संदेश

मार्च, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

चुनौतियों में संयम ही सबसे बड़ा सहारा: योगेश शुक्ल अफवाहों से दूर रहें, सरकार की बातों पर भरोसा जरूरी

चित्र
चुनौतियों में संयम ही सबसे बड़ा सहारा: योगेश शुक्ल अफवाहों से दूर रहें, सरकार की बातों पर भरोसा जरूरी प्रमुख समाचार मेजा (प्रयागराज)। ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड को लेकर भाजपा नेता योगेश शुक्ल ने कहा कि देश कठिन वैश्विक हालात से गुजर रहा है, ऐसे समय में धैर्य और समझदारी सबसे जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में खाड़ी क्षेत्र में जारी तनाव और उसके असर को गंभीरता से रखा है। योगेश शुक्ल के मुताबिक, ऐसे हालात में लोगों को किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान देने के बजाय आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गलत सूचनाएं समाज में भ्रम और डर फैलाने का काम करती हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ सकती है। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि इससे पहले भी देश ने कोविड जैसी बड़ी चुनौती का सामना किया और भारत ने न सिर्फ खुद को संभाला, बल्कि अन्य देशों की भी मदद कर वैश्विक स्तर पर मिसाल पेश की। शुक्ल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी जैसी बातें फैलाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं, जबकि हकीकत इ...

मोदी की इच्छाशक्ति को दुनिया कर रही सलाम: प्रेमशंकर सिंह

चित्र
मोदी की इच्छाशक्ति को दुनिया कर रही सलाम: प्रेमशंकर सिंह वैश्विक तेल संकट के बीच सरकार के फैसलों को बताया ऐतिहासिक प्रमुख समाचार मेजा (प्रयागराज)। खाड़ी क्षेत्र में ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। हार्मुज़ संकट के चलते कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उछाल देखा जा रहा है, जिससे कई देशों में तेल आपूर्ति को लेकर चिंता का माहौल है। इसी बीच मेजा क्षेत्र के छतवा गांव के भाजपा नेता प्रेमशंकर सिंह ने वैश्विक हालात पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस कठिन समय में भारत सरकार मजबूती से खड़ी है और देशवासियों में भरोसा कायम कर रही है कि तेल और गैस की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जहां अमेरिका समेत कई विकसित देशों में तेल की कीमतों में 10 से 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है, वहीं भारत में सरकार ने राहत देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उनके अनुसार, केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में भारी कमी की है और डीजल को एक्साइज ड्यूटी से मुक्त कर आम जनता को बड़ी राहत दी है। प्रेमशंकर सिंह ने इसे जनहित में लिया गया ऐतिहासिक फैसला बताते हुए कहा क...

योगी सरकार के 9 साल: सेवा, सुरक्षा और सुशासन से यूपी बना ‘उत्तम प्रदेश’—जय भैया

चित्र
योगी सरकार के 9 साल: सेवा, सुरक्षा और सुशासन से यूपी बना ‘उत्तम प्रदेश’—जय भैया  मेजा (प्रयागराज)। माण्डा क्षेत्र के दिघिया गांव स्थित जनकल्याण से जुड़ी संस्था रामचन्द्र शुक्ल संकल्प ट्रस्ट के अध्यक्ष जयशंकर शुक्ल ‘जय भैया’ ने उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि Yogi Adityanath के नेतृत्व में प्रदेश ने नव निर्माण और नव उत्थान का एक नया अध्याय लिखा है। उन्होंने कहा कि सेवा, सुरक्षा और सुशासन के समन्वय से प्रदेश तेजी से ‘उत्तम प्रदेश’ की ओर अग्रसर हो रहा है। जय भैया ने कहा कि भाजपा सरकार के नौ साल के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना सबसे बड़ी उपलब्धियों में रहा है। अपराध और माफिया राज पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए प्रदेश को भयमुक्त वातावरण देने का प्रयास किया गया है, जिससे निवेश और विकास का माहौल बना है। उनका कहना था कि अब प्रदेश में शांति, स्थिरता और सुशासन की स्थिति स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। महिला सशक्तिकरण को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति, स्वयं सहायता समूहों और स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से...

मेजा में फिर खिलेगा कमल: प्रेमशंकर सिंह, जनता ‘भूल सुधार’ के इंतजार में

चित्र
मेजा में फिर खिलेगा कमल: प्रेमशंकर सिंह, जनता ‘भूल सुधार’ के इंतजार में  मेजा (प्रयागराज)। प्रयागराज के महापौर गणेश चंद्र केशरवानी(Ganesh Chandra Kesarwani) और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम शंकर सिंह (Prem Shankar Singh) के बीच नगर निगम कार्यालय में मुलाकात के दौरान क्षेत्रीय राजनीति और विकास कार्यों को लेकर अहम चर्चा हुई। चाय पर हुई इस बैठक में यमुनापार, विशेषकर मेजा क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। मेजा क्षेत्र के छतवा गांव निवासी प्रेमशंकर सिंह ने कहा कि पिछला विधानसभा चुनाव हारने के बाद पार्टी को आत्ममंथन का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि स्व. नीलम करवरिया बहुत कम मतों से चुनाव हारी थीं, लेकिन आज भी क्षेत्र की जनता उनके व्यवहार और कार्यशैली को याद करती है। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र की जनता अपनी “भूल” सुधारने के लिए अब तैयार है और आने वाले चुनावों में फिर कमल खिलाने का मन बना चुकी है। उन्होंने वर्तमान राजनीतिक हालात पर टिप्पणी करते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास की गति थमी हुई महसूस हो रही है। यहां तक कि सत्ताधारी दल क...

पेड़ से टकराई बेकाबू कार, इंजीनियर की मौत

चित्र
पेड़ से टकराई बेकाबू कार, इंजीनियर की मौत  मेजा,(प्रयागराज)।  मेजा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। उरुवा निवासी अधिवक्ता श्रीकांत पांडेय के पुत्र आशीष उर्फ बलराम पांडेय (लगभग 35 वर्ष), जो बेंगलुरु की एक निजी कंपनी में इंजीनियर थे, कुछ दिन पहले ही घर आए थे। मंगलवार को वह अपने पड़ोसी अंकित पांडेय (28) के साथ कार से मेजा खास की ओर जा रहे थे। मेजिया गांव के पास अचानक मोड़ पर सामने से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों युवक अंदर फंस गए। घटना स्थल आबादी से दूर होने के कारण मदद पहुंचने में देर हो गई। सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने किसी तरह दोनों को बाहर निकाला और परिजनों व पुलिस को सूचना दी। परिजन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेजा ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर ...

प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा से ही सुरक्षित और समृद्ध भविष्य संभव- जय भैया

चित्र
प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा से ही सुरक्षित और समृद्ध भविष्य संभव- जय भैया  मेजा (प्रयागराज)। भारतीय सनातन परंपरा में प्रकृति को सदैव सर्वोच्च स्थान दिया गया है। हमारे शास्त्रों में भी स्पष्ट उल्लेख मिलता है कि धरती पर जीवन का अस्तित्व प्रकृति पर ही टिका हुआ है। जल, वायु, वन, पर्वत और नदियाँ मानव जीवन के लिए अमूल्य धरोहर हैं, जिनके बिना जीवन की कल्पना भी संभव नहीं है। अवादा एनर्जी के डायरेक्टर जय शंकर शुक्ल (जय भैया) ने कहा कि आधुनिकता की दौड़ में इंसान धीरे-धीरे प्रकृति से दूर होता जा रहा है, जिसका असर अब जीवन में बढ़ती समस्याओं के रूप में दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि हमारी संस्कृति और साधना की जड़ें प्रकृति से ही जुड़ी हैं, इसलिए इसका संरक्षण अत्यंत जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत की ऋतु व्यवस्था जीवन को संतुलित और व्यवस्थित बनाती है। खासकर बसंत ऋतु को नई ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक माना जाता है, जो प्रकृति के सौंदर्य को और भी निखार देती है। पतझड़ के बाद आने वाला यह मौसम जीवन में नई उमंग भरने का काम करता है। जय भैया ने चिंता जताते हुए कहा कि तेजी से बढ़ते औद्योगीकरण...

“आंखों की ज्योति से ही जीवन में रोशनी” — राजू भैया

चित्र
“आंखों की ज्योति से ही जीवन में रोशनी” — राजू भैया मेजा, प्रयागराज। माण्डा क्षेत्र के दिघिया गांव में डीजीएस ब्रिगेड ने एक बार फिर जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया। इस पहल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई और जरूरी उपचार प्राप्त किया। जनसेवक इन्द्रदेव शुक्ल (राजू भैया) के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान में सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट, चित्रकूट का सहयोग भी रहा। शिविर में विशेषज्ञों द्वारा मरीजों की जांच की गई और जरूरतमंदों को दवाइयां व चश्मे उपलब्ध कराए गए। राजू भैया ने कहा कि उनका उद्देश्य मेजा क्षेत्र के हर जरूरतमंद तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है, खासकर वे लोग जो आर्थिक कारणों से बड़े अस्पतालों तक नहीं पहुंच पाते। उन्होंने कहा कि लोगों की आंखों की रोशनी बचाना ही उनके अभियान का प्रमुख लक्ष्य है। शिविर के दौरान करीब 400 लोगों की जांच हुई, जिसमें 300 लोगों को निःशुल्क चश्मा और 160 मरीजों को दवाइयां वितरित की गईं। कार्यक्रम में दिवाकर तिवारी, उमाकांत उपाध्याय, अनुज कुमार यादव, संतोष कुमार, हुब राम, सूबालाल और...

कौशल से सशक्त युवा – सपनों को मिला मेजा ऊर्जा के सहयोग से नई उड़ान का आसमान

चित्र
कौशल से सशक्त युवा – सपनों को मिला मेजा ऊर्जा के सहयोग से नई उड़ान का आसमान मेजा, प्रयागराज। दिनांक 11 मार्च 2026 को मेजा ऊर्जा निगम द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत कौशल विकास पहल के तहत सीपेट (CIPET), लखनऊ में प्रशिक्षित युवक एवं युवतियों के लिए कार्यक्रम का आयोजन सेंट जोसफ स्कूल सभागार में किया गया।  जिसमें 40 प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र एवं नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।  मेजा ऊर्जा निगम द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत सीपेट (CIPET), लखनऊ के सहयोग से युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार से जोड़ने का सफल प्रयास किया गया है।  40 प्रशिक्षार्थियों को सीपेट, लखनऊ में चार माह का निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण मशीन ऑपरेटर – टूल रूम ट्रेड में प्रदान किया गया, जिसके उपरांत 100 प्रतिशत प्लेसमेंट दिया गया। प्रशिक्षित युवाओं को गुजरात और हरियाणा राज्यों की विभिन्न अग्रणी कंपनियों में नियुक्तियां भी प्राप्त हुई हैं। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जी श्रीनिवास राव ने अपने संबोधन में कहा, “युवा शक्ति देश का भविष्य...

सराय खुर्द से अपहृत बालक सकुशल बरामद

चित्र
सराय खुर्द से अपहृत बालक सकुशल बरामद प्रकाशन तिथि: 08 मार्च 2026 प्रमुख समाचार | मेजा (प्रयागराज) थाना मांडा क्षेत्र के सराय खुर्द गांव से अपहृत बालक को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में मांडा थाने में 07 मार्च 2026 को मुकदमा संख्या 47/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस आयुक्त प्रयागराज जोगेन्द्र कुमार और अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) डॉ. अजय पाल शर्मा के निर्देशन में, पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव के मार्गदर्शन तथा सहायक पुलिस आयुक्त मेजा एस पी उपाध्याय के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक मांडा अनिल कुमार वर्मा की टीम, एसओजी प्रभारी यमुनानगर नवीन कुमार सिंह तथा सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने लगातार प्रयास कर रविवार को अपहृत बालक को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। #Prayagraj #Manda #UPPolice #CrimeNews

संकल्प पवित्र हो तो मंजिल खुद रास्ता बना लेती है — राजू शुक्ला

चित्र
संकल्प पवित्र हो तो मंजिल खुद रास्ता बना लेती है — राजू शुक्ला मेजा (प्रयागराज)।मेजा क्षेत्र में सामाजिक कार्यों और जनसेवा को लेकर सक्रिय इन्द्रदेव शुक्ला उर्फ राजू शुक्ला ने कहा कि जब किसी व्यक्ति का संकल्प साफ और पवित्र होता है तो लक्ष्य तक पहुंचने से उसे कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि जीवन और समाज सेवा के रास्ते में आलोचना, धोखा और कठिनाइयाँ आती रहती हैं, लेकिन यही परिस्थितियाँ व्यक्ति को और अधिक मजबूत बनाती हैं। राजू शुक्ला ने कहा कि मेजा क्षेत्र की जनता ने हमेशा उन्हें स्नेह और आशीर्वाद दिया है। इसी विश्वास और सहयोग के कारण वह लगातार समाज सेवा के कार्यों में लगे हुए हैं। उनका कहना है कि जो कुछ भी करने की क्षमता उन्हें मिली है, वह मां शीतला की कृपा और माता-पिता से मिले संस्कारों का परिणाम है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में गरीबों, असहायों और दिव्यांगजनों की मदद करना, जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई में सहयोग देना, निर्धन कन्याओं के विवाह में हाथ बंटाना और धार्मिक स्थलों के निर्माण में सहयोग करना उनके सेवा कार्यों का प्रमुख हिस्सा है। राजू शुक्ला ने कहा कि किसी भी सामाजिक का...

नैनी में मॉल नहीं, उद्योग हों स्थापित: योगेश शुक्ल

चित्र
नैनी में मॉल नहीं, उद्योग हों स्थापित: योगेश शुक्ल नैनी,प्रयागराज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेश शुक्ल ने प्रयागराज के नैनी क्षेत्र में प्रस्तावित लूलू मॉल को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को पत्र भेजकर इस प्रस्ताव पर पुनर्विचार की मांग की है। योगेश शुक्ल ने कहा कि नैनी क्षेत्र में बंद पड़ी औद्योगिक इकाइयों को पुनः संचालित करना समय की आवश्यकता है। उनका कहना है कि यदि लूलू मॉल स्थापित होता है तो इससे हजारों स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों के सामने रोज़गार का संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय बाजार केवल व्यापार का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और लोक संस्कृति के संवाहक भी हैं। बड़े मॉल आने से उपभोक्तावाद को बढ़ावा मिलेगा और सामाजिक असमानता में वृद्धि हो सकती है। सरकार को कोई भी निर्णय लेने से पूर्व स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों और क्षेत्रीय सांस्कृतिक हितों को प्राथमिकता देनी चाहिए। योगेश शुक्ल ने आगे कहा कि नैनी मुख्यतः छोटे एवं मझोले व...

भारतीय किसान यूनियन टिकैत की किसान पंचायत चिल्लौडी में आयोजित

चित्र
भारतीय किसान यूनियन टिकैत की किसान पंचायत चिल्लौडी में आयोजित प्रकाशन तिथि: 02 मार्च 2026 प्रमुख समाचार प्रयागराज, फूलपुर। सहसों  क्षेत्र के चिल्लौडी ग्राम सभा में भारतीय किसान यूनियन की ओर से किसान पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में क्षेत्र के किसानों एवं ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके समाधान के लिए संघर्ष तेज करने का आश्वासन दिया गया। बैठक के दौरान पांच लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। पंचायत में मुख्य रूप से नाली, चकरोड, वृद्धा पेंशन, आवास, शौचालय सहित अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में गंगापार अध्यक्ष अनवर अली फारुकी, तहसील अध्यक्ष हरगोबिन्द यादव, फूलपुर प्रचार मंत्री गयादिन पटेल, सहसों ब्लॉक अध्यक्ष जिया लाल सहित अशोक मिश्रा, मंगरू, सूर्यभान, सोहन प्रजापति, घनश्याम यादव, राकेश मौर्या, मुन्नू मौर्या, प्रेमचंद विश्वकर्मा, रामचंद्र विश्वकर्मा, सत्यनारायण प्रजापति, राधेश्याम मौर्या, बचन भाई, मुनावर अली, मुराद अली, सब्बीर अहमद, बशीर अहमद, मो. अमान, अहमदुल्ला, हसन एवं असलम अहमद सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। पंचायत में किस...

संकट मोचन मछहा धाम का दिखा अलौकिक स्वरूप

चित्र
संकट मोचन मछहा धाम का दिखा अलौकिक स्वरूप विद्वान आचार्यों के वैदिक मंत्रों से प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन बना भव्य व दिव्य यजमान के रूप में पँ रामचन्द्र मिश्र ने किया हनुमान जी का श्रृंगार पूजन मेजा,प्रयागराज।जनपद की पूर्वी सीमा के विंध्य पर्वत श्रृंखला की तलहटी के मछहा ग्राम पंचायत( जिगना मिर्जापुर)में निर्मित भव्य संकट मोचन मन्दिर परिसर में  सुबह से ही वैदिक मंत्रों का प्रवाह बना रहा।सनातन की साधना परम्परा के प्रत्यक्ष देव मंगलकारी हनुमान जी के प्राण प्रतिष्ठा के तृतीय वार्षिकोत्सव में आस्था व समर्पण का अनूठा संयोजन दिखाई पड़ा।मुख्य यजमान के रूप में पँ रामचन्द्र मिश्र द्वारा हनुमान जी का भव्य श्रृंगार करते हुए उनकी आरती कर पुण्य लाभ अर्जित किया है।कहा,हनुमान जी के इस अलौकिक रूप को देखकर किसी का मन तृप्त हो जाएगा। संकट मोचन हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के लिए विद्वान आचार्यों द्वारा समस्त देवी देवताओं का आह्वाहन कर इस अलौकिक आयोजन को परम फलदायी बना दिया। मन्दिर से निकलने वाली 'जय हनुमान ज्ञान गुण सागर' की धुन पर पंडाल में जुटे हनुमत भक्त श्रद्धा में मंत्रम...