संदेश

अगस्त, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बंद पड़े स्वास्थ्य केन्द्रों को चालू कराने हेतु पप्पू गौतम मिलें डिप्टी सीएम से

चित्र
बंद पड़े स्वास्थ्य केन्द्रों को चालू कराने हेतु पप्पू गौतम मिलें डिप्टी सीएम से  मेजा, प्रयागराज। जनपद प्रयागराज के मेजा क्षेत्र में उप स्वास्थ्य केंद्रों को चालू कराये जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है।  इसे लेकर उरुवा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पप्पू गौतम से भी ग्रामीणों ने आग्रह किया था की उनकी आवाज सरकार तक पहुंचाएं। जिससे उप स्वास्थ्य केन्द्र चालू हो सके ताकि जनता को इलाज के लिए भटकना न पड़े। जनता की सुविधा हेतु प्रमुख प्रतिनिधि उरुवा पप्पू गौतम ने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उप स्वास्थ्य केन्द्रों को जल्द से जल्द चालू कराने की गुजारिश की है।  बता दें कि पौसिया , परानीपुर, रैपुरा सहित मेजा क्षेत्र में बंद पड़े उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कई साल पहले किया गया था। कुछ तो लगभग चालीस साल हो गए बने। मगर डाक्टर आज तक नहीं बैठे । श्री गौतम ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात कर उप स्वास्थ्य केन्द्रों को चलाने की मांग की। जिससे स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि, स्थानीय स्तर पर उप स्वास्थ्य केंद्र चालू होने से लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का...

सीएम योगी द्वारा 'श्रम न्याय सेतु' पोर्टल, औद्योगिक न्यायाधिकरण एवं श्रम न्यायालय, उ०प्र० की वेबसाइट एवं ई-कोर्ट पोर्टल का शुभारंभ

चित्र
सीएम योगी द्वारा 'श्रम न्याय सेतु' पोर्टल, औद्योगिक न्यायाधिकरण एवं श्रम न्यायालय, उ०प्र० की वेबसाइट एवं ई-कोर्ट पोर्टल का शुभारंभ UP: दिनांक 26.08.2025 को लखनऊ में आयोजित "रोजगार महाकुंभ 2025" के अवसर पर उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश के श्रमिकों को त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए 'श्रम न्याय सेतु' पोर्टल, औद्योगिक न्यायाधिकरण_एवं श्रम न्यायालय, उ०प्र० की वेबसाइट एवं ई-कोर्ट पोर्टल का शुभारंभ किया। इन डिजिटल प्लेटफॉर्मों की शुरुआत से श्रमिकों और नियोक्ताओं के बीच उत्पन्न विवादों का त्वरित निस्तारण संभव होगा तथा न्यायालयीन कार्यवाही की पारदर्शिता और दक्षता में अभूतपूर्व वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा एवं उन्हें न्याय तक सहज और समयबद्ध पहुंच सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा कि तकनीक आधारित न्याय प्रणाली ही भविष्य की आवश्यकता है और इन पोर्टलों की शुरुआत से श्रमिकों को न्या...

प्रयागराज में बाढ का परिदृश्य दिनांक-28.08.2025समय सायंकाल 04.00 बजे

चित्र
जनपद प्रयागराज में बाढ का परिदृश्य दिनांक-28.08.2025 समय सायंकाल 04.00 बजे  जलस्तर गंगा नदी का जलस्तर- 1. फाफामउ- 84.44(+04) (4 hrs)                       2. छतनाग- 83.56 (stable) (4 hrs)   गंगा नदी का खतरे का बिन्दु. 1. फाफामउ-84.738 मी0                           2. छतनाग-84.738 मी0 गंगा नदी का अधिकतम जलस्तर.1. फाफामउ-87.980 मी0                             2. छतनाग-88.030 मी0  यमुना नदी का जलस्तर-1. नैनी-84.15 (+02) (4 hrs)  यमुना नदी का खतरे का बिन्दु. 84.738 मी0 यमुना नदी का अधिकतम जलस्तर.नैनी- 87.990 मी0 प्रभावित वार्डध्मोहल्ला . 22 सदर-12- कछार मऊ, मऊ सरैया, राजापुर देह माफी, बघाड़ा, नेवादा, बेली कछार,बेली उपरहार, मेहदौरी, सलोरी,शिवकुटी, म्योराबाद, दारागंज। फुलपुर-04-सोनौटी, बदरा, लीलापुर,धोकरी। करछना-02- देहली, भगेसर। सोरांव-02- फाफामउ, गंगानगर। मेजा-02-...

स्वरूपरानी अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए- DM प्रयागराज

चित्र
स्वरूपरानी अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए- DM प्रयागराज  प्रयागराज। (28 अगस्त,2025)  जिलाधिकारी  मनीष कुमार वर्मा ने गुरूवार को मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, अपर जिलाधिकारी नजूल संजय पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी नगर सत्यम मिश्र, अपर नगर मजिस्टेªट प्रथम अविनाश यादव, अपर नगर मजिस्टेªट द्वितीय प्रेम नारायण प्रजापति के साथ टीम बनाकर स्वरूपरानी चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध हो रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सभी सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने स्वरूपरानी चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों के अपने निर्धारित स्थान पर अनुपस्थित पाये जाने पर गहरा असंतोष व्यक्त किया और प्रिंसिपल एवं सम्बंधित विभागाध्यक्षों को चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के समय अनुपस्थित चिकित्सकों एवं कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोके जाने एवं उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने सख्त हिदायत देते हुए कहा...

