संदेश

मई, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हीटवेव से बचाव हेतु

चित्र
हीटवेव से बचाव हेतु वर्तमान समय मे पारा 44 डिग्री सेल्यिस से अधिक होने के कारण भीषण गर्मी, गर्म हवा व लू के प्रकोप से बचाव हेतु संबंधित विभागों को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देश दिये गये है कि इस भीषण गर्मी, गर्म हवा व लूू से अपना बचाव कैसे करें तथा सुरक्षित कैसे रहें। गर्म हवाओं से बचने के लिए खिड़की को रिफ्लेक्टर जैसे एलुमिनियम पन्नी, गत्ते इत्यादि से ढककर रखें, ताकि बाहर की गर्मी को अन्दर आने से रोका जा सके। उन खिड़कियों व दरवाजों पर जिनसे दोपहर के समय गर्म हवाएं आतीं हैं, काले परदे लगाकर रखना चाहिए। स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान को सुनें और आगामी तापमान में होने वाले परिवर्तन के प्रति सजग रहें। आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण ले। बच्चों तथा पालतू जानवरों को कभी भी बन्द वाहन में अकेला न छोड़ें। जहां तक सम्भव हो घर में ही रहें तथा सूर्य के ताप से बचें। सूर्य के ताप से बचने के लिए जहां तक संभव हो घर की निचली मंजिल पर रहें। संतुलित, हल्का व नियमित भोजन करें और बासी खाने का प्रयोग कदापि न करे और  मादक पेय पदार्थों का सेवन न करें। घर से बाहर अपने शरीर...

मेजा ऊर्जा निगम में जेम 2024 की बालिकाओं ने स्वच्छता प्रभात फेरी में भाग लिया

चित्र
मेजा ऊर्जा निगम में जेम 2024 की बालिकाओं ने स्वच्छता प्रभात फेरी में भाग लिया मेजा प्रयागराज।मेजा ऊर्जा निगम में चल रही बालिका सशक्तिकरण अभियान 2024 की ग्रीष्मकालीन कार्यकशाला की चयनित बालिकाओं ने रविवार को स्वच्छता प्रभात फेरी में शामिल होकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। भारत सरकार के निर्देशानुसार मेजा ऊर्जा निगम स्वच्छता पखवाड़ा 2024 के दौरान स्वच्छ मेजा ऊर्जा निगम अभियान की पहल शुरू की है, जिसके अन्तर्गत कई गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।  इसी प्रयास के अन्तर्गत, चल रहे बालिका साशक्तिकरण अभियान 2024 की बालिकाओं को भी शामिल किया गया। मेजा ऊर्जा निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमलेश सोनी ने प्रभात फेरी के  दौरान सभी बालिकाओं को सम्बोधित करते हुए स्वच्छता के महत्व को बताया और उन्हें प्रोत्साहित किया की वह इसकी शुरुआत खुद से करें और फिर अपने परिवार और समाज को स्वच्छ रखने में अपनी भागेदारी दिखाएं। इसके साथ ही अपराजिता महिला समाज की अध्यक्षा श्रीमती अनु सोनी ने बालिकाओं को जागरूक किया और बताया कि स्वच्छता को अपना कर ही स्वस्थ रहा जा सकता है और कई बिमारि...

बिग ब्रेकिंग: कोलकाता में 28 मई से 60 दिनों के लिए धारा 144 की घोषणा

चित्र
बिग ब्रेकिंग: कोलकाता में 28 मई से 60 दिनों के लिए धारा 144 की घोषणा  कोलकाता पुलिस ने शुक्रवार को धारा 144 लागू करने की घोषणा की, जिसके तहत 28 मई से 60 दिनों के लिए पांच या अधिक व्यक्तियों के किसी भी गैरकानूनी जमावड़े पर रोक लगा दी गई है. पुलिस को जानकारी मिली है कि कोलकाता में 'हिंसक प्रदर्शन होने की संभावना है जिसके परिणामस्वरूप सार्वजनिक शांति भंग हो सकती है'. हिंसक प्रदर्शन की संभावना के चलते लिया गया फैसला

शिंदे गुट की शिवसेना ने भाजपा प्रत्याशी का किया समर्थन

चित्र
शिंदे गुट की शिवसेना ने भाजपा प्रत्याशी का किया समर्थन  मेजा, प्रयागराज। शिवसेना के पदाधिकारीयों ने बैठक कर इलाहाबाद संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट करने की अपील की। बता दे कि गुरुवार  को शिवसेना प्रभारी काशी प्रांत चंद्रमा प्रसाद शुक्ल की अध्यक्षता में एक बैठक मेजारोड में आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रमुख प्रयागराज एसपी उपाध्याय, रमेश  द्विवेदी विधानसभा चुनाव प्रभारी, मूलचंद पांडे विधानसभा प्रमुख, बृजेश मिश्रा, यमुनापार प्रमुख, डबल  तिवारी सचिव यमुनापार, लोकेश शुक्ला (पंडा) प्रमुख शिवसेना, रवि प्रताप सिंह शिवसेना प्रमुख लेडियारी, ओम प्रकाश सिंह मेजा खास मौजूद रहे। बैठक में पदाधिकारीयों ने लोकसभा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी के समर्थन में वोट करने की अपील की। इस दौरान शिवसेना पदाधिकारियों ने यमुनापार क्षेत्र में ताबड़तोड़ जनसंपर्क किया। कांशी प्रांत प्रभारी चंद्रमा प्रसाद शुक्ल ने कहा कि देश की जनता एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार है। नरेंद्र मोदी को बुजुर्ग लोग बेटे के रूप में युवा अपने भविष्य को ...

प्रयागराज के सर्वांगीण विकास के लिए नीरज त्रिपाठी को वोट करें - रामकृष्ण त्रिपाठी

चित्र
प्रयागराज के सर्वांगीण विकास के लिए नीरज त्रिपाठी को वोट करें - रामकृष्ण त्रिपाठी  मांडा प्रयागराज। लोकसभा के चुनाव की तारीखें जैसे जैसे नजदीक आ रही है भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी के समर्थन में आम जनता का रुझान एवं कमल खिलाने कवायद तेज होती जा रही है जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण भाजपा प्रत्याशी के समर्थन प्रत्येक कार्यक्रमों में उमड़ती भारी भरकम भीड़ एवं क्षेत्र के कुशालपुर गांव निवासी समाजसेवी रामकृष्ण त्रिपाठी की अगुवाई में खुलकर समर्थन में आए ।वहां के ग्रामीण मतदाता हैं जिन्होंने समाजसेवी रामकृष्ण त्रिपाठी के नेतृत्व में बराबर क्षेत्र में जनसंपर्क का सिलसिला जारी रखा है। ऐसे में प्रयागावसियों को क्षेत्र के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार पर पूरा भरोसा है। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में आयोजित हो रही जनसभाओं एवं भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में समाजसेवी पं रामकृष्ण त्रिपाठी ने भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी के समर्थन में पूरी ताकत झोकते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार द्वारा किए जा रहे विकास और अधिक गति देने में प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी की भूमिका अहम होगी। क्योंकि उनके पिता केशरीना...

सच्चे राष्ट्र हितैषी के नाते हमारा दायित्व है कि हम वोट करके लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाएं ,25 मई को मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाए - जयशंकर शुक्ला (जय भैया)

चित्र
सच्चे राष्ट्र हितैषी के नाते हमारा दायित्व है कि हम वोट करके लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाएं ,25 मई को मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाए - जयशंकर शुक्ला (जय भैया) मेजा प्रयागराज। लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं की भागीदारी के लिए इलेक्शन कमीशन, सरकार के साथ देश के सेलिब्रेटी निरन्तर प्रयासरत हैं। देश में मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर मतदान प्रतिशत बढाने की कोशिशें जारी हैं। क्षेत्र के जागरूक लोगों ने इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र में 25 मई को होने वाले मतदान में भाग लेकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की है। क्षेत्र के दिघिया के अवाड़ा ग्रुप के डायरेक्टर व समाजसेवी जय शंकर शुक्ल (जय भैया) ने 25 मई को होने वाले मतदान में भाग लेने की अपील की है। उन्होने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक वोट की अपनी अहमियत होती है। आप मतदान करेंगे, तभी तो सही प्रतिनिधि चुनेंगे। आपका फैसला राष्ट विकास को गति देगा। शुक्ल ने कहा हमारी जागरूकता से ही राष्ट्र विकास संकल्प पूरा हो सकता है। इसके लिए सही प्रतिनिधि चुनने के लिए आप सबको वोट करना होगा। आप हर कार्य के लिए समय निकाल लेते हैं तो मतदान के लिए क्...

प्रयागराज में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों को पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

चित्र
प्रयागराज में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों को पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश  प्रयागराज।लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत आज दिनांक 23-05-2024 को पुलिस आयुक्त प्रयागराज व जिलाधिकारी प्रयागराज द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में अपर पुलिस आयुक्त, मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस उपायुक्त नगर/यमुनानगर/गंगानगर/प्रोटोकॉल, अपर पुलिस उपायुक्त अपराध/यमुनानगर व अन्य राज्यों/अन्य जनपदों से आये सुरक्षा बल, केंद्रीय सुरक्षा बल एवं कमिश्नरेट प्रयागराज के अन्य राजपत्रित व अराजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों व जोनल मजिस्ट्रेट/सेक्टर मजिस्ट्रेट की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए बताया गया कि  1. चुनाव आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन (M.C.C) का पूर्णतः पालन कराया जाये। 2. पोलिंग बूथ के अन्दर एक बार में एक व्यक्ति ही जायेगा उसके साथ दूसरा व्यक्ति नही जायेगा तथा साथ में कोई भी कैमरा/मोबाइल फोन लेकर नही जायेगा और न ही कोई अन्दर सेल्फी लेगा। 3. चुनाव ड्यूटी ...

प्रयागराज न्यूज:सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा जिला कारागार प्रयागराज एवं महिला संरक्षण गृह का किया गया औचक निरीक्षण

चित्र
प्रयागराज न्यूज:सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा जिला कारागार प्रयागराज एवं महिला संरक्षण गृह का किया गया औचक निरीक्षण बंदियों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता को नियमानुसार बनवाये जाने के दिए निर्देश सालसा सदस्य एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दिनेश गौतम द्वारा बुधवार को जिला कारागार प्रयागराज एवं महिला संरक्षण गृह का औचक निरीक्षण किया गया। साथ ही कारावास में निरूद्ध बंदियों से समस्याओं के सम्बंध में संवाद किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से बंदियों को मिल रहे खानपान के सम्बंध में कारागार के भोजनालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बंदियों को मिले भोजन में दाल का निरीक्षण करने पर पाया गया कि बंदियों को मिल रही दाल गुणवत्ता में कमी पायी गयी। इस सम्बंध में अधीक्षक को निर्देश दिया गया कि वह बंदियों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता को नियमानुसार बनवायें, जिससे बंदियों को भोजन के सम्बंध में असुविधा का सामना न करना पड़े। ---------------------------------------------------- विधिक सहायता प्रतिरक्षा प्रणाली कार्यालय में पेयजल की असुविधा को देखते हुए करायी गयी वाॅ...

भाजपा के पक्ष में मतदान करें और कराएं विरोधियों के किसी भी दुष्प्रचार पर ध्यान ना दें, राम के थे राम के हैं हम राम के रहेंगे - नित्यानंद उपाध्याय

चित्र
भाजपा के पक्ष में मतदान करें और कराएं विरोधियों के किसी भी दुष्प्रचार पर ध्यान ना दें, राम के थे राम के हैं हम राम के रहेंगे - नित्यानंद उपाध्याय  मेजा प्रयागराज।विश्व हिन्दू परिषद् जिला अध्यक्ष व समन्वयक मेजा विधानसभा नित्यानंद उपाध्याय ने मेजा विधानसभा के सभी प्रबुद्धजनों, भाजपा के वरिष्ठ नेतागण, भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता गण, भाजपा के सभी समर्थक श्री राम भक्तों को मीडिया के माध्यम से सादर अभिवादन किया और उन्होंने कहा कि मित्रों चुनाव प्रचार में केवल 3 दिन शेष बचा है, आप सभी से निवेदन है कि आप लोग अब अपने गांव और पोलिंग बूथों पर ज्यादा से ज्यादा समय दें और 25 मई को नीरज त्रिपाठी  को कमल के फूल के सामने बटन दबाकर भाजपा को अपना अपना बूथ जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दें, अगर हम सभी ने अपना अपना बूथ जिता लिया तो निश्चय ही भाजपा की जीत 2 लाख के पार होगी। आगे उन्होंने कहा कि मेजा विधानसभा के मुझे मानने वाले सभी सम्मानित लोगों से मेरा सादर निवेदन है कि 25 मई को आप लोग ज्यादा से ज्यादा भाजपा के पक्ष में मतदान करें और कराएं, विरोधियों के किसी भी दुष्प्रचार पर ध्यान ना दें...

यह बेटियाँ आपके घर की ही नहीं बल्कि इस देश की धरोहर हैं - कमलेश सोनी

चित्र
यह बेटियाँ आपके घर की ही नहीं बल्कि इस देश की धरोहर हैं - कमलेश सोनी   मेजा प्रयागराज।मेजा ऊर्जा निगम ने हर वर्ष की तरह, इस वर्ष भी बालिका सशक्तिकरण अभियान की एक माह लंबी ग्रीष्मकालीन कार्यशाला 2024 का आयोजन प्रारम्भ किया।  इस वर्ष का थीम ‘हौसलों की उड़ान’ रखा गया है।  मेजा ऊर्जा निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमलेश सोनी नें बतौर मुख्य अतिथि कार्यशाला का उद्घाटन कर सभी बालिकाओं को संबोधित करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया।  विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ अनिल कुमार डेंग, एनटीपीसी लिमिटेड के क्षेत्रीय मानव संसाधन विभागाध्यक्ष (उत्तर क्षेत्रीय मुख्यलाय) कार्यक्रम में शामिल होकर सभी बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों का हौसला बढ़ाया।  बालिका सशक्तिकरण अभियान एनटीपीसी के नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत एक अनुकरणीय पहल है जिसमे हर वर्ष परियोजना प्रभावित क्षेत्रों से हर स्टेशन 40 बालिकाओं को चयनित कर उन्हे  ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में एक महीने के लिए प्रशिक्षण प्रदान करता है।  तत्पश्चात उनमे से 10 प्रतिशत बालिकाओं की आगे की पढ़ाई एनट...