कृष्ण-सुदामा मिलन प्रसंग से भावविभोर हुए श्रद्धालु, मित्रता का दिया संदेश

कृष्ण-सुदामा मिलन प्रसंग से भावविभोर हुए श्रद्धालु, मित्रता का दिया संदेश

मेजा, प्रयागराज। औंता गांव में ब्लॉक प्रमुख उरुवा आरती पप्पू गौतम के आवास पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया।

अंतरराष्ट्रीय कथा वाचिका पंडित गौरी गौरांगी ने कृष्ण-सुदामा मिलन प्रसंग को मित्रता और निस्वार्थ प्रेम का सर्वोत्तम उदाहरण बताते हुए कहा कि सच्ची मित्रता में धन, पद और स्थिति का कोई महत्व नहीं होता। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण द्वारा सुदामा का जिस आत्मीयता से स्वागत किया गया, वह संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणादायी है।

कथा के दौरान “राधे-राधे” और “जय श्रीकृष्ण” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर कथा श्रवण करते रहे।

इसी अवसर पर आज कथा स्थल पर ही भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अंतरराष्ट्रीय भजन गायक पं. पवन तिवारी (जूनियर अनूप जलोटा) अपनी भजन प्रस्तुति देंगे।

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पप्पू गौतम ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा भारतीय संस्कृति की आत्मा है, जो मनुष्य को भक्ति, सेवा और सद्भाव के मार्ग पर अग्रसर करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करते हैं और आपसी एकता को मजबूत करते हैं।

कथा के समापन अवसर पर यजमान श्रीमती कांती देवी और हीरा प्रसाद गौतम द्वारा विधि-विधान से भागवत भगवान की महाआरती की गई।

आयोजक आरती पप्पू गौतम ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं व्यवस्थापकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख अशोक सिंह, वैभव करवरिया, रूपेश पांडे, दिवाकर मिश्रा, विजयकांत मिश्र, आरपी शुक्ला, चेयरमैन सिरसा लखन केसरी, मनोज पांडे, बंदना सिंह, बृजेश पांडे, नीरज कुमार द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही भोला गौतम एवं कृष्णा गौतम द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा एवं प्रसाद वितरण किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान/फार्मर रजिस्ट्री कराकर, किसान कई तरह के लाभों के होंगे पात्र

जनपद में दिव्यांगजनों के लिए विशेष अभियान शुरू

प्रयागराज: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में निःशुल्क 12-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू