संदेश

जून, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मेजा में जल जीवन मिशन योजना के निर्माण में की जा रही है मानकों की अनदेखी

चित्र
मेजा में जल जीवन मिशन योजना के निर्माण में की जा रही है मानकों की अनदेखी मेजा,प्रयागराज। केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना के निर्माण में मानकों की अनदेखी से प्रोजेक्ट की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं। योजना के तहत बनाए जा रहे इंटक वेल में भारी अनियमितता की जा रही है। निर्माण के लिए मौके पर गिराए गए मैटेरियल घटिया किस्म के हैं। इससे जलापूर्ति को लेकर भविष्य में कई तरह की दिक्कतें होनी तय है क्षेत्र के पकरी सेवार गंगा घाट पर केंद्र सरकार की हर घर जल, जीवन मिशन योजना का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस योजना से मेजा और कोरांव तहसील के 453 गांवों के 861453 परिवारों को जलापूर्ति की जानी है। 40 हजार करोड़ से अधिक लागत वाली इस योजना के निर्माण में घटिया मैटेरियल का प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था मेसर्स गजा कम्पनी के जिम्मेदार इसको लेकर गम्भीर नही है। इसकी मनिटरिंग करने वाले जल निगम के अधिकारी भी शिकायत के वावजूद इस पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं। पकरी सेवार के प्रधान प्रतिनिधि मिथिलेश पांडेय इस योजना की अनियमितता का शुरू से विरोध कर रहे हैं। कई...

डिप्टी जनरल मैनेजर के सेवानिवृत्त के उपलक्ष्य पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया

चित्र
डिप्टी जनरल मैनेजर के सेवानिवृत्त के उपलक्ष्य पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया  मेजा प्रयागराज ,25 जून । मेजा ऊर्जा निगम एमजीआर कंपनी के DGM - FM  ललित मोहन साह  30 जून को सेवानिवृत्ति होगे। जिसके उपलक्ष्य में मेजा ऊर्जा निगम के एनटीपीसी रेलवे लाइन पेट्रोलिंग डिपार्टमेंट और एनटीपीसी रेलवे लाइन से प्रभावित रेलवे लाइन के निकटवर्ती ग्राम वासीयों की ओर से एनटीपीसी जरार क्रासिंग स्टेशन पर सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री साह ने कहा कि उनके सेवाकाल के लगभग सात साल मेजा ऊर्जा निगम में  गुजरे हैं, आगे उन्होंने कहा कि इस दौरान रेलवे लाइन के निकटवर्ती ग्राम वासीयों और रेलवे लाइन पेट्रोलिंग डिपार्टमेंट के कर्मचारियों से उन्हें आशानुरूप सहयोग मिला। अपने कार्यकाल में मेजा से मिले अतुल्नीय सहयोग के लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। श्री साह ने अपने उत्तराधिकारी अधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे अपने कार्यों एवं सकारात्मक कार्यशैली से हमेशा मेजा ऊर्जा निगम का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मेजा ऊर्जा ...

मेजा में उत्तर-प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा लोक-सुनवाई का आयोजन

चित्र
मेजा में उत्तर-प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा लोक-सुनवाई का आयोजन मेजा प्रयागराज।उत्तर-प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नें दिनांक 24 जून 2024 को मेजा तहसील में स्थित ग्राम सलैया कला के सामुदायिक विकास केंद्र, कोहड़ार में मेजा ऊर्जा निगम के प्रस्तावित मेजा स्टेज 2 के लिए लोक-सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया।  कार्यक्रम के दौरान, परियोजना प्रभावित ग्राम निवासी, निकटवर्ती ग्राम वासी, स्थानीय जन-प्रतिनिधि, कोरांव विधायक श्री राजमणि कौल, हितधारक, वरिष्ठ पत्रकार एवं क्षेत्रीय प्रशासन के अधिकारीगण मौजूद रहे।  लोक-सुनवाई कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रयागराज की अपर जिलाधिकारी प्रयागराज श्रीमती पूजा मिश्रा एवं क्षेत्रीय अधिकारी, उत्तर-प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड डॉ एस.सी शुक्ला ने की।  लोक सुनवाई के दौरान, मेजा ऊर्जा निगम अधिकारियों द्वारा दूसरे स्टेज में स्थापित की जाने वाली 800 मेगावाट की तीन प्रस्तावित इकाइयों के बारे में बताया।  उन्होने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए, मेजा ऊर्जा निगम द्वारा मेजा स्टेज 2 के तहत सबसे उन्नत ...

सम्पूर्ण स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए दिनचर्या में योग को भी शामिल करें- रामकृष्ण त्रिपाठी

चित्र
सम्पूर्ण स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए दिनचर्या में योग को भी शामिल करें- रामकृष्ण त्रिपाठी मेजा प्रयागराज । दशम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंडित रामकृष्ण त्रिपाठी बड़ी संख्या में मौजूद लोगों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर योग, मानव शरीर की एक ऐसी जरूरत है  जिसके अभ्यास के अनेको फायदें हैं। श्री त्रिपाठी ने सभी से अपील की है कि जीवन में शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन को बनाये रखने के लिए योग को दिनचर्या का नियमित हिस्सा बनायें क्योंकि योग भारतीय संस्कृतिक की वो प्रचीन विधा है जो मानव शरीर को ऊर्जा से भर देता है। श्री तिवारी ने कहा कि योग करने से मन में शांति होती है और व्यक्ति स्वस्थ रहता है। इसलिए करें योग रहें निरोग।

योग सिर्फ हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थय के लिए भी बहुत आवश्यक है- सीईओ ( मेजा ऊर्जा निगम)

चित्र
योग सिर्फ हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थय के लिए भी बहुत आवश्यक है- सीईओ ( मेजा ऊर्जा निगम) मेजा प्रयागराज।मेजा ऊर्जा निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमलेश सोनी नें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 के उपलक्ष्य पर 10 दिवसीय योग कार्यशाला का उद्घाटन किया।  इस कार्यशाला का आयोजन क्रीड़ा-परिषद के द्वारा सृजन विहार परिसर के उत्सव भवन में किया जाएगा।  समारोह के दौरान सीईओ कमलेश सोनी नें कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि,“योग सिर्फ हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थय के लिए भी बहुत आवश्यक है।” उन्होने आगे यह भी कहा कि जिस तरह से हमारी कार्यशैली होती जा रही है और आगे बढ़ने की होड़ में हम सभी अपने आप पर ध्यान नहीं दे रहे है वह बहुत ही हानिकारक है, इसलिए सभी को कोशिश करनी चाहिए कि वर्क-लाइफ संतुलन बनाकर चलें और खुद को स्वस्थ्य रखें तभी वह अपने परिवार और देश के विकास में अपना अहम योगदान दे पाएंगे।  कार्यक्रम के दौरान, सभी वरिष्ठ अधिकारीगण, अपराजिता महिला समाज की अध्यक्षा श्रीमती अनु सोनी, नीम के...

मेजा ऊर्जा निगम में चल रहे बालिका सशक्तिकरण अभियान 2024 का समापन सम्पन्न हुआ

चित्र
मेजा ऊर्जा निगम में चल रहे बालिका सशक्तिकरण अभियान 2024 का समापन सम्पन्न हुआ मेजा प्रयागराज।मेजा ऊर्जा निगम द्वारा दिनांक 15.06.24 को बालिका सशक्तिकरण अभियान 2024 की ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का समापन समारोह आयोजित किया गया।  इस कार्यक्रम में मेजा ऊर्जा निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमलेश सोनी बतौर मुख्य-अतिथि मौजूद रहे। साथ ही अपराजिता महिला समाज की अध्यक्षा श्रीमती अनु सोनी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।  यह एक माह लंबी ग्रीष्मकालीन कार्यशाला आसपास के गांवों से चयनित हुई 40 बालिकाओं के लिए काफी लाभदायी रही जिसमे उन्होने कई प्रकार की नई गतिविधियों को सीखा जैसे ड्रामा, थिएटर, कम्प्युटर, सेल्फ-डिफेंस इत्यादि।  मेजा ऊर्जा निगम बालिका सशक्तिकरण अभियान में वर्ष 2019 से जुड़ा है।  अभियान बालिकाओं की बेहतरी, कल्याण और सशक्तिकरण की अनूठी पहल का प्रतीक है,  जिसमे सामाजिक सरोकार का भाव निहित है।  कार्यक्रम के दौरान, कमलेश सोनी नें कहा कि मेजा ऊर्जा परिवार इस बात पर गौरव महसूस करता है की ना सिर्फ हम बिजली उत्पादन करते हैँ, जो कंपनी का स्वा...

मीडिया का देश के विकास मे अहम योगदान - कमलेश सोनी (सीईओ, मेजा ऊर्जा निगम)

चित्र
मीडिया का देश के विकास मे अहम योगदान - कमलेश सोनी (सीईओ, मेजा ऊर्जा निगम)  मेजा प्रयागराज।मेजा ऊर्जा निगम द्वारा दिनांक 14.06.24 को प्रेस वार्ता 2024 का आयोजन मेजा परियोजना परिसर में किया गया। इस वार्ता में राष्ट्रीय, राज्य एवं स्थानीय स्तर के 30 से अधिक मीडिया संस्थानो के वरिष्ठ पत्रकारों ने प्रतिभागिता की।  प्रेस वार्ता 2024 के दौरान मेजा ऊर्जा निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमलेश सोनी ने सभी मीडिया प्रतिनिधियो से मिल कर कंपनी के विभिन्न पहलुओं के साथ -साथ पत्रकारिता के महत्व के बारे में भी चर्चा की।  उन्होने कंपनी की प्रस्तावित इकाइयों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले समय में मेजा ऊर्जा निगम उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कंपनी बन जाएगा। मेजा ऊर्जा निगम की कुल उत्पादन क्षमता 1320 मेगावाट से बढ़कर 6920 मेगावाट हो जाएगी।  इस उपलब्धि से सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश लाभान्वित होगा, उसके उपरांत दिल्ली, हरयाणा, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश इत्यादि राज्य भी लाभान्वित होंगे।  इस उपलक्ष्य पर अपने विचार सा...

हीटवेव(लू) से बचाव हेतु

चित्र
हीटवेव(लू) से बचाव हेतु वर्तमान समय मे पारा 46 डिग्री सेल्यिस से अधिक होने के कारण भीषण गर्मी, गर्म हवा व लू के प्रकोप से बचाव हेतु संबंधित विभागों को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देश दिये गये है कि इस भीषण गर्मी, गर्म हवा व लूू से अपना बचाव कैसे करें तथा सुरक्षित कैसे रहें। गर्म हवाओं से बचने के लिए खिड़की को रिफ्लेक्टर जैसे एलुमिनियम पन्नी, गत्ते इत्यादि से ढककर रखें, ताकि बाहर की गर्मी को अन्दर आने से रोका जा सके। उन खिड़कियों व दरवाजों पर जिनसे दोपहर के समय गर्म हवाएं आतीं हैं, काले परदे लगाकर रखना चाहिए। स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान को सुनें और आगामी तापमान में होने वाले परिवर्तन के प्रति सजग रहें। आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण ले। बच्चों तथा पालतू जानवरों को कभी भी बन्द वाहन में अकेला न छोड़ें। जहां तक सम्भव हो घर में ही रहें तथा सूर्य के ताप से बचें। सूर्य के ताप से बचने के लिए जहां तक संभव हो घर की निचली मंजिल पर रहें। संतुलित, हल्का व नियमित भोजन करें और बासी खाने का प्रयोग कदापि न करे और  मादक पेय पदार्थों का सेवन न करें। घर से बाहर अपने ...

बेटियों की हौसलों की उड़ान को पंख देकर उन्हें सशक्त बनाता है मेजा ऊर्जा निगम

चित्र
बेटियों की हौसलों की उड़ान को पंख देकर उन्हें सशक्त बनाता है मेजा ऊर्जा निगम मेजा प्रयागराज।“माँ मुझे भी स्कूल जाना है, मुझे भी एनटीपीसी में डॉक्टर बनना है। उसके बाद हमारे घर के सभी कष्ट दूर हो जाएंगे।” यह  13 वर्षीय छोटी बालिका अंशु अपनी माँ की गोद में सर रखते हुए बड़ी आशा के साथ कहती है। दरअसल पिछले दिनों एनटीपीसी द्वारा चलाए जा रहे बालिका सशक्तिकरण अभियान 2024 के लिए बालिकाओं के चयन के लिए सभी परियोजना प्रभावित गांवों में सर्वे करवाकर बच्चों की प्रवेश परीक्षा करवाई गई थी। जिनमे से एक बालिका अंशु भी थी।  जब अंशु को पता चला कि वह अब एनटीपीसी के स्कूल मे एक महीने तक पढ़ेगी तो उसको यकीन नहीं हुआ। वह अपनी माँ से पूछती है, “मम्मी क्या इस एक महीने बाद मेरा दाखिला एनटीपीसी के सेंट जोसफ स्कूल में हो पाएगा? मेरी फीस कैसे भरी जाएगी? यह प्रश्न अंशु की ही तरह अन्य सभी बालिकाओं में भी उठते हैं, जिसका जवाब उन्हे अभियान के सम्पूर्ण होने पर मिलता है।  अंशु कुमारी झड़ियाही गाँव के एक अत्यधिक-गरीब परिवार की बेटी है, जिनका जीवन व्यापन दूसरे के खेतों में मजदूरी करके होता है। अंशु 4...

मेजा के भुईपारा गांव में बारातियों की पिटाई से घायल किशोर की मौत, मचा हड़कंप

चित्र
मेजा के भुईपारा गांव में बारातियों की पिटाई से घायल किशोर की मौत, मचा हड़कंप मेजा प्रयागराज। भुईपारा गांव में बारातियों की मारपीट से एक घराती किशोर की मौत हो गई। घराती परिजनों को दुर्घटना बताकर गुमराह कर दिया गया। आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिससे हड़कंप मच गया।  मिली जानकारी के अनुसार मेजा थाना क्षेत्र के भुईपारा गांव में शनिवार को राजकुमार की बेटी की बारात हंडिया थाना क्षेत्र से आई थी। बारात की रस्में अदा की गई। रात करीब डेढ़ बजे के बीच आनन-फानन में घराती परिजनों को जानकारी हुई कि बगल में ही घराती किशोर प्रियांशु (16) पुत्र अशोक कुमार घर के बगल में ही कार से टकरा गया है। जिसे तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। परिजन रविवार सुबह पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं परिजनों का आरोप है कि रविवार सुबह गांव के सूत्रों से जानकारी मिली कि बारात में एक बाराती रात करीब डेढ़ बजे खाना खा रहा था और घराती किशोर प्रियांशु खाना परोस रहा था। इसी दौरान एक बाराती लाइसेंसी बंदूक लिया था और खाना ठंडा बताते हुए गर्म खाने की मांग की। खाना परोस...

भीषण गर्मी में लखनपुर जल निगम की पाइप लाइन फटने से पानी की किल्लत

चित्र
भीषण गर्मी में लखनपुर जल निगम की  पाइप लाइन फटने से पानी की किल्लत  मेजा प्रयागराज। क्षेत्र के लखनपुर  जलनिगम की पाइप लाइन लगभग डेढ़ साल से क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके चलते प्रतिदिन पेयजल बर्बाद हो रहा है। उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत कई बार की हैं। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। जगेपुर से लोटाड़ जाने वाली सड़क पर पाइप लाइन फटने से गड्ढे हो गए जिससे आए दिन लोग गिर कर चोटिल हो रहे हैं । वहीं विसहिजन खुर्द में भी पाइप लाइन फटने से पानी की बर्बादी हो रही है और जलऊपभोक्ताओ को सुचारू रूप से पानी नहीं मिल पा रहा है। इसी तरह जगेपुर गांव में पाइप लाइन ध्वस्त होने से पानी सप्लाई अवरुद्ध है।इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव के पुष्पेन्द्र सिंह ,अजय सिंह, नीरज पांडेय का  कहना है कि विभाग की लापरवाही से ग्रामीण परेशानी झेल रहे हैं। पाइप लाइन टूटने से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से इसे जल्द ठीक कराने की मांग की है।

पत्रकार को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी

चित्र
पत्रकार को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी,  ,मेजा,प्रयागराज। इलाकाई थाना क्षेत्र के एक पत्रकार को फोन के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित पत्रकार ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। बता दे कि मेजा थाना क्षेत्र कुंवरपट्टी जेवनियां निवासी दीपक कुमार शुक्ला पुत्र केशव नाथ हिंदी दैनिक अखबार में पत्रकार हैं। साढ़े ग्यारह बजे उनके मोबाइल पर फोन आया कि दिघिया में एक एक्सीडेंट हो गया है। खबर को कवरेंज कर ले। खबर को लेकर पत्रकार ने चौकी प्रभारी दिघिया से वार्ता किया तो पता चला की एक्सीडेंट की सूचना गलत है। जब भुक्तभोगी ने उस नंबर पर वार्ता किया तो फोन करने वाले व्यक्ति ने पत्रकार व पुलिस को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।  गुरुवार को पत्रकारों का एक प्रतिनिधि मंडल प्रभारी निरीक्षक मेजा राजेश उपाध्याय से मिलकर उपरोक्त आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज  कर कार्यवाही करने की मांग किया। मेजा पुलिस ने पत्रकारों को आस्वस्त करते हुए मुकदमा दर्ज कर मामले की छान बीन में जुट गई।

हीटवेव से बचाव हेतु

चित्र
हीटवेव से बचाव हेतु वर्तमान समय मे पारा 47 डिग्री सेल्यिस से अधिक होने के कारण भीषण गर्मी, गर्म हवा व लू के प्रकोप से बचाव हेतु संबंधित विभागों को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देश दिये गये है कि इस भीषण गर्मी, गर्म हवा व लूू से अपना बचाव कैसे करें तथा सुरक्षित कैसे रहें। गर्म हवाओं से बचने के लिए खिड़की को रिफ्लेक्टर जैसे एलुमिनियम पन्नी, गत्ते इत्यादि से ढककर रखें, ताकि बाहर की गर्मी को अन्दर आने से रोका जा सके। उन खिड़कियों व दरवाजों पर जिनसे दोपहर के समय गर्म हवाएं आतीं हैं, काले परदे लगाकर रखना चाहिए। स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान को सुनें और आगामी तापमान में होने वाले परिवर्तन के प्रति सजग रहें। आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण ले। बच्चों तथा पालतू जानवरों को कभी भी बन्द वाहन में अकेला न छोड़ें। जहां तक सम्भव हो घर में ही रहें तथा सूर्य के ताप से बचें। सूर्य के ताप से बचने के लिए जहां तक संभव हो घर की निचली मंजिल पर रहें। संतुलित, हल्का व नियमित भोजन करें और बासी खाने का प्रयोग कदापि न करे और  मादक पेय पदार्थों का सेवन न करें। घर से बाहर अपने शरीर...

अचार संहिता समाप्त होते ही अधूरे पड़े विकास कार्यों में तेजी आएगी -मो. मुअज्जम काजी

चित्र
अचार संहिता समाप्त होते ही अधूरे पड़े विकास कार्यों में तेजी आएगी -मो. मुअज्जम काजी मेजा,प्रयागराज। देश मे चल रहे लोकसभा के चुनाव और इस वजह से लगी अचार संहिता की वजह से पंचायतों के विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा है। चुनाव की 4 जून को होने वाली मतगणना के बाद विकास पर लगे ताले खुल जाएंगे। अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन ने आशा जताई है कि अचार संहिता समाप्त होते ही अधूरे पड़े विकास कार्यों में तेजी आएगी। लोकसभा चुनाव की वजह से क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायतों के विकास कार्य आचार्य संहिता की बंदिशों की वजह से रुके पड़े है। मार्च महीने से लेकर जून के प्रथम सप्ताह तक बाधित रहने वाले इस विकास कार्य में आचार संहिता खत्म होने के वावजूद भी कई दिक्कतें आएंगी। ग्राम प्रधान संगठन के अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मो. मुअज्जम काजी ने कहा कि पंचायतों के विकास कार्यों में कच्चे कार्यों में आगे कई दिक्कतें आएगीं। इसमे तालाब की खुदाई या कच्चे मार्ग निर्माण में अभी तपती धरती, चिलचिलाती धूप से मजदूरों को दिक्कत होनी तय है। जून महीने में यदि समय से मानसून आ गया पानी की वजह से विकास कार्...

यदि हम खुद सुधर जाँय तो देश अपने आप सुधर जाएगा- जयशंकर शुक्ल (जय भैया)

चित्र
यदि हम खुद सुधर जाँय तो देश अपने आप सुधर जाएगा- जयशंकर शुक्ल (जय भैया) मेजा प्रयागराज। राष्ट्र को परम वैभव पर पहुंचाने वाले, राष्ट्रवाद में विश्वास रखने वाले और राष्ट्र के प्रति समर्पित लोगों का देश में एक बड़ा वर्ग है। देश के हालात पर चिंता जाहिर करने वालों की भी तादात कम नही है। इसके बावजूद हम खुद सुधरना नही चाहते हैं। समाजसेवी जय शंकर शुक्ल जय भैया ने कहा कि कोसने के बजाय यदि हम खुद सुधर जाँय तो देश अपने आप सुधर जाएगा। देश मे चल रहे चुनाव में महंगाई, बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है। इंडी गठबन्धन के नेता इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने और उन्हें कुर्सी से बेदखल करने की बात मंचो से कर रहे हैं। देश की स्थिति पर चर्चा करते हुए क्षेत्र के दिघिया गांव के समाजसेवी जय शंकर शुक्ल ने कहा की देश को बदलने का दावा करने वाले कभी आत्म चिंतन नही करते हैं। उन्होने कहा कि गाड़ी के शोरूम में जाइए... हर नए मॉडल पर वेटिंग का बोर्ड लगा मिलेगा। रेस्तरां में लंबी कतार है यहाँ भी वेटिंग है। शराब की दुकानों पर कभी लाइन टूटती नही है। चिकन की भी डिमांड कम नहीं है. शॉपिंग मॉल में पार्किंग क...