ऐसा स्वास्थ्य केन्द्र जहां 40 वर्षों में कोई डाक्टर ही नहीं पहुंचा

चित्र
ऐसा स्वास्थ्य केन्द्र जहां 40 वर्षों में कोई डाक्टर ही नहीं पहुंचा  मेजा ,प्रयागराज। तहसील क्षेत्र मेजा के उप स्वास्थ्य केंद्र परानीपुर का मामला चर्चा में हैं जहाँ 40 वर्ष में कोई डॉक्टर नहीं पहुंचा है। क्षेत्र में लाखों की लागत से बने दो स्वास्थ्य केंद्र वीरान पड़े हैं। झाड़ और घास फूस से भरे पड़े इन स्वास्थ्य केंद्रों को लेकर एक बड़ा सवाल है कि जब केंद्रों को संचालित नही करना था तो सरकार के लाखों रुपए क्यों खर्च किए गए। प्रयागराज जिले से 60 किमी दूर मेजा के परानीपुर ग्राम पंचायत में 40 वर्षों पूर्व सन 1985 में 33 लाख की लागत से तत्कालीन सांसद व फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन द्वारा नवीन उपस्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया गया था। वह यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवंती नंदन बहुगुणा को हराकर सांसद बने थे। उन्होंने इस केंद्र का निर्माण कराकर खुदलोकार्पण भी किया था। लेकिन यह केंद्र अफसरों की उदासीनता की भेंट चढ़ गया। 40 वर्षों बाद भी केंद्र में चिकित्सकों की तैनाती न होने से उक्त गांव के तरीबन 14 हजार की आबादी के लोगो को स्वास्थ्य सेवा का लाभ नहीं मिल सका। स्थानीय ग्रामीण दिलीप...

तहसीलदार के स्थानांतरण को अधिवक्ताओं ने खोला मोर्चा; चलाया हस्ताक्षर अभियान

चित्र
तहसीलदार के स्थानांतरण को अधिवक्ताओं ने खोला मोर्चा; चलाया हस्ताक्षर अभियान  मेजा,प्रयागराज । तहसील मुख्यालय मेजा में सब कुछ ठीक ठाक नही है। बार और बेंच में तल्खी बढ़ती जा रही है। बार से जुड़े अधिवक्ताओं ने नवांगन्तुक तहसीलदार रोशनी सोलंकी की भाषा और व्यवहार से क्षुब्ध होकर उनके जूनियर अधिवक्ताओं को तो उन्होने पुलिस कार्रवाई तक की धमकी भी दे डाली है। उनके कार्य व्यवहार से छुब्ध अधिवक्ताओं ने बुधवार को हस्ताक्षर अभियान चलाकर लामबंदी की है और तहसीलदार के स्थानांतरण के लिए मोर्चा खोल दिया है। तहसील के जूनियर अधिवक्ताओं ने बार अध्यक्ष एवं मंत्री को हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र देकर आपातकालीन आमसभा बुलाने की मांग की है। बताया गया कि बार हस्ताक्षर अभियान के साथ शुरू की गई लामबंदी। मेजा तहसील के बार सदस्य एवं विधि व्यवसाय में लगे अधिवक्ताओं ने तहसीलदार मेजा रोशनी सोलंकी पर अधिवक्ताओं को अपमानित करने का गम्भीर आरोप लगाया है। तहसील पर आरोप है कि वह अधिवक्ताओं को कई बार बदतमीज व पागल कहकर उनका अपमान कर चुकी हैं।पदाधिकारियों ने गुरुवार को आमसभा बुलाने का निर्णय लिया है। आमसभा में अध्...

प्रयागराज मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मत्स्य सम्पदा योजना के अन्तर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

चित्र
प्रयागराज मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मत्स्य सम्पदा योजना के अन्तर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न       मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मत्स्य विभाग में संचालित मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निशादराज वोट सव्सिडी योजना तथा मत्स्य पालक कल्याण कोश योजनान्तर्गत संचालित योजनाओं की वर्श 2025-26 में प्राप्त आवेदन पत्रों की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना में प्राप्त 105 आवेदन पत्रों में से 94 पात्र तथा 11 आवेदन पत्र अपात्र पाये गये। निशादराज वोट सव्सिडी योजना में प्राप्त 111 आवेदन पत्रों के सापेक्ष 110 आवेदन पत्र पात्र पाये गये तथा 01 आवेदन अपात्र पाया गया। मत्स्य पालक कल्याण कोश योजना के अन्तर्गत मोपेड विद आइसवाक्स योजना में प्राप्त 05 आवेदन पत्रों में से 04 आवेदन पत्र पात्र तथा 01 आवेदन अपात्र पाया गया। मत्स्य पालक कल्याण कोश योजना में दैवीय आपदा के अन्तर्गत प्राप्त 02 आवेदन पत्रों की समीक्षा की गई जिसमें आवेदकों ...

