रैपूरा में शिव मंदिर का नवनिर्माण, भव्य बारात के साथ हुआ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम
रैपूरा में शिव मंदिर का नवनिर्माण, भव्य बारात के साथ हुआ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम मेजा, प्रयागराज। विकास खंड उरुवा के रैपूरा गांव में नव निर्मित शिव मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गाजे-बाजे के साथ भगवान शिव की आकर्षक बारात निकाली गई, जिसमें पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो उठा। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद पंडितों ने शिव बारात का शुभारंभ कराया। बारात गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए विभिन्न मंदिरों पर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं द्वारा विधिवत पूजन किया गया। पूरे मार्ग में “हर-हर महादेव” के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं और भक्ति में सराबोर नजर आईं। गांव भ्रमण के उपरांत बारात पुनः मंदिर परिसर पहुंची, जहां मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। मंदिर के नवनिर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले पंडित गणेश प्रसाद शुक्ल ने कहा कि भारत जैसे सांस्कृतिक देश में जन्म लेना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी असली पहचान है, जिसे हमें सहेजकर रखना चाहिए।...