संदेश

अक्टूबर, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हनुमान जी से बड़ा इस कलि काल कोई नहीं -रामस्वरूपाचार्य(जगद्गुरु)

चित्र
हनुमान जी से बड़ा इस कलि काल कोई नहीं -रामस्वरूपाचार्य(जगत्गुरु) मेजा रोड,प्रयागराज। मेजा रोड पातीं स्थिति श्री सिद्ध हनुमान मानस मंदिर में चल रहे नौ दिवसीय राम कथा में जगद्‌गुरू रामस्वरूपाचार्य जी महाराज( चित्रकूट धाम वाले )ने राम कथा के अष्टम दिवस की कथा में बताया की इस कलिकाल में हनुमान जी से बड़ा दूसरा कोई देवता नही है। सभी देवो ने अपनी शक्ति हनुमान जी को दे दिया। इसी बात को तुलसी दास जी ने हनुमान चालीसा में कह दिया "और देवता चित्त न धरई, हनुमत सेई सर्व सुख करई"। भगवान को धन सम्पत्ति वैभव आदि सांसारिक भौतिक पदार्थ की आवश्यकता नही है। साधक भक्त पूजा और पूजा सामग्री के माध्यम से अपने हृदय का प्रेम परमात्मा तक पहुँचाकर समर्पण करता है। इसीलिए चित्रकूट वनक्षेत्र की ओर जाते समय जब एक तापस मिल मिला। वो तापस मानो प्रेम का ही मूर्त रूप था। इसीलिए राम जी ने तापस को पारस के समान अमूल्य समझकर हृदय से चिपका लिया।

मयार्दा पुरुषोत्तम श्रीराम लखन लाल के बिना अधूरे हैं - नीलम शास्त्री

चित्र
मयार्दा पुरुषोत्तम श्रीराम लखन लाल के बिना अधूरे हैं - नीलम शास्त्री  मेजा प्रयागराज ।तात भरत तुम सब विधि साधू, राम चरण अनुराग अगाधू, भरत जैसा धर्मात्मा कोई नहीं है और दसरथ जी का अंतिम संस्कार भरत जैसा धर्मात्मा पुत्र ने किया । उक्त बातें श्री सिद्ध हनुमान मानस मंदिर पाँती पर 14 अक्टूबर से आयोजित नौ दिवसीय राम कथा के सातवें दिन स्वामी राम स्वरूपिचार्य ने व्यक्त किया। इसी क्रम में वाराणसी से पधारी मानस कोकिला नीलम शास्त्री ने कहा कि मयार्दा पुरुषोत्तम श्रीराम लखन लाल के बिना अधूरे हैं। सम्पूर्ण लीला में श्री लक्ष्मण जी का प्रभु से बियोग नहीं हुआ। मानों भगवान राम ज्ञान है लखन लाल वैराग्य, ज्ञान की पूर्णता वैराग्य से होती है। राघवेन्द्र की कीर्ति रुपी ध्वज को फहराने में डंडा का काम करते हैं इसलिए महर्षि भरद्वाज ने लखन लाल का नाम सर्वप्रथम लिया। उन्होंने कहा कि, सब साधन कर सफल सुहावा । लखन राम सिय दर्शन पावा । इस दौरान मुख्य रूप से पंडित देवी प्रसाद मिश्र, सिद्धान्त तिवारी, जटा शुक्ल, अखिलेश मिश्र, समी शुक्ल, मोनू उपाध्याय, आशीष उपाध्याय, आशीष उपाध्याय, नवीन उप...

श्रीराम कथा से धुल जाते हैं मन के मैल-स्वामी रामस्वरूपाचार्य

चित्र
श्रीराम कथा से धुल जाते हैं मन के मैल-स्वामी रामस्वरूपाचार्य  मेजा,प्रयागराज । पांती के सिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय मानस सत्संग समारोह में श्रीराम कथा महात्म्य पर चर्चा करते हुए जगत गुरु रामानंदाचार्य कामदगिरी पीठाधीस्वर स्वामी रामस्वरूपाचार्य ने कहा कि श्रीराम की कथा के प्रभाव से कलुषित मन पवित्र हो जाते हैं। यहां प्रभु श्रीराम के अलावा कोई निर्दोष नहीं है। मनुष्य के दोष दूर करने का एक ही रास्ता राम कथा ही है। मानस प्रचारिणी समिति द्वारा आयोजित 57वें विराट मानस सत्संग समारोह में मानस मर्मज्ञों, संतों का जमावड़ा है। सत्संग समारोह मंच से कामदगिरी पीठाधीस्वर जगतगुरु रामानंदचार्य स्वामी रामस्वरूपाचार्य महाराज ने कथा विस्तार में कथा प्रेमियों को राम कथा के जीवन पर प्रभाव और कथा श्रवण से जीव कल्याण की विशद व्याख्या की है। उन्होंने कहा कि बदलते दौर में विकास और विनाश के साथ उत्कर्ष और अपकर्ष को देखा गया है। मानव जीवन कितना ही शिखर पर पहुंच जाय, लेकिन उसका कल्याण श्रीराम कथा और भगवत भजन में ही निहित है। उन्होंने कहा कि कोई साधु, संत हों या आम लोग हों, सब में ...

राम जी तो स्वयं ही सर्व समर्थ पूर्ण परमात्मा थे-पंडित रामगोपाल तिवारी

चित्र
राम जी तो स्वयं ही सर्व समर्थ पूर्ण परमात्मा थे-पंडित रामगोपाल तिवारी मेजा, प्रयागराज। मेजारोड के पांती गांव स्थित सिद्ध हनुमान मानस मंदिर में चल रहे सत्संग समारोह में शनिवार को महाराज पंडित रामगोपाल तिवारी ने कथा सुनाई। महाराज ने कहा कि अयोध्या में दशरथ जी पुरुषार्थ के रूप, में तथा गुरु वशिष्ठ जी अनहोनी का भी अनुकूल कर सकने वाले, राम जी तो स्वयं ही सर्व समर्थ पूर्ण परमात्मा थे। स्वामी श्री धर्माचार्य जी महाराज ने कथा को आगे बढ़ाते हुए कहा कि भगवान श्री राम मिथिला में माता जानकी जी के बारे में कहानी प्रस्तुत करते हैं। कहा कि सौंदर्य उसे कहते है। जिस रूप माधुरी का रसपान करते करते मिथिलासियों के साथ किशोरी जी तृप्त नही पाती। सुन्दरता उसे कहते हैं जो परिवर्तन और परिवर्धनशील हो और ऐसी सुन्दरता राम जी के अन्दर है। जिस रूप माधुरी के लिए बड़े बड़े साधक लिए ये तरसते हों। कथा के पांचवें दिन मानस मंदिर में कथा श्रोताओं की भीड़ रही। कथा श्रोताओं ने अपने आप को धन्य समझा। कथा के दौरान मुख्य यजमान विजयानंद उपाध्याय, मानस प्रचारिणी समिति के अध्यक्ष व कथा के आयोजक ई० नित्यानंद उपाध्याय, सम...

पति और पत्नी का जीवन दूध और पानी के जैसा होना चाहिए - पंडित कृष्ण कुमार

चित्र
पति और पत्नी का जीवन दूध और पानी के जैसा होना चाहिए - पंडित कृष्ण कुमार मेजा प्रयागराज। मेजा क्षेत्र के पातीं गांव स्थित श्री सिद्ध हनुमान मानस मंदिर में चल रहे सत्संग समारोह के चौथे दिन पंडित कृष्ण कुमार ने पति-पत्नी के रिश्ते कैसे होने चाहिए,को विस्तार पुर्वक बताया। उन्होंने बताया कि आज अधिकांश लोगों के वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल की कमी आ गई है। इस कारण पति और पत्नी मानसिक तनाव और परेशानियों का सामना करते हैं। विवाह के दो-तीन सालों तक तो स्थिति अच्छी रहती हैं पर जैसे जैसे समय बीतने लगता है वैसे ही आपस में दूरियां बनने लगती हैं ऐसी स्थिति में जीवन बोझ लगने लगता है और निराशा हावी हो जाती है। इन परिस्थितियों से बचने के लिए पति और पत्नी को चार बातों का ध्यान रखना चाहिए। -  1-बुरे समय में न छोड़ें एक-दूसरे का साथ. 2-पति-पत्नी को समझनी चाहिए एक-दूसरे के मन की बात  3-गलत काम करने से एक दूसरे को टोकना और रोकना चाहिए   4-एक दूसरे पर समर्पण और विश्वाश होना चाहिए उन्होंने कहा कि, संसार में दूध की कीमत ज्यादा होती हैं पर पानी की कीमत कम है। दूध ₹60 रुपया लीटर बिक...

रामचरित मानस मानव चरित्र निर्माण की प्रयोग शाला है -पंडित निर्मल कुमार शुक्ला

चित्र
रामचरित मानस मानव चरित्र निर्माण की प्रयोग शाला है -पंडित निर्मल कुमार शुक्ला   मेजा प्रयागराज। रेलवे स्टेशन मेजारोड स्थित श्री सिद्ध हनुमान मानस मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय राम चरित मानस कथा के प्रथम दिन श्रोताओं की भारी भीड़ रही। इस अवसर पर कथा वाचक मानस मर्मज्ञ पं. निर्मल कुमार शुक्ल ने कहा कि रामचरित मानस मानव चरित्र निर्माण की प्रयोग शाला है। इस ग्रंथ में समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वोच्च आदर्श का निरूपण किया गया है। यह ग्रन्थ हमारे पारवारिक संस्कारों का विश्वविद्यालय है। कथा श्रवण में कार्यक्रम के आयोजक इंजीनियर नित्यानंद उपाध्याय, विजयानंद उपाध्याय, मनीष उपाध्याय, विनय कुमार शुक्ल, सिद्धान्त तिवारी, मनीष तिवारी, राजीव तिवारी आदि मौजूद रहे।

श्री सिद्ध हनुमान मानस मंदिर पाँती पर 57 वां विराट मानस सत्संग समारोह 14 अक्टूबर से

चित्र
श्री सिद्ध हनुमान मानस मंदिर पाँती पर 57 वां विराट मानस सत्संग समारोह 14 अक्टूबर से मेजा प्रयागराज। क्षेत्र के मेजारोड स्थित पांति में श्री सिद्ध हनुमान मानस मंदिर पर मानस प्रचारिणी समिति मेजा के बैनर तले 14 अक्टूबर से 57 वां वार्षिक नौ दिवसीय विराट मानस सत्संग समारोह का शुभारंभ होगा जो 22 अक्टूबर तक चलेगा। उक्त आशय की जानकारी समिति के अध्यक्ष ई नित्यानंद उपाध्याय ने दी। उन्होंने बताया कि कथा प्रति दिन शांम 5 बजे से 9 बजे रात चलेगी । बताया कि विशाल मानस सत्संग समारोह प्रमुख कथा वाचक के रूप में जगद्गुरू रामानन्दाचार्य कामगिरि पीठाधीश्वर स्वामी रामस्वरूपाचार्य जी महाराज, चित्रकूट धाम जगद्गुरू रामानुजाचार्य प्रयाग पीठाधीश्वर स्वामी श्रीधराचार्य जी महाराज, अलोपी बाग, प्रयागराज पं. निर्मल कुमार शुक्ल, 'मानस महारथी, महाराष्ट्र पं० रामगोपाल तिवारी जी 'मानस रत्न', बाँदा श्रीमती नीलम शास्त्री जी, वाराणसी डा० रामसूरत रामायणी जी, वाराणसी पं० कृष्ण कुमार पाण्डेय जी, विन्ध्याचल धाम रहेंगे। ई नित्यानंद उपाध्याय ने क्षेत्र के लोगों से अपील किया उक्त अवसर का लाभ उठाते हुए श्रद्...