"उत्तर प्रदेश सरकार की पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना अंतर्गत प्रयागराज में 3 दिवसीय प्रशिक्षण आयोजन

चित्र
"उत्तर प्रदेश सरकार की पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना अंतर्गत प्रयागराज में 3 दिवसीय प्रशिक्षण आयोजन " उत्तर प्रदेश सरकार की पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत विभागीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन  सरस मीटिंग हॉल 28/08/2025 को विकास भवन प्रयागराज में आयोजित है। कार्यक्रम में जनपद प्रयागराज के समस्त विभागाध्यक्षों एवं तकनीकी मास्टर ट्रेनरों(लैपटॉप सहित उपस्थित)को  "राज्य स्वास्थ्य एजेंसी "की स्टेट टीम द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके अंतर्गत 29 व 30 अगस्त को विभागों के मास्टर ट्रेनर अपने-अपने विभागीय सरकारी सेवकों एवं पेंशनरों के स्टेट हेल्थ कार्ड बनाएंगे एवं बनाने की प्रक्रिया की जानकारी देंगे । राज्य स्तर से CEO आयुष्मान, IAS अर्चना वर्मा ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य है कि  सरकारी सेवक, पेंशनर व उनके आश्रितों को स्टेट हेल्थ कार्ड उपलब्ध हो। इससे कार्ड बनाने की प्रक्रिया एवं तकनीकी समस्याओं का समाधान जनपद स्तर पर ही हो सकेगा। जनपद स्तर पर विभागों में अधिक से अधिक मास्टर ट्रेन...

प्रयागराज चिकित्सा अधिकारी की बड़ी कार्रवाई ,कई अस्पताल पर गिरी गाज

चित्र
प्रयागराज चिकित्सा अधिकारी की बड़ी कार्रवाई कई , अस्पताल पर गिरी गाज  जिलाधिकारी महोदय प्रयागराज से प्राप्त मौखिक निर्देश के क्रम में अधोहस्ताक्षरी द्वारा गठित टीम द्वारा  दिनांक-27.08.2025 को गौहनियाँ स्थित एस0एस0 हास्पिटल का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण की खबर मिलते ही संचालक फरार हो गया । उक्त हास्पिटल का पंजीकरण न होने के कारण हास्पिटल को सील कर दिया गया । टीम द्वारा गौहनियाँ स्थित शैलेश नर्सिग होम का निरीक्षण किया जहाँ पर एक प्रसूती से संबंधित सीजर केश तथा एक अन्य सीजर केश एडमिट था किन्तु उक्त हास्पिटल का पंजीकरण न होने के कारण सील कर दिया गया । पुन: टीम द्वारा अर्पित चिल्ड्रेन हास्पिटल गौहनियाँ का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के समय यह ज्ञात हुआ कि हास्पिटल पंजीकृत है, एन0आई0सी0यू0 में 03 बच्चे एडमिट थे किन्तु इनके देखरेख के लिए कोई योग्य चिकित्सक मौके पर न होने के कारण हास्पिटल को नोटिस निर्गत करते हुए निर्देशित किया गया कि जो भी बालरोग विशेषज्ञ आपके पैनल में है उन्हें कल अधोहस्ताक्षरी कार्यालय लाकर शपथ-पत्र प्रेषित करवायें अन्यथा कि स्थित में आपके हास्पिटल ...

श्याम कुमारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय हण्डिया परिसर में रोजगार मेले का आयोजन 30 अगस्त

चित्र
श्याम कुमारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय हण्डिया परिसर में रोजगार मेले का आयोजन 30 अगस्त को रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियों द्वारा लगभग 1500 रिक्त पदों पर चयन की कार्यवाही की जायेगी रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर कराये अपना पंजीकरण  प्रयागराज। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज द्वारा दिनांक 30.08.2025 को श्याम कुमारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आसेपुर, हण्डिया, प्रयागराज परिसर में प्रातः 10ः00 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है। उक्त मेलों में निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियों द्वारा लगभग 1500 रिक्त पदों पर चयन की कार्यवाही की जायेगी। रोजगार मेले में हाईस्कूल/इण्टर/स्नातक /आई0टी0आई0/डिप्लोमा/बी0टेक उत्तीर्ण, आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना पंजीयन करके अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाणपत्र, अंक-पत्र एवं जाति प्रमाण-पत्र की छायाप्रति के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थी रिक्तियों से सम्बन्धित विस्तृत विवरण रोजगार संगम पोर्टल पर प्राप्त कर सकते हैं। इस मेले में प्रतिभाग...

मेजा के चिकित्सकों द्वारा दिव्यांग छात्रों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

चित्र
मेजा के चिकित्सकों द्वारा दिव्यांग छात्रों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण  मेजा, प्रयागराज।दिनांक 27 अगस्त 2025 को राजकीय समेकित विशेष (दिव्यांग) माध्यामिक विद्यालय गेदुराही मेजा प्रयागराज में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेजा के चिकित्सकों द्वारा समस्त छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मूक बधिर दिव्यांग शनि कुमार, रेशमा, नेहा, प्रतिभा, बंटी, सौम्या, विमलेश के साथ ही 80 छात्रों को RBSK के तहत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, कुछ छात्रों को निशुल्क मलहम, आयरन, आदि दवाएं प्रदान की गई। और कुछ छात्रों को CHC मेजा दिखाने हेतु संदर्भित किया गया। इस अवसर पर CHC मेजा के अधीक्षक डॉ शमीम अख्तर के मार्गदर्शन में चिकित्सक डॉक्टर RH सिद्दीकी, डॉक्टर दिनेश कुमार पासवान, डॉक्टर आयशा फातिमा अवधेश कुमार यादव, दीपशिखा के अतिरिक्त विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार व विद्यालय के स्टाफ आदि उपस्थित रहा।

