परवा गंगा घाट पर गंगा दशहरा की भव्य आरती, भक्तिमय हुआ माहौल

परवा गंगा घाट पर गंगा दशहरा की भव्य आरती, भक्तिमय हुआ माहौल
मेजा,प्रयागराज | गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मंगलवार शाम उरुवा विकास खंड स्थित परवा गंगा घाट पर मां गंगा की विशेष आरती का आयोजन किया गया। घाट पर दीपों की जगमगाहट और “हर-हर गंगे” के जयघोष से पूरा क्षेत्र आस्था और भक्ति के रंग में डूब गया।
कार्यक्रम में भाजपा नेता इन्द्रदेव शुक्ला ने विधि-विधान से मां गंगा की आरती की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि गंगा केवल नदी नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों की आधारशिला हैं।
आरती का आयोजन सिद्धेश्वर पहाड़ी महादेव मंदिर के पुजारी आचार्य बृज बिहारी दास के सानिध्य में वैदिक विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। इस दौरान घाट पर श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ रही, जिन्होंने गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया और प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर हेमंत द्विवेदी, दिनकर मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, राकेश तिवारी, ओपी मिश्रा और शिवम द्विवेदी सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान/फार्मर रजिस्ट्री कराकर, किसान कई तरह के लाभों के होंगे पात्र

जनपद में दिव्यांगजनों के लिए विशेष अभियान शुरू

प्रयागराज: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में निःशुल्क 12-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू