संदेश

जनवरी, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मेजा प्रयागराज। टिकट घोषित होने पर नीलम करवरिया डा जयशंकर पांडेय से आशिर्वाद लेने पहुंची।

चित्र
मेजा प्रयागराज। मेजा विधायक नीलम करवरिया को पुनः मेजा विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किए जाने पर विधायक समर्थकों और भाजपाइयों में हर्ष व्याप्त है, वहीं जैसे ही मेजा के लोगों को पता चला कि नीलम करवरिया का टिकट फाइनल हो गया, भाजपाइयों, विधायक समर्थकों संग क्षेत्रिय लोगों ने विधायक नीलम करवरिया के आवास लखनपुर पहुंच कर बाधाई दी और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त किया। बधाई देने वालों में मेजा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि शैलेश पांडेय, अखिलेश अवस्थी,आर्यन शुक्ला, विधायक के निजी सचिव जितेंद्र शुक्ला ,मुकेश तिवारी, मिथिलेश उपाध्याय, कमलेश पांडे ,पुष्कर तिवारी ,धर्मपाल ,राम मोहन निषाद ,बल्ली बिंद ,पप्पू जेरा, पूर्व प्रधान अखरी शाहपुर, इत्यादि लोग रहें। उसके बाद मेजा विधायक नीलम करवरिया डॉ जयशंकर पांडेय (पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा) के आवास जगेपुर पहुंच कर आशीर्वाद लिया।

मेजा प्रयागराज। भूसा लदी पिकप गाड़ी पल्टी

चित्र
मेजा प्रयागराज। आज सुबह सात बजे के लगभग भूसा ले जा रहीं पिकप स्टेरिंग फेल होने से अनियंत्रित होकर पलट गई। कोरांव से पिकप गाड़ी  भूसा लादकर आ रही थी , जैसे ही मेजा क्षेत्र के  बिसहिजन कलां गांव के समीप पहुंची गाड़ी का स्टेरिंग फेल हो गया जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। ड्राइवर राजेश्वरी सहित गाड़ी में सवार लोग बाल बाल बच गए।

*स्वतंत्रता हर व्यक्ति का अधिकार: खुशी तिवारी

चित्र
राधा दिवानी बनाती हो, पर झूमें दर्शकगण*  चिल्ह, मिर्जापुर। 73वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर प्राथमिक विद्यालय सेमरा के प्रांगण में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के पूर्व ध्वजारोहण के अवसर पर ग्राम पंचायत सेमरा के प्रधान चंद्रशेखर गोतम ने कहा कि स्वतंत्रता हमें ऐसे ही नहीं मिली, इसके लिए लाखों लोगों ने अपने प्राणों की आहूति दी है।स वा सौ करोड़ भारतीय आज स्वतंत्रता की सांस ले रहे हैं, वह उन्हीं वीर सपूतों की देन है, जिसे गंवाना नहीं है।उक्त अवसर पर प्रधानाचार्य सुजीत सिंह सहायक अध्यापिका प्रीति, कंचन , रेशमी , खुशी तिवारी सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। रंगोली द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम का संचालन खुशी तिवारी ने किया।

