संदेश

सितंबर, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मेजा उर्जा निगम में फ़्लू गैस डिसल्फराइजेशन (एफजीडी) प्रणाली की स्थापना

चित्र
मेजा उर्जा निगम में फ़्लू गैस डिसल्फराइजेशन (एफजीडी) प्रणाली की स्थापना  मेजा प्रयागराज।2x660 मेगावाट की स्थापित क्षमता वाले मेजा थर्मल पावर प्लांट (एमयूएनपीएल) ने कड़े पर्यावरणीय मानदंडों के अनुपालन में फ़्लू गैस डिसल्फराइजेशन (एफजीडी) प्रणाली को सफलतापूर्वक स्थापित किया है। लगभग ₹580 करोड़ के निवेश के साथ, एफजीडी सिस्टम यह सुनिश्चित करता है कि सल्फर डाइऑक्साइड (SO2) उत्सर्जन नियामक सीमा के भीतर रहे। एक श्रेणी C संयंत्र (संस्थान के स्थान के आधार पर)   के रूप में, एमयूएनपीएल 31 दिसंबर 2026 की SO2 उत्सर्जन अनुपालन समयसीमा को नियत तिथि से बहुत पहले पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। 23 सितंबर 2024 को, FGD प्रणाली की यूनिट #1 का आधिकारिक सञ्चालन मुख्य कार्यकारी अधिकारी ,एमयूएनपीएल कमलेश सोनी , अन्य विभागाध्यक्षों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में प्रारम्भ किया गया।   FGD प्रणाली चूने के पत्थर का उपयोग करके फ्ल्यू गैसों से सल्फर ऑक्साइड (SOx) को प्रभावी ढंग से हटाती है, जिससे उप-उत्पाद के रूप में जिप्सम का उत्पादन होता है, जिसका उपयोग सीमेंट और संबंधित उद्योगो...

भाजपा नेता योगेश शुक्ल ने क्षेत्र के लक्षनपुर गांव में पहुंचकर सैकड़ों की संख्या में लोगो को पार्टी का सदस्य बनाया

चित्र
भाजपा नेता योगेश शुक्ल ने क्षेत्र के लक्षनपुर गांव में पहुंचकर सैकड़ों की संख्या में लोगो को पार्टी का सदस्य बनाया #मेजा #प्रयागराज ।दिनांक 15 सितंबर 2024 को भारतीय जनता  पार्टी के सदस्यता अभियान में भाजपा नेता योगेश शुक्ल ने क्षेत्र के लक्षनपुर गांव में पहुंचकर  सैकड़ों की संख्या में लोगो को पार्टी का सदस्य बनाया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंडित दीन दयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन के सिद्धांतो और आदर्शों पर चलने वाली पार्टी है, श्री शुक्ल ने कहा भारतीय जीवन  दर्शन में मनुष्यता कि लक्ष्यों को परिभाषित करने के लिए पुरुषार्थ , चटुष्ट का उद्घोष होता रहा है, भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो इस प्रकार के राजनैतिक , सामाजिक , आर्थिक और सांस्कृतिक ढांचे के निर्माण एवं विकास में विश्वास करती हैं जिसमे प्रत्येक नागरिक अपने धर्म , अर्थ , काम और मोक्ष जैसे पुरुषार्थ को सहजता से सिद्ध कर सकती है आज समय की माग है कि विकसित भारत के लक्ष्यों कि वाहक भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनकर हम सब राष्ट्र के पुनः निर्माण सहयोग करे। इस अवसर जगत नारायण पांडेय पूर्व मंड...

मेजा के नलिन प्रकाश सिंह का भारतीय प्रबंध संस्थान में चयन, बधाइयां का लगा तांता

चित्र
मेजा के नलिन प्रकाश सिंह का भारतीय प्रबंध संस्थान में चयन, बधाइयां का लगा तांता  #मेजा #प्रयागराज। मेजा क्षेत्र में लंबे अरसे से अपने सेवा दे रहे मांडा के महुवारी कला गांव के डॉ ओम प्रकाश सिंह के घर में खुशी के पल आए हैं। उनके बेटे नलिन प्रकाश सिंह का भारतीय प्रबंध संस्थान अमृतसर में चयन होने से परिजनों समेत क्षेत्रीय लोगो मे खुशी व्याप्त है। लोगो द्वारा डॉक्टर के बेटे को बधाईया दी जा रही हैं। प्रयागराज के विधानसभा मेजा के मांडा छेत्र में स्थित महुवारी कला गाव निवासी डॉ ओम प्रकाश सिंह कई सालों से मेजारोड बाजार में एक डेंटल क्लीनिक चलाते है। उनके बेटे नलिन प्रकाश सिंह का आई आई एम मे चयन हो गया। इससे परिजनों में जश्न का माहौल है। नलिन का भारतीय प्रबंध संस्थान (आई आई एम) मे दाखिला, अमृतसर में हुआ है। इस कामयाबी को लेकर युवा नेता बाबा तिवारी ने बेटे नलिन को बधाई दी है। उन्होंने कहा की इस पढ़ाई मे इस होनहार बेटे को हर सम्भव सहयोग किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र के लोगों ने बेटे को शुभकामनाएं दी हैं।

सीएम योगी ने आश्वस्त किया कि कताई मिल के मजदूरों का बकाया राशि का भुगतान किया जाएगा - योगेश शुक्ला

चित्र
सीएम योगी ने आश्वस्त किया कि कताई मिल के मजदूरों का बकाया राशि का भुगतान किया जाएगा - योगेश शुक्ला  प्रयागराज।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सदस्य युवा आयोग भारत सरकार योगेश शुक्ल ने उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महराज जी से लखनऊ में मुलाकात करके आग्रह पूर्वक कहा कि  तीर्थराज प्रयाग के बारे में पौराणिक मान्यता है कि सृष्टि कर्ता ब्रह्मा ने सृष्टि कार्य पूर्ण होने के बाद अपना प्रथम यज्ञ इसी भूमि पर सम्पन्न किया था , इस कारण इस भूमि को विश्व की प्रथम यज्ञ भूमि होने का गौरव प्राप्त है ।इसलिए संगम क्षेत्र के आस पास दुनिया की एक सबसे बड़ी यज्ञशाला का निर्माण कराया जाय । इससे जहाँ एक तरफ करोड़ों हिंदुओ को गर्व की अनुभूति होगी वहीं दूसरी तरफ सम्पूर्ण विश्व में  प्रयागराज के प्रति आकर्षण और भी बढ़ेगा। श्री शुक्ल ने यह भी कहा कि प्रयागराज की हजारों वर्ष से एक और प्रतिष्ठा है कि त्रेता युग के महान ऋषि भारद्वाज मुनि का आश्रम और गुरुकुल यही पर स्थित था।शास्त्रों के आधार पर यह भी मान्यता है कि भारद्वाज मुनि विमान शास्त्र के भी आदि आचार्य ...

एनटीपीसी मेजा के अधिकारियों ने प्रोमोशन लिस्ट निकालने में देरी होने पर एनटीपीसी प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन शुरू किया

चित्र
एनटीपीसी मेजा के अधिकारियों ने प्रोमोशन लिस्ट निकालने में देरी होने पर एनटीपीसी प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन शुरू किया  मेजा प्रयागराज। जनपद प्रयागराज स्थित मेजा परियोजना के अधिकारियों ने 2024 की प्रोमोशन लिस्ट निकालने मे एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा अप्रत्याशित रूप से की जा रही देरी के विरोध मे आंदोलन का बिगुल फूकना शुरू कर दिया है | एनटीपीसी के केंद्रीय नेतृत्व नेफी द्वारा लिए गए आंदोलन के निर्णय के अंतर्गत मेजा परियोजना की एशोंसिएशन नीम ने कल दिनांक 02/09/2024  जीबीएम का आवाहन किया था। जिसमे सैकड़ों की संख्या मे अधिकारियों ने भाग लिया तथा जीबीएम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया । इस जीबीएम मे पदोन्नति घोषणाओं में अनावश्यक रूप से उच्च प्रबंधन द्वारा की जा रही देरी से अधिकारियों के मनोबल गिराने तथा उनकी कार्य क्षमताओं पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाओं पर अध्यक्ष आर के द्विवेदी द्वारा चिंता व्यक्त की गयी | जनरल सेक्रेटरी ओम सिंह राजपूत ने अपने व्यक्तव्य मे बताया कि आज की इस सफल जीबीएम के बाद दिनांक 06/09/2024 को सभी अधिकारी प्रबंधन की इस दमनकारी नीतियों के विरोध मे ब्लैक बैज...