किसान/फार्मर रजिस्ट्री कराकर, किसान कई तरह के लाभों के होंगे पात्र

चित्र
किसान/फार्मर रजिस्ट्री कराकर, किसान कई तरह के लाभों के होंगे पात्र प्रयागराज।कृषि क्षेत्र के डिजिटल बदलाव की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में कृषि विभाग ने अधिकारिक तौर पर किसान/फार्मर रजिस्ट्री कराये जाने की पुनः पहल की है जिसका उद्देश्य अबतक 40 प्रतिशत किसान रजिस्ट्री कराने वाले कृषकों को छोडकर जनपद प्रयागराज में बचे हुये 60 प्रतिशत किसानों की खतौनी का एकीकृत डेटाबेस तैयार करना है। जिससे क्षेत्र में पारदर्शिता, सरकारी सेवाओं का कुशल वितरण सुनिश्चित किया जा सकेगा और किसानों को लक्षित सहायता प्रदान करना सम्भव हो सकेगा। किसान/फार्मर रजिस्ट्री कराकर, किसान कई तरह के लाभों के पात्र होंगे, जिनमें भूमि के आधार पर यूरिया, डी0ए0पी0 एवं बीजों की अनुदान पर उपलब्धता, फसल बीमा, कृषि ऋण सुविधाएँ, प्रशिक्षण कार्यक्रम और रीयल-टाइम सलाह आदि शामिल हैं। किसान/फार्मर रजिस्ट्री कराने हेतु कृषक भाई अपनी खतौनी की नकल, आधार कार्ड एवं आधार से जुडे मोबाइल नम्बर के साथ विभिन्न माध्यमों जैसे जनसेवा केन्द्र, कृषि विभाग तथा राजस्व विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों से सम्पर्क कर ससमय किसान रजिस्ट्री करा लें...

वाह जिला पंचायत प्रयागराज;ऐसी सड़क बनाई की यातायात ठप, पैदल चलना भी मुश्किल

चित्र
वाह जिला पंचायत प्रयागराज;ऐसी सड़क बनाई की यातायात ठप, पैदल चलना भी मुश्किल  मेजा, प्रयागराज।सड़क निर्माण से जुड़ी सभी कार्यदायी संस्थाएं यातायात को सुलभ और सहज बनाने के लिए काम करती हैं। जिला पंचायत एक ऐसी संस्था है जो सड़क निर्माण के लिए लाखों रुपये खर्च करने के बाद यातायात ही ठप कर देती है। मेजारोड में कोहड़ार चौराहे से स्टेशन मार्ग पर फिलहाल यही हालत है जहां निर्माण के बाद इस मार्ग से दोपहिया वाहनों का निकलना भी मुश्किल है। जिला पंचायत द्वारा जून महीने में लाखों रुपये बजट से मेजारोड में स्टेशन संपर्क मार्ग का निर्माण कराया गया। यह मार्ग घटिया निर्माण की वजह से बनने के साथ ही उखड़ने लगा था। डामर की कमी से पूरे सड़क में गिट्टियां बेतरतीब फैली हुई थी। जगह जगह बने गढ्ढे उसी तरह बने रह गए। शिकायत के बाद विभाग के अभियन्ता और टीम ने इसकी जांच भी की थी। जांच टीम के सामने लोगों ने झाडू से काली सड़क की गिट्टी बटोर कर एक जगह कर दी थी। लोगों के सामने ठेकेदार से वसूली और सड़क को दोबारा बनाने के दावे किए थे लेकिन इसमे लीपापोती कर ठेकेदार को क्लीन चिट दे दी गयी। सड़क की हालत बरसात...

मेजा में प्रयागराज-मिर्जापुर हाइवे पर जानलेवा गड्ढे;जिम्मेदार खामोश

चित्र
मेजा में प्रयागराज-मिर्जापुर हाइवे पर जानलेवा गड्ढे;जिम्मेदार खामोश  मेजा,प्रयागराज ।  मेजा क्षेत्र के मेजा रोड चौराहे के आसपास प्रयागराज - मिर्जापुर हाइवे सड़क और मेजा रोड रेलवे ओवरब्रिज पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। लेकिन मरम्मत नहीं हो रही है। आसपास के लोगों का कहना है कि सड़क पर बने गड्ढों में बारिश का पानी भरने से राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा और बढ़ गया है। इसके बाद भी मरम्मत को लेकर जिम्मेदार अधिकारी खामोश हैं।

मेजा ऊर्जा निगम द्वारा सतर्कता जागरूकता अभियान का शुभारंभ; नैतिकता और पारदर्शिता को सशक्त बनाने की दिशा में कदम

चित्र
मेजा ऊर्जा निगम द्वारा सतर्कता जागरूकता अभियान का शुभारंभ; नैतिकता और पारदर्शिता को सशक्त बनाने की दिशा में कदम मेजा, प्रयागराज। मेजा ऊर्जा निगम द्वारा सतर्कता जागरूकता अभियान का शुभारंभ मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अशेष कुमार चट्टोपाध्याय  द्वारा शपथ ग्रहण के साथ किया गया, जिसने संगठन की ईमानदारी और पारदर्शिता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को पुनः पुष्टि की। इस वर्ष अभियान का विषय है "सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी", जो नैतिक आचरण को बढ़ावा देने और भ्रष्टाचार से मुकाबला करने में सामूहिक प्रयासों के महत्व को उजागर करता है। उद्घाटन समारोह में अविजित चटर्जी, (मुख्य महाप्रबंधक, तकनीकी सेवाएं), अमित रौतेला, मुख्य वित्तीय अधिकारी, और नवाब अंसारी, विभागाध्यक्ष (सतर्कता) और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस उद्देश्य के प्रति समष्टिगत नेतृत्व की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। मेजा ऊर्जा निगम सतर्कता जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है, जिसमें निरंतर संवाद, प्रशिक्षण और सक्रिय उपाय शामिल हैं। इस पहल के तहत, नैतिकता और ईमानदारी पर प्रशिक्षण, क्षमता विकास कार्यक्रम...