मेजा जनाधिकार पार्टी प्रत्याशी बबलू कुशवाहा ने जनसंपर्क किया।

चित्र
मेजा प्रयागराज आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी सक्रियता दिखाते हुए जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी व मेजा विधानसभा प्रभारी बबलू कुशवाहा ने कल लोटाढ़,कोढ़निया,टुढ़ियार सहित अन्य कई गांव में सघन जनसंपर्क चलाया उन्होंने बताया कि ग्रामीणों में सरकार के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है, भाजपा ने विकास का कोई काम नहीं किया बल्कि जनता को ठगने का काम किया है बबलू कुशवाहा ने कहा कि सिर्फ घोषणाओं वाली यह सरकार इस बार टिकने वाली नहीं है कोरोनावायरस महामारी में प्रदेश के अस्पतालों और स्वास्थ्य विभाग की लचर हालत पर जनता में काफी गुस्सा है रोजगार देने में विफल रही सरकार को बदलने के लिए मतदाताओं ने कमर कस लिया है, और एक सक्षम विकल्प के रूप में जन अधिकार पार्टी को समर्थन देने का मन बना लिया है, इस बार जनता किसी झांसे में नहीं आने वाली है ,और सही मायने में जनता की भलाई में विश्वास रखने वाली पार्ट के उम्मीदवार को ही समर्थन देने का निर्णय लिया है। बबलू कुशवाहा के साथ जन अधिकार पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भी ग्रामीणों के समक्ष अपनी पार्टी की नीतियों से अवगत कराया ,इस दौरान राजेश कुमार कुशवाहा ,ओमप्रकाश कुशवाहा ,...

प्रयागराज।शिवसैनिको ने बाला साहेब ठाकरे व पंडित सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई।

चित्र
प्रयागराज।आज दिनांक 23 जनवरी 2022 को माघ मेला प्रयागराज के शिविर के अंतर्गत शिवसेना बाला साहब ठाकरे व पंडित सुभाष चंद्र बोस की जयंती को शिव सैनिकों के द्वारा धूमधाम से मनाया गया प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी शिव सैनिक व पदाधिकारी गण जयंती समारोह में सहभागीता उपलब्ध कराए जिसमें मुख्य रुप से जिला प्रमुख संजय कुमार द्विवेदी जिला संघटक आशिष तिवारी जिला उपप्रमुख अंजनी कुमार पाठक जिला महासचिव विष्णु देव तिवारी जिला सचिव मोहन गौर वरिष्ठ शिवसैनिक राजू केसरवानी कामगार सेना प्रमुख राजकुमार रावत नारायण पांडे कृष्ण कुमार चतुर्वेदी शिवसैनिक उपस्थित रहे।  बालासाहेब ठाकरे (Balasaheb Thackeray) के नाम से मशहूर बाल केशव ठाकरे (Bal Keshav Thackeray) की आज 23 जनवरी 2022 को 96वीं जयंती मनाई जा रही है. शिवसेना (Shivsena) के संस्थापक- बालासाहेब को उनके समर्थकों के बीच टाइगर और हिंदू हृदय सम्राट के रूप में भी जाना जाता है. बालासाहेब का जन्म 23 जनवरी 1926 को पुणे में हुआ था. उनके पिता केशव सीताराम ठाकरे 'प्रबोधनकर' मराठी चंद्रसेनिया कायस्थ प्रभु जाती के थे. बाल आठ भाई-बहनों में सबस...

खेल प्रतियोगिता से खिलाड़ियों की प्रतिभा में निखार आता है - लहरी भइया

चित्र
 मेजा प्रयागराज।किसी भी खेल टूर्नामेंट के बार बार आयोजनों से गावों में छिपी हुई प्रतिभाओं की खोज और उनके खेल में निखार आता है। ये उद्गार जनपद के लोकप्रिय समाजसेवी श्यामकांत शुक्ला उर्फ लहरी भइया ने छतवा प्रीमियर लीग द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच के समापन  पर व्यक्त किए।  छतवा प्रीमियर लीग (सी पी एल), सिरसा, प्रयागराज, द्वारा आयोजित कैनवस क्रिकेट टूर्नामेंट के दसवें सीजन का समापन मुख्य अतिथि लोकप्रिय समाजसेवी श्यामकांत शुक्ला उर्फ लहरी भइया के हाथों दिनांक 21.01.20 को शाम 5 बजे सम्पन्न हुआ। समापन समारोह में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए लहरी भइया ने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट के आयोजनों से गावों में छिपी हुई प्रतिभाओं का पता लगाकर उनके खेल को निखारा जा सकता है जिससे वो आगे बढ़कर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें। मुख्य अतिथि लहरी भइया के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष पप्पू यादव, भाजपा नेता नीरज द्विवेदी, आम आदमी पार्टी के भावी प्रत्यासी जय प्रकाश पाण्डेय, हेमंत कुमार तिवारी, मोहित मिश्रा और रुद्र तीवारी रमेश भी मौजूद थे। फाइनल मुकाबले में भुस्...

