संदेश

मई, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस 2025 के अवसर पर मेजा ऊर्जा निगम द्वारा मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता सत्र का आयोजन

चित्र
विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस 2025 के अवसर पर मेजा ऊर्जा निगम द्वारा मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता सत्र का आयोजन मेजा, प्रयागराज।विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर 28 मई 2025 को, बालिका सशक्तिकरण अभियान की बालिकाओं के लिए  एक जागरूकता सत्र का आयोजन मानव संसाधन- नैगम सामाजिक दायित्व विभाग द्वारा आरोग्यम अस्पताल, मेजा ऊर्जा निगम के साथ किया गया। इस सत्र की थीम थी  #साथ में, एक पीरियड फ्रेंडली दुनिया के लिए और यह सत्र स्वास्थ्य, शिक्षा, संगीत, नृत्य, मनोरंजन और हंसी के रंग में रंगा रहा। मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता पर एक जागरूकता व्याख्यान, डॉ. मनीषा पांडे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, द्वारा दिया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती कृष्णा चट्टोपाध्याय, अध्यक्षा, अपराजिता महिला समाज रहीं, जिन्होंने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और मेजा ऊर्जा निगम की युवा बालिकाओं के समग्र सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। इस अवसर पर, पर्यावरण प्रबंधन की दिशा में एक नया कदम उठाते हुए, आरोग्यम अस्पताल में एक सैनेटरी नैपकिन निस्तारण मशीन भी स...

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश मे पैदा हुए बच्चों का नाम सिंदूर रखा गया- जय शुक्ल

चित्र
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश मे पैदा हुए बच्चों का नाम सिंदूर रखा गया- जय शुक्ल  मेजा , प्रयागराज। अवादा एनर्जी के डायरेक्टर जयशंकर शुक्ल जय भैया ने प्रधानमंत्री के मन की बात के एपिसोड पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प उन्होने फिर दोहराया और देश का आह्वाहन किया कि देश मे निर्मित वस्तुओं के उपयोग करें और राष्ट्र को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएं। उन्होने सेना के शौर्य पर देश के वंदन व अभिनंदन पर चर्चा कर कहा इससे हमारी सेनाएं गौरवान्वित हुई हैं। श्री जय भैया ने कहा कि पीएम ने मन की बात के जरिए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश मे पैदा हुए बच्चों का नाम सिंदूर रखा गया है। देश की सेना ने अदम्य साहस दिखाते हुएपड़ोसी देश मे घुसकर आतंकियों के अड्डे तबाह किए। उन्होने कहा कि आत्म निर्भर भारत का संकल्प लेकर आगे बढ़ें। देश मे निर्मित खिलौने, अपने देश के पिकनिक प्लेस पर घूमने और सेलिब्रेटी अपने देश मे शादी करेंगे तो इसका लाभ देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। हम राष्ट्र निर्माण के संकल्प के भाव के साथ देश की प्रगति में योगदान दें। रामचन्द्र शुक्ल संकल्प ट्रस्ट के अध्यक...

"एक राष्ट्र एक चुनाव " को पंचायत प्रतिनिधि भी चाहते हैं-योगेश शुक्ला

चित्र
"एक राष्ट्र एक चुनाव " को पंचायत प्रतिनिधि भी चाहते हैं-योगेश शुक्ला  मेजा, प्रयागराज।कल विकास खंड मांडा में आयोजित "एक राष्ट्र एक चुनाव " में प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य गणों के बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित पूर्व सदस्य राष्ट्रीय युवा आयोग योगेश शुक्ल ने बैठक में एक राष्ट्र एक चुनाव के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए आए हुए जनप्रतिनिधि का सुझाव लिए। योगेश शुक्ल ने कहा कि " एक राष्ट्र एक चुनाव " को पंचायत प्रतिनिधि भी चाहते हैं कि देश के सारे चुनाव एक साथ हो , देश में लोक सभा व विधान सभा चुनाव एक साथ में हो और उसके बाद पंचायत और नगरीय निकाय का चुनाव एक साथ हो, जिससे देश में आचार संहिता के कारण जो भी कार्य रोके जाते है उससे देश की अर्थ व्यवस्था और विकास की रफ्तार में तेजी आएगी, इस अवसर पर अशोक सिंह पूर्व प्रमुख मांडा, राज मणि द्विवेदी प्रधान संघ अध्यक्ष मांडा, राजू सिंह प्रधान राजा पुर,  राजेश्वरी तिवारी,लीलावती गुप्ता, राम बलि मौर्य,विवेक मिश्रा, सुजीत केशरी,नीरज द्विवेदी, राम सुख पटेल, प्रेम सागर बिन्द, दया शंकर द्विवेदी, सीपक ...

एनटीपीसी मेजा मे अधिकारियों की नयी प्रोमोशन पॉलिसी को लेकर हो रहा है विरोध प्रदर्शन

चित्र
एनटीपीसी मेजा मे अधिकारियों की नयी प्रोमोशन पॉलिसी को लेकर हो रहा है विरोध प्रदर्शन  मेजा, प्रयागराज।एनटीपीसी भारत के महारत्न मे से एक, देश के विद्युत उत्पादन की अग्रणी कंपनी है, जिसके अधिकारी आज नयी पदोन्नति नीति के खिलाफ सड़कों पे उतर गए है । इस नयी पदोन्नत नीति मे जिन अधिकारियों का प्रोमोशन अब तक तीन वर्षों मे होता रहा है उसको अचानक बढ़ा कर चार वर्षों मे कर दिया गया है । जबकि वर्ष 2024 के प्रोमोशन के लिए होने वाली टेस्ट ,इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है । इसी बीच केंद्रीय प्रबंधन ने एक ग्रेड से दूसरे ग्रेड मे प्रोमोशन के लिए निर्धारित समय सीमा को तीन साल से बढ़ा कर चार साल कर दिया है जिससे अधिकारी वर्ग सकते मे आ गया है । प्रबंधन से बार बार वार्ता करने के बाद भी कोई परिणाम न निकलने तथा वार्ता विफल रहने पर एनटीपीसी अधिकारी एशोसिएशन ने अपनी सभी परियोजनाओं की स्थानीय एशोसिएशन के साथ आंदोलन की शुरुवात कर दिया है । जिसमे एनटीपीसी की सभी परियोजनाओं मे काला फीता बांध कर इस काले कानून का विरोध किया जा रहा है । इसके साथ साथ गेट मीटिंग का आयोजन सभी परियोजनाओं मे क...

मेजा ऊर्जा निगम द्वारा बालिका सशक्तिकरण अभियान के ग्रीष्मकालीन सत्र के उद्घाटन समारोह का आयोजन

चित्र
मेजा ऊर्जा निगम द्वारा बालिका सशक्तिकरण अभियान के ग्रीष्मकालीन सत्र के उद्घाटन समारोह का आयोजन मेजा , प्रयागराज।दिनांक 20-05-25 को मेजा ऊर्जा निगम द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत बालिका सशक्तिकरण अभियान 2025 के ग्रीष्मकालीन सत्र के उद्घाटन समारोह का आयोजन सेंट जोसफ स्कूल के ऑडिटोरियम में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजा ऊर्जा निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अशेष कुमार चट्टोपाध्याय थे और उन्होने इस मौके पर सभी को शुभकामनायें  दी और बालिकाओं को पढ़ने एवं जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि, अध्यक्षा, अपराजिता महिला समाज, श्रीमती कृष्णा चट्टोपाध्याय ने भी बालिकाओं को संबोधित किया और सभी बालिकाओं का हार्दिक स्वागत किया। कार्यक्रम का स्वागत भाषण मानव संसाधन विभागाध्यक्ष श्री विवेक चंद्रा द्वारा दिया गया।  कार्यक्रम के दौरान अविजित चटर्जी, मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएँ),  एन एन सिन्हा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) , अमित रौतेला, मुख्य वित्तीय अधिकारी,  श्रीमती डॉ. मनीषा पांडे, मुख्य चिकित्सा अधिकार...

चाणक्य स्कूल मेजा के छात्रों ने लहराया सफलता का परचमअरसलान अंसारी स्कूल टापर एवम् अनन्या केशरी रहीं सेकेंड टापर

चित्र
चाणक्य स्कूल मेजा के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम अरसलान अंसारी स्कूल टापर एवम् अनन्या केशरी रहीं सेकेंड टापर मेजा, प्रयागराज । सीबीएसई द्वारा घोषित हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल मेजा के छात्रों ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन करते हुए एक कीर्तिमान स्थापित किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल के छात्र अरसलान अन्सारी ने 92.8 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टापर होने का किर्तिमान हासिल किया है । अनन्या केशरी ने 92 प्रतिशत अंक हासिल कर सेकेंड टापर तथा प्रिन्स यादव ने 90.2 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान पर क़ब्ज़ा जमाने में सफलता हासिल की है । इसी प्रकार से राधा पटेल , करन यादव एवम् मयंक गुप्ता ने 89.6 प्रतिशत अंक हासिल कर चौथे स्थान पर तथा 89.4 प्रतिशत अंक हासिल कर फ़िज़ा अंसारी ने पाँचवें स्थान पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है । इसी प्रकार से अथर्व मिश्र ने 85.5 प्रतिशत , श्रेयश केशरी ने 84.6 प्रतिशत , कृष्ण कान्त मिश्र ने 84.4 प्रतिशत, शिवांश सिंह ने 84.4 प्रतिशत तथा भूमि अग्रवाल ने 84.4 प्रतिशत अंक हासिल करने में ...

