युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने में जुटे राजू भैया, 23 मई को मेजा में होगा विशाल रोजगार मेला

युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने में जुटे राजू भैया, 23 मई को मेजा में होगा विशाल रोजगार मेला

प्रमुख समाचार
मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के लिए राहत और उम्मीद की खबर है। डीजीएस परिवार की ओर से 23 मई को मेजारोड स्थित डीजीएस गेस्ट हाउस में विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन की अगुवाई भाजपा नेता इन्द्रदेव शुक्ल “राजू भैया” कर रहे हैं, जिन्हें क्षेत्र में जनसेवा और युवाओं के हितों के लिए सक्रिय माना जाता है।

रोजगार मेले को लेकर गांव-गांव अभियान चलाया जा रहा है। टीम के सदस्य युवाओं से संपर्क कर उन्हें मेले में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। आयोजन से जुड़े ओ.पी. मिश्र ने बताया कि अब तक लगभग चार हजार युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है और लगातार आवेदन बढ़ रहे हैं।

आयोजकों का दावा है कि देशभर की 100 से अधिक कंपनियां मेले में हिस्सा लेंगी। यहां सुरक्षा सेवा, बैंकिंग, आईटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, मार्केटिंग समेत कई क्षेत्रों में नौकरी के अवसर उपलब्ध रहेंगे। युवाओं का इंटरव्यू मौके पर ही लिया जाएगा और योग्यता के आधार पर चयन भी किया जाएगा।

राजू भैया ने कहा कि क्षेत्र का कोई भी युवा बेरोजगारी की वजह से निराश न हो, यही उनकी कोशिश है। उन्होंने कहा कि रोजगार के अवसर गांव और कस्बों तक पहुंचाने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं, ताकि युवाओं को बाहर भटकना न पड़े।

रोजगार मेले की तैयारियों को लेकर डीजीएस परिवार की टीम लगातार सक्रिय है। क्षेत्र में इस आयोजन को युवाओं के लिए एक बड़े अवसर के रूप में देखा जा रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान/फार्मर रजिस्ट्री कराकर, किसान कई तरह के लाभों के होंगे पात्र

जनपद में दिव्यांगजनों के लिए विशेष अभियान शुरू

प्रयागराज: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में निःशुल्क 12-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू