मेजा ऊर्जा निगम (प्रा.) लिमिटेड ने CSR पहल के तहत 348 दिव्यांगजनों को 482 सहायक उपकरण वितरित किए
मेजा ऊर्जा निगम (प्रा.) लिमिटेड ने CSR पहल के तहत 348 दिव्यांगजनों को 482 सहायक उपकरण वितरित किए मेजा, प्रयागराज। दिनांक 20 फरवरी 2026 को मेजा ऊर्जा निगम (प्रा.) लिमिटेड ने अपनी नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत तथा आरोग्यम अस्पताल एवं अलिम्को (Artificial Limbs Manufacturing Corporation of India - ALIMCO) के सहयोग से सामाजिक समावेशन और दिव्यांगजन सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कदम उठाते हुए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के 348 दिव्यांगजनों को कुल 482 सहायक उपकरणों का वितरण किया। इस विशेष अभियान का उद्देश्य दिव्यांग व्यक्तियों को आत्मनिर्भर बनाना, उनकी दैनिक जीवन की चुनौतियों को कम करना तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। इस वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, हाथ से चलने वाली ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र (सुनने की मशीन), स्मार्ट स्टिक सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरण प्रदान किए गए। ये उपकरण लाभार्थियों की व्यक्तिगत आवश्यकताओं के अनुरूप चिन्हित कर वितरित किए गए, ताकि वे अपनी गतिशीलता, संवाद क्षमता और आत्मविश्वास में वृद्धि कर सके...