*मुलायम से मिलीं अपर्णा यादव, आशीर्वाद लेकर अखिलेश को दिया जवाब

चित्र
* लखनऊ । समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपाई बनने के बाद अपर्णा यादव ने मुलायम सिंह यादव से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया है। अपर्णा ने मुलायम सिंह यादव का पैर छूकर आशीर्वाद लेती फोटो ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने कहा था कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने अपर्णा यादव को बीजेपी नहीं जाने के लिए समझाया था, लेकिन वह नहीं मानीं। हालांकि, अपर्णा यादव ने बीजेपी में शामिल होने वक्त कहा था कि वह परिवार से विमुख होकर कोई बात नहीं कहेंगी। उन्‍होंने कहा था कि वह नेताजी और सभी बड़ों का आशीर्वाद लेकर आई हैं। माना जा रहा है कि ये तस्वीर शेयर करके अपर्णा ने इशारों-इशारों में अखिलेश यादव को जवाब भी दे दिया है। अपर्णा ने मुलायम के साथ फोटो ट्वीट करते हुए लिखा है, 'भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के बाद लखनऊ आने पर पिताजी/नेताजी से आशीर्वाद लिया।' फोटो में मुलायम सिंह यादव अपर्णा को आशीर्वाद देते दिख रहे हैं। अपर्णा के बाद कल मुलायम सिंह यादव के एक और रिश्‍तेदार ने सपा छोड़ दी थी। मुलायम के साढ़ू और अखिलेश के मौसा पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता ने अखिलेश यादव पर सन...

में आर्थिक तंगी के चलते वृद्ध ने फांसी लगाकर की आत्महत्या*

चित्र
*मेजा मेजा, प्रयागराज । मेजा के गोसौरा कला गांव में आर्थिक तंगी के चलते वृद्ध ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मेजा थाना क्षेत्र के गोसौरा गांव निवासी रामसजीवन यादव आर्थिक तंगी से काफी परेशान थे। एक वर्ष पूर्व इनके बेटे का एक्सीडेंट हो गया था जिसमे उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। जिसका इलाज कराने में वह काफी रुपए खर्च किए जिसके चलते वह कर्ज व आर्थिक तंगी से परेशान होकर शुक्रवार की सुबह गांव के बगीचे मे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची मेजा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मेजा प्रयागराज।चोरों ने टावर का तार काटकर बैटरी, माड्यूल व पावर प्लांट उड़ाया।

चित्र
मेजा, प्रयागराज .उरुवा  में चोरों ने टावर का तार काटकर बैटरी, माड्यूल व पावर प्लांट उड़ा दिया। भुक्तभोगी ने चोरी की जानकारी पुलिस को दी है। मिली जानकारी के अनुसार मेजा थाना क्षेत्र के उरुवा चौराहे के समीप बीती रात चोरों ने एयरटेल और बीएसएनल का टावर का तार काटकर बैटरी, माड्यूल व छोटा पावर प्लांट चोर उठा ले गए। ड्यूटी पर तैनात पवन कुशवाहा टेक्नीशियन ने बताया कि रात करीब 12 से 2 बजे के बीच में चोरों ने टावर का तार काटकर 24 बैटरी, दो माड्यूल और एक छोटा सा पावर प्लांट चुरा ले गए। बैटरी की कीमत लगभग डेढ़ से दो लाख रुपए है। रात को गार्ड मोहित केशरी 10 बजे के आसपास देख कर घर चले गए थे। सुबह जब उसने टावर पर पंहुचे तो चोरी की घटना देख सन्न रह गए। टावर के लोगों ने तुरंत चोरी की सूचना संबंधित अधिकारियों को देते हुए डायल 112 को दी। डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने मौका मुआयना कर चले गए। पीड़ित ने चोरी की तहरीर मेजा पुलिस को देने की कही

मेजा क्षेत्र में मानक की अनदेखी कर चल रहे प्राइवेट अस्पताल।

चित्र
। #मेजा #चिकित्साधिकारी #प्रयागराज। मेजा क्षेत्र  में खुले प्राइवेट अस्पताल शासन के निर्देशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। खुलेआम गैर कानूनी काम को अंजाम देकर प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं। इन पर रोकथाम के लिए प्रशासन ने योजना बनाई थी, जबकि वह औंधे मुंह गिरी दिख रही है। संचालक हर काम बेखौफ होकर कर रहे हैं जो शासन की निगाह में गैर कानूनी है। जनता के खून-पसीने की कमाई को हथिया लेने के लिए प्राइवेट नर्सिग होम (अस्पताल) की क्षेत्र में भरमार हैं। स्वास्थ्य विभाग में विना पंजीकृत कराए  प्राइवेट अस्पतालों को विना भय के चलाये जा रहें हैं, । इनकी संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। हाल ही में महकमें ने इन पर सख्ती करने का मन बनाया था जो कारगर साबित नहीं हो सका है। बीते दिनों मेजा क्षेत्र में कुछ अस्पताल सील किए गए थे,तब जनता में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की सराहना हों रही थी ।

बीमारी न बन जाए मजबूरी, वैक्सीन सब लगवाए-लहरी भैया

चित्र
मेजा प्रयागराज |बीमारी न बन जाए मजबूरी इसलिए वैक्सीन  टीका है जरूरी| उक्त बाते कल मंगलवार को मिर्जापुर एवं प्रयागराज जनपद के लोकप्रिय समाजसेवी श्याम कांत शुक्ला और लहरी भैया ने चितौली गांव में आयोजित मिर्जापुर क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में न्यू स्टार मांडा खास एवं प्लेइंग इलेवन पटेहरा के बीच खेले गए रोमांचक मैच के दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए उल्लेखनीय है कि चितौली भंजनपुर जिगना मिर्जापुर क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में न्यू स्टार मांडा खास की टीम ने प्लेइंग इलेवन पटेहरा  को रोमांचक मैच के दौरान 80 रनों से हराकर ट्राफी अपने नाम कर लिया इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि  श्याम कांत शुक्ला उर्फ लहरी भैया  ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया और अपने संबोधन में कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए इतना ही नहीं शुक्ला ने कहा कि बीमारी बन जाए इसलिए उपस्थित लोग वैक्सीन लगाएं इस मौके पर क्षेत्र के विधायक राहुल प्रकाश और भाजपा के उपाध्यक्ष स्वामीनाथ सिंह के अलावा कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

*प्रदेश मे बनेगी भारतीय जनता पार्टी की सरकार : लोगों के बीच में बैठकर बातचीत की बीना मिश्रा

चित्र
* मेजा, प्रयागराज । मेजा क्षेत्र के रैपुरा में बीना मिश्रा यूथ बिग्रेड के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा चुनाव तथा भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने को लेकर बूथ मजबूती पर चर्चा की गई। बता दें की मंगलवार दोपहर बीना मिश्रा विकास खंड उरुवा क्षेत्र के रैपुरा गांव में बैठक हुई , जिसमें अपना बूथ सबसे मजबूत के तहत कार्य भाजपा को जिताने का संकल्प लिया गया।इस दौरान बीजेपी वरिष्ठ नेता राजकिशोर मिश्रा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी के संगठन से जोड़कर बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आनी तय है, सपा सरकार आई तो फिर गुंडा राज कायम हों जायेगा। प्रदेश की जनता ने योगी सरकार बनाने की जिद ठान ली है। सपा सरकार में गुंडों माफियाओं का बोलबाला है। बैठक में सभाशंकर मिश्रा, चिंतामणि मिश्रा ,ओमशंकर मिश्रा, छोटेलाल प्रजापति, सुशील मिश्रा,हंस राज गौतम, बाल कृष्ण मिश्र ,अनूप तिवारी आदि मौजूद रहे।

मेजा विधायक ने कहा पहले मैं मां हूं विधायक बाद में।

चित्र
मेजा, प्रयागराज । मैं इस क्षेत्र की विधायक से ज्यादा भाभी मां के रूप में जानी और पहचानी जाती हूं। ऐसे में विधायक के कार्य के साथ ही अपने बच्चों का पेट भरना और उनकी इच्छाओं की पूर्ति करना मेरा प्रथम कर्तव्य है।  उक्त बातें मेजा विधायक नीलम उदयभान करवरिया ने कही। रविवार को अपने आवास लखनपुर में मिलने आये कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान उनके द्वारा लाई चना खाने की इच्छा व्यक्त करने पर कार्यालय से निकल कर लाई चना के ठेले पर पहुंच गईं। विधायक ने ठेले वाले का इंतजार किये बिना अपने हाथों से लाई और चना भूंजना शुरू कर दिया। ऐसे में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों के पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मेरे समर्थक और कार्यकर्ता मेरे अपने हैं जो मेरे परिवार के अटूट अंग हैं उनकी इच्छाओं के लिए वे कुछ भी करने को तैयार हैं। उक्त अवसर पर शैलेश पाण्डेय, धीरज दुबे, पप्पू जेरा, सोनू शुक्ल, पुष्कर तिवारी, मनीष पाण्डेय, विपिन तिवारी सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित

सिरसा। नगर पंचायत सिरसा अध्यक्ष के बैनर से बनें चेंजिंग रूम आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

चित्र
मेजा, प्रयागराज। विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और समूचे प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान के साथ ही आचार संहिता लगाई जा चुकी है। चुनाव आचार संहिता का अनुपालन कराने को लेकर प्रशासनिक अमला दिन रात लगा हुआ है। वही प्रशासनिक अमले ने बाजारों में लगे राजनीतिक दलों के बैनर पोस्टर को तो हटवा दिया। लेकिन नगर पंचायत सिरसा के गंगा फेरी घाट पर सपा के बैनर पोस्टर से महिलाओं के लिए जो चेंजिंग रूम (कपड़ा बदलने) बनाया गया है उस पर शायद किसी की नजर नहीं पड़ी जो आचार संहिता का उल्लंघन है और कई लोगों ने इस पर आपत्ति जताई। क्योंकि सार्वजनिक स्थान पर हजारों लोगों का स्नान के साथ इस पार से उस पार दिन रात आवागमन लगा रहता है लेकिन नगर पंचायत सिरसा के नगर अध्यक्ष को शायद अपने पार्टी के हितो का ध्यान दिया जा रहा और उन्हें चुनाव आयोग के आदेश का कत्तई भी असर नहीं है इसीलिए तो बेधड़क होकर सपा बैनर का चेंजिंग रूम बनाकर आचार संहिता का उल्लंघन कराते हुए चेंजिंग रूम बनवाया गया है।

