संदेश

दिसंबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

EMBED FHI द्वारा कम्युनिटी वालंटियर ट्रेनिंग का आयोजन

चित्र
EMBED FHI द्वारा कम्युनिटी वालंटियर ट्रेनिंग का आयोजन प्रयागराज,31 दिसंबर 2025।   EMBED FHI की ओर से कम्युनिटी वालंटियर ट्रेनिंग का आयोजन होटल द पार्क व्यू, सिविल लाइंस में किया गया। प्रशिक्षण का पहला बैच 26 से 27 दिसंबर तथा दूसरा बैच 28 से 29 दिसंबर तक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की संयोजक डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सीमा पांडेय रहीं। प्रशिक्षण में EMBED स्टाफ सोनी आर्या, प्रियंका श्रीवास्तव और सौरभ कुमार मिश्र ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट मलेरिया ऑफिसर डॉ आनंद सिंह और UPHC आशा के मंडल अधिकारी चरणजीत यादव भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि प्रयागराज में EMBED प्रोग्राम के लागू होने से पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष डेंगू और मलेरिया के मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय कमी आई है। इसके लिए उन्होंने EMBED स्टाफ के प्रयासों की सराहना की। डॉ आनंद सिंह ने कहा कि जिन क्षेत्रों तक विभागीय टीमें नहीं पहुंच पातीं, वहां EMBED स्टाफ प्रभावी रूप से पहुंच बनाकर कार्य कर रहा है, जिससे रोग नियंत्रण में ठोस परिणाम सामने आए हैं।

मेजा ऊर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025–26 के लिए पहला अंतरिम लाभांश घोषित किया

चित्र
मेजा ऊर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025–26 के लिए पहला अंतरिम लाभांश घोषित किया नई दिल्ली, 30 दिसंबर 2025। एनटीपीसी लिमिटेड और उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड का संयुक्त उपक्रम मेजा ऊर्जा निगम  प्राइवेट लिमिटेड (एमयूएनपीएल) ने वित्त वर्ष 2025–26 के लिए ₹0.55 प्रति इक्विटी शेयर का अंतरिम लाभांश घोषित किया है। यह निर्णय 29 दिसंबर 2025 को निदेशक मंडल द्वारा परिपत्र के माध्यम से अनुमोदित किया गया। कुल अंतरिम लाभांश भुगतान ₹200.90 करोड़ है, जो उक्त अवधि के लाभ से किया जाएगा। लाभांश घोषणा पर टिप्पणी करते हुए, एमयूएनपीएल के मुख्य वित्त अधिकारी  अमित रौतेला ने कहा, “अंतरिम लाभांश की समय पर घोषणा और भुगतान एमयूएनपीएल की मजबूत नकदी सृजन क्षमता, सुदृढ़ वित्तीय नियंत्रण तथा अनुशासित पूंजी आवंटन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।” एमयूएनपीएल उत्तर प्रदेश में 2×660 मेगावाट की मेजा ताप विद्युत परियोजना का संचालन करता है, जो क्षेत्रीय ग्रिड स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली एक रणनीतिक परिसंपत्ति है। इसके साथ ही, कंपनी के ...

कड़ाके की ठंड में भी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ा जनसैलाब

चित्र
कड़ाके की ठंड में भी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ा जनसैलाब मेजा, प्रयागराज, (19 दिसंबर 2025)। शिवसेना और दिव्यांगोंत्थान श्रीराम सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में जनसेवा का व्यापक स्वरूप देखने को मिला। धुंध और कड़ाके की ठंड के बावजूद क्षेत्र के जेवनियां और शंभूकापूरा में आयोजित शिविर के दूसरे दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान करीब 500 से अधिक मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाएं और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। गुरुवार को पार्वती हॉस्पिटल, प्रयागराज की विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम ने विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों की जांच की। वहीं मेजारोड स्थित इंदुमती नेत्रालय की टीम ने आंखों की जांच कर जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराईं। नेत्र परीक्षण टीम में डीपी त्रिपाठी, शुभम दुबे, अनूप शुक्ल और वैशाली पांडेय शामिल रहीं। आयोजकों के अनुसार, शिविर के पहले दो दिनों में ही लगभग एक हजार मरीज निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और दवा वितरण का लाभ उठा चुके हैं। शिविर स्थल पर बाटी-चोखा कार्यक्रम का भी आयोजन किया ग...

