संदेश

अक्टूबर, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एनटीपीसी मेजा मे लौह पुरुष की जयंती पर रन फॉर यूनिटी मैराथन का आयोजन हुआ

चित्र
एनटीपीसी मेजा मे लौह पुरुष की जयंती पर रन फॉर यूनिटी मैराथन का आयोजन हुआ  मेजा प्रयागराज:राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर खेल परिषद एवं मानव संसाधन विभाग के सौजन्य  से मेजा ऊर्जा निगम के परिसर में रन फॉर यूनिटी मैराथन का आयोजन किया गया।  लौह पुरुष के रूप में लोकप्रिय सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को हमारे राष्ट्र के एकीकरण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का सम्मान करने के लिए राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। एमयूएनपीएल कर्मचारियों एवं उनके परिवार, सीआईएसएफ कर्मियों के साथ-साथ परिसर मे उपस्थित अन्य कर्मचारियों की अभिन्न भागीदारी देखी गयी।  सभी प्रतिभागियों ने 3 किमी की मैराथन में सक्रिय रूप से हिस्सा लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।  दिन की शुरुआत जीएम (ओ एंड एम) सरित माहेश्वरी के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता-प्रतिज्ञा, अखंडता-प्रतिज्ञा और खादी- प्रतिज्ञा लेकर हुई।  तत्पश्चात रन फॉर यूनिटी मैराथन की शुरुआत सरित महेश्वरी ने हरी झंडी दिखाकर किया । जीएम (ओ एंड एम) सरित महेश्वरी और अपराजिता महिला समाज की उपाध्यक्षा राखी महेश्वरी ने कार्यक्...

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनपद प्रयागराज में 3,357 करोड़ की 424 विकास परियोजनाओं का बटन दबाकर किया लोकार्पण/शिलान्यास

चित्र
सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनपद प्रयागराज में 3,357 करोड़ की 424 विकास परियोजनाओं का बटन दबाकर किया लोकार्पण/शिलान्यास मा0 मुख्यमंत्री जी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूह की महिलाओं को डेमो चेक एवं प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत लाभार्थिंयों को चाभी का किया वितरण मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री सरोज भारतीय की छः माह की बेटी कृति का कराया अन्नप्राशन केन्द्र व प्रदेश की सरकार सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के सिद्धांत पर बिना किसी भेदभाव के पात्र लाभार्थिंयों को योजनाओं से करा रही है लाभान्वित सरकार समाज के आखिरी पायदान पर खड़े लोगो के विकास व उन्नति के लिए कृतसंकल्पित उत्तर प्रदेश भारत:मा0 मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी सोमवार को मेवालाल अयोध्या प्रसाद स्मारक इण्टर कालेज, सोरांव प्रयागराज में 3,357 करोड़ लागत की 424 विकास परियोजनाओं का बटन दबाकर लोकार्पण/शिलान्यास किया तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूह की महिलाओं को डेमो चेक, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत लाभार्थिं...

भाजपा नेता डॉ संगम मिश्र किसानों के सुख-दुख में हमेशा साथ रहेंगे - शंकरदेव त्रिपाठी

चित्र
भाजपा नेता डॉ संगम मिश्र किसानों के सुख-दुख में हमेशा साथ रहेंगे - शंकरदेव त्रिपाठी  बारा प्रयागराज : बारा परसरा गांव में आयोजित उत्तम सरसों के बीज को बोने के संबंध में शंकर देव त्रिपाठी( एडवोकेट )के साथ संगम मिश्रा की टीम ने किसानों से चर्चा की। किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए शंकरदेव त्रिपाठी( प्रान्त संस्कृत प्रमुख विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत) ने कहा की सरसों के उत्तम बीज बोने से पैदावार में कई गुना बढ़ोतरी होती है और किसानों की आय में बहुत बड़ी वृद्धि होती है, जिससे देश में तिलहन की समस्या में भी सहायता प्राप्त होती है। भारत में दुनिया से खरीदे जाने वाले तेल पर निर्भरता कम होगी। भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही परियोजनाओं की जानकारी देते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा कि जब देश का किसान खुशहाल होगा, तो देश मजबूत बनेगा। उन्होंने कहा कि डॉ संगम मिश्र के द्वारा  जमुनापार में किसानों को उत्तम बीज के अधिक से अधिक प्रयोग के लिए जागरूक किया जा रहा है। अच्छे बीजों की जानकारी के बिना किसानों को फसल का बहुत नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने अगवन...

राम चरित मानस श्री राम का अक्षराकार विग्रह है-पं निर्मल कुमार शुक्ल

चित्र
राम चरित मानस श्री राम का अक्षराकार विग्रह है-पं निर्मल कुमार शुक्ल  मेजा प्रयागराज:56वॉ विराट मानस सत्संग समारोह के दूसरे दिन महराज जी ने रामायण की महिमा का बखान करते हुए कहा कि राम चरित मानस विश्व साहित्य का मुकुट मणि है।यह मानव जीवन की प्रयोगशाला है। इस दिव्य ग्रंथ का श्रवण पठन या अनुकरण करने से मानव में दैवी गुणों का प्रादुर्भाव होता है। उक्त उद्गार श्री राम चरित मानस सम्मेलन सिद्ध हनुमान मंदिर पांती मेजारोड में महाराष्ट्र से पधारे विद्वान मानस गीता भागवत तथा सनातन धर्मशास्त्रों के मर्मज्ञ कवि साहित्यकार पं निर्मल कुमार शुक्ल ने व्यक्त किया। श्री शुक्ल ने कहा कि राम चरित मानस मात्र एक ग्रंथ नहीं यह भगवान श्री राम का अक्षराकार विग्रह है। शाश्त्रोंं में भगवान के अनेकों प्रकार के विग्रहों का वर्णन आता है जैसे पाषाण मूर्ति, मिट्टी की मूर्ति ,स्वर्ण मूर्ति, काष्ठ मूर्ति, रत्न मूर्ति ऐसे ही रामायण भगवान की अक्षराकार मूर्ति है जिसमें बाल कांड चरण ,अयोध्या काण्ड कमर ,अरण्य काण्ड पेट और किष्किन्धाकाण्ड ह्रदय है।उसी प्रकार सुन्दर काण्ड भगवान श्री राम का कंठ, लंका ...

56 वॉ विराट मानस सत्संग आज से शुरू

चित्र
56 वॉ विराट मानस सत्संग आज से शुरू  मेजा प्रयागराज। श्री हनुमान मानस सेवा द्वारा संचालित मानस प्रचारिणी समिति द्वारा विराट मानस सत्संग का आयोजन 26 अक्टूबर से तीन नवंबर तक चलेगा। श्री सिद्ध हनुमान मानस मंदिर पाती मेजारोड में होने वाले इस आयोजन में विशिष्ट कथावाचक रामानंदाचार्य कामदगिरि पीठाधीश्वर स्वामी रामस्वरूप आचार्य महाराज चित्रकूट धाम से, जगतगुरु रामानुजाचार्य प्रयाग पीठाधीश्वर स्वामी श्रीधराचार्य महाराज अलोपी बाग से पंडित निर्मल कुमार शुक्ला उर्फ मानस महारथी महाराष्ट्र से, पं. राम गोपाल तिवारी उर्फ मानस रत्न बांदा, नीलम शास्त्री वाराणसी से तथा रामसूरत रामायणी वाराणसी से आ रहे हैं। श्रद्धालु शाम पांच बजे से लेकर नौ बजे तक भक्ति रस में गोता लगा सकते हैं। उक्त आशय की जानकारी मानस प्रचारिणी समिति के अध्यक्ष पंडित नित्यानंद उपाध्याय ने दिया श्री उपाध्याय ने क्षेत्रीय लोगो से भारी संख्या में कथा मे पहुंचने की अपील किया है।

बेटियां हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं - आरती गौतम मेजा के बासुदेव सिंह महिला महाविद्यालय में 399 स्मार्ट फोन वितरित किए गए

चित्र
बेटियां हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं - आरती गौतम मेजा के बासुदेव सिंह महिला महाविद्यालय में 399 स्मार्ट फोन वितरित किए गए  मेजा प्रयागराज: विकास खंड उरुवा के तरवाई स्थित बासुदेव सिंह महिला महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी योजना के तहत 399 छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किया गया।स्मार्ट फोन पाते ही छात्राओं के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रहीं प्रमुख उरुवा आरती गौतम ने कहा कि हर क्षेत्र में बेटियां परचम लहरा रही है।आज के परिवेश में बेटा-बेटी में कोई अंतर नहीं रह गया है। बेटियां सेना, चिकित्सा, राजनीति जैसे क्षेत्रों में आगे आ रही है। बेटियों को बेहतर शिक्षा दिलाना आज की जरूरत है । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्रबंधक वीरेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा सफलता की कुंजी होती है। विद्यालय के प्रबंधक ने आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि भोला गौतम, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, इत्यादि लोग मौजूद रहे।

आपका साथ मिला तो जमुना पार में विकास की धारा बहेगी-डॉ संगम मिश्र

चित्र
आपका साथ मिला तो जमुना पार में विकास की धारा बहेगी-डॉ संगम मिश्र मेजा प्रयागराज:भाजपा के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी डॉ संगम मिश्र का जमुनापार के कई गांव में भव्य स्वागत किया गया। शाहपुर कलां गांव में शिव मंदिर में निषाद समाज की एक बड़ी सभा को संबोधित करते हुए डॉ संगम मिश्र ने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि बुंदेलखंड क्षेत्र में आवश्यक सुविधाएं प्राप्त हो।यहां से सांसद बनने पर यहां बंद कारखाने को पुनः चालू करने का प्रयास करूंगा। नए कारखाने की स्थापना भी कराऊंगा। जिससे क्षेत्र के नवयुवकों को रोजगार मिल सके। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े होने के नाते मैं चाहूंगा कि जमुनापार के गांव-गांव में बच्चों के पठन-पाठन की अच्छी व्यवस्था हो।डॉ मिश्र ने कहा गरीब शोषित वंचित व जरूरतमंदों को उज्वला योजना,राशन कार्ड आयुष्मान कार्ड,घर-घर नल से जल एवं अन्य योजनाएं को मोदी- योगी सरकार द्वारा जन-जन तक उपलब्ध कराई जा रही है।डॉ मिश्र ने कहा बिजली-पानी की सुविधा के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। आवारा पशुओं की समस्या पर डॉ मिश्र ने कहा कि मैं समस्या के निदान के लिए कार्य करूंगा। बड़ी-बड़ी गौशालाएं बनाई जा...

कोना में संचारी रोग के प्रति भाजपा नेता ने किया जागरूक

चित्र
कोना में संचारी रोग के प्रति भाजपा नेता ने किया जागरूक  मेजा प्रयागराज: शुक्रवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान जागरूकता कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों द्वारा संचारी रोग अभियान जागरूकता नारों के उदघोष के साथ सुबह गांव में एक प्रभात फेरी निकाल कर जागरूकता अभियान चलाया गया' रैली आयोजन के पश्चात बच्चों को विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राम शंकर पांडेय ने संचारी रोग के लक्षण, इससे बचने के उपाय के बारे में विस्तार से जानकारी दी । इसी क्रम में भाजपा नेता विनय कुमार शुक्ल ने बच्चों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष संचारी रोग अभियान 3 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक के बारे में विस्तार से बताया और उपस्थित बच्चों और अभिभावकों से व्यक्तिगत स्वच्छता और आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने का आग्रह किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एस एम सी अध्यक्ष आशीष कुमार द्विवेदी, पुराछात्र अध्यक्ष राम मूर्ति द्विवेदी, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि रंग लाल निषाद, खन्ने बादशाह, मूर्ति खरबंदा, रंजना कुमारी, शारदा देवी, कुशल कुमार सत्यम द्विवेदी सहित अभिभावक गण मौजूद रहे ।

