मदरहा प्रधान की अगुवाई में स्थानीय बरम स्थल का भूमिपूजन संपन्न
मदरहा प्रधान की अगुवाई में स्थानीय बरम स्थल का भूमिपूजन संपन्न मेजा प्रयागराज:कल स्थानीय बरम बाबा के स्थल पर भूमि पूजन ग्राम प्रधान मदरहा सुषमा देवी पत्नी अवनीश कुमार मिश्र की अगुवाई में किया गया ।मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ममोली कामता पाल, बालकृष्ण मिश्र, रामजी,कामता मिश्र, आशीष शुक्ला, सूर्यमणि मिश्र, सूर्यमणि तिवारी, लालमिन तिवारी, लालबहादुर, बृजदेव मिश्र, महेन्द्र मिश्र, प्रसन्न,तुलसीदास, शुभम,सुनील, विद्याकान्त,अर्चना,विजय गुप्ता,गुलाब शर्मा,उमेश मिश्रा, सन्तोष मिश्र, सावित्री देवी,गंगाप्रसाद, रतन सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।ग्राम प्रधान मदरहा ने समस्त ग्रामवासियों से अपील की कि आप सभी लोग अधिक से अधिक सहयोग करें जिससे यहाँ ब्रह्म बाबा के स्थान पर एक दिव्य सुसज्जित धर्मशाला का निर्माण हो सके। प्रधानपति अवनीश कुमार मिश्रा ने समूचे ग्राम पंचायत के द्वारा हर कार्य मे किये जा रहे सहयोग की भूरी भूरी प्रशंसा की।अंत मे बरम बाबा की जय के उदघोष के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया।