मेजा में रोजगार महोत्सव आयोजित, बड़ी संख्या में पहुंचे युवा
प्रमुख समाचार ब्यूरो
मेजा, प्रयागराज। मेजारोड स्थित डीजीएस गेस्ट हाउस में शनिवार को रोजगार महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में युवा रोजगार की जानकारी और चयन प्रक्रिया में भाग लेने पहुंचे।
रोजगार महोत्सव में विभिन्न कंपनियों के एचआर प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग कर अभ्यर्थियों से बातचीत की तथा उनके शैक्षणिक दस्तावेजों का परीक्षण किया। कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही युवाओं की भीड़ देखने को मिली।
आयोजन के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों की टीम सक्रिय रही। कार्यक्रम में पहुंचे युवाओं ने रोजगार से जुड़े अवसरों की जानकारी प्राप्त की।
आयोजक इन्द्रदेव शुक्ल उर्फ राजू भैया ने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से इस तरह का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि आगे भी युवाओं के हित में ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।
भारी भीड़ को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर पुलिस बल तैनात रहा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
इस दौरान शिवदत्त पटेल, मांडवीशरण द्विवेदी, हेमंत द्विवेदी, जयशंकर पांडेय, अखिलेश मिश्रा, आशुतोष तिवारी (टिंकू), नीरज द्विवेदी, अंबुज मिश्रा, ओपी मिश्रा, शिवम दुबे और राकेश तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