मैं यमुनापार की जनता के सेवा का संकल्प लेकर आया हूं - डॉक्टर संगम मिश्रा

चित्र
मैं यमुनापार की जनता के सेवा का संकल्प लेकर आया हूं - डॉक्टर संगम मिश्रा  मेजा/ कोरांव प्रयागराज: भाजपा की एक जनसभा बभनपट्टी ग्रामसभा में आयोजित हुई जिसमें  मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी डॉ. संगम मिश्र रहे उन्होंने कहा कि मैं यमुनापार की जनता की सेवा का संकल्प लेकर आया हूं।  वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. संगम मिश्र ने उज्वला योजना, राशन कार्ड व आयुष्मान कार्ड आदि सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं से जनता को हो रहे लाभ के विषय में जानकारी प्रदान की।डॉ. संगम मिश्र ने कहा इस क्षेत्र में लोगों ने सड़क, पानी, नाली एवं पशुओं से आ रही कठिनाइयों की जानकारी मुझे दी है।इस विषय में मैं उच्च अधिकारियों से शीघ्र समस्या के समाधान हेतु  वार्ता करके समस्या का समाधान करवाउंगा।यदि आप लोगों ने मुझे यहां से सांसद के लिए चुना तो मैं बंद कल-कारखानों को पुनः चालू करा कर इस क्षेत्र की बेरोजगारी को दूर करने का प्रयास करूंगा। आवारा पशुओं की समस्या पर डॉ संगम मिश्र ने कहा कि जमुना पार में विशाल गौशालाओं का निर्माण कराया जाएगा। जिससे जनता को पशुओं की समस्या से निजात मिलेगा एवं उन्हें...

जमुनापार के लोगों को मूलभूत सुविधाएं दिलवाना प्रथम कर्तव्य - डाक्टर संगम मिश्रा

चित्र
जमुनापार के लोगों को मूलभूत सुविधाएं दिलवाना प्रथम कर्तव्य - डाक्टर संगम मिश्रा  मेजा/कोरांव प्रयागराज: बड़ोखरा ग्राम में आयोजित अनुसूचित जाति-जनजाति सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ संगम मिश्र ने कहा मैं यमुनापार की जनता की सेवा का संकल्प लेकर आया हूं। दलित शोषित वंचितों की सेवा करने आया हूं। वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. संगम मिश्र ने उज्ज्वला योजना, राशन कार्ड व आयुष्मान कार्ड आदि सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं से जनता को हो रहे लाभ के बारे में लोगों को जानकारी प्रदान की। विशिष्ट अतिथि दिलीप शुक्ल डॉ. संगम मिश्र के द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे दलित शोषित वंचित के प्रति कार्यों की जानकारी दी।उन्होंने कहा कोई भी दलित शोषित वंचित अपने सुख-दुख में हमेशा डॉ. संगम मिश्र को याद करता है,तो डॉ संगम मिश्रा स्वयं उनके सुख-दुख में सदैव उपस्थित रहते हैं और यथाशक्ति सहायता प्रदान करते हैं।  अनुसूचित जाति जनजाति महासम्मेलन में मंच का संचालन करते हुए शंकरदेव त्रिपाठी ने इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र में डॉ. संगम मिश्र  के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए  बताया ...