कस्बे में अवैध मतदाता चिन्हित, बदलाव के संकेत- प्रेम शंकर सिंह

चित्र
कस्बे में अवैध मतदाता चिन्हित, बदलाव के संकेत- प्रेम शंकर सिंह  मेजा, प्रयागराज ( 19/12/2025) |मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में नगर पंचायत सिरसा की मतदाता सूची में बड़े बदलाव के संकेत मिले हैं। भाजपा नेता प्रेमशंकर सिंह के अनुसार, जांच में बड़ी संख्या में फर्जी व अपात्र मतदाता चिन्हित हुए हैं, जिनमें आसपास के गांवों के नाम भी शामिल हैं। अब तक लगभग 25 प्रतिशत से अधिक नाम मतदाता सूची से हटाए जा चुके हैं। सभी वार्डों में वीएलओ व बीएलओ घर-घर जाकर जांच कर रहे हैं। अलग-अलग बूथों पर सैकड़ों नाम कटने की रिपोर्ट सामने आई है। माना जा रहा है कि आगामी नगर पंचायत चुनाव में एसआईआर अभियान का असर साफ दिखाई देगा।

विकसित प्रयागराज की रूपरेखा तय करेगा 11 जनवरी का युवा संवाद कार्यक्रम

चित्र
विकसित प्रयागराज की रूपरेखा तय करेगा 11 जनवरी का युवा संवाद कार्यक्रम प्रयागराज,14/12/2025।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपनों के अनुरूप प्रयागराज को एक विकसित जनपद के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेश शुक्ल 11 जनवरी 2026 को प्रयागराज में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से विकसित प्रयागराज के लिए एक विस्तृत और व्यवहारिक कार्ययोजना तैयार की जाएगी। युवा संवाद कार्यक्रम में प्रयागराज जनपद की सभी तहसीलों, ब्लॉकों, नगर पंचायतों तथा शहर के सभी वार्डों से समाज जीवन के विविध क्षेत्रों में कार्य कर रहे एवं विकास में रुचि रखने वाले युवा प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता, कृषि, तकनीक, सामाजिक सेवा और नगर विकास जैसे विषयों पर युवाओं से सीधे संवाद किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए योगेश शुक्ल के प्रतिनिधि विनय कुमार ने बताया कि योगेश शुक्ल का स्पष्ट मानना है कि विकसित भारत का लक्ष्य तभी साकार होगा जब देश के सभी राज्य, जनपद, नगर और ग्राम पंचायतें समान रूप से विकसित हो...

भगवान भाव के भूखे हैं, अहंकार के नहीं – स्वामी राघवाचार्य

चित्र
भगवान भाव के भूखे हैं, अहंकार के नहीं – स्वामी राघवाचार्य  मेजा (प्रयागराज) प्रकाशन तिथि: 13 दिसंबर 2025। गोसौरा कला स्थित दुर्गावती स्कूल परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान व्यास पीठ से कथा वाचन करते हुए स्वामी राघवाचार्य महाराज ने कहा कि भगवान भाव के भूखे होते हैं, उन्हें अहंकार स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा कि नारायण किसी भी प्रकार के अभिमान को सहन नहीं करते और यही कारण है कि देवराज इंद्र का अभिमान भी भगवान कृष्ण ने चूर कर दिया था। स्वामी राघवाचार्य ने कहा कि किसी भी भगवत कथा में पांच प्रकार के अभिमान—रूप, अर्थ, यौवन, पुरुषार्थ और पद का अभिमान—वर्जित होते हैं। ये सभी कथा श्रवण में बाधक बनते हैं। कथा में केवल श्रद्धा, भक्ति और पूर्ण समर्पण होना चाहिए, तभी भगवत कृपा प्राप्त होती है। महाराज ने गोवर्धन लीला का वर्णन करते हुए कहा कि जब इंद्रदेव ने गोकुल को नष्ट करने के उद्देश्य से मूसलाधार वर्षा कराई, तब भगवान कृष्ण ने अपनी तर्जनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर गोकुलवासियों की रक्षा की और इंद्रदेव के अहंकार का मान-मर्दन किया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा सदैव व्यास पीठ...

ठंड में जरूरतमंदों के साथ खड़ी भाजपा, कंबल वितरण अभियान शुरू

चित्र
ठंड में जरूरतमंदों के साथ खड़ी भाजपा, कंबल वितरण अभियान शुरू मेजा,प्रयागराज । प्रकाशन तिथि: 13 दिसंबर 2025 ठंड की दस्तक के साथ ही मेजा क्षेत्र में जरूरतमंदों की सहायता के लिए भाजपा द्वारा कंबल वितरण अभियान की शुरुआत की गई। भाजपा नेता एवं चर्चित समाजसेवक इन्द्रदेव शुक्ल उर्फ राजू भैया के संकल्प पर शुक्रवार को मेजा रोड स्थित डीजीएस गेस्ट हाउस में दिव्यांगों एवं गरीब महिलाओं को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान मंच से मां शीतला कृपा महोत्सव कैलेंडर का भव्य विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर इन्द्रदेव शुक्ल ने कहा कि समाज सेवा का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाई जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत मां शीतला के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके पश्चात आयोजक इन्द्रदेव शुक्ल ने मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल एवं विशिष्ट अतिथि विहिप जिलाध्यक्ष नित्यानंद उपाध्याय का माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम भेंट करते हुए स्वागत किया। मुख्य अतिथि राजेश शुक्ल ने कहा कि राजू भैया की सेवा भावना मेजा क्षेत्र के लिए प्रेरणादायी है और ऐसे सामाजिक कार्य भाजपा की जनकल्...

सहजता और सरलता ने रचा महानायक का व्यक्तित्व: जय भैया ने केवीसी मंच पर अमिताभ बच्चन से मुलाकात को बताया अविस्मरणीय अनुभव

चित्र
सहजता और सरलता ने रचा महानायक का व्यक्तित्व: जय भैया ने केवीसी मंच पर अमिताभ बच्चन से मुलाकात को बताया अविस्मरणीय अनुभव मुम्बई /प्रयागराज | प्रकाशन तिथि: 12 दिसंबर 2025 मेजा,प्रयागराज । प्रयागराज की धरती के दो तेजस्वी प्रतिभाओं का मिलन मंगलवार को एक यादगार क्षण बन गया, जब अवादा एनर्जी के डायरेक्टर जय भैया की बरसों पुरानी इच्छा कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से मिलकर पूरी हुई। जय भैया ने बताया कि अमिताभ बच्चन से मुलाकात उनके जीवन के उन पलों में से है, जिन्हें शब्दों में बांधा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि वे बचपन से ही इस मुलाकात का सपना देखते आए हैं। जब अमिताभ बच्चन इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे थे, उस समय भारतगंज की नर्सरी में पढ़ते छोटे जय भैया को स्कूल द्वारा हाथ में तिरंगा देकर सड़क किनारे खड़ा किया गया था। शाम 4 बजे महानायक का काफिला गुजरना था, लेकिन चुनावी व्यस्तता के कारण वह नहीं आ सके और मासूम बच्चों की प्रतीक्षा मायूसी में बदल गई। इसके बाद भी एक अवसर आया, जब जय शुक्ला ने अमिताभ बच्चन के लिए एक सोलर प्रोजेक्ट तैयार कि...

पुतिन की दोस्ती के जरिए दिया बड़ा वैश्विक संदेश — भारत ने दिखा दिया, न डरेंगे न कभी झुकेंगे

चित्र
पुतिन की दोस्ती के जरिए दिया बड़ा वैश्विक संदेश — भारत ने दिखा दिया, न डरेंगे न कभी झुकेंगे मेजा,प्रयागराज । भाजपा नेता प्रेमशंकर सिंह ने भारत में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के दौरे को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह यात्रा कई मायनों में विशेष रही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कूटनीति के जरिए विश्व समुदाय को यह स्पष्ट संदेश दिया कि नया भारत किसी से डरकर या झुककर निर्णय नहीं लेता, बल्कि आँखें मिलाकर बात करता है। प्रेमशंकर सिंह ने कहा कि पुतिन का यह दौरा ऐसे समय में हुआ है जब भारत-रूस संबंध कई ऐतिहासिक पड़ावों पर पहुँच चुके हैं। पिछले एक दशक के वैश्विक उतार-चढ़ाव के बावजूद दोनों देशों की मित्रता समय की कसौटी पर खरी उतरी है। रूस ने हर परिस्थिति में भारत के साथ खड़े होकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में खुलकर सहयोग दिया है — चाहे पहलगाम का आतंकी हमला रहा हो या क्रोकस सिटी हॉल का कायरतापूर्ण हमला। सिंह ने कहा कि यह दौरा भारत-रूस दोस्ती का प्रत्यक्ष प्रमाण है। प्रधानमंत्री मोदी ने भरोसा जताया कि यह मंच दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों को नई मजबूती देगा और एक्सप...

तेंदुआ चौराहा रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल

चित्र
तेंदुआ चौराहा रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल मेजा,प्रयागराज: मेजा क्षेत्र के तेंदुआ चौराहा रोड पर 28 नवंबर की दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्राम कपुरी बढ़ैया निवासी निजाम अपने साथ  बिट्टू और तरन्नुम के साथ गेस्ट हाउस तेंदुआ पहुंचे ही थे कि अचानक सामने से आई तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल सभी को आर्यन हॉस्पिटल पहुँचाया, जहाँ बिट्टू और तरन्नुम की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया, जबकि पीड़ितों की मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। परिवार ने बताया कि घटनास्थल पर मिली बाइक नंबर के आधार पर थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस अब नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। #प्रयागराज #मेजा #सड़कहादसा #तेंदुआचौराहा #आपातकालीनसेवा #घायल #पुलिसजांच

प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के सामाजिक और आर्थिक पुनर्वासन के लिए चला रही है बड़ी योजनाएँ

चित्र
प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के सामाजिक और आर्थिक पुनर्वासन के लिए चला रही है बड़ी योजनाएँ लखनऊ: 05 दिसम्बर, 2025।भारत के संविधान में दिव्यांगजन सहित प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन और स्वतन्त्रता की गारन्टी प्राप्त है। दिव्यांगता एक दीर्घकालीन शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक संवेदी हानि है। जिससे उन्हें दूसरे व्यक्ति पर निर्भर रहना पड़ता है। सरकार ने दिव्यांगता की श्रेणी  जो पहले सात थी, उसे बढ़ाकर 21 कर दी है।  उत्तर प्रदेश में वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार कुल दिव्यांगजन की संख्या 41,57,514 है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के 31,66,615 एवं शहरी क्षेत्र के 9,90,899 दिव्यांग जन सम्मिलित है।  इस योजनान्तर्गत पूर्व में रू0 300/-   प्रति माह प्रति व्यक्ति की दर से अनुदान प्रदान किया जाता था, जिसे वर्तमान सरकार द्वारा अप्रैल 2017 से बढ़ाकर रू0 500/- तथा दिसम्बर 2021 से पुन बढ़ा कर रु० 1,000/- प्रति माह प्रति लाभार्थी कर दिया गया है। इस योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में अद्यतन् कुल प्राविधानित धनराशि रु० 142434.93 लाख के सापेक्ष धनराशि रु० 68753.61 लाख का व्यय करते हुए कु...

दिव्यांग बच्चों को 15 एमआर किट, 70 कान की मशीन और 15 स्कूल बैग व पाठ्य सामग्री वितरित

चित्र
दिव्यांग बच्चों को 15 एमआर किट, 70 कान की मशीन और 15 स्कूल बैग व पाठ्य सामग्री वितरित प्रयागराज। विश्व दिव्यांग दिवस (03 दिसम्बर 2025) के अवसर पर ब्लॉक संसाधन केन्द्र, नगर क्षेत्र में खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उच्च न्यायालय प्रयागराज के न्यायमूर्ति विपिन चन्द्र दीक्षित मुख्य अतिथि रहे। जिला विकास अधिकारी/प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उप निदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग प्रयागराज मंडल, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान, समन्वयक समेकित शिक्षा तथा समन्वयक एमडीएम भी मौजूद रहे। सर्व शिक्षा अभियान एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित बचपन डे केयर सेंटर एवं उत्तर प्रदेश मूक बधिर विद्यालय के दिव्यांग बच्चे अपने अभिभावकों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी को प्रभावित किया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की उपकरण वितरण योजना के अंतर्गत 15 एमआर किट, 70 कान क...

विश्व विजेता बनी बालिकाओं पर गर्व : जय शंकर शुक्ल ‘जय भैया’

चित्र
विश्व विजेता बनी बालिकाओं पर गर्व : जय शंकर शुक्ल ‘जय भैया’ मेजा,प्रयागराज । रामचन्द्र शुक्ल संकल्प ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं अवादा एनर्जी ग्रुप के डायरेक्टर जय शंकर शुक्ल ‘जय भैया’ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात’ हमेशा राष्ट्र उत्थान का मार्ग दिखाती है। इसमें खेल, स्वदेशी उत्पाद, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की स्पष्ट झलक दिखाई देती है। जय भैया ने कहा कि वैश्विक मंच पर भारतीय खिलाड़ियों के तिरंगा लहराने से हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। मन की बात के 128वें एपिसोड में ब्लाइंड बालिकाओं के क्रिकेट विश्व कप जीतने का विशेष उल्लेख प्रेरक है। प्रधानमंत्री विजेता खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साह बढ़ाते हैं, यह केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि नवम्बर महीना भारतीय खेल जगत के लिए शानदार रहा। प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद स्वदेशी उत्पादों का उपयोग बढ़ा है। जीएसटी सुधारों के चलते देश की जीडीपी मजबूत हुई है और भारत आर्थिक महाशक्ति बनने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। माण्डा क्षेत्र के दिघिया गांव के निवासी और बहु...

ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत — सिलौधी (नई गढ़ी) में मेजा ऊर्जा निगम ने 2 हैंडपम्प स्थापित किए

चित्र
ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत — सिलौधी (नई गढ़ी) में मेजा ऊर्जा निगम ने 2 हैंडपम्प स्थापित किए मेजा, प्रयागराज। मेजा ऊर्जा निगम (प्रा.) लिमिटेड, कोहड़ार द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) कार्यक्रम के तहत ग्राम सिलौधी (नई गढ़ी) में सोमवार को 2 नए हैंडपम्प स्थापित किए गए। वर्षों से स्वच्छ पेयजल संकट झेल रहे ग्रामीणों के लिए यह पहल एक बड़ी राहत लेकर आई है। कंपनी का उद्देश्य परियोजना प्रभावित एवं आसपास के गांवों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना और स्थानीय निवासियों के जीवनस्तर में सुधार लाना है। हैंडपम्प लगने से ग्रामीणों को अब पोखरे का पानी पीने की मजबूरी से छुटकारा मिलेगा। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन) विवेक चन्द्र, अजय सिंह (उप महाप्रबंधक, मानव संसाधन), जितेंद्र कसवाला, राजेश, ग्राम प्रतिनिधि सिलौधी–नई गढ़ी, तथा त्रिभुवन दास, ग्राम प्रधान हर्दिहा उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि कंपनी गांवों में पेयजल, स्वास्थ्य और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर काम कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों को इन सुविधाओं के संरक्षण के लिए सामूहिक सहयोग पर भी जोर दिया। ग्राम सिलौधी मे...

संगठनात्मक सक्रियता भाजपा की जीत की वजह — प्रेमशंकर सिंह

चित्र
संगठनात्मक सक्रियता भाजपा की जीत की वजह — प्रेमशंकर सिंह मेजा, प्रयागराज। गिरिराज चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेमशंकर सिंह ने वाराणसी में पार्टी के काशी प्रान्त अध्यक्ष दिलीप पटेल से मुलाकात कर मेजा विधानसभा सहित प्रयागराज की राजनीति पर विस्तृत चर्चा की। वाराणसी स्थित बीजेपी महानगर कार्यालय में हुई इस बातचीत में उन्होंने संसदीय व विधानसभा चुनाव में हुई हार के कारणों की बारीकी से समीक्षा की। प्रेमशंकर सिंह वाराणसी में आयोजित ओएस बालमुकुंद फाउंडेशन के वार्षिक उत्सव में आमंत्रित अतिथि के रूप में पहुंचे थे, जहां से वे सीधे भाजपा नगर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक समीक्षा के जरिए लगातार अपनी इकाइयों को अपडेट करती रहती है और कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के साथ पदाधिकारियों की कार्यशैली पर पैनी नजर रखती है। उन्होंने काशी प्रान्त अध्यक्ष दिलीप पटेल को ऊर्जावान व सकारात्मक सोच वाला नेतृत्व बताया। सिंह का कहना था कि संगठनात्मक सक्रियता और दायित्व के प्रति प्रतिबद्धता ही पार्टी को मजबूती देती है। विपक्ष भी यह मानता है क...

कताई मिल का हाल भूल गए? अब एनटीपीसी पर भी सवाल — क्षेत्र की जनता ने आंदोलनकारियों से निवेदन किया, युवाओं के भविष्य पर कृपया आघात न करें

चित्र
कताई मिल का हाल भूल गए? अब एनटीपीसी पर भी सवाल — क्षेत्र की जनता ने आंदोलनकारियों से निवेदन किया, युवाओं के भविष्य पर कृपया आघात न करें मेजा ,प्रयागराज। जिस तरह नेतागिरी और निजी स्वार्थों की भेंट चढ़कर मेजा की कताई मिल हमेशा के लिए बंद हो गई, उसी तरह अब कुछ लोग एनटीपीसी मेजा पर भी गलत नजर डालने की कोशिश कर रहे हैं। क्षेत्र की जनता का कहना है कि इतिहास दोहराने की गलती अब नहीं होनी चाहिए। धरना देने वाले चाहे जितनी भी आवाज़ उठाएं, लेकिन एक कड़वी सच्चाई सब जानते हैं—मेजा क्षेत्र का शायद ही कोई ऐसा गांव होगा जहां एनटीपीसी से जुड़ा कोई युवा न हो। रोजगार की बात करने वाले लोग ही अगर इस क्षेत्र के सबसे बड़े रोज़गार केंद्र को निशाने पर लें, तो यह बात जनता की समझ से परे है। स्थानीय लोग कहते हैं कि अगर किसी का मुआवजा इत्यादि का मामला लंबित है तो वह कानूनी मार्ग अपनाकर अपना हक हासिल करें। न्याय मिलना चाहिए, इसमें कोई दो राय नहीं, पर इलाके की रोज़गार व्यवस्था को संकट में डालकर नहीं। जनता ने आंदोलनकारी नेताओं से निवेदन किया है कि कृपया उस कंपनी के पीछे न पड़ें जिसने वर्षों से क्षेत्र के य...