मां शीतला महोत्सव में शिवशक्ति की साधना, सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों से गूंजा सोना भवन
मां शीतला महोत्सव में शिवशक्ति की साधना, सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों से गूंजा सोना भवन मेजा, प्रयागराज। कुंवरपट्टी गांव स्थित सोना भवन परिसर में आयोजित 20वें मां शीतला कृपा महोत्सव में गुरुवार को सनातन आस्था का भव्य स्वरूप देखने को मिला। शक्ति उपासना के साथ शिव भक्ति के अद्भुत समन्वय ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। महोत्सव के अंतर्गत शिवशक्ति समर्चा एवं लघुरुद्र अनुष्ठान का आयोजन किया गया, जिसमें सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण कर विधिवत अभिषेक और पूजन संपन्न हुआ। भोर से ही गांव व आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु आचार्यों के मार्गदर्शन में मिट्टी से पार्थिव शिवलिंग निर्माण में जुटे रहे। वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और धूप-दीप के बीच पूरे सोना भवन परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा। संकल्पकर्ता सूरजदेव शुक्ल ने शिवलिंगों का अभिषेक कर शिव कृपा की कामना की। इस अवसर पर डीजीएस परिवार के सूरजदेव, ब्रह्मदेव, ईश्वर देव एवं इन्द्रदेव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु सहभागी बने। आयोजक इन्द्रदेव शुक्ल उर्फ राजू भैया ने कहा कि जहां शक्ति की साध...