प्रयागराज की जनता के प्यार और आशीर्वाद की हमेशा ऋणी रहूंगी-नीलम

चित्र
प्रयागराज की जनता के प्यार और आशीर्वाद की हमेशा ऋणी रहूंगी-नीलम जन्मदिन के जश्न में उमड़ी भीड़,बधाईयों के साथ मिले तोहफे मेजा प्रयागराज:क्षेत्र की पूर्व विधायक श्रीमती नीलम करवरिया के 54 वें जन्म दिन के जश्न में भारी उत्साह रहा।लखनपुर आवास पर मनाए गए जन्मदिन में उमड़ी भीड़ उनकी लोकप्रियता की गवाही दे रही थी। बधाई देने वालों का तांता लगा रहा और लोगों ने तोहफे देकर अपने नेता के जन्म दिन को खास बना दिया।पूर्व विधायक ने सबके प्रति आभार जताते हुए कहा कि आप सबके प्यार और आशीर्वाद ने मुझे हर मोड़ पर ऊर्जा दी है। प्रयागराज के लोगों के प्यार और आशीर्वाद की हमेशा ऋणी रहूंगी। पूर्व विधायक श्रीमती नीलम करवरिया के 54 वें जन्मदिन का जश्न मंगलवार को सुबह उनके आवास कल्याणी देवी से शुरू हो गया था।शाम को उनके क्षेत्रीय आवास लखनपुर में भव्य आयोजन किया गया है।यहाँ अपने शुभेच्छुओं और कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर अपना जन्म दिन मनाया है।उंन्होने कहा कि प्रयागराज मेरी धड़कन है और यहाँ के लोगों का मैं हृदय से सम्मान करती हूं।मेरे जीवन सफर के 54 वें पड़ाव में यहाँ से मुझे भरपूर प्यार,सम्मान और आशीर्वाद मि...

मेजा ऊर्जा निगम और सिपेट के मध्य कौशल विकास हेतु सांसद प्रयागराज की उपस्थिति में एम ओ यू पर हस्ताक्षर

चित्र
मेजा ऊर्जा निगम और सिपेट के मध्य कौशल विकास हेतु सांसद प्रयागराज की उपस्थिति में एम ओ यू  पर हस्ताक्षर मेजा प्रयागराज:दिनांक 11-10-2023 को, मेजा ऊर्जा निगम (एमयूएनपीएल) ने अपने परियोजना प्रभावित गांवों के 30 उम्मीदवारों को 90 दिवसीय आवासीय कार्यक्रम के लिए प्रायोजित करने के लिए सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीआईपीईटी)लखनऊ के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। लखनऊ में CIPET परिसर में कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित उम्मीदवार प्लास्टिक प्रसंस्करण में मशीन ऑपरेटर सहायक बनने हेतु 480 घंटे लंबे सर्टिफिकेशन कार्यक्रम में प्रशिक्षित होंगे। समझौते पर प्रयागराज के माननीय संसद  प्रो. डॉ. रीता बहुगुणा जोशी और एमयूएनपीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  सुनील कुमार की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए। समझौते में एमयूएनपीएल  की ओर से अखिल के.पी. पट्टनायक,  एजीएम (एचआर)  एवं सिपेट की तरफ से रतन कुमार निदेशक एवं प्रमुख सिपेट लखनऊ केंद्र ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर बोलते हुए माननीय सांसद महोदया ने सरकार द्वारा शुरू किए गए कौ...

सपा पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पहली पुन्य तिथि नितेश तिवारी ने मनाई

चित्र
सपा पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पहली पुन्य तिथि नितेश तिवारी ने मनाई   मेजा प्रयागराज:समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पहली पुण्यतिथि मंगलवार को लखनपुर गांव में सपा नेता नितेश तिवारी की अगुवाई में मनाई गई। इस मौके पर मौजूद सपाइयों ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया।         सपा नेता नितेश तिवारी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव होना आसान नहीं है। नेताजी की यूपी की राजनीति में ही नही बल्कि दिल्ली की राजनीति में एक अलग ही पहचान रही। मुलायम सिंह को लोग नेता जी भी बोलते हैं। उन्होंने अपने खून पसीने से पार्टी को सींचा है। उनके न रहने पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पार्टी को आगे बढ़ा कर गरीब, पिछड़ा, दलितों की आवाज को बुलंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने यूपी की राजनीति की दशा एवम दिशा को बदला था। उन्होंने छात्र जीवन से राजनीति में कदम रखा और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद वो देश के रक्षामंत्री और तीन बार यूपी के मुख्यमंत्री भी बने। खास करके उन्होंने भारतीय सेना एवम सेन...

