डाक्टर संगम मिश्रा ने मेजा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान शोकाकुल परिवारों को सांत्वना दी
डाक्टर संगम मिश्रा ने मेजा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान शोकाकुल परिवारों को सांत्वना दी मेजा प्रयागराज :भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी डॉ संगम मिश्रा ने शुक्रवार को जनसंपर्क अभियान के तहत शोकाकुल परिवारों को सांत्वना दिया। सिरसा चौकी में राम शिरोमणि तिवारी की पत्नी के निधन पर पहुंचे,जहां पर वे शोकाकुल परिवार जनों को ढाढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।तत्पश्चात बगहा में किशन सिंह, शिव बहादुर गुप्ता, विजय प्रकाश सिंह, के यहां गए। मेजा तहसील के सैकड़ो दुकानदारों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना और हर संभव सहायता का भरोसा जताया और कहां आगामी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती वाले दिन अपने क्षेत्र मोहल्ले को स्वच्छ रखने के लिए श्रमदान करें ,जिससे क्षेत्र की उन्नति हो सके।जिस प्रकार घर की सफाई को लेकर आप चिंतित रहते हैं,उसी प्रकार अपने गांव क्षेत्र की साफ सफाई को लेकर थोड़ा समय अवश्य निकालें। इसी क्रम में गांव कोइलहा में अवध प्रजापति के घर पहुंचे। वहां पर शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए शोक प्रकट किया । इस दौरान शुभम सिंह बसहरा, अर्पित सिंह बसहरा आदि मौजूद लोगो...