उरुवा प्रयागराज।नवनिर्वाचित प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया गया।
मेजा,प्रयागराज। दो साल कोरोना को छोड़ तीन सालों में यदि मैंने क्षेत्र का विकास किया है तो एक फिर आप सबका आशीर्वाद चाहिए। उक्त बातें मेजा विधायक नीलम करवरिया ने उरुवा ब्लाक में आयोजित नवनिर्वाचित प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सम्मान समारोह के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कही।उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों के विकास के लिए और गरीबों के हितों के लिए किए जा रहे कार्य को विस्तार से बताया। वहीं कार्यक्रम में सभी नवनिर्वाचित प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का स्वागत हुआ। कार्यक्रम में प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश द्विवेदी पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष टुनटुन तिवारी,कोटहा ग्राम प्रधान ज्ञान चन्द्र मिश्रा, इत्यादि लोग रहे ।