मेजा के सपने अधूरे करूंगा पूरे ---बबलू कुशवाहा

चित्र
मेजा,प्रयागराज। विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा के बाद जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आता जा रहा वैसे वैसे प्रत्याशियों ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। उसी क्रम में शनिवार को मेजा विधानसभा के माड़ा में जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी बबलू कुशवाहा ने क्षेत्र के सुरमा दलापुर में जन संपर्क करते हुए लोगों को मेजा विधानसभा में विकास का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है तो वह रोजगार, प्राइमरी विद्यालय, एक समान शिक्षा व्यवस्था, किसानों की फसल की सुरक्षा व्यवस्था, मनरेगा मजदूरों की मजदूरी बढ़ाने किसानों की फसल का रेट दोगुना करना बिजली का बिल माफ करना जैसे आदि मुद्दों पर लोगों को भरोसा दिलाया। जनसंपर्क के दौरान बबलू कुशवाहा ने एक दुकान का उद्घाटन करते हुए कहा कि मैं मेजा के हक की लड़ाई लड़ता रहूंगा आप सभी अपना आशीर्वाद बनाए रखें। इस दौरान जन अधिकार पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष अरविंद कुमार गौतम,पंकज शर्मा, साहब लाल भारती, राजेश कुमार मौर्य ,सुनील कुमार मौर्य, नागेंद्र कुमार, पिंटू मौर्य राधेश्याम ,आर्यन, समरजीत, विनय कुमार, चंद्रशेखर, प्रेम सागर,रामधनी, हरिजन,उमेश कुमार,मोहम्मद यीशू, कमलेश...

विधानसभा चुनाव के मतदान से पहले मेजारोड में सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों ने कदमताल करते हुए नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया*

चित्र
* मेजा, प्रयागराज । विधानसभा चुनाव के मतदान से पहले मेजारोड में सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों ने कदमताल करते हुए नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। आदर्श आचार संहिता का पालन कराए जाने के लिए प्रशासन सतर्क है तो वही अर्धसैनिक बल फ्लैग मार्च कर चुनाव की भौगोलिक स्थिति का जायजा ले रहे। जैसे-जैसे यूपी विधानसभा के मतदान का समय करीब आता जा रहा वैसे वैसे ही पुलिस प्रशासन चुनावी तैयारियों को पूर्ण करने में लगा हुआ है जहां आदर्श आचार संहिता का पालन कराए जाने के लिए प्रशासन सतर्क है वही अर्ध सैनिक बल चुनाव की भौगोलिक स्थिति का जायजा ले रहे है। इसी क्रम में शनिवार को मेजा थाना क्षेत्र में एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित की अगुवाई में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने मेजा रोड बाजार, सिरसा, रामनगर, उरूवा तथा मेजा खास में फ्लैग मार्च कर चुनाव की भौगोलिक स्थिति का जायजा लिया, साथ ही मतदाताओं को भरोसा दिलाया कि वह निडर होकर चुनाव में मतदान करें। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने मतदाताओं से अफवाहों पर ध्यान ना देने, आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों को सुचि देने तथा निडर निर्भीक होकर मतदान करने ...

मेजा प्रयागराज।गौरी देवी अस्पताल ने बढ़ाया संक्रमण का खतरा।

चित्र
गौरी देवी अस्पताल ने बढाया संक्रमण का खतरा   उरुवा |मेजा रोड से कोहड़ार जाने  वाली रोड पर रामपुर कोल्ड स्टोर के बगल  में बने गौरी देवी  अस्पताल से निकलने वाले पानी का ,मेजा रोड कोहादर रोड पर पी डब्लू डी  सड़क की  पटरी पर, बहना ।लोगो में संक्रमण के  खतरे को बड़ा रहा है ।  ताज्जुब की बात है, इतनी ब्यस्त सड़क के किनारे बहते गंदे पानी को ,किसी ने देखकर कार्यवाही नही की |जबकि इसपर शासन प्रशासन के लोगो का आना जाना लगा रहता है | बता दें कि गौरी देवी अस्पताल के संचालक बंगाली डाक्टर के नाम चर्चित है कई वर्षों से मेजा रोड में अस्पताल चला रहे हैं। पहले किराये पर मकान लेकर अस्पताल चला रहे थे बाद में मेजारोड से कोहड़ार मार्ग कोल्ड स्टोरेज के बगल निजी मकान बना के अस्पताल चला रहा है ,लोगों की मानें तो कूड़ा करकट अगल बगल फेंकने से व अस्पताल का गंदा पानी सड़क की पटरी पर बहने से ग्रामीणों में संक्रमण का खतरा होने का भय सताने लगा है ,और गंदे पानी के गंध से राहगीर जनता परेशान हैं।जनता सरकार से खफा भी है  कि देश अभी कोरोना से...