भाजपा नेता इन्द्र देव शुक्ल के जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे जिला अध्यक्ष

चित्र
भाजपा नेता इन्द्र देव शुक्ल के जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे जिला अध्यक्ष  प्रयागराज।  भाजपा नेता जनसेवक डीजीएस परिवार के इंद्रदेव शुक्ल उर्फ राजू भैया का जन्म दिन समर्थकों द्वारा शनिवार को धूम धाम से मनाया। इस अवसर पर भाजपा के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने राजू भैया को अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ भेंट कर जन्म दिन की बधाई दिया ।  श्री शुक्ल के जन्मदिन के अवसर पर बधाई देने का तांता लगा रहा, जिसमें उमाशंकर तिवारी उर्फ गांधी, रामशंकर मिश्र (पिपरा), समाजसेवी सिद्धांत तिवारी, मेजारोड व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय,अखिलेश मिश्र,विनय शुक्ल, टिंकू तिवारी, अभिषेक भरत जी शुक्ल, ओपी मिश्र, शिवम दुबे सहित सैकड़ों लोग रहे ।  मौके पर पहुंचे  तिवारी बंधु ने अपने सुर संगीत के माध्यम से उनको जन्म दिन की बधाई दिया ।

मेजा ऊर्जा निगम द्वारा श्रमिक अधिकार दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन

चित्र
मेजा ऊर्जा निगम द्वारा श्रमिक अधिकार दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन मेजा, प्रयागराज।श्रमिक अधिकार दिवस (मई दिवस) 2025 को मेजा उर्जा निगम द्वारा अत्यंत उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के कर्मचारियों के महत्वपूर्ण योगदान को सम्मानित किया गया और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि अशेष कुमार चट्टोपाध्याय, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मेजा उर्जा निगम के आगमन से हुई, जिसके बाद श्रमिकों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट किए गए।  विवेक चंद्रा, विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन) द्वारा स्वागत भाषण दिया गया, जिसमें उन्होंने श्रमिकों की भूमिका को संगठन की सफलता में अहम बताया। नवाब खान अंसारी, एजीएम (सतर्कता) ने इस दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद मनोज कुमार वर्मा, डीजीएम (मानव संसाधन) ने श्रमिकों के अधिकारों पर एक जानकारीपूर्ण प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान  सेवा और निष्ठा के लिए श्रमिकों को स्मृति-चिह्न वितरित किए गएI श्री चट्टोपाध्याय, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मेजा उर्जा निगम ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझ...

समाज का प्रत्येक व्यक्ति शुभ कर्मों के लिए प्रेरित हो ताकि किसी का पुण्य कभी क्षय न हो-योगेश शुक्ल

चित्र
समाज का प्रत्येक व्यक्ति शुभ कर्मों के लिए प्रेरित हो ताकि किसी का पुण्य कभी क्षय न हो-योगेश शुक्ल  प्रयागराज । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेश शुक्ल ने भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम की जयंती एवं अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर कल कोरांव के बढ़वारी में शोभ नाथ मंदिर परिसर में स्थित भगवान परशुराम का पूजा अर्चन करके क्षेत्र के लोक कल्याणार्थ हेतु प्रार्थना किया कि "चिरंजीवी भगवान परशुराम से प्रार्थना है कि वह समस्त भारत वासियों को ऐसा वरदान दे जिससे भारत न केवल अपने देश से बल्कि संपूर्ण पृथ्वी से आतंकवाद का सफाया कर सके " योगेश शुक्ल ने अक्षय तृतीया कि बधाई देते हुए ईश्वर से प्रार्थना किया है कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति शुभ कर्मों के लिए प्रेरित हो ताकि किसी का पुण्य कभी क्षय न हो। आगे उन्होंने कहा कि,परशुराम जयंती का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाने वाले परशुराम का जीवन त्याग, आज्ञापालन और तपस्या का अद्भुत उदाहरण है।एक कथा के अनुसार, परशुराम ने पिता के आदेश पर अपनी ही मां का वध कर दिया था, जिसके बाद उन्हें कठोर तपस...