मेजा ऊर्जा नगर परिसर में ‘राम की शक्तिपूजा’ का मंचन

चित्र
मेजा ऊर्जा नगर परिसर में ‘राम की शक्तिपूजा’ का मंचन मेजा प्रयागराज।राजभाषा अनुभाग मेजा ऊर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड, मेजा के तत्वावधान में दिनांक 10 अक्टूबर 2024 की शाम रूपवाणी संस्थान,वाराणसी द्वारा ‘राम की शक्तिपूजा’ का मंचन किया गया। प्रख्यात कवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की अमर कृति ‘राम की शक्तिपूजा’ पर केंद्रित यह  नृत्य नाटिका रूपवाणी की 113 वीं प्रस्तुति थी। देश और दुनिया के विभिन्न भागों में इस प्रस्तुति की भरपूर सराहना होती रही है। राम रावण के अपराजेय युद्ध की पृष्ठभूमि में रची गई ‘निराला’ की इस कविता में सीता की मुक्ति का प्रसंग मर्मस्पर्शी नाटकीयता के साथ मौजूद है। शक्ति और न्याय के साथ होने के संकल्प को सच करती यह नृत्य नाटिका प्रकाश और ध्वनि के रचनात्मक संयोजन से अद्भुत दृश्य उपस्थित करती है। कार्यक्रम की सफलता का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि नाटिका के समापन के बाद दर्शक समूह खड़ा होकर देर तक कलाकारों के सम्मान में तालियां बजाता रहा।  इस अवसर पर मेजा ऊर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमलेश सोनी ने अपने उद्गार व...

एनटीपीसी मेजा में दुर्गा पूजा और नवरात्रि उत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ

चित्र
एनटीपीसी मेजा में दुर्गा पूजा और नवरात्रि उत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ  मेजा प्रयागराज।दुर्गा पूजा और नवरात्रि उत्सव का भव्य शुभारंभ मेजा ऊर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड (MUNPL) में हुआ। पहले दिन नए निर्मित "माँ शक्ति पूजा पंडाल" का उद्घाटन अपराजिता महिला समाज की अध्यक्ष श्रीमती अनु सोनी ने किया। इस अवसर पर मेजा ऊर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ कमलेश सोनी, सभी महाप्रबंधक और विभागाध्यक्ष भी उपस्थित थे। उत्सव की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा और अर्पण से हुई। पहले दिन नवरात्रि और दशहरा थीम पर विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके बाद, महिलाओं और युवतियों ने पूरे उत्साह के साथ कलश सज्जा प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसका मूल्यांकन अपराजिता महिला समाज के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा किया गया। दूसरे दिन का शुभारंभ मंदिर परिसर में नव निर्मित "सृजन मंडप" के उद्घाटन से हुआ, जिसका उद्घाटन श्रीमती अनु सोनी ने सीईओ कमलेश सोनी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया। उत्सव की रौनक बढ़ाते हुए महिलाओं ने डांडिया नृ...

विहिप जिलाध्यक्ष ने राजपूत ढाबा का किया उद्घाटन

चित्र
विहिप जिलाध्यक्ष ने राजपूत ढाबा का किया उद्घाटन मेजा प्रयागराज। क्षेत्र के कठौली गांव में प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा के समीप राजपूत ढाबा के सेकेंड पार्ट का विधिवत पूजा पाठ के बाद शुभारंभ हुआ। ढाबा के प्रबंधक ओम चंद्र गुप्ता ने विधिवत पूजा अर्चना किया। ढाबा के उद्घाटन के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के यमुनापार जिलाअध्यक्ष ई० नित्यानंद उपाध्याय, वरिष्ठ समाजसेवी सिद्धांत तिवारी, मेजारोड व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, शमी शुक्ला ने संयुक्त रूप से ढाबा का फीता काटकर उद्घाटन किया। संचालक सतीश चंद्र गुप्ता ने बताया कि राजपूत ढाबा के नाम से प्रयागराज के महेवा में उनकी एक शाखा पिछले कई सालों से संचालित है। उन्होंने बताया कि इस बार अपने तहसील क्षेत्र में लोगों की सेवा का मौका मिला है, कोशिश रहेगी की कोई निराश ना हो। उद्घाटन के बाद मुख्य अतिथियों ने संचालक को बधाई दी। संचालक सतीश गुप्ता ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आलोक गुप्ता, रौनक तिवारी, अभिषेक टीम मैनेजर, प्रमोद बीडीसी, बबलू गुप्ता, अजित गुप्ता, गोरेलाल गुप्ता सहित आद...

मेजा ऊर्जा निगम ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में रिकॉर्ड प्रदर्शन के बाद पहला लाभांश प्रदान किया

चित्र
मेजा ऊर्जा निगम ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में रिकॉर्ड प्रदर्शन के बाद पहला लाभांश प्रदान किया मेजा प्रयागराज।मेजा ऊर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड, जो महा-रत्न पावर यूटिलिटी एनटीपीसी लिमिटेड और उत्तर प्रदेश राज्य स्वामित्व वाली उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड द्वारा प्रवर्तित एक इक्विटी सहभागिता संयुक्त उपक्रम कंपनी है, जिसके द्वारा 31 मार्च 2024 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए पहली बार प्रति ₹10/- के साधारण शेयर पर ₹0.28 का अंतिम लाभांश दिया है, जो कुल 102.27 करोड़ रुपये है। कंपनी की 16वीं वार्षिक आम सभा में घोषित यह लाभांश दोनों शेयरधारकों को हस्तांतरित कर दिया गया है।    के. शनमुघा सुंदरम, अध्यक्ष MUNPL और  कमलेश सोनी, सीईओ मेजा ऊर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड ने कंपनी के पहले लाभांश के रूप में 46.02 करोड़ रुपये (टीडीएस कटौती के बाद) का औपचारिक चेक,  4 अक्तूबर 2024 को गुरदीप सिंह, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एनटीपीसी लिमिटेड को सौंपा।   इस अवसर पर  रवींद्र कुमार, निदेशक (प्रचालन) एनटीपीसी लिमिटेड, अनिल कुमार जाडली, निदेशक (मा.सं...

राष्ट्रपिता की सीख से करें राष्ट्र निर्माण : गायत्री मिश्रा

चित्र
राष्ट्रपिता की सीख से करें राष्ट्र निर्माण : गायत्री मिश्रा मेजा,प्रयागराज।प्रधानमंत्री ने स्वच्छता पखवारा शुरू करते हुए लोगों से अपील की है कि इस अभियान को मिशन का रूप देकर विकसित राष्ट्र संकल्प में भागीदारी निभाएं। उनकी जादुई अपील से प्रेरित ब्लाक प्रमुख मेजा गायत्री मिश्र ने मुख्यालय पर वेहतर कार्य करने वाले तीन सफाई कर्मियों को सम्मानित करते हुए अभियान के लिए शपथ दिलाई है। देश मे पीएम ने गांधी जयंती के मौके पर स्वच्छता पखवारा की शुरुआत की है। मेजा ब्लाक प्रमुख गायत्री गंगा प्रसाद मिश्र ने कहा कि वगैर जन भागीदारी के यह अभियान सफल नही हो सकता है। उन्होने पंचायत प्रतिनिधियों का आह्वाहन किया है कि इस मिशन की अगुआई करें और स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाएं। ब्लाक मुख्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती पर ध्वजारोहण कर दोनो महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए, उनके कृत्तित्व व व्यक्तित्व पर चर्चा कर कहा आइए हम सब राष्ट्रपिता के बताए रास्ते पर आगे बढ़ें। प्रमुख गायत्री गंगा प्रस...

प्राथमिक मत्स्य जीवी सहकारी समिति के गठन हेतु आवश्यक सूचना

चित्र
प्राथमिक मत्स्य जीवी सहकारी समिति के गठन हेतु आवश्यक सूचना मेजा प्रयागराज।प्राथमिक मत्स्य जीवी सहकारी समिति के गठन हेतु आवश्यक सूचना सर्वसाधारण को सूचना किया जाता है कि न्याय पंचायत रैपुरा उपहार विकासखंड उरुवा तहसील मेजा जनपद प्रयागराज के ग्राम पंचायत रैपुरा तन्दरिया मैं में एक प्रस्तावित मत्स्य जीवी सहकारी समिति का गठन की कार्रवाई की जा रही है जिसमें आम की प्रथम खुली बैठक दिनांक 04/10/2024 को आहूत की जाएगी समिति का मुख्य उद्देश्य गंगा नदी की एवं तालाब की नीलामी में भाग लेकर समिति के सदस्यों को रोजगार उपलब्ध कराना होगा समिति की प्रथम बैठक में समिति गठन एवं समिति में सदस्य बनाए जाने पर विचार प्रस्तावित है  अतः ग्राम/ न्याय पंचायत रैपुरा में निवास करने वाले मछुआ समुदाय एवं अनुचित जाति /जनजाति के आम जनमानस को सूचित किया जाता है कि समिति की सदस्यता प्राप्त करने एवं बैठक प्रतिभाग करने का कष्ट करें  निवेदक/प्रस्तावक नाम - गुलाब निषाद  पता रैपुरा पोस्ट मदरामुन्दपुर तहसील मेजा जनपद प्रयागराज

