रेलवे ट्रैक पर अराजक तत्वों ने रखा पत्थर,रुकी मालवाहक ट्रेन
रेलवे ट्रैक पर अराजक तत्वों ने रखा पत्थर,रुकी मालवाहक ट्रेन रेलवे असिस्टेंट कमांडेंट के साथ एसीपी, प्रभारी निरीक्षक मेजा के साथ क्राइम ब्रांच दलबल के साथ रही मौजूद मेजा प्रयागराज। थाना क्षेत्र के अमिलिया कला गांव रेलवे ट्रैक पर पत्थर रख शरारत करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद आरपीएफ अधिकारियों के साथ मेजा पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुयी हैं। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली टू हावड़ा रेल रूट के अमिलिया कला (ताल) डाउन ट्रैक पर सोमवार की रात्रि किसी अराजक तत्व ने एक बड़ा पत्थर रख दिया। इसी दौरान उसी ट्रैक पर आ रही एक मालगाड़ी जोरदार धमाके के साथ रुक गई।थोड़ी देर बाद मालगाड़ी आगे के लिए खाना हुयी। मंगलवार की सुबह आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट टी के अग्निहोत्री, एसीपी मेजा रवि गुप्ता, मेजा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश उपाध्याय दलबल के साथ उक्त स्थान पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुड़ गए। बता दें कि अराजक तत्वों द्वारा जो पत्थर रखा गया था, वह सीमेंट का बना एक बीम बताया गया, जिसका वजन तकरीबन 50 किलो के आस-पास रहा। असिस्टेंट कमांडेंट टी. के. अग्निहोत्री ने बताया क...