जन समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं- जिलाधिकारी प्रयागराज

चित्र
जन समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं- जिलाधिकारी प्रयागराज  प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को तहसील हण्डिया में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने समाधान दिवस से अनुपस्थित रहने पर जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक-जिला ग्राम विकास अभिकरण, उप कृषि निदेशक, सहायक निबंधक-सहकारी समिति, जिला कृषि अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, परियोजना अधिकारी-डूडा, सहायक निदेशक मत्स्य, जिला विद्यालय निरीक्षक, महाप्रबंधक-जिला उद्योग केन्द्र, बाल विकास अधिकारी-प्रतापपुर, क्षेत्रीय वन अधिकारी-हण्डिया, क्षेत्रीय खाद्य अधिकरी-हण्डिया, अधिशाषी अभियंता सिंचाई (नोडल), का एक दिन का वेतन रोके जाने एवं उनके द्वारा स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। सम्पूर्ण समाधान दिवस से अनुपस्थित रहने पर 06 लेखपालों का एक दिन का वेतन रोकने एवं स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न पाये जाने पर सम्बंधित के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।         जिलाधिकार...

मेड़रा प्राइमरी स्कूल में प्रधान ने फहराया तिरंगा,देशभक्ति के नारों से गूंजायमान हुआ स्कूल परिसर

चित्र
मेड़रा प्राइमरी स्कूल में प्रधान ने फहराया तिरंगा,देशभक्ति के नारों से गूंजायमान हुआ स्कूल परिसर  मेजा प्रयागराज। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर विकास खंड मेजा के मेड़रा ग्राम सभा में ध्वजारोहण कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि प्रधान रामधारी विन्द ने ध्वज फहराकर राष्ट्रगान के साथ समारोह की शुरुआत की। अपने संबोधन में रामधारी विन्द ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि आज का दिन हमें उनके संघर्षों को स्मरण करने और राष्ट्र की सेवा का संकल्प लेने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने सभी से एकजुट होकर विकास और सद्भाव की राह पर चलने की अपील की। ध्वजारोहण के समय स्कूल परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में  प्रधान के साथ भारी संख्या में पंचायत अधिकारी, ग्रामीण मौजूद रहे ।

मेजा में हर्शोल्लास के साथ मोहर्रम पर्व मनाया गया

चित्र
मेजा में हर्शोल्लास के साथ मोहर्रम पर्व मनाया गया मेजा,प्रयागराज । शुक्रवार को अकीदतमंदों ने चेहल्लुम के मौके पर ताजिया जुलूस निकाला। ताजिया जुलूस लोटाढ़ गांव के इमाम हुसैन की चौक से निकल कर लोटाढ़ बाजार रोड होते हुए जरार के पुरवा गांव के मैदान पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में लोटाढ़, जरार, उसकी, चमनगंज एवं पुरवा गांव के ताजिया एक दूसरे में शामिल होते हुए बड़े जुलूस में तब्दील हो गया। ताजिया जुलूस में मोहर्रम कमेटी के नवयुवक व दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र से आए युवाओं ने विभिन्न प्रकार के नए-नए अंदाज में कई कर्तब दिखाएं। खूब जमकर लाठियां भांजी, ढोल नगाड़े बजाते हुए या हुसैन या हुसैन के नारे लगाए। हाथों में देश की आन बान शान तिरंगा लिए मुस्लिम समुदाय के लोग ताजिया में शिरकत करते रहे और या हुसैन की शहादत को याद करते आगे बढ़ते रहे। वहीं लोटाढ़ गांव के ताजिया के मशहूर कारीगर मोहम्मद उस्ताद व मोहम्मद हुसनैन ने बताया कि मुहर्रम मुसलमानों का ऐसा पर्व है। जिसमें त्याग और बलिदान का बहुत बड़ा समंदर नजर दिखाई देता है। पैगंबर इस्लाम ने जिस पाक और सच्चे धर्म को दुनिया में फैलाया था। उसे ही बचा...

ब्लाक प्रमुख आरती गौतम ने फहराया तिरंगा,देशभक्ति के नारों से गूंजा उरुवा ब्लाक परिसर

चित्र
ब्लाक प्रमुख आरती गौतम ने फहराया तिरंगा,देशभक्ति के नारों से गूंजा उरुवा ब्लाक परिसर मेजा प्रयागराज। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर उरुवा परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख आरती गौतम ने ध्वज फहराकर राष्ट्रगान के साथ समारोह की शुरुआत की। इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पप्पू गौतम भी मौजूद रहे और उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में आरती गौतम ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि आज का दिन हमें उनके संघर्षों को स्मरण करने और राष्ट्र की सेवा का संकल्प लेने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने सभी से एकजुट होकर विकास और सद्भाव की राह पर चलने की अपील की। ध्वजारोहण के समय ब्लाक परिसर में देशभक्ति के नारों की गूंज रही। स्वतंत्रता दिवस समारोह में ब्लाक के अधिकारी,कर्मचारी, ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। अंत में उपस्थित लोगों को मिठाई वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई।

