समाजसेवी रामकृष्ण त्रिपाठी मांडा के दंगल में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे
समाजसेवी रामकृष्ण त्रिपाठी मांडा के दंगल में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे मेजा, प्रयागराज। मांडा खास में दंगल का आयोजन होता आ रहा है। जिसमें दूर-दराज के जिलों के पहलवान आकर अपना दमखम आजमाते हैं। मांडा राजा के रानी के तालाब स्थित स्थान पर इसका आयोजन होता है । नाग पंचमी के दिन इसमें क्षेत्र के लोग लुफ्त उठाते हैं। इस दंगल का बखूबी लुफ्त उठाते हैं। वर्षों पुरानी परंपरा होने से विभिन्न जिलों से दंगल में पहलवान भाग लेते हैं। कार्यक्रम में पहलवानों को हाथ मिलवाकर समाजसेवी रामकृष्ण त्रिपाठी ने दंगल की शुरुआत करवाई। समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पूर्व जिला कार्यवाह रहें। नागपंचमी में दंगल के स्थान पर मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधानसभा कोरांव संयोजक भाजपा राकेश पांडेय, रामसुख कुशवाहा, संजय कुशवाहा, शंकर लाल मौर्य, लालचंद्र गुप्ता, रामदास केशरी और क्षेत्र के लोग मौजूद रहें।