यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, कई जिलों में येलो–ऑरेंज वार्निंग जारी
लखनऊ। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), लखनऊ द्वारा जारी ताज़ा Nowcast के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने कुछ जिलों में मध्यम आंधी-तूफान (40–60 किमी/घंटा, झोंकों में 70 किमी/घंटा तक) के साथ बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी जारी की है, जबकि कई स्थानों पर हल्की आंधी (30–40 किमी/घंटा) और बारिश की संभावना बताई गई है।
प्रदेश के पूर्वी और मध्य यूपी के कई जिले इस अलर्ट की जद में हैं। इनमें गाजीपुर, बलिया, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, प्रयागराज, जौनपुर, मिर्जापुर, चंदौली सहित कई जिले शामिल हैं।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें तथा सुरक्षित स्थानों पर रहें।
टिप्पणियाँ