मृतक ओमशंकर के घर पहुंची नीलम करवरिया, शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कहीं

चित्र
मृतक ओमशंकर के घर पहुंची नीलम करवरिया, शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कहीं  मेजा प्रयागराज:मेजा थाना क्षेत्र के चपरतला गांव स्थित पेट्रोल पंप के मैनेजर का शव पेट्रोल पंप के आफिस के कमरे में पंखे के सहारे फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया था। परिजनों ने मारकर फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। जिसमें दो ज्ञात और एक अज्ञात के खिलाफ ३०२ सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कल शनिवार को मेजा की पूर्व विधायक नीलम करवरिया शोकाकुल परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया और आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही और श्रीमती करवरिया ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।  शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने वालों में वरिष्ठ समाजसेवी इंजिनियर नित्यानंद उपाध्याय, समाजसेवी विजयकांत मिश्रा, सिद्धांत तिवारी, सुभाष पयासी, धीरज दुबे, जितेन्द्र शुक्ला, सहित आदि लोग मौजूद रहे।

एमयूएनपीएल ने राजकीय शिशु एवं बालिका गृह में आयोजित चिल्ड्रन कार्निवल के प्रतिभागियों को किया सम्मानित

चित्र
एमयूएनपीएल ने राजकीय शिशु एवं बालिका गृह में आयोजित चिल्ड्रन कार्निवल के प्रतिभागियों को किया सम्मानित मेजा प्रयागराज:मेजा ऊर्जा निगम ने अपने नैगम सामजिक दायित्व के अंतर्गत अपनी सहयोगी कल्याण शाखा अपराजिता महिला समाज (एएमएस) के द्वारा चिल्ड्रेन कार्निवल-2023 के प्रतिभागियों को सम्मानित किया। यह पहल उत्तर प्रदेश सरकार ने 'मेरा हुनर मेरी पहचान' थीम पर आधारित कर प्रदेश के नौ जिलों में प्रारम्भ की है। इसी श्रंखला में 2 अक्टूबर से प्रयागराज स्थित राजकीय शिशु एवं बालिका गृह में किशोर न्याय बोर्ड के तत्वाधन में इस कार्निवल का आयोजन किया गया था।  इस पहल के माध्यम से राजकीय शिशु एवं बालिका गृह के निवासियों, विशेषकर युवा बालिकाओं और बालकों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्राप्त हुआ। समापन समारोह में इन प्रतिभागियों ने खुद से तैयार किए हुए उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई।  उनकी कला को सराहते हुए एमयूएनपीएल के एएमएस और सीएसआर प्रतिनिधियों ने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया और महिलाओं को स्वच्छता किट वितरित किया । उन्होंने लड़कियों को स्टेशनरी किट और लंच बॉ...

डॉ संगम मिश्र शोकाकुल परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया

चित्र
डॉ संगम मिश्र शोकाकुल परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया मेजा प्रयागराज: भाजपा नेता डॉ संगम मिश्र लगातार क्षेत्र में बने हुए हैं। सहभागी बन रहे हैं। वह बुधवार को संसदीय क्षेत्र प्रयागराज के मेजा में लोगों के सुख-दुःख में शामिल होकर शोक संवेदना प्रकट किया। इसी क्रम में वह मेजा क्षेत्र के खमनिया गांव में महावीर बिंद के भाई के निधन पर उनके आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया। वहीं क्षेत्र के ओनौर गांव के सियाराम प्रजापति के भाई के निधन पर शोक संतप्त परिवार के बीच जाकर मिले और शोक संतप्त परिवार के बीच अपनी संवेदना प्रकट कर मृत आत्मा की शांति एवं परिवार जनों को दुःख की घड़ी से उबरने का ढाढस बंधाया। इस दौरान श्री मिश्र ने कहा कि क्षेत्र मेरा परिवार है और क्षेत्र के लोग मेरे पारिवारिक सदस्य हैं। मैं सभी के सुख-दुःख में शामिल होने का भरपूर प्रयास करता हूं और लगातार लोगों के दुःख-सुख में शामिल होता रहूंगा। इस दौरान उनके साथ में भाजपा नेता दिलीप शुक्ल, एस.के. तिवारी, शंकरदेव त्रिपाठी, अमरेश मिश्र, आकाश निषाद, लालचन्द्र बिंद, प्रेमचन्द्र गुप्ता, राजेश शर्मा, आकाश सहित आद...