मेजा ब्लाक प्रमुंख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र ने बंधवा गांव में बने कूड़ा घर का किया अनावरणकहा - ग्राम पंचायत के प्रत्येक मुहल्ले में हो कूड़ादान,स्वच्छ ग्राम पंचायत ही बनेगी स्वच्छता की मिशाल

चित्र
मेजा ब्लाक प्रमुंख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र ने बंधवा गांव में बने कूड़ा घर का किया अनावरण कहा - ग्राम पंचायत के प्रत्येक मुहल्ले में हो कूड़ादान,स्वच्छ ग्राम पंचायत ही बनेगी स्वच्छता की मिशाल मेजा प्रयागराज। ब्लाक प्रमुंख प्रतिनिधि मेजा गंगा प्रसाद मिश्र ने मंगलवार को ग्राम पंचायत बंधवा में बने कूड़ा घर का फीता काटकर अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम स्वच्छता अभियान पर जोर देते हुए कहा कि ग्राम पंचायत के हर मुहल्ले में कूड़ा दान रखा जाय और हर व्यक्ति कूड़े को कूड़े दान में डालें जिससे स्वच्छ ग्राम पंचायत स्वच्छ भारत की मिशाल बन सके। इतना ही नहीं श्री मिश्र ने आगे कहा कि स्वच्छता ही एक अच्छे और विकासशील गांव की पहचान है, इसके लिए उन्होंने ब्लाक में तैनात सफाई कर्मियों को पूरी तत्परता के साथ साफ सफाई करने की हिदायत भी दिया।इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी श्याम सूरत, ग्राम सचिव अंकिता श्रीवास्तव, कृष्ण प्रकाश उपाध्याय, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र गुप्ता, पवन श्रीवास्तव, राकेश प्रजापति जीत लाल,नवीन, कमला शंकर,उमा शंकर आदि केअलावा ...

नीलम करवरिया का असमय जाना क्षेत्र की अपूरणीय क्षति- नित्यानंद उपाध्याय

चित्र
नीलम करवरिया का असमय जाना क्षेत्र की अपूरणीय क्षति- नित्यानंद उपाध्याय  मेजा,प्रयागराज । पांती की मानस वाटिका से पूर्व विधायक नीलम करवरिया का वेहद लगाव रहा। मेजा से जुड़ने के साथ ही वह इस वाटिका और इसके स्वामी ई नित्यानंद उपाध्याय की पारिवारिक सदस्य बन गयी। यहां के हर कोने में उनकी यादें रची बसी हैं। सोमवार को इस वाटिका में उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाते हुए कई आंखे नम हो गई। मेजारोड के पांती स्थित मानस वाटिका में विहिप जिलाध्यक्ष नित्यानंद उपाध्याय की अगुआई में पूर्व विधायक नीलम करवरिया को श्रद्धांजलि दी गयी। शोकसभा में दो मिनट का मौन रखते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया है। श्री उपाध्याय ने कहा कि नीलम करवरिया का हंस कर मिलना और भैया संबोधन करके बुलाना सदा याद रहेगा। उन्होने राजनीति, समाज और परिवार को एक साथ सहेज कर रखा। भाजपा के वरिष्ठ नेता जय शंकर पाण्डेय व जिला मंत्री कृष्णदास गुप्ता नाथू ने कहा वह मेजा नही बल्कि प्रदेश की नामचीन नेता और व्यक्तित्व की धनी रही। पूर्व पूर्व प्रमुख मुन्नन शुक्ल ने कहा इतने बड़े दिल और दूरदर्शी सोच की महिला कम नज...