मेजा ऊर्जा निगम द्वारा जोश और देशभक्ति के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

चित्र
मेजा ऊर्जा निगम द्वारा जोश और देशभक्ति के साथ मनाया गया। 79वां स्वतंत्रता दिवस मेजा, प्रयागराज। मेजा ऊर्जा निगम ने 79वां स्वतंत्रता दिवस भव्यता और एकता के साथ मनाया। यह समारोह मुख्य अतिथि, अशेष कुमार चट्टोपाध्याय, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मेजा ऊर्जा निगम और माननीय अतिथि, श्रीमती कृष्णा चट्टोपाध्याय, अध्यक्षा, अपराजिता महिला समाज के आगमन के साथ शुरू हुआ। मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रध्वज को गरिमापूर्ण तरीके से फहराया गया, जिसके बाद राष्ट्रीय सलामी दी गयी। ध्वजारोहण के बाद, अशेष कुमार चट्टोपाध्याय, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मेजा ऊर्जा निगम ने परेड का निरीक्षण किया और सभी दलों से औपचारिक सलामी प्राप्त की। स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने स्वतंत्रता, जिम्मेदारी और सामूहिक विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने मेजा ऊर्जा निगम की देश की ऊर्जा संरचना और सतत विकास में निभाई जा रही निरंतर भूमिका को भी उजागर किया। संबोधन के बाद, अपराजिता महिला समाज की सदस्याओं ने, अपनी अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा चट्टोपाध्याय के नेतृत्व में, एक भावपूर्ण देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। स...

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव का जन्मदिन प्रमुख प्रतिनिधि पप्पू गौतम ने केक काटकर मनाया

चित्र
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव का जन्मदिन प्रमुख प्रतिनिधि पप्पू गौतम ने केक काटकर मनाया  मेजा प्रयागराज। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संजय शुक्ला का जन्मदिन आज दिनांक 15/08/2025 शुक्रवार को उरुवा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पप्पू गौतम की अगुवाई मे ब्लाक परिसर उरुवा में क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान केक काट कर विधायक की दीर्घायु जीवन की कामना की गई।मौके पर अश्वनी मिश्रा, रामप्रसाद बिन्द, डॉ.राम सिंह, इन्द्र बहादुर गौतम,राम प्रसाद कुशवाहा, बबलू सिंह, कन्हैया गौतम, सुरेश मिश्रा, मनीष पांडेय,अवनीश मिश्रा,भोला गौतम आदि लोग रहे।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत मेजा ऊर्जा निगम द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन

चित्र
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत मेजा ऊर्जा निगम द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन मेजा, प्रयागराज। विद्युत मंत्रालय के तत्वावधान में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 2025 के तहत, मेजा ऊर्जा निगम द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक भव्य देशभक्ति रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को मेजा ऊर्जा निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशेष कुमार चट्टोपाध्याय द्वारा ध्वज फहरा कर रवाना किया गया। इस अवसर पर अविजीत चटर्जी (मुख्य महाप्रबंधक, तकनीकी सेवाएं), पंकज कुमार गुप्ता (मुख्य महाप्रबंधक, अभियांत्रिकी),  नरेंद्र नाथ सिन्हा (महाप्रबंधक, संचालन एवं अनुरक्षण), डॉ. मनीषा पांडेय (मुख्य चिकित्सा अधिकारी),  विवेक चंद्र (विभागाध्यक्ष, मानव संसाधन), यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा सृजन विहार टाउनशिप स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। रैली में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों एवं अन्य प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। तिरंगा हाथों में लिए टाउनशिप से गुजरते हुए, सभी ने देशभक्ति नारों...

स्वतंत्रता सेनानी के पौत्रवधू के निधन पर पप्पू गौतम ने शोक संवेदना व्यक्त कर; ईश्वर से प्रार्थना किया कि शोकाकुल परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति दें

चित्र
स्वतंत्रता सेनानी के पौत्रवधू के निधन पर पप्पू गौतम ने शोक संवेदना व्यक्त कर; ईश्वर से प्रार्थना किया कि शोकाकुल परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति दें  मेजा, प्रयागराज। सोरांव गाँव के मूल निवासी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी त्रिभुवन नाथ द्विवेदी, जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ आज़ादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई थी और जेल भी गए थे, उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके पुत्र त्रिवेणी शंकर द्विवेदी के पुत्र पंकज द्विवेदी की पत्नी पूनम द्विवेदी का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, पूनम द्विवेदी पिछले कई महीनों से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। उनका इलाज प्रयागराज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा दी जा रही थी। बावजूद इसके, उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। दिवंगत पूनम द्विवेदी के निधन की खबर मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। बृहस्पतिवार को उनका दाह संस्कार सिरसा के छतवा घाट पर किया जाएगा, जहां अंतिम दर्शन और श्रद्ध...

मेज़ा ऊर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रयागराज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के 17 राहत शिविरो मे 5000 राहत किट का वितरण

चित्र
मेज़ा ऊर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रयागराज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के 17 राहत शिविरो मे 5000 राहत किट का वितरण  मेजा, प्रयागराज।प्रयागराज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के 17 राहत शिविरो मे रह रहे बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु जिला उद्योग विभाग के सहयोग से  कुल 5000 राहत किट वितरित की गयी ।  प्रत्येक किट में बिस्किट, नमकीन, फ्रूटी और एक लीटर पानी की बोतल शामिल है । यह सहायता कंपनी की नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के तहत प्रयागराज में बाढ़ प्रभावित लोगों को त्वरित राहत पहुँचाने के उद्देश्य से प्रदान की गई है । मेज़ा ऊर्जा निगम का यह कदम आपदा के समय समुदाय के साथ अपनी संकल्पबद्धता को दर्शाता है ।

एनटीपीसी मेजा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बांटे 3700 राहत किट; 5000 राहत किट बांटने का लक्ष्य

चित्र
एनटीपीसी मेजा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बांटे 3700 राहत किट; 5000 राहत किट बांटने का लक्ष्य  मेजा, प्रयागराज।मेज़ा ऊर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड द्वारा  दिनांक 6 अगस्त 2025 को प्रयागराज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के राहत  शिविरो मे रह रहे बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु जिला उद्योग विभाग को 1,750 राहत किट सौंपी गयी थी, इसी क्रम में  दिनांक 07अगस्त 2025 को 1950 राहत किट और प्रदान की गयी । मेजा ऊर्जा निगम द्वारा अभी तक कुल 3700 राहत किट प्रदान की जा चुकी है ।  प्रत्येक किट में बिस्किट, नमकीन,  फ्रूटी और एक लीटर पानी की बोतल शामिल है। यह सहायता कंपनी की नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के तहत प्रयागराज में बाढ़ प्रभावित लोगों को त्वरित राहत पहुँचाने के उद्देश्य से प्रदान की गई है। मेज़ा ऊर्जा निगम का यह कदम आपदा के समय समुदाय के साथ उसकी संकल्पबद्धता को दर्शाता है। इस पहल के तहत मेज़ा ऊर्जा निगम द्वारा कुल 5,000 राहत किट्स उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है, जिनमें से शेष किट्स कल तक सौंप दी जाएंगी।"

#गुमशुदा की #तलाश #प्रयागराज

चित्र
#गुमशुदा की #तलाश #प्रयागराज   मेरी माताजी श्रीमती बसंती अग्रवाल कल शाम दिनांक 5/8/2025 को शाम 6:00 बजे से रामबाग हनुमान मंदिर के लिए निकली है लेकिन उसके बाद वापस घर नहीं लौटी हैं। आप सभी से निवेदन है अगर वह कहीं भी दिखाई पड़े तो कृपया नीचे दिए गए नंबर पर सूचित करने की कृपा करें। संजय अग्रवाल नैनी Mob-9506502505 9569630127 6386194491 9565250250

दिशासूचक होर्डिंग का सियासी इस्तेमाल से राहगीरों को दिक्कत, जिम्मेदार बने अनजान

चित्र
दिशासूचक होर्डिंग का सियासी इस्तेमाल से राहगीरों को दिक्कत, जिम्मेदार बने अनजान  मेजा,प्रयागराज। शहर और ग्रामीण में बेतरतीब लगाए गए होर्डिंग्स के मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के कारण दिशा सूचक होर्डिंग का सियासी इस्तेमाल जारी है। जिसके कारण अलग अलग शहरों से आनेवाले लोग रास्ता भटक जाते हैं। प्रयागराज जिले के शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में हाइवे में आने-जाने के लिए दिशा सूचक बोर्ड लगे हैं। इन पर आसपास के शहरो और बाजारो की दूरी किलोमीटर में अंकित है।  इन पर रास्ता बताने वाले चिन्ह भी हैं। शहर में एंट्री करनेवाले वाहन चालकों को यदी किसी दूसरे शहर जाना है, तो दूरी का पता करना होता है। दिशा सूचक की मदद से रास्ता आसान होता है। लेकिन इन पर नेताओं की तस्वीरें और शुभकामना संदेश दिख रहे हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक ऐसा ही नजारा दिख रहा है। जिसपर किसी भी जिम्मेदार ने अबतक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। जिसके चलते बाहर से आनेवाले लोग रास्ता भटक जाते हैं।

ब्लॉक कर्मी से ज्यादा मेरी बहन के रूप में यहां रहीं हैं;सेवानिवृत्त कनिष्ठ सहायक की विदाई पर बोले पप्पू गौतम

चित्र
ब्लॉक कर्मी से ज्यादा मेरी बहन के रूप में यहां रहीं हैं;सेवानिवृत्त कनिष्ठ सहायक की विदाई पर बोले पप्पू गौतम मेजा,प्रयागराज। विकास खंड उरुवा में कार्यरत कनिष्ठ सहायक नीता मिश्रा सेवानिवृत हो गई। उरुवा ब्लॉक के प्रमुख प्रतिनिधि प्रदीप कुमार गौतम उर्फ पप्पू गौतम की अगुवाई में उनका विदाई समारोह किया गया। प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि आप ब्लॉक कर्मी से ज्यादा मेरी बहन के रूप में यहां रहीं हैं। आपका यह भाई सदा छाया की तरह आपके साथ बना रहेगा। कार्यक्रम का संचालन करते हुए अवर अभियंता प्रदीप अवस्थी ने उनके कार्यकाल को विकास खंड के प्रति समर्पित कहा है। उन्होने कहा कि आपकी निष्ठा व ईमानदारी के लिए याद किया जाएगा, उनके बाद प्रमुख प्रतिनिधि प्रदीप कुमार उर्फ पप्पू गौतम ने कहा कि, आप उरुवा ब्लॉक में तैनात कनिष्ठ लिपिक कम हमारी बहन के रूप में सदैव हम सब के बीच में रहेंगी। विकास खंड उरुवा से सेवानिवृत्त जरूर हो रही है लेकिन सदैव हम सब के बीच आपका अपनापन बना रहेगा। श्री गौतम ने नम आंखों से कहा कि आपको कभी भी भविष्य में जरूरत होगी; हम हाजिर मिलेंगे। कार्यक्रम में वरिष्ठ सहायक संतोष तिवारी, ग्...

