडा थाना क्षेत्र के कोषडा कला गांव निवासी अवधेश शर्मा (28) पुत्र सोहन लाल शर्मा बीती रात भोजन करके के बाद कमरे में सो गया। सोमवार सुबह ग्रामीण शौच के लिए निकले तो बस्ती से करीब 700 मीटर दूरी पर पेड़ से लटकता अवधेश का शव देखा गया। घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। घटना को लेकर परिजनो में कोहराम मच गया। मांडा थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । बताया जाता है की मृतक के दो लड़के, पत्नी सहित परिजनो का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया की शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कराई जा रही है। मृतक ने रात में कब और क्यों आत्महत्या की इसकी गहराई से जांच की ...

रबी 2025-26 में कृषको को दलहनी व तिलहनी फसलों जैसे चना, मटर मसूर एवं सरसों का निःशुल्क बीज मिनीकिट प्राप्त करने का सुनहरा अवसर

चित्र
रबी 2025-26 में कृषको को दलहनी व तिलहनी फसलों जैसे चना, मटर मसूर एवं सरसों का निःशुल्क बीज मिनीकिट प्राप्त करने का सुनहरा अवसर उत्तर प्रदेश।प्रिय किसान बन्धु, राज्य सरकार द्वारा वित्तपोषित निःशुल्क दलहनी ,वं तिलहनी फसल के बीज मिनीकिट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम के अर्न्तगत 2025-26 में दलहनी फसलें चना (16 किग्रा.), मटर (20 किग्रा.) मसूर (8 किग्रा.) एवं सरसों (02 किग्रा.) के बीज मिनीकिट कृषकों को निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।  इन मिनीकिट के लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी पद्धति द्वारा जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति के माध्यम से पारदर्शी ढंग से किया जायेगा।  इच्छुक कृषक जो इस योजनार्न्तगत निःशुल्क बीज मिनीकिट का लाभ प्राप्त करना चाहते है, उन्हें कृषि दर्शन-2 पोर्टल ( https://agridarshan.up.gov.in  ) पर अनिवार्य रूप से ऑनलाइन बुकिंग/आवेदन करें। बुकिंग प्रारम्भ होने की तिथिः- 01 सितम्बर, 2025 समाप्ति की तिथिः 25 सितम्बर, 2025 बुकिंग का माध्यमः- कृषि विभाग के पोर्टल पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग/आवेदन। महत्वपूर्ण बिन्दुः- • एक कृषक के...

UP: व्यावसायिक शिक्षा से प्रदेश में तैयार हो रही है सशक्त तकनीकी मैनपॉवर

चित्र
UP: व्यावसायिक शिक्षा से प्रदेश में तैयार हो रही है सशक्त तकनीकी मैनपॉवर उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है जिसकी जनसंख्या लगभग 25 करोड़ है जिसमें 15 से 59 आयु वर्ग को उत्पादक आयु वर्ग माना जाता है जो कुल जनसंख्या का लगभग 62 प्रतिशत है। इन आयु वर्ग के लोगों को कौशल ज्ञान होना जरूरी है। तकनीकी और कारीगरी ज्ञान से कुशलता प्राप्त कर युवा स्वयं एवं प्रदेश देश की प्रगति में विशेष योगदान दे रहे है। प्रदेश सरकार व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा दे रही है।  राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आई.टी.आई.) के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को विभिन्न रोजगारपरक 01 व 02 वर्षीय व्यवसायों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इसके अतिरिक्त अप्रेन्टिसशिप योजना के माध्यम से युवाओं को उद्योगों व सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगों (एम०एस०एम०ई०) में व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान कराया जाता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा घोषित 35 नये आई.टी.आई. में से 23 के निर्माण कार्य पूर्ण कर क्रियाशील कर दिए गए हैं। इन 35 में से 19 संस्थानों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पी.पी.पी....

प्रयागराज चिकित्सा विभाग की बड़ी कार्रवाई;कई हास्पिटल सील

चित्र
प्रयागराज चिकित्सा विभाग की बड़ी कार्रवाई;कई हास्पिटल सील    दिनांक-02.09.2025 को जिलाधिकारी महोदय से प्राप्त निर्देश के क्रम में अधोहस्ताक्षरी की टीम द्वारा स्वाती हास्पिटल, ममफोर्डगंज का निरीक्षण किया गया । उक्त हास्पिटल में 2 दिन पहले ही एक 05 वर्षीय बच्चे की इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी । जिसपर परिजनो द्वारा इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया गया था । टीम द्वारा जब स्वाती हास्पिटल का निरीक्षण किया गया तो उनके पैनल में कोई बाल रोग विशेषज्ञ न होने के कारण उक्त हास्पिटल को सील कर दिया गया । टीम द्वारा हरखपुर महरौडा स्थित अपना हास्पिटल का निरीक्षण किया गया । उक्त हास्पिटल बिना पंजीकृत संचालित होने के कारण सील कर दिया गया । श्री जगदीश प्रसाद सोनी की शिकायत पर टीम द्वारा गौरीगंज बाजार (निकट कल्यानपुर सोरांव) स्थित विवेक मेडिकल क्लीनिक का स्थलीय निरीक्षण किया गया । संचालक को टीम का पता लगाने पर क्लीनिक छोड लापता हो गया । जिसपर उक्त विवेक मेडिकल क्लीनिक को सील कर दिया गया । श्री विकास पटेल की शिकायत पर न्यू प्रीती हास्पिटल ददौली, लकमंडी, मऊआइमा का निरीक्षण किया गया । अन...

जीवित को मृत बताने वाले पंचायत अधिकारी को निलंबित करने का आदेश

चित्र
जीवित को मृत बताने वाले पंचायत अधिकारी को निलंबित करने का आदेश  प्रयागराज।जिलाधिकारी ने प्रार्थी सुकुरू के मृत होने की गलत रिपोर्ट लगाने पर सम्बंधित ग्राम पंचायत अधिकारी को निलम्बित करने तथा तत्कालीन सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) को पर्यवेक्षणीय कार्य में शिथिलता बरतने पर उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने के दिए निर्देश जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को प्रार्थी सुकुरू की पेंशन तत्काल बहाल कराने के दिए निर्देश      जिलाधिकारी  मनीष कुमार वर्मा प्रतिदिन की भांति सोमवार को भी जनतादर्शन में लोगो की जन-शिकायतों को सुनते हुए उनका निस्तारण कर रहे थे। जनता दर्शन में प्रार्थी सुकुरू पुत्र सम्पत निवासी ग्राम पालीकरनपुर, पो0 छिबैया, विकास खण्ड बहादुरपुर ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह 70 वर्ष के हैं और ग्राम पंचायत अधिकारी के द्वारा उन्हें वर्ष 2023 में मृतक होने की गलत रिपोर्ट दी गयी थी, जिसके आधार पर उनकी वृद्धावस्था पेंशन बंद कर दी गयी, जबकि वह जीवित है। उन्होंने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है, पेशन न बंद ह...

निर्विरोध बनाए गए अखिलेश मिश्र ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष

चित्र
निर्विरोध बनाए गए अखिलेश मिश्र ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रयागराज । यमुनापार ट्रक एसोसिएशन के नए अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध अखिलेश मिश्रा का चयन किया गया है। अखिलेश मिश्रा मूल रूप से मेजा क्षेत्र के पाँती गाँव के निवासी हैं। उनका चयन एसोसिएशन के लिए एक नए उत्साह और सकारात्मक बदलाव की उम्मीद के रूप में देखा जा रहा है। अखिलेश मिश्रा लंबे समय से व्यापार जगत में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे न केवल एक सफल व्यापारी हैं, बल्कि एक जनप्रतिनिधि की तरह समाज और व्यापारियों के हितों के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। इससे पहले वे मेजारोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहे और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा आगे रहे। उनके नेतृत्व में व्यापारियों ने एकजुट होकर कई मुद्दों पर अपनी आवाज़ बुलंद की और प्रशासन तक अपनी बातें पहुँचाईं। यही कारण है कि ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए उनका चयन सर्वसम्मति से किया गया। अखिलेश मिश्रा ने अध्यक्ष पद संभालने के बाद कहा कि वे ट्रक मालिकों और चालकों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि...