संदेश

नवंबर, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

श्रीमद्भागवत कथा में धूम धाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

चित्र
श्रीमद्भागवत कथा में धूम धाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव  मेजा प्रयागराज। विकास खंड ऊरूवा के बिसेनपुर  में आयोजित श्रीमद्भागवत महा पुराण ज्ञानामृत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में परम् श्रदेय  पूज्य कथा व्यास आचार्य  श्री शंभु शरण महाराज ने आज की पावन कथा कहते हुए भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की कथा का प्रवचन करते हुए पूरे पंडाल को मंत्र मुग्ध कर दिया ।महाराज श्री ने पूतना उद्धार , तृणावर्त उद्धार देहाभिमानी सकटासुर नामक दैत्य वध की कथा का बड़ा ही सुंदर वर्णन किया | आज की कथा मे बहुत सारे युवा भाई-बहनो को कथा श्रवण करते देख कर  पूज्य महाराज श्री के द्वारा उन्हें अपने माता पिता अपने बड़ों और अपने गुरु जनो का कैसे सम्मान करना चाहिए इसका उदाहरण भगवान श्री कृष्ण के कुल गुरु गर्गचार्य जी की कथा को सुना कर गुरु महिमा का वर्णन किया | कथा विश्राम के पूर्व कथा व्यास ने यजमान परिवार को गोवर्धन महाराज का संकल्पित पूजन एवम छप्पन भोग लगवाया | आज की कथा मे मुख्य रूप से मुख्य यजमान लाल जी सिंह ,, यजमान के कुल पुरोहित श्री किशन कुमार मिश्र  ,सुरेंद्र कु...

श्रीमद्भागवत कथा से आती है समाज में समरसता - आचार्य शम्भुशरण

चित्र
श्रीमद्भागवत कथा से आती है समाज में समरसता - आचार्य शम्भुशरण  मेजा प्रयागराज। विकास खंड ऊरूवा के बिशेनपुर में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में आज चतुर्थ दिवस की कथा कहते हुए पूज्य कथा व्यास परम श्रद्धेय आचार्य शम्भु शरण महाराज ने जाति-पाति, ऊंच-नीच का भेद मिटाकर केवल और केवल भगवत प्राप्ति के लिए सभी को अपना मानकर साथ लेकर चलना चाहिए तभी राम राज्य की परिकल्पना पूर्ण हो सकती हैं । आज की कथा कहते हुए महराज ने बताया पहले अपने देश का नाम अजनाभ खंड था और भगवान ऋषिभ देव  के पुत्र भरत के नाम पर ही अपने देश का नाम भारत वर्ष पड़ा | पूज्य महराज श्री ने कथा पंडाल में उपस्थित जन मानस को  अजामिल जैसे महा पापी को नारायण नाम उच्चारण करने मात्र से  भगवान की कृपा प्राप्त होने की कथा का रस पान करा कर मंत्र मुक्ध कर दिया ।आज की कथा में क्षेत्र के कई गण मान्य भक्त जन उपस्थित रहे और उन्होंने कथा व्यास जी का माल्यार्पण कर स्वागत सत्कार किया। कथा के मुख्य यजमान लाल जी सिंह एवं पुष्पा सिंह जी के साथ ही कथा में प्रमुख रूप से महिप सिंह,मनोज सिंह मिश्रपुर, टी एन सिंह, हौसला मि...

श्रीमद्भागवत से मिलती है मनुष्य को परम शान्ति - आचार्य शम्भु शरण महराज

चित्र
श्रीमद्भागवत से मिलती है मनुष्य को परम शान्ति - आचार्य शम्भु शरण महराज  मेजा प्रयागराज। जनपद प्रयागराज के विकास खंड ऊरूवा के बिशेनपुर में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में कल तीसरे दिन की कथा कहते हुए पूज्य कथा व्यास श्रद्धेय आचार्य शम्भु शरण महाराज ने देवर्षि नारद के द्वारा वेदव्यास भगवान को मन की परम शान्ति हेतु श्रीमद्भागवत महापुराण की रचना करने का ज्ञान देने की कथा का बड़ा ही अद्भुत वर्णन किया |जो वेदव्यास भगवान सत्रह पुराण,चार वेद और महाभारत जैसे श्रेष्ठ ग्रंथ की रचना कर चुके थे फिर भी उनको परम शांति भागवत के बाद ही प्राप्त हुई |कथा व्यास ने कल की कथा में देवर्षि नारद के पूर्व जन्म,ब्रह्मास्त्र से गर्भ में परीक्षित की रक्षा और बारह वर्षों तक माँ के गर्भ में रहने के बाद भगवान के आश्वासन पर परम भागवत शुकदेव के जन्म की कथा का वाचन कर पूरे पंडाल को मंत्रमुग्ध कर दिया |महाराज ने भगवान के चौबीस प्रमुख अवतार के साथ-साथ बेशनपुर स्थित श्री सुदिस्ट ब्रह्मदेव(बबा महराज का) का भी बहुत ही अद्भुत वर्णन और स्तुति का गुणगान किया |  यजमान श्री लाल जी सिंह के साथ उनकी पत्न...

देश की जनता ने पीएम मोदी पर जताया भरोसा -योगेश शुक्ला

चित्र
देश की जनता ने पीएम मोदी पर जताया भरोसा -योगेश शुक्ला  मेजा प्रयागराज ।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेश शुक्ल ने उत्तर प्रदेश के उपचुनाव एवं महाराष्ट्र में पार्टी की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए पार्टी के कार्यकताओं एवं योगी मोदी के विकास पर मोहर लगाने के लिए आम मतदाता का आभार व्यक्त किया है। श्री शुक्ल ने कहा कि देश की जनता ने पीएम मोदी के विकास की गारंटी को गारंटी मानकर आज समूचे देश में मोदी जी पर भरोसा जता रही हैं, इसी प्रकार उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में योगी आदित्यनाथ महराज जी के सुशासन और जीरो टॉलेस एवं विकास पर मुहर लगाकर ये सिद्ध कर दिया कि उत्तर प्रदेश में आने वाले 2027 के चुनाव में फिर से योगी जी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत को जनता मोहर लगाने जा रही है। श्री शुक्ल ने आगे कहा कि विपक्ष के पास केवल झूठी एवं अफवाहों के अलावा कोई मुद्दा ही नहीं है जिससे जनता में उनके प्रति कोई रुझान हो। उन्होंने उत्तर प्रदेश के सभी विजयी हुए भाजपा प्रत्याशियों सहित फूलपुर में दीपक पटेल को जीत बधाई दिया और आगामी 2027 के चुनाव के मद्देनजर जनता के विकास के लिए निरंतर जन सेवा में ...

नवनिर्वाचित मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्या को गौरव दुबे ने दी जीत की बधाई

चित्र
नवनिर्वाचित मझवां विधायक  सुचिस्मिता मौर्या को गौरव दुबे ने दी जीत की बधाई  मिर्जापुर।मिर्जापुर 23 नवंबर आज शनिवार को मझवां के उपचुनावों में एनडीए को बड़ी सफलता मिली है। एनडीए प्रत्याशी सुचिस्मिता मौर्य ने सपा प्रत्याशी ज्योति बिंद को मझवां में हराकर उप चुनाव जीत लिया। चुनाव आयोग के डाटा के अनुसार सभी बैलेट पोस्टर सहित 34 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद एनडीए प्रत्याशी सुचिस्मिता मौर्य को कुल 77737 वोट मिले हैं। उन्होंने सपा के प्रत्याशी ज्योति बिंद को 4 हजार 922 वोटों से हराया। बता दें, सपा प्रत्याशी ज्योति बिंद कुल 72815 वोट मिले हैं। इसकी सूचना मिलते ही अपना दल एस पार्टी में जश्न मनाया गया। भरुहना चौराहा पटेल चौक के अपना दल एस केंद्रीय कार्यालय पर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने ढ़ोल नगाड़े बजाकर झूमे व पटाखे फोड़े व एक दूसरे को तथा राहगीरों में मिठाई बांटकर अपना उत्साह प्रकट किया। जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद ने एनडीए प्रत्याशी सुचिस्मिता मौर्य से मिलकर जीत की बधाई दी है। जबकि कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल व केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने मझवां जीत पर ...

मेजा उर्जा निगम में ऐश ब्रिक प्लांट का उद्घाटन किया गया

चित्र
मेजा उर्जा निगम में ऐश ब्रिक प्लांट का उद्घाटन किया गया मेजा प्रयागराज।20 नवम्बर 2024 को मेजा उर्जा निगम में एक ऐश ब्रिक प्लांट का उद्घाटन कमलेश सोनी, सीईओ, मेजा उर्जा निगम द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में अनिल बवेजा, महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग),  चन्द्रशेखर, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन), पी.के. साबत, महाप्रबंधक (संविदा एवं सामग्री), साथ ही विभिन्न विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। मेजा उर्जा निगम हमेशा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अग्रणी रहा है। नए ऐश ब्रिक प्लांट के साथ, मेजा उर्जा निगम एक वर्ष में लगभग 12 लाख ईंटों के उत्पादन की उम्मीद करता है। यह प्लांट कंपनी द्वारा ऐश के उपयोग को बढ़ावा देने में योगदान देगा। आज के समय में, ऐश ब्रिक एक महत्वपूर्ण निर्माण सामग्री बन चुकी हैं, और सरकार भी ऐश ब्रिक निर्माण और उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ा रही है। मेजा उर्जा निगम विभिन्न निर्माण कार्यों में इन-हाउस निर्मित ऐश ब्रिक्स का उपयोग करके ऐश आधारित उत्पादों के प्रति जागरूकता फैलाने का लक्ष्य रखता है।

यूपी में शांति-सुरक्षा चाहिए तो मतदान अवश्य करें-प्रेमशंकर सिंह

चित्र
यूपी में शांति-सुरक्षा चाहिए तो मतदान अवश्य करें-प्रेमशंकर सिंह मेजा प्रयागराज। देश के संविधान में सभी नागरिकों को वोट का अधिकार है। आपका एक मत राष्ट्र की दशा और दिशा तय करता है। गिरिराज चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रेम शंकर सिंह ने कहा कि हम बॉर्डर पर नही जा सकते हैं, कोई बात नही लेकिन बूथ पर तो जा सकते हैं। चुनाव कोई भी हो उसमें हर एक बोट की अहमियत होती है। आप सब अपने अमूल्य वोट का प्रयोग राष्ट निर्माण के लिए करें। ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रेम शंकर सिंह ने कहा कि प्रदेश में होने वाले बुधवार 20 नवम्बर के चुनाव में देश और सनातन की रक्षा के लिए मतदान जरूर करें। उन्होंने कहा कि यदि 20 नवम्बर को आपकी उंगली पर स्याही का निशान नही लगा तो आप उंगली उठाने का अधिकार खो देते है। यदि हम बूथ पर नही जाते हैं और देश के विकास और अमन शांति के लिए अपने जन प्रतिनिधि नही चुन पाते हैं तो हम मंहगाई, बेरोजगारी और अशांति को लेकर बोल नहीं सकते हैं। देश और प्रदेश के हालात और काल खंड की स्थिति को देखते हुए प्रत्येक मतदाता को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। खासकर उन मतदाताओं को जो राष्टवाद की वकालत कर भारत क...

NTPC मेजा द्वारा छात्राओं को स्तन कैंसर जागरूकता एवं मासिक धर्म स्वक्छ्ता पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया

चित्र
NTPC मेजा द्वारा छात्राओं को स्तन कैंसर जागरूकता एवं मासिक धर्म स्वक्छ्ता पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया  मेजा प्रयागराज।मेजा उर्जा निगम द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के अंतर्गत आरोग्यम अस्पताल के सहयोग से दिनांक 19.11.2024 को लाला जगजीवन लाल जैन बालिका इंटर कॉलेज , कोहड़ार प्रयागराज  के छात्राओ के लिए स्तन कैंसर जागरूकता एवं मासिक धर्म स्वास्थ्य स्वक्छता पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया । जिसमें  आरोग्यम अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी, श्रीमती मनीषा पाण्डेय द्वारा बालिकाओ को स्तन कैंसर से बचाव के उपायों एवं मासिक धर्म स्वास्थ्य स्वक्छता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी । इस कार्यक्रम में 250 बालिकाओ ने भाग लिया । इस कार्यक्रम में बालिकाओ को सनेटरी नैपकिन का भी वितरण किया गया । इस अवसर पर  आरोग्यम अस्पताल के कर्मचारी, विद्यालय के अध्यापक तथा सीएसआर के अधिकारी उपस्थित रहे ।

मेजा उर्जा निगम द्वारा मुफ्त नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन

चित्र
मेजा उर्जा निगम द्वारा मुफ्त नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन मेजा प्रयागराज।मेजा उर्जा निगम द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के अंतर्गत आरोग्यम अस्पताल के सहयोग से दिनांक 16.11.2024 को एक मुफ्त नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर में परियोजना के आस पास के ग्रामीणो ने बड़ी संख्या में भाग लिया जिसमें 182 मरीज़ो का मुफ्त नेत्र परीक्षण किया गया तथा आंखो की देख भाल के लिए उचित परामर्श दिया गया। शिविर के दौरान कुल 32 मरीज़ो को मोतियाबिंद की सर्जरी के लिए उपयुक्त पाया गया जिनकी सर्जरी नेत्र सर्जन द्वारा महेश नेत्रालय, प्रयागराज मे कराई गयी। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि, श्री कमलेश सोनी, (सीईओ, मेजा ऊर्जा निगम) ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर अपराजिता महिला समाज की अध्यक्षा, श्रीमती अनु सोनी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थी। सर्जरी के उपरान्त लाभार्थियों के लिए आरोग्यम अस्पताल में समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया अपराजिता महिला समाज की अध्यक्षा श्रीमती अनु सोनी द्वारा मरीज़ो को कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर सीईओ, श्री कमलेश सोनी ने मरीज़ो को संब...

मेजा उर्जा निगम के बाल भवन द्वारा 'बाल दिवस' समारोह का आयोजन

चित्र
मेजा उर्जा निगम के बाल भवन द्वारा 'बाल दिवस' समारोह का आयोजन मेजा प्रयागराज।मेजा उर्जा निगम के आवासीय परिसर में स्थित बाल भवन द्वारा बाल दिवस के विशेष अवसर पर एक मैजिक शो का आयोजन किया गया। इस शो में बाल भवन, अवर लिटल किंगडम और बाल सृजन के सौ से अधिक बच्चों ने भाग लिया। उत्सव भवन में आयोजित इस मैजिक शो के दौरान विभिन्न जादू के करतब दिखाये गए तथा जादूगर ने बच्चों को जादू के ट्रिक्स में शामिल किया, जिससे हर बच्चा स्वयं को जादू का हिस्सा महसूस करने लगा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने उत्साह के साथ जादू के अद्भुत करतबों को देखा और अपनी जिज्ञासा और खुशी का प्रदर्शन किया। यह शो बच्चों के लिए एक मजेदार अनुभव साबित हुआ और उन्हें मंत्रमुग्ध कर दिया। शाम का यह कार्यक्रम हंसी, आश्चर्य और आकर्षण से भरपूर था। समारोह का समापन समूह चित्र और बच्चों के नृत्य से हुआ, जहां सभी ने मिलकर इस खास दिन को और भी यादगार बना। बाल भवन में आयोजित इस जादू शो ने बच्चों के मन में न केवल खुशी और मनोरंजन के बीज बोए, बल्कि उनके भीतर आत्म-विश्वास और कल्पना शक्ति को भी प्रोत्साहित किया। बच्चे एक अद्भुत अनुभव के साथ घ...