संदेश

मार्च, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मेजा प्रयागराज । कार्यकर्ताओ का सम्मान नहीं जाने पाएगा -संदीप पटेल

चित्र
गुरुवार को मेजारोड के लखनपुर स्थित मां विंध्यवासिनी गार्डन गेस्ट हाउस में सपा नेता व यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव नितेश तिवारी के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मेजा संदीप पटेल रहे। होली मिलन समारोह में विधानसभा मेजा के नवनिर्वाचित सपा विधायक संदीप पटेल को क्षेत्र से जुटे सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं व शुभेच्छुओं ने शुभकामनाएं देते हुए मुख्य अतिथि पर पुष्प वर्षा कर होली मनाई। विधायक संदीप पटेल ने विधानसभा चुनाव में मिले जनसहयोग के लिए क्षेत्रीय लोगों का  आभार प्रकट करते हुए कहा कि सभी लोगों ने जिस तरह से सहयोग दिया है उनका मैं सदैव ऋणी रहूंगा। हमारी जीत सभी वर्गों की जीत है। बगैर किसी भेदभाव के क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करने के लिये कृत संकल्प हूं। आप सभी के उम्मीद पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करूंगा। उन्होंने मौजूद इन लोगों को आश्वस्त किया कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। श्री पटेल ने आगे कहा कि होली का त्यौहार आपसी प्रेम व सौहार्द्र का सन्देश देता है। इसे बरकरार रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। कार्यक्र...

मेजा प्रयागराज। भाजपा का होली मिलन समारोह आज।

चित्र
मेजा प्रयागराज (नीरज पांडेय)  भाजपा का होली मिलन समारोह(कार्यकर्ता समागम समारोह) 26 मार्च को,मेजा बाजार के कोहडार मार्ग पर स्थित श्यामकली इंटर कॉलेज के प्रांगण में दोपहर 1बजे से होगा। होली मिलन समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मेजा नीलम करवरिया होंगी। उन्होंने कहा कि हमारे मेजा के जितने समर्थक हैं उक्त अवसर पर आकर इस कार्यक्रम को सफल बनाए। उक्त आशय की जानकारी उनके निजी सचिव जितेंद्र शुक्ला ने दी।

प्रयागराज।जनपद न्यायालय व समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 मार्च को।

चित्र
प्रयागराज। (नीरज पांडेय)राष्ट्रीय लोक अदालत में पारिवारिक वाद, मोटर दुर्घटना वाद, राजस्व संबंधी बैंक के ऋण संबंधी वाद, विद्युत संबंधी वाद, फौजदारी वाद, आपसी सुलह समझौते के आधार पर होने वाले समस्त वादों का किया जाएगा निस्तारण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रज्ञा सिंह-द्वितीय ने बताया है कि उ0प्र0 राज्य विधिक प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इलाहाबाद के तत्वाधान में दिनांक 12.03.2022 को प्रातः 10ः00 बजे से जनपद न्यायालय, इलाहाबाद व समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पारिवारिक वाद, मोटर दुर्घटना वाद, राजस्व संबंधी बैंक के ऋण संबंधी वाद, विद्युत संबंधी वाद, फौजदारी वाद, आपसकी सुलह समझौते के आधार पर होने वाले समस्त वादों का निस्तारण किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों का निस्तारण कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए किया जाएगा। समस्त वाद कारियों से अनुरोध है कि वे अपने मुकदमों के तस्दीक अपने अधिवक्ता के द्वारा उचित माध्यम से लोक अदालत के आयोजन से पूर्व सम्पन्न करा लें, जिससे उनके मुकदम...