डॉ संगम मिश्रा ने चलाया व्यापक सफाई अभियान

चित्र
डॉ संगम मिश्रा ने चलाया व्यापक सफाई अभियान  झूंसी प्रयागराज : प्रतिष्ठान पुरी झूंसी प्रयागराज में डॉ संगम मिश्रा ने पीएम नरेंद्र मोदी के आवाहन पर चलाया व्यापक सफाई अभियान।  कल दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर पीएम मोदी के आवाहन पर डॉ संगम मिश्रा ने चलाया व्यापक सफाई अभियान। सफाई अभियान में मोहल्ले के कई वरिष्ठ नागरिक एवं बड़ी संख्या में युवाओं एवं महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।   सफाई अभियान डॉ सी.डी.तिवारी के यहां से होते हुए सेंट्रल एकेडमी स्कूल के आगे लाल चौक चौराहे तक चलाया गया। लगभग 2 घंटे चले इस सफाई अभियान में डॉ संगम मिश्रा ने सड़क व नाली की अच्छी तरह से सफाई करते हुए कूड़ा कचरा को कूड़ा गाड़ी से उचित स्थान पर पहुंचवाया। लाल चौक में लोगों को स्वच्छता अभियान के प्रति जागरुक करते हुए डॉ  संगम मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्वच्छता पर सदा लोगों को जागरुक करते थे। उन्होंने कहा की महात्मा गांधी जी स्वयं भी अपने आश्रम की सदैव साफ सफाई किया करते थे।  उन्होंने आगे कहा कि गांधी जी के स्वच्छता विचार को हमारे पीएम नरेंद्र मोदी ने जन आं...

खेल को खेल की भावना से खेले -डाॅ.संगम मिश्रा

चित्र
खेल को खेल की भावना से खेले -डाॅ.संगम मिश्रा खेल को खेल की भावना से खेले -डाॅ.संगम मिश्रा मेजा प्रयागराज:कल सोमवार को नेवढ़िया गांव में एक विशाल दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास जिलों के कई बड़े पहलवानों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि डॉक्टर संगम मिश्रा ने क्षेत्रीय खेलों को बढ़ावा देने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करते हुए विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। श्री मिश्रा ने कहा कि ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। ऐसे आयोजन से गांव की प्रतिभाएं निकल कर बाहर आती है।खेल को खेल की भावना से खेले। कार्यक्रम के आयोजक सुशील कुमार ने अपने साथियों के साथ मुख्य अतिथि का माल्यार्पण करके जोरदार स्वागत किया। हजारों की संख्या में लोग दंगल/खेल प्रतियोगिता देखने पहुंचे । दंगल के आयोजक सुशील कुमार, कन्हैया लाल मिश्रा ,श्याम राज बिन्द, रहे ।इस दंगल प्रतियोगिता में कई पहलवानों ने हिस्सा लिया ।जिसमें राज जबर विंद पहलवान की राममिलन बिन्द से कुश्ती हुई। विजेता पहलवानों को मुख्य अतिथि  डॉ संगम मिश्रा  के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता दि...

मेजा ऊर्जा निगम ने प्रभात फेरी निकाल कर गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

चित्र
मेजा ऊर्जा निगम ने प्रभात फेरी निकाल कर गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती  मनाई  मेजा प्रयागराज:2 अक्टूबर 2023 को मेजा ऊर्जा निगम के परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूम-धाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों विभूतियों को पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। तत्पश्चात स्वच्छता पखवाड़ा (स्वच्छता ही सेवा - 2023) के तहत  क्रीड़ा परिषद द्वारा स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देने  के लिए प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम का समापन कर्मचारियों, महिलाओं और बच्चों के लिए मनोरंजक खेलों एवं अन्य रोमांचक गतिविधियों के साथ हुआ।  इस अवसर पर  सरित महेश्वरी महाप्रबन्धक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) द्वारा विजेताओं को पुरष्कृत किया गया। सरित माहेश्वरी जीएम (ओ एंड एम) ने राष्ट्र-निर्माण में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के योगदान पर प्रकाश डाला और युवाओं से इन महान  विभूतियों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। प्रभात फेरी के माध्यम से अक्टूबर को स्तन कैंसर जागरूकता माह ...

गांधी जयंती के अवसर पर चलाएं जा रहे स्वच्छता कार्यक्रम को हर रोज चलाए जाने कि जरूरत है-योगेश शुक्ला

चित्र
गांधी जयंती के अवसर पर चलाएं जा रहे स्वच्छता कार्यक्रम को हर रोज चलाए जाने कि जरूरत है-योगेश शुक्ला   मेजा प्रयागराज: मेजा के प्रसिद्ध बाबा महाराज के धाम में भाजपा नेता योगेश शुक्ला ने दर्शन पूजन कर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर आज बाबा महराज धाम में स्वच्छता अभियान में अपना श्रम दान देकर स्वच्छता का संदेश दिए। इस अवसर पर भाजपा नेता योगेश शुक्ला ने कहा कि आज पूरे देश में स्वच्छता के लिए श्रमदान का अभियान न केवल गांधी के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी बल्कि देश के हर गांव और शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने कि प्रेरणा देगा।उन्होंने मंदिर प्रबंधन समिति, पार्टी कार्यकर्ताओं, श्रद्धालुओं एवं मेले के दुकानदारों का आवाहन करते हुए कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर चलाएं जा रहे आज के स्वच्छता कार्यक्रम को हर रोज चलाए जाने कि जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम सभी श्रद्धालु जिस आस्था और विश्वास के साथ यहां पर जल चढ़ाते हैं और पूजा करते हैं उसी आस्था के साथ हमे नियमित रूप से स्वच्छता के लिए संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि यदि हम सब ऐसा कर सके तो धीरे धीरे स्वच्छता भी ह...

भाजपा नेता संगम मिश्रा ने महानगर अध्यक्ष से जनहित के मुद्दों पर चर्चा किया

चित्र
भाजपा नेता संगम मिश्रा ने महानगर अध्यक्ष  से जनहित के मुद्दों पर चर्चा किया  झूंसी प्रयागराज:सेंट्रल एकेडमी स्कूल झूंसी प्रयागराज में बीते शनिवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी डॉ संगम मिश्रा ने महानगर अध्यक्ष का पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र से स्वागत कर श्री राम जानकी की फोटो भेंट किया।महानगर अध्यक्ष श्री मिश्रा ने दोपहर का लंच डॉ संगम मिश्रा के साथ किया। प्रयागराज के महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा के साथ आए सभी लोगों ने डॉ संगम मिश्रा के सेंट्रल एकेडमी स्कूल में दोपहर का लंच ग्रहण किया। महानगर अध्यक्ष लगभग दो घंटे तक सेंट्रल एकेडमी स्कूल में रुके। डाक्टर संगम मिश्रा ने महानगर अध्यक्ष से जनहित के कार्यों के लिए वार्ता किया।इस दौरान मुख्य रूप से एस. के तिवारी( डायरेक्टर सेंट्रल एकेडमी),शंकरदेव त्रिपाठी( एडवोकेट), भाजपा नेता दिलीप शुक्ला, कृष्ण मोहन मिश्र,प्रकाश कुमार पांडेय,उमेश मिश्र,अमरेश मिश्र, यश विक्रम त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।