विहिप जिलाध्यक्ष ई. नित्यानंद उपाध्याय की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
मेजा, प्रयागराज। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष एवं व्यापार मंडल संरक्षक ई. नित्यानंद उपाध्याय की माता हीरावती देवी का सोमवार देर रात निधन हो गया। वह लगभग 101 वर्ष की थीं। उनके निधन की सूचना मिलते ही मेजारोड बाजार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोगों ने उनके आवास पहुंचकर अंतिम दर्शन किए और श्रद्धांजलि अर्पित की।
धार्मिक प्रवृत्ति एवं सरल स्वभाव की हीरावती देवी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। मंगलवार को उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार छतवा गंगा घाट पर सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में किया गया। उनके छोटे पुत्र विजयानंद उपाध्याय ने मुखाग्नि दी।
श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व विधायक उदयभान करवरिया, भाजपा नेता इन्द्रदेव शुक्ल (राजू भैया), एसीपी एस.पी. उपाध्याय, प्रमुख प्रतिनिधि मेजा गंगा प्रसाद मिश्र, पूर्व प्रमुख मुन्नन शुक्ल, शिक्षक संघ अध्यक्ष मनीष तिवारी, अधिवक्ता अनिल पांडेय, वरिष्ठ समाजसेवी सिद्धांत तिवारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, ओ.पी. पाण्डेय, अखिलेश मिश्रा, पिंटू तिवारी, अंशु सिंह, दर्शन तिवारी, मार्तंड शर्मा, नीरज तिवारी, शिवम शुक्ला, शमी शुक्ला, राजेन्द्र मोदनवाल सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी शामिल रहे।
हीरावती देवी के निधन पर मेजारोड बाजार की अनेक दुकानें बंद रहीं। व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। दिनभर उनके आवास पर लोगों का तांता लगा रहा और क्षेत्र में शोक का माहौल बना रहा।
टिप्पणियाँ