विहिप ने जलाभिषेक कर हिन्दू हित एवं सनातन रक्षा का संकल्प दोहराया

चित्र
विहिप ने जलाभिषेक कर हिन्दू हित एवं सनातन रक्षा का संकल्प दोहराया  मेजा, प्रयागराज। विश्व हिंदू परिषद यमुनापार की मेजा इकाई द्वारा गुरुवार को मेजा के भटौती स्थित प्रसिद्ध सिद्धेश्वर पहाड़ी महादेव मंदिर में सामूहिक जलाभिषेक कर हिन्दू हित एवं सनातन रक्षा का संकल्प दोहराया गया। आयोजन से जुड़े संगठन मंत्री काशी प्रान्त नितिन जी ने कहा कि बाबा भोले सनातनियों के देवाधिदेव हैं, इनके दर्शन मात्र से ऊर्जा मिलती है। धार्मिक आयोजन की अगुवाई संगठन मंत्री काशी प्रांत नितिन जी व जिलाध्यक्ष पं. नित्यानंद उपाध्याय ने की है। कार्यक्रम में संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने भक्तिभाव के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और क्षेत्र की सुख-शांति एवं सनातन धर्म की उन्नति के लिए भगवान से प्रार्थना की है। जिलाध्यक्ष पं. नित्यानंद उपाध्याय ने कहा कि,विश्व हिंदू परिषद का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजनों तक सीमित नहीं है, यह हमारी संस्कृति, परंपरा और समाज में सनातन मूल्यों व परम्पराओं को संजोने की सार्थक कोशिश है। पहाड़ी महादेव पर किया गया यह जलाभिषेक हमारी आस्था का प्रतीक है। इ...

सेवानिवृत्त सींच पर्यवेछक की विदाई

चित्र
सेवानिवृत्त सींच पर्यवेछक की विदाई  मेजा,प्रयागराज । अपनों से जुदाई हमेशा पीड़ादायी होती है। बिदाई चाहे परिवार से हो या सेवा काल पूर्ण होने के बाद सम्बनित विभाग से हो। नलकूप कार्यशाला कठौली में गुरुवार को सींच पर्यवेक्षक राम सूरत शुक्ल के बिदाई समारोह में सिंचाई परिवार का अपनापन और रुंधे गले से उनकी कार्यशैली की चर्चा कर उन्हें सम्मान देते हुए सभी ने सौगात दी है। संघ जिलाध्यक्ष राजेश मिश्र ने कहा श्री शुक्ल सदा क्रियाशील रहे। सिंचाई विभाग में कार्यरत राम सूरत शुक्ल के सेवानिवृत्त के बाद आयोजित विदाई समारोह में उन्हें विदाई दी गई। गुरुवार को मेजारोड फ्लाई ओवर के समीप स्थित विभाग की कार्यशाला में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अवर अभियंता हरिनारायण, हेमंत व अजीत सिंह रहे। अध्यक्षता राजेश शुक्ला मंडल व संचालन राजेश मिश्रा ने किया। इस मौके पर विभागीय कर्मीयों ने रामसूरत शुक्ला निवासी मड़ौला मांडा के सेवानिवृत्त होने पर सम्मानित किया गया। विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने राम सूरत को कुशल कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासन प्रिय एवं शासकीय कार्यो के प्रति जबाबदेह बताकर प्र...

जहां संस्कृति व संस्कार जिंदा हैं; वहां माता व गोमाता दोनों पूजी जाती हैं- जय शंकर शुक्ल

चित्र
जहां संस्कृति व संस्कार जिंदा हैं; वहां माता व गोमाता दोनों पूजी जाती हैं- जय शंकर शुक्ल  मेजा,प्रयागराज । गाय, गंगा और गांव में मेरी आत्मा बसती है। मां गंगा की महिमा अतुलनीय है। गांव व माटी से अंतिम सांस तक एक आत्मीय लगाव बना रहता है। हिन्दू धर्म में गाय को मां का दर्जा दिया गया है। रामचन्द्र शुक्ल संकल्प ट्रस्ट के अध्यक्ष जय शंकर शुक्ल( जय भैया) ने कहा कि हर सनातनी को प्रत्येक अमावस्या के दिन गोशाले जाना चाहिए। इससे संगठित शक्ति का विस्तार होगा। समाजसेवी जय शंकर शुक्ल ने कहा कि पौराणिक मान्यताओं पर गौर करें तो गोमाता के रोम रोम में देव वास करते है। हमारे पूर्वजों द्वारा रसोई की पहली रोटी अग्रासन के रूप में गोमाता को दी जाती रही है। हमारे संस्कार में गोदान को परम फलदायी माना गया है। हर मांगलिक कार्यों में पंचगव्य चढ़ाए जाने की परंपरा रही है। श्री शुक्ल ने कहा कि गोमाता हमारे जीवन में इस तरह रची बसी हैं कि इनके बगैर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने आह्वाहन किया कि प्रत्येक दिन गोमाता की सेवा व पूजा दिनचर्या में शुमार की जानी चाहिए। क्षेत्र के दिघिया गांव के स...