संदेश

फ़रवरी, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

रिश्वत की पेशकश एवं निर्वाचकों को डराने/धमकाने के मामलों की जानकारी पर टेलीफोन नम्बर 0532-2250640 एवं टोल फ्री नम्बर 18001805338 पर कर सकते है सूचित

चित्र
प्रयागराज। जिला मजिस्टेªट(प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हर्षदेव पाण्डेय ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि भारतीय दंड संहिता की धारा 171ख के अनुसार, कोई व्यक्ति निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी व्यक्ति को उसके निर्वाचक अधिकारी का प्रयोग करने के लिए उत्प्रेरित करने के उद्देश्य से नकद या वस्तु रूप में कोई परितोष देता है या लेता है वह एक वर्ष तक के कारावास या जुर्माने या दोनो से दण्डनीय होगा। इसके अतिरिक्त, भारतीय दण्ड संहिता की धारा 171ग के अनुसार जो कोई व्यक्ति किसी अभ्यर्थी या निर्वाचक या किसी अन्य व्यक्ति को किसी प्रकार की चोट लगाने की धमकी देता है वह एक वर्ष तक के कारावास या जुर्माने या दोनो से दण्डनीय है। उड़न दस्ते, रिश्वत देने वालों और लेने वालों दोनों के विरूद्ध मामले दर्ज करने के लिए और ऐसे लोगों के विरूद्ध कार्रवाई करने के लिए गठित किए गए हैं, जो निर्वाचकों को डराने और धमकाने में लिप्त हैं। सभी नागरिकों से एतद्द्वारा अनुरोध किया जाता है कि वे कोई रिश्वत लेने से परहेज करें और यदि कोई व्यक्ति रिश्वत की पेशकश करता है या उसे रिश्वत और निर्वाचकों को डरान...

प्रयागराज।जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान कार्मिंकों के चल रहे प्रशिक्षण के क्रम में बिशप जाॅनसन स्कूल का किया निरीक्षण।

चित्र
जिला अधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय कुमार खत्री शुक्रवार को मतदान कार्मिंको के चल रहे प्रशिक्षण के दूसरे दिन बिशप जाॅनसन स्कूल पहुंचकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का जायजा लिया। उन्होंने मतदान कार्मिकों की उपस्थिति तथा मास्टर टेªनरों द्वारा कराये जा रहे प्रशिक्षण की ईवीएम मशीन चलवाकर निरीक्षण किया तथा साथ ही मास्टर टेªनरों को निर्देशित किया कि सभी को सही से जानकारी रहे। उन्होंने मतदान कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि सभी मतदान कार्मिंकों को वैक्सीन अवश्यक लग जाए। मतदान कार्मिंकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित रहे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शिपू गिरि, एडीएम प्रशासन श्री हर्षदेव पाण्डेय, डी0डी0ओ0 श्री ए0के0 मौर्य सहित सभी सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

मेजा प्रयागराज।भाजपा को मिल रहा है जनता का अपार समर्थन।

चित्र
मेजा प्रयागराज।कल सोमवार को भाजपा उरुवा मण्डल के गांवों का मेजा विधायक नीलम करवरिया ने जनसंपर्क किया। बता दें कि भाजपा पार्टी रणनीति के अनुसार अपने प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार (जनसंपर्क) करवा रही है,उसी के तहत बीते सोमवार को मेजा विधानसभा प्रत्याशी और मेजा विधायक नीलम करवरिया ने छतवा, बिजौरा, पकरी, दुबेपुर,मिश्रपुर मे घर-घर सम्पर्क अभियान के अंतर्गत सभी मतदाताओं से जनसम्पर्क किया व भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए अगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को अपना आशीर्वाद देने एवं प्रचंड मतो से जीत दिलाने का अनुरोध किया।। साथ में उरुवा मंडल के पदाधिकारी रहें।

प्रयागराज।मौनी अमावस्या के चलते सीमावर्ती जनपदों का डायवर्जन प्लान (यातायात)

सीमावर्ती जनपदों हेतु डायवर्जन प्लान  कानपुर/फतेहपुर  से प्रयागराज होकर वाराणसी /चन्दौली जाने वाला यातायात :- फतेहपुर से रायबरेली- प्रतापगढ़-मुंगरा बादशाहपुर-मछलीशहर -जौनपुर-जलालपुर-फूलपुर-बाबतपुर के रास्ते आवागमन करेगा ।                                                          या  फतेहपुर से रायबरेली-प्रतापगढ़-मुंगराबादशाहपुर-मछलीशहर-मड़ियाहू-भदोही-औराई -कछवां-राजातालाब – वाराणसी होकर आवागमन करेगा।   कौशाम्बी  से प्रयागराज होकर वाराणसी की ओर जाने वाला यातायात :- कौशाम्बी की तरफ से प्रयागराज होकर वाराणसी की तरफ जाने वाले वाहनों को कोखराज (कौशाम्बी ) से डायवर्ट कराया जायेगा जो कोखराज – हंडिया बाईपास होकर जायेंगे | वापसी हेतु भी उक्त मार्ग का प्रयोग किया जा सकेगा ।  कानपुर से प्रयागराज होकर बांदा की तरफ जाने वाला यातायात :- फतेहपुर स्थित चौडगरा चौराहा से बिन्दकी से बंधवा तिराहा, ललौली चिल्ला होकर बांदा की तरफ जायेगे एवं वा...