सपा नेता चांद मोहम्मद चंदू ने पूर्व प्रवक्ता के निधन पर उनके पैतृक आवस पहुंच शोक संवेदना किया व्यक्त.

चित्र
मेजा प्रयागराज। (अमरेश मिश्रा) उरुआ विकासखंड अंतर्गत ग्रामसभा उपरोड़ा लोहारी में पिछले कुछ महीनों से बीमारी से लड़ रहे शिव अचल यादव पूर्व प्रवक्ता लालाराम लाल अग्रवाल इंटर कॉलेज सिरसा मेजा प्रयागराज व आदर्श रामलीला कमेटी लोहारी के व्यास की गद्दी को सुशोभित करने वाले एवं समाज को एक नई दिशा और परंपरा देने वाले महान समाज सुधारक पूर्व प्रधान उपरौडा का 4 जनवरी 2022 को निधन हो गया। जिनकी आत्मा की शांति के लिए हर वर्ग हर समाज के नेता यादव जी के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। वहीं आज 8 जनवरी को सपा नेता चांद मोहम्मद चंदू व जिला पंचायत सदस्य मांडा द्वितीय बब्बू यादव ने भी पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किए जिसमें सपा नेता विमल चंद यादव के घर वालों को इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया।

मेजा प्रयागराज। मेजा विधायक ने दो पुलिया का लोकार्पण और सोलह इंटर लॉकिंग सड़कों का शिलान्यास किया

चित्र
मेजा प्रयागराज। विधायक नीलम करवरिया ने शुक्रवार को दो पुलिया और सोलह इंटर लॉकिंग सड़कों का लोकार्पण किया। बता दें कि जब से विधायक नीलम करवरिया ने मेजा विधायक बनीं है तबसे अब तक मेजा क्षेत्र में विकास की गति तेज हुई हैं, लगातार विकास कार्य किए जा रहे, नीलम करवरिया ने विधायक निधि के अलावा भी विभिन्न योजनाओं के तहत मेजा विधानसभा में जनता के हितों के लिए कार्य पास कराया है,उसी क्रम में आज 1-ग्राम सभा भवानीपुर में संगम लाल की पुलिया से(आरसीसी रोड)राम सजीवन मिश्र के घर तक इंटरलॉकिंग मार्ग 2- ग्रामसभा खुरमा में मेन सड़क से सत्येंद्र मिश्रा के घर तक इंटरलॉकिंग मार्ग 3- ग्राम सभा अमिलिया खुर्द विकासखंड उरुवा में राजीव मिश्रा के घर से स्कूल वाली सड़क तक इंटरलॉकिंग सड़क 4- ग्रामसभा कुंवर पट्टी में विकासखंड उरुवा पाल बस्ती से हरिजन बस्ती तक इंटरलॉकिंग मार्ग 5-ग्राम सभा लेहड़ी विकासखंड उरुवा ऊंचीडीह मुख्य मार्ग से सतीश चंद्र पांडे के घर से श्री चंद्र पांडे के घर तक इंटरलॉकिंग मार्ग 6- ग्राम सभा पौसिया दुबे में राजेश मिश्रा के घर से हरिजन बस्ती तक इंटरलॉकिंग मार्ग 7- ग्राम सभा बंधवा विकासखंड मेजा मे...

उरुवा प्रयागराज। उरुवा क्षेत्र में दूसरी डोज का वैक्सीनेशन हुआ।

चित्र
मेजा, प्रयागराज । उरुवा ब्लॉक के जेवनिया व बकचुंदा गांव मे बृहस्पतिवार को दुसरे डोज का वैक्सीनेशन हुआ। बता दें कि जेवनिया गांव मे प्रधान रामसागर की अध्यक्षता मे कोविड-19 के दूसरे डोज का वैक्सीनेशन कराया गया। वैक्सीनेशन के समय वीडियो ब्रह्मा पाल सिंह, ग्राम विकास अधिकारी बलवंत कुमार, खंड प्रेरक अतुल कुमार पांडे, खंड प्रेरक अमितेश मिश्रा, मौजूद रहे वीडियो ब्रह्मपाल सिंह ने लोगों से अपील किया कि वैक्सीनेशन जरूर कराएं क्योंकि कोविड-19 की तीसरी लहर बड़ी तेजी के साथ बढ़ रहा है। जिसको देखते हुए सभी सावधानी बरतें।  वहीं ग्राम सभा बकचुंदा मे ग्राम विकास अधिकारी भानु प्रसाद एवं ग्राम प्रधान रमेश कुमार यादव की अध्यक्षता में दुसरे डोज का वैक्सीनेशन करवाया गया। ग्राम प्रधान ने लोगों से अपील किया कि भारी से भारी संख्या में पहुंचकर वैक्सीनेशन करवाएं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि ढाई सौ लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखते हुए वैक्सीनेशन किया गया। इस मौके पर रामनगर स्वास्थ्य विभाग की टीम मंजू पटेल ए एन एम, अनीता देवी आशा, कविता एनजीओ, सोनाली एनजीओ, मंजू पटेल उपस्थित रहे

*प्रयागराज के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार 2011 बैच के आईपीएस।

चित्र
* *प्रयागराज : एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी का हुआ स्थानांतरण, अजय कुमार बने नए एसएसपी* प्रयागराज। विधानसभा चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश के उच्चाधिकारियों ने प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी का स्थानांतरण कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार को प्रयागराज की कमान सौंपी। बता दें कि एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी प्रयागराज से मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ उत्तर प्रदेश बनाए गए। वहीं 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरदोई को प्रयागराज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई। अजय कुमार प्रयागराज के नए एसएसपी बने। अजय कुमार ने 2011 के आईपीएस बैच के हैं उनका जन्म बस्ती जिले की सदर तहसील के देउवा का पूरा गांव में हुआ था उनकी पढ़ाई गांव के प्राथमिक विद्यालय में हुई। कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की और दुबई में 3 लाख 80 हजार के पैकेज पर काम कर रहे थे उनका मन बचपन से देश और समाज के लिए कुछ करने का था। उम्र के अंतिम समय में पहली बार में ही आईपीएस परीक्षा पास कर लिया।

करछना प्रयागराज।धरी मे हाड़ कंपाती ठंड मे प्रधान ने की अलाव की व्यवस्था

चित्र
प्रयागराज । करछना ग्राम पंचायत धरी प्रधान पिंटू तिवारी कार्यकारिणी सदस्य एवं करछना विधानसभा के ग्राम पंचायत धरी वर्तमान प्रधान पिंटू तिवारी ने विभिन्न चौराहों एवं बस्तियों में अलाव की व्यवस्था कराई। प्रधान पिंटू तिवारी ने कहा की शीत लहर के प्रकोप से ठिठुरन और गलन बढ़ गई है अगर समय रहते अलाव की व्यवस्था न होती तो कुछ लोगों की जान भी जा सकती थी। अभी कुछ दिनों पहले प्रधान पिंटू तिवारी ने ग्राम पंचायत धरी की प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा था। पर प्रधान पिंटू तिवारी द्वारा हर जगह अलाव की व्यवस्था कराई गई। प्रधान पिंटू तिवारी ने अपनी कही बात को पूरा करते करते हुए आज करछना के अधिकांश जगहों पर अपनी उपस्तिथि में अलाव जलवाया और की मदत की।