मेज़ा ऊर्जा निगम में मुफ़्त नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया
मेज़ा ऊर्जा निगम में मुफ़्त नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया मेजा प्रयागराज।बीते बुधवार को मेज़ा ऊर्जा निगम में स्थित आरोग्यम अस्पताल में नैगम सामाजिक दायित्व के अन्तर्गत निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के दौरान लोगों की आँखों की जाँच की गई जिसमें परियोजना प्रभावित क्षेत्रों से लोगों ने हिस्सा लिया। मेज़ा ऊर्जा निगम के सीइओ सुनील कुमार ने इस पहल को सराहा और सभी को प्रोत्साहित किया कि इस तरह के प्रयास हम समय-समय पर करते रहें ताकि हमारे आस-पास के समुदायों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। शिविर का उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक सरित महेश्वरी ने अन्य विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में किया।इस कार्यक्रम के दौरान आरोग्यम अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीषा पांडेय ने शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान जिन भी लोगों को मोतियाबिंद की शिकायत निकलेगी, उन सभी का ऑपरेशन मुफ़्त में अत्याधुनिक आइओएल विधि द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही उनकी दवाई रहने एवं खाने का खर्चा मेज़ा ऊर्जा निगम उठाएगा। डॉ मनीषा पांडेय ने बताया कि आ...