मेजा ऊर्जा निगम द्वारा महाकुंभ 2025 में कंबल, जूट के थैले एवं बायोडिग्रेडेबल बैग का वितरण
मेजा ऊर्जा निगम द्वारा महाकुंभ 2025 में कंबल, जूट के थैले एवं बायोडिग्रेडेबल बैग का वितरण मेजा, प्रयागराज।मेजा ऊर्जा निगम ने महाकुंभ मेला 2025 के पावन अवसर पर कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत और अपराजिता महिला समाज के महत्वपूर्ण सहयोग से प्रयागराज के अरैल घाट स्थित मेजा ऊर्जा निगम पवेलियन में जरूरतमंदों के बीच 2124 कंबल, आगंतुकों के बीच 6100 जूट के थैले एवं 15000 बायोडिग्रेडेबल बैग का वितरण किया। संपूर्ण महाकुंभ मेला के दौरान यह वितरण अभियान सक्रिय रूप से चलाया गया, जिसका सफल समापन 24 फरवरी 2025 को हुआ। समापन के दिन, 24 फरवरी 2025, कंबल, जूट के थैले और बायोडिग्रेडेबल बैग का वितरण अपराजिता महिला समाज की अध्यक्षा, श्रीमती कृष्णा चट्टोपाध्याय द्वारा किया गया, जिनकी उपस्थिति ने इस पहल को और भी सार्थक बना दिया। महाकुंभ 2025, एक ऐतिहासिक और धार्मिक आयोजन है, जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु संगम तट पर आकर पुण्य स्नान और आस्था का पालन कर रहे हैं। इस विराट आयोजन में पर्यावरण की स्वच्छता और संरक्षण को ध्यान में रखते हुए, मेजा ऊर्जा निगम ने अपनी सामाज...